Skip to main content

अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ देने के साथ हीं सूर्य उपासना का पहला अर्घ संपन्न, डीएम ने कहा ओवर ऑल सब कुछ रहा ठीक..



- अपने यजमानों व देश के खुशहाली के लिए किन्नर समाज ने अस्ताचलगामी सूर्य को दिया अर्घ।


- साबित ख़िदमत हॉस्पिटल एवं मानवाधिकार व सामाजिक न्याय ने लगाया फ्री मेडिकल कैम्प।


एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: सूर्यदेव को समर्पित चार दिवसीय त्यौहार के तीसरे दिन आज व्रतियों के द्वारा अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ दिया जाता है। जिसको लेकर 3:00 बजे से व्रती और उनके परिजन विभिन्न छठ घाटों पर प्रस्थान कर गए। अपने चयनित घाटों पर जाकर विधि विधान से पुरानी परंपराओं के अनुसार छठ गीत को गाते हुए पूरे ही भक्तिमय माहौल में छठ व्रती शुभ मुहूर्त का इंतजार करते रहें। 


बता दें कि छठ व्रत का दूसरा दिन  खरना था और आज सूर्य उपासना के तीसरे दिन छठ व्रती अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ देने के लिए लोग घाटों पर पहुंचे। कई लोग अपने घर के छत पर भी सूर्य भगवान को जल अर्पित किए। साथ ही साथ कई पोखरे तालाब में भी लोगों ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ दिया। अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ देने का यह परंपरा काफी पुरानी है। कार्तिक शुक्ल पक्ष के षष्ठी के दिन व्रती महिलाएं व पुरुष उपवास करते हैं और किसी तलाब पोखरे या गंगा नदी में खड़े होकर डूबते सूर्य को अर्घ देते हैं। छठ पर्व का यह तीसरा दिन और चौथ दिन काफी खास माना जाता है। 



आज शाम सूर्यास्त के समय सूर्य देव को अर्घ दिया गया. छठ पर्व का यह पहला अर्घ है और अर्घ को देने का सही समय शाम 5 बजकर 26 मिनट था. मान्यता है कि इस दिन व्रती महिला के अलावा परिवार के सदस्यों को भी अर्घ देना चाहिए. अर्घ्य देने के बाद सूर्य देव की अराधना करने का परंपरा है. सूर्यास्त के समय अर्घ्य देने के बाद 20 नवंबर को उगते सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा. 20 नवंबर को सूर्योदय 6 बजकर 27 मिनट पर होगा. व्रती के पारण करने के बाद 36 घंटे के व्रत का समापन होगा.


माना जाता है कि कार्तिक शुक्ल पक्ष के षष्ठी तिथि को महिलाएं उपवास करती हैं और संध्याकाल में अस्त हो रहे सूर्य को अर्घ देती हैं. यह अर्घ पानी में दूध डालकर दिया जाता है. सूर्य अर्घ के समय व्रती महिलाओं के साथ परिवार के सदस्य भी मौजूद होते हैं. इस शाम में अर्घ देने के लिए बांस की टोकरी में ठेकुआ, फल, चावल के लड्डू, नारियल, गन्ना मूली, कंदमूल आदि से सूप को सजाकर तैयार कर पूजा की जाती है. छठ का व्रत करने वाली महिलाएं खरना वाले दिन बने प्रसाद ग्रहण करने के बाद कुछ नहीं खाती हैं, जिसके बाद ही 36 घंटों का निर्जला व्रत शुरू होता है.



छठ पर्व के तीसरे दिन डूबते सूर्य को अर्घ देने के बाद चौथे दिन यानी कल सोमवार को उगते सूरज को अर्घ देने के बाद ही व्रत का पारण किया जाता है और इसके बाद ही व्रती महिलाएं कुछ खा पी सकती हैं. मान्यता है कि इन 36 घंटों को दौरान व्रती महिलाओं को पानी, जूस, दूध या किसी भी अन्न का सेवन नहीं करना चाहिए.

सूर्य देव को अर्घ देने के नियम

इस दिन अस्ताचलगामी सूर्य अर्घ्य देने के लिए किसी साफ लोटे में जल लेकर उसमें कच्चा दूध मिलाएं.
इसी लोटे में लालचन्दन, लालफूल, चावल और कुश डालकर पूरे मन से सूर्य की ओर मुख करके खड़े हो जाएं.
पानी के इस कलश को छाती के बीच थोड़ा ऊपर उठाएं और सूर्य मंत्र का जाप करें.
अब धीरे-धीरे जल की धारा प्रवाहित कर भगवान सूर्य को अर्घ्य दें और पुष्पांजलि अर्पित करें.
जल प्रवाहित करते समय अपनी नजर कलश की धारा वाले किनारे पर ही रखें.



