Skip to main content

बक्सर में झाड़-फूंक के लिए पहुंचे एक युवक की गंगा में डूबने की सूचना, युवक के ससुर भी लापता..



एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: आज के  इस वैज्ञानिक युग में भी  लोग झाड़-फूंक जैसे अंधविश्वास पर  विश्वास  कर रहे हैं. ऐसा ही एक मामला शुक्रवार को प्रकाश में आया है. बताया जा रहा है कि भूत का साया दिमाग पर होने का अंदेशा होने पर अपने चाचा तथा ससुर के साथ नगर में झाड़-फूंक कराने आया रोहतास जिले का एक युवक रामरेखा घाट से गायब हो गया है. कहा जा रहा है कि वह गंगा में डूब गया है. बाद में उसके ससुर भी कहीं गायब ही गए हैं. जबकि उसके चाचा युवक की खोजबीन कर रहे हैं. घटना शुक्रवार शाम 7 बजे की है. युवक की डूबने तथा उसके ससुर के गायब हो जाने की सूचना पर पुलिस हलकान रही. काफी खोजबीन के बाद भी कथित तौर पर गंगा में डूबे युवक का कुछ अता-पता नहीं चला वहीं, उसके साथ उसके ससुर भी नहीं मिले.


इस घटना के संदर्भ में प्राप्त जानकारी के अनुसार रोहतास जिले के नटवर थाना क्षेत्र के नटवर खुर्द के रहने वाले दीनानाथ साह के 26 वर्षीय पुत्र दीपक कुमार अपने चाचा राजकुमार साह तथा ससुर घुरुल साह के साथ बक्सर नगर के धोबी घाट मोहल्ले में किसी बाबा के यहां झाड़-फूंक हेतु पहुंचे थे. दीपक को लेकर पहुंचे दोनों लोगों का यह मानना था कि उसके सिर पर भूत-प्रेत का साया है. जिसका इलाज बाबा झाड़ फूंक से करेंगे. दीपक की शादी वर्ष 2018 में नोखा थाना क्षेत्र के मुजराड़ निवासी घुरुल साह की पुत्री से हुई थी.



बताया जा रहा है कि झाड़-फूंक का कार्यक्रम होने के बाद दीपक अपने ससुर घुरुल साह तथा चाचा राजकुमार साह को मोटरसाइकिल पर बैठा कर गांव जाने के लिए निकला. गली में एक जगह उसने अपने चाचा और ससुर को यह कहकर मोटरसाइकिल से उतार दिया कि सड़क की चढ़ाई ज्यादा है, उन्हें उतरना पड़ेगा. उन्हें उतारने के बाद वह मोटरसाइकिल लेकर भाग निकला तथा रामरेखा घाट पहुंच गया, जहां उसने मोटरसाइकिल लगाकर उसकी चाबी गंगा के किनारे रख दी. साथ ही अपना मोबाइल भी वही रख दिया तथा कपड़े आदि खोल कर गंगा में स्नान करने के लिए उतरा लेकिन, फिर बाहर नहीं निकला. बाद में दीपक को ढूंढ रहे राजकुमार साह को फोन आया कि उनका भतीजा गंगा में डूब चुका है. जिसके बाद मौके पर पहुंचे दीपक के चाचा तथा ससुर स्थानीय लोगों से पूछताछ कर रहे थे. इसी बीच दीपक के ससुर घुरुल साह भी कहीं गायब हो गए. बाद में मौके पर पहुंची पुलिस टीम मामले में विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है. वहीं, गायब हुए युवक के चाचा को नगर थाने में लाकर उनसे पूछताछ की जा रही है. नगर थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि युवक के डूबने की सूचना मिली थी जिसके बाद मौके पर पुलिस टीम को भेजा गया है मामले की जांच की जा रही है.



Comments

Popular posts from this blog

साइबर सेल एवं बक्सर पुलिस को चुनौती देकर सोशल मीडिया पर हथियार प्रदर्शन करते वायरल हुआ युवकों का तस्वीर, जाँच में जुटी पुलिस..

