Skip to main content

Posts

Showing posts with the label CRIME

कांग्रेस युवा नेता शुभम तिवारी को जान से मारने की मिली धमकी, घर पर कई राउंड फायरिंग से इलाके में सनसनी..

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: बक्सर के प्रतिष्ठित व्यवसायी, समाजसेवी एवं युवा कांग्रेस नेता शुभम तिवारी को जान से मारने की धमकी दिए जाने तथा उनके धोबी घाट स्थित आवास पर कई राउंड फायरिंग किए जाने का गंभीर मामला सामने आया है। घटना के बाद उनके परिवार एवं आसपास के लोगों में भय का माहौल है। शुभम तिवारी के अनुसार, आज शाम करीब 9 बजे उनके मोबाइल पर एक अज्ञात व्यक्ति का फोन आया। फोन करने वाले ने अपना नाम सनी वर्मा बताते हुए कथित तौर पर कहा कि स्वागत रेस्टोरेंट के मालिक से दूर रहो, नहीं तो दो घंटे के अंदर जान से मार देंगे। साथ ही उसने पांच से छह महीने जेल काटने की बात भी कही। धमकी देने के लिए जिस मोबाइल नंबर का इस्तेमाल किया गया, वह +91 7633997902 बताया गया है। शुभम तिवारी का आरोप है कि इस धमकी के बाद धोबी घाट स्थित उनके आवास पर कुछ अज्ञात लोगों द्वारा कई राउंड फायरिंग भी की गई। उन्होंने बताया कि दो दिन पूर्व स्वागत रेस्टोरेंट में पुलिस द्वारा जांच किए जाने की जानकारी भी सामने आई थी। हालांकि, इस जांच और धमकी के बीच किसी संबंध की पुष्टि नहीं हुई है। शुभम तिवारी ने यह भी बताया कि पूर्व में राहुल पांडेय...

दिनदहाड़े गोलीबारी में एक व्यक्ति घायल,गोलीबारी की घटना से इलाके में दहशत..

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: मुफस्सिल थाना क्षेत्र के इस्माइलपुर गांव में मंगलवार की सुबह तकरीबन 10:00 बजे गोलियों के चलने की आवाज से पूरा इलाका दहल उठा. बता दें कि गोली एक व्यक्ति को टारगेट कर कर चलाई गई थी. जिसमें कि वह बुरी तरह से घायल हो गए हैं. लेकिन, उन्हें सिर्फ एक गोली ही लगी है. ताबड़तोड़ दो-तीन राउंड फायरिंग करने के बाद अपराधकर्मी मौक़े से फरार हो गए. आनन फानन में स्थानीय लोगों व घायल व्यक्ति के परिजनों के द्वारा घायल व्यक्ति को बक्सर के सदस्य अस्पताल में पहुंचाया गया. जहां इलाज के बाद चिकित्सकों ने उन्हें घर भेज दिया है.   प्राप्त जानकारी के अनुसार घायल व्यक्ति का नाम मुन्ना राम उम्र तकरीबन 35 वर्ष बताया जा रहा है. घायल व्यक्ति पूर्व में शराब तस्करी के आरोप में कई बार जेल जा चुका है. अपराध कर्मी जिनके ऊपर गोली चलाने का आरोप लग रहा है वह भी पूर्व में कई बार शराब तस्करी के आरोप में जेल जा चुके हैं. सूत्रों के मुताबिक मिली जानकारी के अनुसार यह गोलीबारी का मामला भी अवैध शराब तस्करी के मामले से ही जुड़ा है. घायल मुन्ना राम के द्वारा दिया गया जानकारी के अनुसार अपराध कर्मियों ...

12 करोड़ के जमीनी विवाद में हुई थी हृदय यादव की हत्या, विशाल तिवारी समेत एक गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी..

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: पिछले वर्ष स्टेशन रोड में 18 दिसम्बर को मुसाफिर गंज निवासी जमीन कारोबारी हृदय यादव की हत्या मामले का खुलासा कर लिया गया है. एसपी बक्सर शुभम आर्य ने इस हत्याकांड का खुलासा करते हुए बताया कि यह हत्या तक़रीबन 12 करोड़ रूपये के जमीन विववाद से जुड़ी थी. इटाढ़ी रोड में यह जमीन स्थित है और इसी को लेकर हृदय यादव और विशाल तिवारी के बीच बहुत दिनों से विवाद चल रहा था. पुलिस की जांच में यह भी सामने आया है कि इस विवाद में दोनों पक्षों को एक-दूसरे से जान का खतरा था. एसपी शुभम आर्य ने प्रेस वार्ता में बताया कि विशाल तिवारी ने हृदय यादव की हत्या की साजिश रची थी. हत्या के दिन राजन ओझा ने रेकी कर शूटर को बुलाया और हत्या को अंजाम दिलवाया. घटना के बाद से ही दोनों आरोपी विशाल तिवारी और राजन ओझा फरार हो गए थे और पुलिस से बचने के लिए अपने मोबाइल फोन बंद कर दूसरे राज्य में जाकर छिप गए थे. लेकिन , पुलिस ने तकनीकी अनुसंधान और मृतक के परिजनों से मिली जानकारी के आधार पर जांच को आगे बढ़ाया और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की. पुलिस ने बताया कि इस हत्याकांड में विशाल तिवारी...