चलिए जानते हैं क्यों दिया जाता है डूबते सूर्य को अर्घ?


हिंदू परंपरा में छठ एकमात्र ऐसा पर्व है जिसमें शाम के समय यानी डूबते सूर्य को अर्घ दिया जाता है. पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, सांयकाल में सूर्य अपनी पत्नी प्रत्यूषा के साथ रहते हैं, इसलिए छठ पूजा में शाम के समय सूर्य की अंतिम किरण प्रत्यूषा को अर्घ देकर उनकी उपासना की जाती है. धार्मिक मान्यता है कि इस समय सूर्य की पूजा से व्यक्ति को सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मिलता है. ज्योतिषियों के अनुसार, ढलते सूर्य को अर्घ्य देकर कई मुसीबतों से छुटकारा पाया जा सकता है. इसके अलावा सेहत से जुड़ कई समस्याएं भी दूर होती हैं.



आज बक्सर के विभिन्न छठ घाटों  पर लोगों ने डूबते सूर्य को शुभ मूहुर्त में अर्घ दिया और फिर सूर्य भगवान की उपासना भी लोगों ने किया। इसी के साथ दूर दराज से आये लोग छठ घाट पर ही ठहर गए तथा जिनके घर नजदिक थे वे अपने घर लौट गए। फिर कल सुबह लोग अपने चयनित छठ घाट पर पहुंच कर उगते सूर्य को अर्घ देंगे इसी के साथ छठ महापर्व का 36 घंटे का यह उपासना सम्पूर्ण हो जाएगा। 


किन्नर समाज के द्वारा भी सूर्य उपासना का यह महापर्व मनाया गया। उन्होंने भी अपने यजमानों के खुशहाली संपन्नता के लिए 36 घंटे का यह महापर्व पर उपासना बड़े ही धूमधाम से किया। उनके द्वारा परंपरागत तरीके से छठ महापर्व का उपासना छठ घाट पर  काफी चर्चा का विषय बना था। किन्नर समाज के मालिक ने कहा कि अपने यजमानों के ख़ुशहाली संपन्नता और उनके बच्चों के बेहतर भविष्य के कामना व देश की खुशहाली के लिए हम लोगों ने  सूर्य देव का उपासना किया है।


जिला प्रशासन के अधिकारियों ने भी लगतार छठ घाट का जायजा लिया। बक्सर डीएम अंशुल अग्रवाल एसडीएम धीरेंद्र मिश्रा एसपी मनीष कुमार व अन्य अधिकारी लगातार जहाज के माध्यम से छठ घाटों का जायजा लिया। 



बक्सर डीएम अंशुल अग्रवाल ने कहा कि पहले दिन अस्ताचलगामी सूर्य का उपासना लोगों ने पूरे ही भक्तिमय माहौल में किया। डूबते सूर्य को लोगों ने अर्घ दिया। कहीं से कोई अप्रिय घटना की सूचना नही है। प्रशासन के व्यवस्था से लोग काफी संतुष्ट दिखे। हर तरफ चाक चौबंद व्यवस्था की गई है। ताकि किसी भी तरह की परेशानी छठ व्रतियों को ना हो। उन्होंने कहा कि ओवर आल सब जगह शातिं पूर्ण तरीके से भक्तिमय माहौल में पहले दिन अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ दिया।


Comments

Popular posts from this blog

साइबर सेल एवं बक्सर पुलिस को चुनौती देकर सोशल मीडिया पर हथियार प्रदर्शन करते वायरल हुआ युवकों का तस्वीर, जाँच में जुटी पुलिस..

