दो श्रमिक स्पेशल ट्रेन के माध्यम से बक्सर पहुंचे जिले के 118 एवं अन्य जिलों के 556 श्रमिक मजदूर, निरीक्षण में पूरी तरह से अलर्ट मूड में दिखी जिला प्रशासन की टीम..
एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: गुरुवार 14 मई को नाडिया (गुजरात) एवं तिरुपुर (तमिलनाडु) राज्य से 2 श्रमिक स्पेशल ट्रेन प्रवासी कामगारों एवं मजदूरों को लेकर बक्सर जिला पहुंची. इन दो ट्रेनों से बक्सर बक्सर जिले के कुल 118 श्रमिक स्थानीय स्टेशन पर उतरे. अन्य जिलों के भी कूल 556 श्रमिक ट्रेन से स्थानीय स्टेशन पर उतरे.
जिन्हें बक्सर जिला प्रशासन के द्वारा बक्सर जिला के श्रमिकों को आवश्यक चिकित्सीय जांच के उपरांत विभिन्न प्रखंडों के क्वॉरेंटाइन केंद्रों में भेज दिया गया. अन्य जिला के श्रमिकों को भी उनके जिला के गंतव्य स्थलों तक बसों से रवाना कर दिया गया. इस दौरान जिला पदाधिकारी बक्सर एवं पुलिस अधीक्षक बक्सर जिला स्तरीय पदाधिकारीगणों के साथ पूरी व्यवस्था का मुआयना करते नजर रहे.


Comments
Post a Comment