Skip to main content

Posts

Showing posts with the label FESTIVAL.

कुंवारी कन्या के पूजन के साथ संपन्न हुआ नवरात्रि का पर्व,अगले वर्ष से सामूहिक विवाह की भी बनी योजना..

- महाशक्ति कालरात्रि नव दुर्गा धाम में आयोजित हुआ पूजन कार्यक्रम. - देश और विदेशों से भी आए श्रद्धालु भक्त, कलश रख की उपासना. एक्सप्रेस न्यूज, बक्सर : चैत्र नवमी के मौके पर महाशक्ति कालरात्रि धाम माता मंदिर पुलिस लाइन के समीप मंदिर मां दुर्गा की विधि विधान से पूजा के साथ-साथ कन्या पूजन का कार्यक्रम आयोजित करने के साथ हीं 364 कन्याओं के पूजनोपरान्त भोजन एवं वस्त्र तथा दक्षिणा देकर विदाई दी गई. पूजन कार्यक्रम के दौरान ही समिति के लोगों व पुजारी व अन्य लोगों के द्वारा संकल्प लिया गया कि अब महाशक्ति कालरात्रि नवदुर्गा धाम में हर साल निर्धन माता-पिता के अथवा अनाथ बेटियों का विवाह भी कराया जाएगा.  महंत द्वारकाधीश जी महाराज ने कहा कि श्रद्धालु भक्तों के सहयोग से यह कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा. इसके पूर्व महाशक्ति कालरात्रि नवदुर्गा धाम में चैत्र नवरात्रि के मौके पर नौ दिनों तक माता भगवती की उपासना कलश स्थापना के साथ की गई. नवमी तिथि को माता का विधि-विधान से पूजन किया गया, इसके बाद हवन आदि कर पूजन सम्पन्न हुआ. तत्पश्चात कन्या पूजन व भव्य भंडारे का आयोजन हुआ. महाशक्ति कालरात्रि धाम में नव...

उतरी रेलवे कॉलोनी में कुली यूनियन के द्वारा मनाया गया महावीरी पूजा।

- कुली यूनियन हर साल महावीरी पूजा का आयोजन। - शामिल होते हैं स्थानीय गणमान्य लोग समाजसेवी व अन्य लोग। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर:  रेलवे स्टेशन के समीप उतरी रेलवे कॉलोनी में हर साल की भांति इस साल भी पूरे हीं हर्षोल्लास के साथ महावीरी पूजा मनाया गया। जिसमें के हनुमानलला की वैदिक परंपरा के अनुसार पूजन-अर्चना एवं हवनादि कर्म किया गया।  बता दें कि उत्तरी रेलवे कॉलोनी में स्थित हनुमान मंदिर का पूजन हर साल कुली यूनियन के द्वारा मनाया जाता है। जिसमें स्थानीय रेलवे कर्मचारी समाज सेवी, गणमान्य लोग व युवाओं का भी योगदान सराहनीय होता है।  इस वर्ष भी मंदिर को अच्छे तरह से साफ सफाई कर के व रंगरोगन का कार्य पूरी करने के साथ ही विधिवत पूजन अर्चन किया गया।  इस दौरान मौके पर मौजूद वार्ड पार्षद प्रतिनिधि जय तिवारी ने कहा कि हर साल की भांति इस साल भी उतरी रेलवे कॉलोनी में कुली यूनियन के द्वारा महावीरी पूजा का आयोजन किया गया था। जिसमें की हम लोगों को भी हाजरी लगाने का सौभाग्य प्राप्त हुआ तथा पूजन अर्चन में शामिल होकर अपने वार्ड के सभी लोगों के उपर हनुमानजी की कृपा बनी रहे तथा सभी लोग स्वस...

अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ देने के साथ हीं सूर्य उपासना का पहला अर्घ संपन्न, डीएम ने कहा ओवर ऑल सब कुछ रहा ठीक..