- 6 जनवरी 2026 को औद्योगिक थाना में दी गई थी लिखित आवेदन। - पुलिस के गिरफ्त से आरोपित अब तक बहार पीड़ित पक्ष भयभीत। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: भारत में सार्वजनिक स्थानों पर सरकारी या गैर-सरकारी, बिना लाइसेंस वाले हथियारों का प्रदर्शन एक गंभीर दंडनीय अपराध है। यहां तक कि वैध लाइसेंस वाले हथियारों का सार्वजनिक रूप से प्रदर्शन (नुमाइश/ब्रांडिशिंग) करना भी सख्त वर्जित है। जो कि एक अपराध की श्रेणी में आता है। भारतीय शस्त्र अधिनियम, 1959 और शस्त्र नियम, 2016 इस पर सख्त प्रावधान लागू करते हैं। अवैध हथियार रखना या प्रदर्शन, बिना लाइसेंस के हथियार रखना, उपयोग करना या उनका सार्वजनिक प्रदर्शन करना एक दंडनीय अपराध है. जिसमें 3 साल से लेकर 7 साल तक की कैद और जुर्माना हो सकता है.  कुछ मामलों में आजीवन कारावास का भी प्रावधान है। यदि आपके पास वैध लाइसेंस है, तब भी आप सार्वजनिक रूप से हथियार की नुमाइश नहीं कर सकते। हथियार को एक निर्धारित होल्डर या कवर में, पूरी तरह से ढका हुआ रखना अनिवार्य है। जिस पर आपका प्रभावी नियंत्रण हो। सार्वजनिक स्थानों पर हवाई फायरिंग या हथियार चमकाना सख्त मना है।पुलिस ऐसे माम...

भाई के साथ कोचिंग जा रही किशोरी को अग़वा कर 3 लोगों ने किया गलत काम, पुलिस के तत्परता से तीनों आरोपी गिरफ्तार।

- मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दिखाई तत्परता तीनों आरोपी गिरफ्तार। - भाई ने पुलिस के समक्ष दी पूरी घटना की जानकारी, पुलिस कर रही है पूछताछ। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर:  घर से कोचिंग पढ़ने जा रही एक किशोरी को 3 लोगो ने रोक कर अग़वा कर लिया। उसके बाद उसे कुछ दुरी पर ले गए और एक झोपड़ी में उसके साथ गलत काम किए। जिस वक़्त यह घटना घटी किशोरी का भाई भी वहां मौजूद था। किशोरी का भाई उसे बाइक से कोचिंग ले जा रहा था। शनिवार सुबह 8 बजे कि यह घटना बताई जा रही है। बक्सर एसपी ने पूछने पर कहा कि मेडिकल जाँच के बाद आगे कि कार्रवाई होगी। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से मामले कि जाँच कर रही है। सूत्रों के हवाले से प्राप्त जानकारी के मुताबिक तीनो आरोपी पुलिस के गिरफ्त में हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। घटना की सीमा दो थाना क्षेत्र में पड़ती है। किशोरी सुबह बाइक से अपने भाई के साथ कोचिंग जा रही थी तभी राह में दंगौली पुल के पास 3 युवकों ने मिलकर उनकी बाइक रोकी और इस घटना को अंजाम दिया।नावानगर थाना की सीमा में यह जगह आता है। तीनो आरोपी दूसरी बाइक पर बैठाकर कड़सर गांव के समीप एक सुनसान झोपड़ी में किशोरी क...

जिले में कानून व्यवस्था को झंकझोर देने वाले अहियापुर ट्रिपल मर्डर केस में मुख्य आरोपियों ने किया सरेंडर, रिमांड पर ले सकती है पुलिस..

-बढ़ते पुलिस दबाव एवं कुर्की जब्ती की तेज प्रक्रिया का हुआ असर.  -पूर्व में भी दो नामजद कर चुके हैं न्यायलय में आत्मसमर्पण. एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: राजपुर थाना क्षेत्र के अहियापुर में हुए ट्रिपल मर्डर केस में फरार चल रहे मुख्य आरोपियों ने न्यायालय में सोमवार को आत्मसमर्पण कर दिया है. राजपुर थानाध्यक्ष ज्ञान प्रकाश सिंह से मिली जानकारी के मुताबिक न्यायालय में आत्मसमर्पण करने वालों में बटेश्वर यादव, मनोज यादव संजय उर्फ संतोष यादव शामिल हैं. बताते चले कि इस हत्याकांड में आरोपी महेंद्र यादव व सलीम अंसारी पूर्व में हीं न्यायलय में आत्म समर्पण कर चुके हैं. जिनको पुलिस के द्वारा रिमांड पर लेकर पूछताछ करने हेतु न्यायालय में अर्जी भी दिया जा चुका है.   बता दे की अहियापुर गांव में अपराधियों के द्वारा एक ही परिवार के तीन लोगों को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया गया था. यह घटना बक्सर जिला समेत पूरे बिहार में चर्चा का विषय बन गया था और सुशासन की सरकार पर सवाल खड़ा कर रहा था. इस घटना ने  जिले के कानून व्यवस्था को झंकझोर कर रख दिया था.  इस घटना में प्राथमिक दर्ज होने के बाद ब...