चलते रोड पर अपराधियों ने स्वर्ण व्यवसायी को मारी गोली, सदर अस्पताल में चल रहा हैं ईलाज, जाँच में जुटी पुलिस..

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर : 1 बाइक पर सवार 2 की संख्या में हथियारबंद अपराधियों ने दुकान बंद कर घर लौट रहे हैं स्वर्ण व्यवसायी को गोली मार कर घायल कर दिया हैं. यह घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मिश्रवलिया गांव के पास अपराधियों द्वारा अंजाम दिया गया है. उन्हें बक्सर के सदर अस्पताल में ईलाज हेतु भर्ती कराया गया है. जहां उनका ईलाज चल रहा है. प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर थाना क्षेत्र के बारी टोला के रहने वाले आदित्य राम सेठ के 52 वर्षीय पुत्र विजय प्रसाद वर्मा चौसा दुर्गा मंदिर के पास सोना चांदी का का दुकान चलाते हैं. वह हर दिन की तरह गुरुवार की शाम भी अपना दुकान बंद कर बक्सर स्थित अपने घर बाइक से लौट रहे थे। इसी दौरान हादीपुर मिश्रवलिया के समीप दईतरवा बाबा के पास पीछे से 1 बाइक पर 2 हथियारबंद अपराधी आए और उनकी चलती बाइक से चाबी निकालने का प्रयास करने लगे. इसका व्यवसायी ने विरोध किया. जिसके बाद अपराधियों ने हथियार निकाल कर उन्हें धमकाना शुरू किया. तब व्यवसायी ने वहां से भागने का प्रयास किया तो अपराधियों ने उनके हाथ में गोली मार दी.  गोली लगने के बाद वह जख्मी हो गए आसपास के लोग को जुटते और...

विधवा महिला के साथ घर में घुसकर 2 लोगों ने किया मारपीट, गाली गलौज और छेड़खानी, प्राथमिकी दर्ज..

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: बक्सर के महिला थाना में एक विधवा महिला के द्वारा उसके साथ घर में घुसकर मारपीट गाली गलौज और छेड़खानी करने का मामला दर्ज कराया गया है। मामला दर्ज होने के बाद महिला थाना की पुलिस के द्वारा मामले की जांच की जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बगेन गोला थाना क्षेत्र के भादवर गांव के स्वर्गीय शैलेन्द्र सिंह की पत्नी ममता देवी जो हाल फिलहाल में बक्सर के जासो में मुकेश पाठक के घर में किराए के मकान में रहती हैं। पिछले दिनों बासुदेवा ओपी के गोविंदपुर गांव के ओमशंकर सिंह उर्फ़ सोनू सिंह और बीरेंद्र सिंह उसके घर में घुस गए और घुसते हीं महिला के साथ मारपीट और गाली गलौज करने लगे। महिला के दिए गए लिखित आवेदन के अनुसार उन्होंने महिला के साथ छेड़खानी भी किया। इस घटना के बाद पीड़ित महिला ने महिला थाना में पहुंचकर उक्त दोनों आरोपितों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई।  इधर पुलिस सूत्रों की माने तो आरोपित पीड़ित महिला का रिश्तेदार हैं। दोनों हीं रिश्ते में फुआ भतीजा हैं। महिला थानाध्यक्ष ने कहा है कि पीड़िता के लिखित आवेदन पर थाने में प्राथमिकी दर्ज कर आगे कि प्रक्रिया शुरू कर दी गई। म...

जमीनी विवाद में चली दर्जनों राउंड गोली, इलाके में दहशत 10 के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज..

