Skip to main content

अब बेहद सतर्कता जरूरी कोरोना संक्रमण का भयानक रूप आया सामने, तीन संक्रमित मरीजों की हुई मौत..



एक्सप्रेस न्यूज, बक्सर: कोविड-19 संक्रमण का भयानक रूप अब जिले में दिखने लगा है.  बक्सर में गुरुवार को कोविड-19 संक्रमण के 88 नए मामले सामने आए हैं. संक्रमण के 88 नए मामले सामने आने के साथ ही जिले में अब तक संक्रमण के 461 मामले हो गए हैं. वहीं, लॉकडाउन हटाए जाने के बाद बक्सर में कोरोना संक्रमण से पहली बार 3 लोगों की मौत हो गई है. मरने वालों में सिविल लाइंस की रहने वाली 50 वर्षीय महिला, चौसा की रहने वाली 60 वर्षीय महिला के साथ इटाढ़ी के रहने वाले 75 वर्षीय पुरुष शामिल हैं.

तीन लोगों की मौत की सूचना मिलने के बाद एक तरफ जहां प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है वहीं, दूसरी तरफ आम लोगों को भी अब ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत समझ में आ रही है. संक्रमण से तीन लोगों की मौत की पुष्टि करते हुए सूचना साथ जनसंपर्क पदाधिकारी कन्हैया कुमार ने बताया कि 1 मार्च से 14 अप्रैल तक 45,721 लोगों का कोविड-19 टेस्ट कराया गया है. जिसमें से 461 लोग संक्रमित पाए गए हैं वहीं, जांच में गैर संक्रमित लोगों की संख्या 41,519 है हालांकि, अब भी 3741 रिपोर्ट का इंतजार है और बाहर से आने वाले लोगों तथा उनके संपर्क में आए लोगों के साथ-साथ जिले भर में संक्रमण की भी जांच की जा रही है. सूचना जनसंपर्क पदाधिकारी ने यह भी बताया कि अब तक कुल 46 लोगों ने कोरोना वायरस को हरा दिया है और जिले में जहां-जहां कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए हैं वहां कंटेनमेंट जोन भी बनाया जा रहा है. जिले में कुल 233 माइक्रो कंटेनमेंट जोन भी बनाए गए हैं.



डीपीआरओ ने कहा कि कोरोना वायरस - 2 का स्वरूप पहले से ज्यादा ताकतवर और खतरनाक है. ऐसे में लोगों को ज्यादा सतर्कता बरतने की जरूरत है. राज्य सरकार तथा जिला प्रशासन के द्वारा जारी गाइडलाइंस का पालन कर लोग अपना तथा अपने परिवार की रक्षा कर सकते हैं. बिना मास्क के बाहर नहीं निकलना और बिना आवश्यक काम के घरों से बाहर नहीं घूमने के साथ-साथ बार-बार साबुन से हाथ धोना तथा सामाजिक व शारीरिक दूरी बनाए रखने के नियमों का अनुपालन भी आवश्यक है.


Comments

Popular posts from this blog

साइबर सेल एवं बक्सर पुलिस को चुनौती देकर सोशल मीडिया पर हथियार प्रदर्शन करते वायरल हुआ युवकों का तस्वीर, जाँच में जुटी पुलिस..

- 6 जनवरी 2026 को औद्योगिक थाना में दी गई थी लिखित आवेदन। - पुलिस के गिरफ्त से आरोपित अब तक बहार पीड़ित पक्ष भयभीत। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: भारत में सार्वजनिक स्थानों पर सरकारी या गैर-सरकारी, बिना लाइसेंस वाले हथियारों का प्रदर्शन एक गंभीर दंडनीय अपराध है। यहां तक कि वैध लाइसेंस वाले हथियारों का सार्वजनिक रूप से प्रदर्शन (नुमाइश/ब्रांडिशिंग) करना भी सख्त वर्जित है। जो कि एक अपराध की श्रेणी में आता है। भारतीय शस्त्र अधिनियम, 1959 और शस्त्र नियम, 2016 इस पर सख्त प्रावधान लागू करते हैं। अवैध हथियार रखना या प्रदर्शन, बिना लाइसेंस के हथियार रखना, उपयोग करना या उनका सार्वजनिक प्रदर्शन करना एक दंडनीय अपराध है. जिसमें 3 साल से लेकर 7 साल तक की कैद और जुर्माना हो सकता है.  कुछ मामलों में आजीवन कारावास का भी प्रावधान है। यदि आपके पास वैध लाइसेंस है, तब भी आप सार्वजनिक रूप से हथियार की नुमाइश नहीं कर सकते। हथियार को एक निर्धारित होल्डर या कवर में, पूरी तरह से ढका हुआ रखना अनिवार्य है। जिस पर आपका प्रभावी नियंत्रण हो। सार्वजनिक स्थानों पर हवाई फायरिंग या हथियार चमकाना सख्त मना है।पुलिस ऐसे माम...

