Skip to main content

Posts

Showing posts with the label COVID-19.

डुमरांव विधायक ने डीएम को लिखा पत्र, बढ़ते संक्रमण के मद्देनजर दिए 7 सुझाव..

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: जिले में बढ़ते कोरोनावायरस के मद्देनजर डुमराव विधायक अजीत कुमार सिंह ने शुक्रवार को बक्सर जिला पदाधिकारी अमन समीर को एक पत्र लिखकर उन्हें सात महत्वपूर्ण सुझाव दिया है.  जिससे कि कोरोना काल में लोगों को सहूलियत मिले  तथा जिले में संक्रमण को मात दी जा सके  विधायक के द्वारा डीएम को लिखे  गए पत्र में जो सुझाव दिए गए हैं वह कुछ इस प्रकार है. 1.  जितनी तेजी से संक्रमण ने अपना पांव पसारना शुरू किया है उसे निपटने हेतु हमें बड़ी संख्या में आईसीयू और ऑक्सीजन युक्त बेड की आवश्यकता है अभी तक जितनी व्यवस्था है वह इस महामारी से मुकाबला करने के लिए पर्याप्त नहीं है तुरंत इसकी कम से कम दुगनी व्यवस्था करने की कोशिश की जानी चाहिए. 2.  जिले में सभी अस्पतालों में एंबुलेंस सेवाओं की संख्या बढ़ाए जाने की आवश्यकता है तथा मृत्यु दर को नजर में रखते हुए  कोविड-19 डेडीकेटेड अस्पतालों में शव वाहनों की व्यापक तौर पर व्यवस्था की जाए. 3. कुछ गांव में पिछले चार-पांच दिनों में संक्रमण से कई लोगों की मरने की जानकारी प्राप्त हो रही है जैसे कि डुमराव प्रखंड अंतर...

कोरोना संक्रमण से जिले में मरने वालों की संख्या हुई 42, गुरुवार को मिले 132 नए मामले..

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: जिले में कोरोना संक्रमण के मामलों में लगातार वृद्धि हो रही है. जिले के विभिन्न क्षेत्रों में  संक्रमित मरीजों के मिलने का सिलसिला लगातार जारी है. जिला प्रशासन के द्वारा जारी  अपडेट के अनुसार गुरुवार को 132 नए मामले सामने आए हैं. जो कि नगर तथा जिले के विभिन्न स्थानों के हैं. हालांकि, राहत की बात यह है कि जिस तेजी से संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं उसी तेज़ी से लोगों के ठीक होने के मामले भी बढ़ रहे हैं. अब तक कुल 955 लोग संक्रमण को हरा चुके हैं हालांकि, अब भी 1592 लोग संक्रमित हैं. कोरोना के अब तक मिले मामलों की संख्या पर गौर करें तो 2,589 लोग अब तक इस संक्रमण की चपेट में आए हैं. जिनमें से केवल 42 लोगों की मृत्यु हुई है. संक्रमण को हराने वाले लोगों के अतिरिक्त अन्य संक्रमित लोग आइसोलेशन अथवा कोविड केयर केंद्र में भर्ती हैं। 29 अप्रैल तक 77, 076 लोगो की जांच में 75,710 लोग गैर संक्रमित पाए गए हैं. वहीं, 1366 रिपोर्ट का अभी इंतजार है. सूचना सह जनसंपर्क पदाधिकारी कन्हैया कुमार ने जिले वासियों से संक्रमण के बढ़ते मामलों के मद्देनजर प्रशासन के द्वारा जारी किए गए...

आपदा प्रबंधन समूह के बैठक के बाद नई गाइडलाइन जारी, शाम 4:00 बजे बंद होंगी दुकानें, 6:00 बजे के बाद अब जिले में लगेगा कर्फ्यू..