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर : रविवार कि देर रात को गोलियों की तड़तड़ाहट से राजपुर थाना क्षेत्र का संगराव गांव दहल उठा। बताया जा रहा है कि दो पक्षों के बीच गोलीबारी की घटना हुई घटना से पूरे गांव में दहशत का माहौल कायम हो गया है। पुराने जमीनी विवाद के कारण गोली चलने की बात कही जा रही है। गोलीबारी के दौरान मौक़े पर भगदड़ मच गया। स्थानीय लोगों ने इस बात की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते हीं आनन फानन में पुलिस मौक़े पर पहुंची। पुलिस को देखते ही उपद्रवी भाग गए। दोनों पक्षों ने लिखित आवेदन देकर दस लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस आरोपितों की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है। इस घटना के संदर्भ में प्राप्त जानकारी के मुताबिक गांव के ही मनोज पांडेय एवं विनोद पांडेय के बीच पूर्व से ही किसी जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। इस विवाद में पिछले कई महीनो से दोनों पक्षों के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई थी। बीच-बीच में कई बार बहस भी हुई थी। फिर भी मामला शांत नहीं हुआ। रविवार की देर रात इन दोनों पक्षों के बीच पहले कहा सुनी हुई फिर बढ़ते-बढ़ते बात इतनी बढ़ गई कि अपना वर्चस्व दिखाने को ल...

2018 में हुए बहुजन समाज पार्टी के नेता खूंटी यादव के हत्याकांड मामले में हत्या के आरोपितों को न्यायधीश ने सुनाई आजीवन कारावास की सजा..

  -जिला एवं सत्र न्यायधीश द्वितीय बिजेंद्र कुमार के कोर्ट ने सुनाया फैसला। -इस काण्ड के 5 अभियुक्तों को साक्ष्य के अभाव व संदेह के लाभ के तहत किया गया बरी। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर : बहुजन समाज पार्टी के नेता खूंटी यादव हत्या के मामले में न्यायालय ने 2 अभियुक्तों के विरुद्ध दोष सिद्ध पाया। दोनों हत्यारों को न्यायधीश ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। अधिवक्ता संघ के सूत्रों के अनुसार नगर थाना कांड संख्या 261/2018 तथा सत्रवाद संख्या 105/2020 में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वितीय बिजेन्दर कुमार ने इस वाद के नामजद अभियुक्तों रामेश्वर सिंह और कंचन सिंह को हत्या में आजीवन कारावास, हत्या के प्रायस में 10 साल और शस्त्र अधिनियम के तहत साल की सजा सुनाई है। वाद के शेष 5 अभियुक्तों को साक्ष्य के अभाव व सन्देह का लाभ देते हुए मुकदमा से मुक्त कर दिया गया। लोक अभियोजक गोपाल जी राम ने बताया कि 18 मई 2018 को रात्रि पौने 9 बजे नामजद अभियुक्तों ने इटाढ़ी गुमटी के पास स्कोर्पियो पर सवार बसपा के प्रदेश महासचिव खूंटी यादव की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस हमले में मृतक के पुत्र यशवंत सिंह भी घायल हो गए ...

दमकल कर्मियों व चालक के साथ मारपीट मामले में छापेमारी के दौरान 1 अभियुक्त के घर से पुलिस ने बरामद किया देसी कट्टा..

-उक्त अभियुक्त नहीं आ सका पुलिस के पकड़ में तलाश कर रही है पुलिस . -दमकल कर्मियों के साथ की गई थी मारपीट क्षतिग्रस्त की गई थी वाहन. एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: इटाढ़ी थाने की पुलिस ने पिछले दिनों शुक्रवलिया में खेत में लगे आग बुझाने गए दमकल कर्मियों पर हमला किए जाने के मामले में आरोपित अभियुक्तों को पकड़ने के लिए छापेमारी अभियान तेज कर दिया है. इसी दरमियान ज़ब पुलिस एक अभियुक्त के घर छापेमारी की तो अभियुक्त के घर से देशी पिस्तौल बरामद करने में सफलता प्राप्त की है. जबकि उक्त अभियुक्त पुलिस के पकड़ में नहीं आ सका . पुलिस उक्त मामले के आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी अभियान चला रही है और उन्हें गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही है. इस संदर्भ में जानकारी देते हुए इटाढ़ी थानाध्यक्ष रविकांत प्रसाद ने बताया कि शुक्रवलिया गांव में आग बुझाने गए दमकल कर्मियों व चालक के साथ मारपीट की घटना को अंजाम देने के साथ हीं वाहन को भी शनिवार को कुछ लोगों के द्वारा तोड़ा फोड़ा गया था. इस मामले में 4 नामजद तथा 25 अज्ञात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज हुई है. पुलिस के द्वारा दर्ज की गई प्राथमिकी के आलोक में ज़ब...

बक्सर व्यवहार न्यायालय के बाहर बाईक चोरों के आतंक से परेशान लोग ,फिर चोरी हुआ 1 बाइक..