- 6 जनवरी 2026 को औद्योगिक थाना में दी गई थी लिखित आवेदन। - पुलिस के गिरफ्त से आरोपित अब तक बहार पीड़ित पक्ष भयभीत। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: भारत में सार्वजनिक स्थानों पर सरकारी या गैर-सरकारी, बिना लाइसेंस वाले हथियारों का प्रदर्शन एक गंभीर दंडनीय अपराध है। यहां तक कि वैध लाइसेंस वाले हथियारों का सार्वजनिक रूप से प्रदर्शन (नुमाइश/ब्रांडिशिंग) करना भी सख्त वर्जित है। जो कि एक अपराध की श्रेणी में आता है। भारतीय शस्त्र अधिनियम, 1959 और शस्त्र नियम, 2016 इस पर सख्त प्रावधान लागू करते हैं। अवैध हथियार रखना या प्रदर्शन, बिना लाइसेंस के हथियार रखना, उपयोग करना या उनका सार्वजनिक प्रदर्शन करना एक दंडनीय अपराध है. जिसमें 3 साल से लेकर 7 साल तक की कैद और जुर्माना हो सकता है.  कुछ मामलों में आजीवन कारावास का भी प्रावधान है। यदि आपके पास वैध लाइसेंस है, तब भी आप सार्वजनिक रूप से हथियार की नुमाइश नहीं कर सकते। हथियार को एक निर्धारित होल्डर या कवर में, पूरी तरह से ढका हुआ रखना अनिवार्य है। जिस पर आपका प्रभावी नियंत्रण हो। सार्वजनिक स्थानों पर हवाई फायरिंग या हथियार चमकाना सख्त मना है।पुलिस ऐसे माम...

भाई के साथ कोचिंग जा रही किशोरी को अग़वा कर 3 लोगों ने किया गलत काम, पुलिस के तत्परता से तीनों आरोपी गिरफ्तार।

- मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दिखाई तत्परता तीनों आरोपी गिरफ्तार। - भाई ने पुलिस के समक्ष दी पूरी घटना की जानकारी, पुलिस कर रही है पूछताछ। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर:  घर से कोचिंग पढ़ने जा रही एक किशोरी को 3 लोगो ने रोक कर अग़वा कर लिया। उसके बाद उसे कुछ दुरी पर ले गए और एक झोपड़ी में उसके साथ गलत काम किए। जिस वक़्त यह घटना घटी किशोरी का भाई भी वहां मौजूद था। किशोरी का भाई उसे बाइक से कोचिंग ले जा रहा था। शनिवार सुबह 8 बजे कि यह घटना बताई जा रही है। बक्सर एसपी ने पूछने पर कहा कि मेडिकल जाँच के बाद आगे कि कार्रवाई होगी। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से मामले कि जाँच कर रही है। सूत्रों के हवाले से प्राप्त जानकारी के मुताबिक तीनो आरोपी पुलिस के गिरफ्त में हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। घटना की सीमा दो थाना क्षेत्र में पड़ती है। किशोरी सुबह बाइक से अपने भाई के साथ कोचिंग जा रही थी तभी राह में दंगौली पुल के पास 3 युवकों ने मिलकर उनकी बाइक रोकी और इस घटना को अंजाम दिया।नावानगर थाना की सीमा में यह जगह आता है। तीनो आरोपी दूसरी बाइक पर बैठाकर कड़सर गांव के समीप एक सुनसान झोपड़ी में किशोरी क...

राजद से महराजगंज के पूर्व बाहुबली सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजा सुधीर सिंह को बक्सर में पुलिस ने शराब के नशे में किया गिरफ्तार...

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: राजद के महराजगंज से पूर्व बाहुबली सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजा सुधीर सिंह को औद्योगिक थाना पुलिस ने वीर कुंवर सिंह सेतु के समीप काले रंग के इनोवा गाड़ी से शराब की नशे की हालत में गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उन्हें उत्पाद अधिनियम के तहत हिरासत में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है. मौक़े पर मौजूद लोगों के अनुसार सुधीर सिंह नशे की हालत में थे. इस दौरान उन्होंने पुलिस के सामने अपनी धौंस जमाने की प्रयास की. बताया जा रहा है कि उन्होंने पुलिसकर्मियों के साथ बदतमीजी भी की. जिसके बाद औद्योगिक थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार सुधीर सिंह एक राजनीतिक परिवार से संबंध रखते हैं. उनके पिता दीनानाथ सिंह पूर्व विधायक थे, जिनका पिछले वर्ष जुलाई में निधन हो गया था. वहीं उनके चाचा प्रभुनाथ सिंह महाराजगंज से सांसद रह चुके हैं, जबकि उनके चचेरे भाई रणधीर सिंह वर्तमान में सारण जिले के मांझी विधानसभा क्षेत्र से जदयू के विधायक हैं. इनके परिवार के तीन सदस्य सक्रिय रूप से राजनीति से जुड़े हैं. https://www.mygov.in/hi/covid-19