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में आपदा प्रबंधन समूह की अहम बैठक बुधवार को संपन्न हुई. बैठक में जिले के साथ-साथ पूरे बिहार में बढ़ते कोरोना संक्रमण के मद्देनजर सरकार के द्वारा कई अहम फैसले लिए गए. जिसमें बिहार में लॉकडाउन का ऐलान तो नहीं किया गया. लेकिन,सख़्ती पहले से और ज्यादा बढ़ा दी गई है. बुधवार को आपदा प्रबंधन समूह के बैठक में बाजारों में भीड़ भाड़ कम करने के उद्देश्य से और कड़ाई बढ़ाने का निर्देश जारी किया गया है. कहा गया है कि धारा 144 का सख्ती से अनुपालन कराया जाए. बैठक में निर्देश जारी किया गया कि अब शाम 4:00 बजे ही दुकानें बंद हो जाएंगे.  सरकारी व प्राइवेट कार्यालय भी शाम 4:00 बजे ही बंद करने का निर्देश जारी किया गया है. सरकारी व प्राइवेट कार्यालयों में कार्यरत कर्मचारियों को ज्यादा से ज्यादा घर से कार्य करने के लिए प्रोत्साहित करने की बात कही गई है. शाम के 6:00 बजे से सुबह के 6:00 बजे तक रात्रि कर्फ्यू लगाने की बात कही गई है. बैठक में शादी समारोह में अधिकतम 50 लोगों के शामिल होने की बात कही गई है. जबकि अंतिम संस्कार में 20 लोगों की शामिल होने ...

जिले में कोरोना ने ले ली 10 लोगों की जान, ऐक्टिव मरीजों की संख्या हुई 1093..

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: जिला प्रशासन बक्सर के द्वारा जारी किए गए 21 अप्रैल को कोरोना अपडेट के अनुसार अब तक जिले में 64815 लोगों की सैंपल जांच हेतु भेजी गई थी. जिसमें 59098 लोगों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी है. प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार संक्रमित मरीजों की संख्या 1260 हो गई है. वही 57838 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है. अभी भी 5717 लोगों की रिपोर्ट आनी बाकी है. जिले में कोरोना संक्रमण को हराने वाले लोगों की संख्या 157 हो गई है. जिला प्रशासन के द्वारा जारी किए गए कोरोना अपडेट के अनुसार 1093 सक्रिय संक्रमित मरीज हैं. जिले में 368 कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं संक्रमण से मरने वाले लोगों की संख्या 10 हो गई है. इस संदर्भ में जानकारी देते हुए डीपीआरओ कन्हैया कुमार ने बताया कि संक्रमण के लक्षण पाए जाने पर तुरंत ही लोगों को चिकित्सकीय परामर्श लेनी चाहिए. लेकिन, लोग संक्रमण के लक्षण को गंभीरता से ना लेकर जब मामला गंभीर हो जा रहा है तब अस्पताल की तरफ रुख कर रहे हैं. लेकिन, ऐसा नहीं करना है. उन्होंने बताया कि समय रहते जांच कराना है एवं आवश्यकता पड़ने पर अस्पताल में भी दाखिल हो जाना है.  उन्होंन...

अब अलग अलग दिन दूकानों को खुलने का जारी हुआ निर्देश,2 दूकानों को बंद रखने का जारी हुआ आदेश..

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: आगामी 15 मई तक बक्सर एवं डुमराँव नगर परिषद क्षेत्र एवं प्रखण्ड मुख्यालय में प्रत्येक शनिवार एवं रविवार को सभी दुकानें एवं व्यापारिक/ व्यवसायिक प्रतिष्ठान पूर्णतया बंद रहेंगे. उक्त अवधि में केवल दूध , किराना दुकान, फल, सब्जी , मीट एवं मछली की दुकानें एवं विनिर्माण सामग्री की दुकानों , प्रेट्रोल पम्प, गैस एजेन्सी एवं अन्य आवश्यक सेवाएं जैसे - परिवहन, बैंकिंग, डाक, स्वास्थ्य एवं इससे संबंधित सेवाएं, फायर ब्रिगेड, पुलिस, एम्बुलेंस आदि पर छूट रहेगी. ई-कॉमर्स की गतिविधियाँ एवं उससे संबंधित प्रतिष्ठान भी इस प्रतिबंध से मुक्त रहेंगे. अंतर जिला एवं अंतर्राज्यीय सार्वजनिक परिवहनों पर किसी भी प्रकार की रोक नहीं रहेगी.  इसके अतिरिक्त अलग-अलग दिनों को अलग-अलग दुकानें खोले जाने के निर्देश दिए गए हैं जिसकी सूची पाठक नीचे देख सकते हैं. पूरे सप्ताह खुले रहेंगे रेस्टोरेंट में भोजनालय, खाने की नहीं ले जाने की होगी अनुमति: औद्योगिक प्रतिष्ठानों तथा रेस्टोरेंट एवं भोजनालय (केवल लेकर जाने अथवा होम डिलीवरी) को कोविड प्रोटोकॉल के अनुपालन की शर्त के साथ अर्थात पूरे सप्ताह खुलने की ...

