एक्सप्रेस न्यूज, बक्सर: बिहार में शराबबंदी के बाद पुलिस शराब तस्करों शराब कारोबारियों एवं शराबियों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई कर रही है. इसके बावजूद भी शराब तस्करों कारोबारियों एवं शराबियों के द्वारा लगातार नए-नए तरीके शराब की उपलब्धता के लिए अपनाए जा रहे हैं. वहीं, पुलिस के द्वारा भी शराब कारोबारियों शराब तस्करों एवं शराबियों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाकर उनके मनोबल को चकनाचूर करने का काम किया जा रहा है. शराब बेचने वालों से लेकर शराब पीने वालों तक पर पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है.
इसी क्रम में बताते चलें कि, नगर थाने की पुलिस द्वारा क्षेत्र में गश्ती करने के दौरान नगर के नई बाजार वार्ड नंबर 6 से शराब पीने के आरोप में रविंद्र चौधरी पिता बालेश्वर चौधरी को गिरफ्तार किया गया है. जिसकी जानकारी देते हुए नगर थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि उक्त शराबी को गश्ती के दौरान नई बाजार वार्ड नंबर 6 से गिरफ्तार किया गया है. जिसका मेडिकल चेकअप कराने के बाद कागजी कार्रवाई पूरी कर जेल भेज दिया जाएगा.

Comments
Post a Comment