- अपने यजमानों व देश के खुशहाली के लिए किन्नर समाज ने अस्ताचलगामी सूर्य को दिया अर्घ। - साबित ख़िदमत हॉस्पिटल एवं मानवाधिकार व सामाजिक न्याय ने लगाया फ्री मेडिकल कैम्प। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: सूर्यदेव को समर्पित चार दिवसीय त्यौहार के तीसरे दिन आज व्रतियों के द्वारा अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ दिया जाता है। जिसको लेकर 3:00 बजे से व्रती और उनके परिजन विभिन्न छठ घाटों पर प्रस्थान कर गए। अपने चयनित घाटों पर जाकर विधि विधान से पुरानी परंपराओं के अनुसार छठ गीत को गाते हुए पूरे ही भक्तिमय माहौल में छठ व्रती शुभ मुहूर्त का इंतजार करते रहें।  बता दें कि छठ व्रत का दूसरा दिन  खरना था और आज सूर्य उपासना के तीसरे दिन छठ व्रती अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ देने के लिए लोग घाटों पर पहुंचे। कई लोग अपने घर के छत पर भी सूर्य भगवान को जल अर्पित किए। साथ ही साथ कई पोखरे तालाब में भी लोगों ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ दिया। अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ देने का यह परंपरा काफी पुरानी है। कार्तिक शुक्ल पक्ष के षष्ठी के दिन व्रती महिलाएं व पुरुष उपवास करते हैं और किसी तलाब पोखरे या गंगा नदी में खड़े होकर डूबत...

कोरोना से बचाव के तमाम सुरक्षात्मक उपायों को अपनाते हुए आयोजित होगा दुर्गा पूजा: आयोजक..

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: आगामी दुर्गा पूजा के मद्देनजर सभी पूजा समितियों की एक बैठक स्थानीय पार्क मैरिज हॉल में संपन्न हुई, जिसमें नगर की पूजा समितियों के अध्यक्ष अथवा प्रतिनिधि उपस्थित हुए. इस दौरान सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि इस साल कोरोना महामारी को ध्यान में रखते हुए सोशल डिस्टेंसिंग एवं सैनिटाइजर आदि की व्यवस्था करके मां की मूर्तियां स्थापना एवं पूजा को संपन्न किया जाएगा. प्रतिनिधियों का यह कहना था कि मां की पूजा सामाजिक एकता आस्था एवं सार्वभौमिकता का प्रतीक होती है. हर वर्ष नगरवासी इस पूजा को पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाते हैं. हर साल होने वाला यह उत्सव ना केवल धार्मिक आस्था बल्कि, भावनात्मक जुड़ाव का पर्व है. बैठक के माध्यम से जिला प्रशासन से उचित मार्गदर्शन की भी अपेक्षा की जा रही है. बैठक में अलग-अलग समितियों से अरविंद सिंह, हीरो जैक्सन, राहुल जायसवाल, गिट्टू तिवारी, प्रिंस सिंह, गोलू ओझा, गौरव केशरी, राजेश गुप्ता बिट्टु गुप्ता, संदीप अग्रवाल, प्रदीप यादव, बलराम, अनिल सिंह, ओमजी यादव, सोनू वर्मा, निक्कू पांडेय, रतन केशरी,गुंजन  आदि शामिल रहे. https://www.mygov.in/hi...

महावीरी झंडा महोत्सव पर शहर में निकला भव्य जुलूस, जय श्रीराम के नारों से गूंजा पुरा शहर

बक्सर : शहर के विभिन्न जगहों पर धूमधाम से महावीरी पूजा व महावीरी झंडा महोत्सव को लेकर हवन पूजन एवं जुलूस निकालकर विभिन्न तरह के करतब युवाओं द्वारा दिखाया गया. हर वर्ष के भाँति इस वर्ष भी शहर के विभिन्न जगहों पर महावीर  झंडा महोत्सव मनाई गई. हवन पूजन के बाद निकाले गए जुलूस हर तरफ शहर में गूंजता रहा जय श्री राम के नारा.  युवाओं ने दिखाए एक से बढ़कर एक करतब.स्टेशन रोड अंबेडकर चौक स्थित महावीर मंदिर में  विधि-विधान से हवन पूजन करने के पश्चात  हनुमान जी की आरत की गई. महावीरी झंडा महोत्सव में पारंपरिक शस्त्रों के साथ करतब दिखाने की परंपरा काफी पहले से चली आ रही है. अखाड़ा के साथ निकले सदस्य लाठी, डंडा, तलवार, भाला, गदका, बनइठी आदि के साथ अपना हैरतगंज करनामे दिखा रहे थे. खिलाड़ियों के कला को देख लोग दंग रह गए. वहीं कई खिलाड़ी मुग्दर की जोड़ी तौल अपने बाजुओं की ताकत का प्रदर्शन कर रहे थे. कला प्रदर्शन में युवाओं के साथ-साथ बच्चों ने भी आकर्षक करतब दिखाए. गगनभेदी जय हनुमान, जय श्रीराम के नारे से वातावरण भक्तिमय बना रहा. श्रीचंद्र मंदिर से निकली यात्रा मुनीम चौक स...