सोच समझकर जाइएगा रेलवे स्टेशन ₹5 का मास्क नहीं पहनने वालों को देना होगा ₹500 जुर्माना..

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: अब यदि आपको ट्रेन से यात्रा करना हो या किसी को ट्रेन से उतरने के बाद रिसीव करने जाना हो तो सोच समझकर रेलवे स्टेशन जाइएगा. ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं कि अब 5 रुपये का फेस मास्क नहीं पहनना रेलवे स्टेशन पर यात्रियों एवं उनके परिजनों को काफी महंगा पड़ सकता है. रेलवे अब मास्क नहीं पहनने पर उनसे 500 रुपये का जुर्माना वसूल करेगी. दरअसल, केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा गृह मंत्रालय के द्वारा कोविड महामारी की रोकथाम हेतु समय-समय पर जारी दिशा-निर्देशों के परिप्रेक्ष्य में रेल मंत्रालय द्वारा कोविड-19 महामारी के संक्रमण को रोकने के लिये व्यापक कदम उठाए गए हैं. ऐसे में महामारी की रोकथाम हेतु फेस मास्क के प्रयोग तथा स्वच्छता के प्रति जागरूकता लाने के उद्देश्य से रेल परिसर (ट्रेन सहित) में इधर-उधर थूकने एवं मास्क/फेस कवर न पहनने वाले सभी व्यक्तियों को भारतीय रेल नियम-2012 के तहत 500 रूपया तक के जुर्माने का प्रावधान किया गया है. यह नियम तत्काल प्रभाव से 06 माह तक के लिये लागू किया गया है. इस बाबत जानकारी देते हुए पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी राजेश कुमार न...

कोरोना संक्रमण का भयावह रूप आया सामने सक्रिय मरीजों की संख्या हुई 567: सूचना सह जनसंपर्क पदाधिकारी..

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: अपने लिए ना सही अपनों के लिए सतर्कता बरतना बेहद जरूरी हो गया है. क्योंकि कोविड-19 संक्रमण का दूसरा दौर शुरू हो गया है. जिसमें ट्रेन से यात्रा कर बक्सर पहुंचने वाले प्रवासियों समेत नगर में भी संक्रमण का दौर शुरू हो गया है. बक्सर, इटाढी, ब्रह्मपुर, चौगाईं, सिमरी, नावानगर, डुमराव चौसा, राजपुर, चक्की में भी लोग संक्रमित पाए गए हैं.  जिसकी जानकारी देते हुए सूचना सह जनसंपर्क पदाधिकारी ने बताया कि जिले में अब तक 51198 लोगों का सैंपल जांच के लिए भेजा गया था. जिसमें 47020 लोगों का जांच रिपोर्ट प्राप्त हुआ. जिसमें 631 लोगों का रिपोर्ट पॉजिटिव आया एवं 46389 लोगों का रिपोर्ट नेगेटिव आया है. साथ ही अभी 4178 लोगों का जांच रिपोर्ट आना बाकी है. संक्रमण को हराकर विजय पाने वाले लोगों का संख्या 61 है. जिले में अभी 567 सक्रिय संक्रमित मरीजों की संख्या है. जिले में 302 कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं एवं तीन लोगों की मृत्यु संक्रमण के कारण हो चुकी है.  उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि कोरोनावायरस दौर में 2 गज की दूरी, मास्क का प्रयोग, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन, बार-बार हाथ...

संक्रमण की भयावहता को देखते हुए बक्सर के गंगा घाटों पर जाने पर लगी पाबंदी, घर से ही करना होगा चैती छठ..

