Skip to main content

औद्योगिक थाना क्षेत्र में हुए गोलीकांड मामले में 24 लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज, 2 गिरफ्तार..

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: औद्योगिक थाना क्षेत्र के बसौली गांव में सोमवार को सरकारी जमीन में नाली बहाने के विवाद में हुए गोलीबारी कांड में पुलिस के द्वारा गोलीबारी में घायल हुए लोगों के बयान पर 24 लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है. गोलीबारी के इस कांड में  तकरीबन आधा दर्जन लोग घायल हुए हैं.  गोलीबारी के कांड में घायल हुए लोगों को पुलिस के द्वारा सदर अस्पताल में इलाज हेतु भेजा गया. जहां से उन्हें बेहतर उपचार हेतु पीएमसीएच रेफर कर दिया गया.  पीएमसीएच में घायलों का इलाज चल रहा है. इधर घायलों के बयान पर प्राथमिकी दर्ज करने के पश्चात पुलिस ने रात में छापेमारी कर दो लोगों को गिरफ्तार  कर लिया है. 

 इस संदर्भ में जानकारी देते हुए औद्योगिक थानाध्यक्ष दिनेश कुमार मालाकार ने बताया कि थाना क्षेत्र के बसौली गांव में सोमवार को जमीनी विवाद में दो पक्षों के बीच एक दूसरे को निशाना बनाते हुए कई  राउंड गोलियां चलाई गई. गोलीबारी के घटना में तकरीबन आधा दर्जन लोग घायल हो गए. घायलों के बयान पर पुलिस के द्वारा 24 लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है. प्राथमिकी दर्ज करने के पश्चात पुलिस के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए अपराधियों की धरपकड़ के लिए इलाके को सील कर ताबड़तोड़ छापेमारी शुरू कर दी गई. छापेमारी के क्रम में  पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है. वहीं, मामले में अन्य 22 लोगों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस के द्वारा लगातार प्रयास की जा रही है.  थानाध्यक्ष दिनेश कुमार मालाकार ने बताया कि घटना को अंजाम देने के बाद मामले में अभियुक्त बनाए गए  लोग पुलिस से बचने के लिए गांव से कहीं बाहर चले गए हैं. पुलिस के द्वारा इनकी गिरफ्तारी के लिए अपने खुफिया सूत्रों एवं विभिन्न कड़ियों को जोड़ते हुए अन्य 22 लोगों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास की जा रही है.

  बताते चलें कि सोमवार को औद्योगिक थाना क्षेत्र के बसौली गांव में नाली के विवाद में दो पक्ष आमने-सामने आ गए एवं एक-दूसरे पर निशाना साधते हुए दर्जनों राउंड गोली चलाई गई. जिससे कि इलाके में दहशत का माहौल कायम हो गया. वहींं,  गोलीबारी के इस घटना में आधा दर्जन लोग घायल हो गए. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार एक पक्ष के लोगों द्वारा सरकारी जमीन पर नाली बहाए जाने से खफा दूसरे पक्ष के लोग इस बात को मानने के लिए तैयार नहीं थे. लेकिन, सरकारी जमीन में नाली बहाए जाने का फैसला पंचायत में पंचों के द्वारा किया गया था. पंचों ने फैसला किया था कि, नाली उक्त सरकारी जमीन में ही बहाया जाएगा. लेकिन, दूसरे पक्ष के लोग को यह कतई मंजूर नहीं था और दूसरे पक्ष के लोगों के द्वारा नाली को पाटने का कार्य शुरू कर दिया गया. जब एक पक्ष के द्वारा नाली पाटने का विरोध किया गया तो दूसरे पक्ष ने दर्जनों राउंड  गोलीबारी की. गोलीबारी में आधा दर्जन लोग घायल हुए. जिन्हें आनन-फानन में पुलिस के द्वारा सदर अस्पताल इलाज हेतु भेजा गया. जहां से पीएमसीएच बेहतर इलाज हेतु घायलों को रेफर कर दिया गया. पीएमसीएच में सभी घायलों का इलाज चल रहा है. प्राप्त जानकारी के अनुसार घायलों में 3 की हालत गंभीर बनी है.

Comments

Popular posts from this blog

साइबर सेल एवं बक्सर पुलिस को चुनौती देकर सोशल मीडिया पर हथियार प्रदर्शन करते वायरल हुआ युवकों का तस्वीर, जाँच में जुटी पुलिस..