भाई के साथ कोचिंग जा रही किशोरी को अग़वा कर 3 लोगों ने किया गलत काम, पुलिस के तत्परता से तीनों आरोपी गिरफ्तार।

- मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दिखाई तत्परता तीनों आरोपी गिरफ्तार। - भाई ने पुलिस के समक्ष दी पूरी घटना की जानकारी, पुलिस कर रही है पूछताछ। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर:  घर से कोचिंग पढ़ने जा रही एक किशोरी को 3 लोगो ने रोक कर अग़वा कर लिया। उसके बाद उसे कुछ दुरी पर ले गए और एक झोपड़ी में उसके साथ गलत काम किए। जिस वक़्त यह घटना घटी किशोरी का भाई भी वहां मौजूद था। किशोरी का भाई उसे बाइक से कोचिंग ले जा रहा था। शनिवार सुबह 8 बजे कि यह घटना बताई जा रही है। बक्सर एसपी ने पूछने पर कहा कि मेडिकल जाँच के बाद आगे कि कार्रवाई होगी। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से मामले कि जाँच कर रही है। सूत्रों के हवाले से प्राप्त जानकारी के मुताबिक तीनो आरोपी पुलिस के गिरफ्त में हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। घटना की सीमा दो थाना क्षेत्र में पड़ती है। किशोरी सुबह बाइक से अपने भाई के साथ कोचिंग जा रही थी तभी राह में दंगौली पुल के पास 3 युवकों ने मिलकर उनकी बाइक रोकी और इस घटना को अंजाम दिया।नावानगर थाना की सीमा में यह जगह आता है। तीनो आरोपी दूसरी बाइक पर बैठाकर कड़सर गांव के समीप एक सुनसान झोपड़ी में किशोरी क...

जिले में कानून व्यवस्था को झंकझोर देने वाले अहियापुर ट्रिपल मर्डर केस में मुख्य आरोपियों ने किया सरेंडर, रिमांड पर ले सकती है पुलिस..

-बढ़ते पुलिस दबाव एवं कुर्की जब्ती की तेज प्रक्रिया का हुआ असर.  -पूर्व में भी दो नामजद कर चुके हैं न्यायलय में आत्मसमर्पण. एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: राजपुर थाना क्षेत्र के अहियापुर में हुए ट्रिपल मर्डर केस में फरार चल रहे मुख्य आरोपियों ने न्यायालय में सोमवार को आत्मसमर्पण कर दिया है. राजपुर थानाध्यक्ष ज्ञान प्रकाश सिंह से मिली जानकारी के मुताबिक न्यायालय में आत्मसमर्पण करने वालों में बटेश्वर यादव, मनोज यादव संजय उर्फ संतोष यादव शामिल हैं. बताते चले कि इस हत्याकांड में आरोपी महेंद्र यादव व सलीम अंसारी पूर्व में हीं न्यायलय में आत्म समर्पण कर चुके हैं. जिनको पुलिस के द्वारा रिमांड पर लेकर पूछताछ करने हेतु न्यायालय में अर्जी भी दिया जा चुका है.   बता दे की अहियापुर गांव में अपराधियों के द्वारा एक ही परिवार के तीन लोगों को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया गया था. यह घटना बक्सर जिला समेत पूरे बिहार में चर्चा का विषय बन गया था और सुशासन की सरकार पर सवाल खड़ा कर रहा था. इस घटना ने  जिले के कानून व्यवस्था को झंकझोर कर रख दिया था.  इस घटना में प्राथमिक दर्ज होने के बाद ब...