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: कोरोना संक्रमण के मद्देनजर जिले भर में सतर्कता बरती जा रही है. संक्रमण के लगातार बढ़ रहे मामलों के बीच प्रशासन में चैती छठ को घर से ही करने का निर्देश जारी किया है. इसी निर्देश के अंतर्गत उन्होंने रामरेखा घाट जाने वाले मार्ग को गुरुवार को सील करा दिया. साथ ही यह चेतावनी दी कि यदि कोई भी व्यक्ति नियमों की अवहेलना करते हुए पाए जाते हैं तो उनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी. उधर, बक्सर नगर जिस प्रकार कोरोना वायरस का हॉट स्पॉट बनता जा रहा है. उसे देखते हुए दुकानों पर सोशल डिस्टेंसिंग तथा मास्क आदि के प्रयोग को अनिवार्य कर दिया गया है. बावजूद इसके जो लोग मास्क आदि के प्रयोग के बिना दुकानों का संचालन करते देखे जा रहे हैं उनके विरुद्ध तत्काल कार्रवाई हो रही है. ऐसी ही कार्रवाइयों में जिला पदाधिकारी अमन समीर अमन समीर के द्वारा बुधवार की रात ज्योति प्रकाश लाइब्रेरी के समीप स्थित एक मेंस पार्लर को 2 दिनों के लिए सील करने का आदेश दे दिया. इसके साथ ही अनुमंडल पदाधिकारी कृष्ण कुमार उपाध्याय ने भी गुरुवार को नगर में फरीदिया मेडिकल हॉल के साथ-साथ एक साड़ी की दुकान को भी सी...

अब बेहद सतर्कता जरूरी कोरोना संक्रमण का भयानक रूप आया सामने, तीन संक्रमित मरीजों की हुई मौत..

एक्सप्रेस न्यूज, बक्सर: कोविड-19 संक्रमण का भयानक रूप अब जिले में दिखने लगा है.  बक्सर में गुरुवार को कोविड-19 संक्रमण के 88 नए मामले सामने आए हैं. संक्रमण के 88 नए मामले सामने आने के साथ ही जिले में अब तक संक्रमण के 461 मामले हो गए हैं. वहीं, लॉकडाउन हटाए जाने के बाद बक्सर में कोरोना संक्रमण से पहली बार 3 लोगों की मौत हो गई है. मरने वालों में सिविल लाइंस की रहने वाली 50 वर्षीय महिला, चौसा की रहने वाली 60 वर्षीय महिला के साथ इटाढ़ी के रहने वाले 75 वर्षीय पुरुष शामिल हैं. तीन लोगों की मौत की सूचना मिलने के बाद एक तरफ जहां प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है वहीं, दूसरी तरफ आम लोगों को भी अब ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत समझ में आ रही है. संक्रमण से तीन लोगों की मौत की पुष्टि करते हुए सूचना साथ जनसंपर्क पदाधिकारी कन्हैया कुमार ने बताया कि 1 मार्च से 14 अप्रैल तक 45,721 लोगों का कोविड-19 टेस्ट कराया गया है. जिसमें से 461 लोग संक्रमित पाए गए हैं वहीं, जांच में गैर संक्रमित लोगों की संख्या 41,519 है हालांकि, अब भी 3741 रिपोर्ट का इंतजार है और बाहर से आने वाले लोगों तथा उनके संपर्क में आए ...

रविवार को मिले 17 नए कोरोना पॉजिटिव मामले, अब तक 2725 लोग कोरोना को हराकर हुए स्वस्थ..

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों के मिलने की दर में गिरावट दर्ज की जा रही है. रविवार को जिला प्रशासन के द्वारा जारी किए गए कोरोना अपडेट के अनुसार 17 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं. बताया जा रहा है कि कोरोना संक्रमित मरीज जो रविवार को मिले हैं. उनमें बक्सर सदर प्रखंड एवं नवानगर प्रखंड के मामले सर्वाधिक है.  सूचना सह जनसंपर्क पदाधिकारी कन्हैया कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि बक्सर सदर प्रखंड से 7 नए कोरोना संक्रमित मरीज सामने आए हैं. जिसमें नई बाजार से 1 कथकौली से 1 पीपी रोड से 1 बुधनपुरवा से 1 विट्ठलपुर से 1 सदर हॉस्पिटल से 1 चौसा प्रखंड के बहादुरपुर से 1 पावर प्लांट से 1 डुमरांव प्रखंड के छतनवार से 1 नवानगर प्रखंड के उसरा से 5 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नवानगर से 1 सोनवर्षा से 1 नए संक्रमित मरीज मिले हैं.  बताते चलें कि जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों के मिलने की दर में तो गिरावट आई है. परंतु, कोरोना का नाता पूरी तरह से अभी टूटने का नाम नहीं ले रहा है.  ऐसे में लोगों को तमाम एहतियातों को बरतने के साथ-साथ सुरक्षात्मक उपायों को भी अपनाना बेहद ज...