- 6 जनवरी 2026 को औद्योगिक थाना में दी गई थी लिखित आवेदन। - पुलिस के गिरफ्त से आरोपित अब तक बहार पीड़ित पक्ष भयभीत। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: भारत में सार्वजनिक स्थानों पर सरकारी या गैर-सरकारी, बिना लाइसेंस वाले हथियारों का प्रदर्शन एक गंभीर दंडनीय अपराध है। यहां तक कि वैध लाइसेंस वाले हथियारों का सार्वजनिक रूप से प्रदर्शन (नुमाइश/ब्रांडिशिंग) करना भी सख्त वर्जित है। जो कि एक अपराध की श्रेणी में आता है। भारतीय शस्त्र अधिनियम, 1959 और शस्त्र नियम, 2016 इस पर सख्त प्रावधान लागू करते हैं। अवैध हथियार रखना या प्रदर्शन, बिना लाइसेंस के हथियार रखना, उपयोग करना या उनका सार्वजनिक प्रदर्शन करना एक दंडनीय अपराध है. जिसमें 3 साल से लेकर 7 साल तक की कैद और जुर्माना हो सकता है.  कुछ मामलों में आजीवन कारावास का भी प्रावधान है। यदि आपके पास वैध लाइसेंस है, तब भी आप सार्वजनिक रूप से हथियार की नुमाइश नहीं कर सकते। हथियार को एक निर्धारित होल्डर या कवर में, पूरी तरह से ढका हुआ रखना अनिवार्य है। जिस पर आपका प्रभावी नियंत्रण हो। सार्वजनिक स्थानों पर हवाई फायरिंग या हथियार चमकाना सख्त मना है।पुलिस ऐसे माम...

भाई के साथ कोचिंग जा रही किशोरी को अग़वा कर 3 लोगों ने किया गलत काम, पुलिस के तत्परता से तीनों आरोपी गिरफ्तार।

- मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दिखाई तत्परता तीनों आरोपी गिरफ्तार। - भाई ने पुलिस के समक्ष दी पूरी घटना की जानकारी, पुलिस कर रही है पूछताछ। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर:  घर से कोचिंग पढ़ने जा रही एक किशोरी को 3 लोगो ने रोक कर अग़वा कर लिया। उसके बाद उसे कुछ दुरी पर ले गए और एक झोपड़ी में उसके साथ गलत काम किए। जिस वक़्त यह घटना घटी किशोरी का भाई भी वहां मौजूद था। किशोरी का भाई उसे बाइक से कोचिंग ले जा रहा था। शनिवार सुबह 8 बजे कि यह घटना बताई जा रही है। बक्सर एसपी ने पूछने पर कहा कि मेडिकल जाँच के बाद आगे कि कार्रवाई होगी। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से मामले कि जाँच कर रही है। सूत्रों के हवाले से प्राप्त जानकारी के मुताबिक तीनो आरोपी पुलिस के गिरफ्त में हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। घटना की सीमा दो थाना क्षेत्र में पड़ती है। किशोरी सुबह बाइक से अपने भाई के साथ कोचिंग जा रही थी तभी राह में दंगौली पुल के पास 3 युवकों ने मिलकर उनकी बाइक रोकी और इस घटना को अंजाम दिया।नावानगर थाना की सीमा में यह जगह आता है। तीनो आरोपी दूसरी बाइक पर बैठाकर कड़सर गांव के समीप एक सुनसान झोपड़ी में किशोरी क...

जिले में कानून व्यवस्था को झंकझोर देने वाले अहियापुर ट्रिपल मर्डर केस में मुख्य आरोपियों ने किया सरेंडर, रिमांड पर ले सकती है पुलिस..

-बढ़ते पुलिस दबाव एवं कुर्की जब्ती की तेज प्रक्रिया का हुआ असर.  -पूर्व में भी दो नामजद कर चुके हैं न्यायलय में आत्मसमर्पण. एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: राजपुर थाना क्षेत्र के अहियापुर में हुए ट्रिपल मर्डर केस में फरार चल रहे मुख्य आरोपियों ने न्यायालय में सोमवार को आत्मसमर्पण कर दिया है. राजपुर थानाध्यक्ष ज्ञान प्रकाश सिंह से मिली जानकारी के मुताबिक न्यायालय में आत्मसमर्पण करने वालों में बटेश्वर यादव, मनोज यादव संजय उर्फ संतोष यादव शामिल हैं. बताते चले कि इस हत्याकांड में आरोपी महेंद्र यादव व सलीम अंसारी पूर्व में हीं न्यायलय में आत्म समर्पण कर चुके हैं. जिनको पुलिस के द्वारा रिमांड पर लेकर पूछताछ करने हेतु न्यायालय में अर्जी भी दिया जा चुका है.   बता दे की अहियापुर गांव में अपराधियों के द्वारा एक ही परिवार के तीन लोगों को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया गया था. यह घटना बक्सर जिला समेत पूरे बिहार में चर्चा का विषय बन गया था और सुशासन की सरकार पर सवाल खड़ा कर रहा था. इस घटना ने  जिले के कानून व्यवस्था को झंकझोर कर रख दिया था.  इस घटना में प्राथमिक दर्ज होने के बाद ब...