-जरूरी कार्य से महज 5 मिनट के लिए कोर्ट में गया था पीड़ित व्यक्ति. -बाहर आने पर नहीं मिला खड़े किए गए स्थान पीड़ित व्यक्ति का बाईक. एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: बक्सर व्यवहार न्यायालय के बाहर मोटरसाइकिल चोरों के आतंक से व्यवहार न्यायालय में आने वाले लोग काफी परेशान है. बता दें कि आए दिन यहां पर मोटरसाइकिल चोरों का आतंक जारी है. व्यवहार न्यायालय में अपने मुकदमे से संबंधित जरूरी काम से आने वाले लोग अपनी मोटरसाइकिल को बाहर गेट के सामने या कहीं खाली जगह पर बाईक लगा कर अपने वकील से मुलाक़ात करने या अपने काम को पूरा करने के लिए ज्यों हीं न्यायलय में जाते हैं पहले से वहां चोरी के नियत से टकटकी लगाए अज्ञात चोर बाईक लेकर वहां से भाग जाते हैं.  ज़ब काम पूरा कर लोग वापस आते हैं तो अपनी बाईक खड़ा किए गए स्थान पर ना पाकर खोजबीन शुरू कर देते हैं. लेकिन, वो वाली कहावत वहां चरितार्थ होता है कि अब लाठी पीटने से क्या होगा ज़ब सांप बिल में घुस जाए. काफी खोजबीन के बावजूद भी ज़ब पीड़ित व्यक्ति अपना बाईक नहीं ढूंढ़ पाता है तो  वह स्थानीय थाने में जाकर लिखित आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करवा देता है और थाने का चक्क...

दिनदहाड़े बाइक सवार अपराधियों ने रिटायर्ड कर्मी से छीन लिए दो लाख रुपये..

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: शुक्रवार को दिनदहाड़े बाइक सवार अपराधियों ने रिटायर्ड रेलकर्मी से औद्योगिक थाना क्षेत्र के चुरामनपुर गांव के समीप एनएच - 84 पर 2 लाख रुपये छीन लिए और भाग निकले. यह घटना शुक्रवार की संध्या तकरीबन 4:00 बजे की बताई जा रही है. इस घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी भाग निकले. जिसके बाद रिटायर्ड रेलकर्मी औद्योगिक थाना पहुंचे तथा वहां पर अज्ञात अपराधियों के विरुद्ध ₹200000 छीन लेने के मामले में प्राथमिकी दर्ज कराएं. प्राथमिकी दर्ज करने के पश्चात औद्योगिक क्षेत्र की पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई तथा पीड़ित के द्वारा पुलिस को बताए गए हुलिए के आधार पर अपराधियों को चिन्हित कर उन्हें दबोचने की कोशिश शुरू कर दी गई. इस बाबत मिली जानकारी के मुताबिक औद्योगिक थाना क्षेत्र के रामोबरिया गांव निवासी सेवानिवृत्त रेलकर्मी जिला मुख्यालय के इलाहाबाद बैंक से 2 लाख रुपये निकालकर वापस अपने गांव की तरफ जा रहे थे. दरअसल, वह इन दिनों गृह निर्माण करा रहे हैं जिसके लिए उन्होंने बैंक से यह धनराशि आहरित की थी. उनके साथ गांव के ही संजय सिंह थे जो कि बाइक चला रहे थे. इसी बीच दोनों लोग जैसे ...

औद्योगिक थाना क्षेत्र के पुलिस ने लोडेड पिस्टल के साथ दो युवकों को किया गिरफ्तार..

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: औद्योगिक क्षेत्र की पुलिस ने लोडेड पिस्टल और कारतूस के साथ दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा है कि गिरफ्तार किए गए दोनों अपराधी हथियार का धंधा करते है. पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुआ कि कुछ अपराधी हथियार के साथ फारुख मियां के हाता में खड़े हैं. गुप्त सूचना को आधार मानकर जब पुलिस के द्वारा उक्त स्थान पर छापेमारी की गई तो दो युवकों को गिरफ्तार किया गया. जब उनकी तलाशी ली गई तो उनके पास से लोडेड पिस्टल व जिंदा कारतूस बरामद किए गए. गिरफ्तार किए गए युवकों का नाम आजाद अंसारी उर्फ राजू अंसारी तथा गुलशन कुमार बताया जा रहा है. गिरफ्तार युवकों में आजाद अंसारी औद्योगिक थाना क्षेत्र के बड़की सारीमपुर तथा गुलशन कुमार नगर थाना क्षेत्र के सिविल लाइन का रहने वाला बताया जा रहा है. इस संदर्भ में जानकारी देते हुए औद्योगिक थानाध्यक्ष दिनेश कुमार मालाकार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस के द्वारा दो युवकों को गिरफ्तार किया गया. जिनकी तलाशी लेने पर उनके पास से लोडेड पिस्टल व जिंदा कारतूस बरामद किया गया है. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार दोनों अभियुक्त हथियार का धं...