Skip to main content

वीर कुंवर सिंह चौक पर परिवहन अधिकारी व ट्रैफिक इंचार्ज के द्वारा चलाया गया रोको टोको अभियान..



एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: जिले में कोरोना संक्रमण अपना पांव तेजी से पसार रहा है. लगातार मिल रहे संक्रमित मरीजों की संख्या कम होने का नाम नहीं ले रही है. लगातार मिल रहे संक्रमित मरीज प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के लिए चिंता का विषय बन गया है.

 जिसको लेकर प्रशासन के द्वारा जारी किए गए गाइडलाइन का अनुपालन कराने हेतु लोगों को जागरूक किया जा रहा है एवं मास्क का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है.  इसी क्रम में बताते चलें कि बक्सर के वीर कुंवर सिंह चौक पर परिवहन  पदाधिकारी एवं ट्रैफिक इंचार्ज के नेतृत्व में सघन रोको टोको अभियान चलाया गया. जिसमें बगैर मास्क पहने वाहनों को संचालित करने वाले लोगों को रोककर उनसे जुर्माना भी वसूला गया एवं अगली बार से बगैर मास्क पहने सड़कों पर ना निकलने की हिदायत देते हुए उन्हें जागरूक किया गया. साथ ही साथ बगैर हेलमेट एवं वाहनों के कागजात के बिना वाहन को संचालित करने वाले वाहन चालकों को भी रोक कर उनसे जुर्माना वसूला गया एवं विभिन्न यात्री बसों में भी परिवहन पदाधिकारी व ट्रैफिक इंचार्ज के द्वारा जांच किया गया कि वाहन में 50 फ़ीसदी सवारी बैठे हैं अथवा नहीं और सभी ने मास्क का उपयोग किया है अथवा नहीं.



जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक के द्वारा पूर्व में ही जारी किए गए आदेश के आलोक में रोको टोको अभियान एवं वाहन जांच अभियान जिले के विभिन्न जगहों पर चलाई जा रही है. साथ ही वाहनों में बैठने के क्षमता के 50 फीसदी सवारियों के बैठाने  के आदेश को अनुपालन कराने हेतु परिवहन पदाधिकारी एवं पुलिस के द्वारा लगातार जांच अभियान चलाई जा रही है. ताकि, लोगों को मास्क का उपयोग करने के प्रति जागरूक किया जा सके  वहीं लोगों की सुरक्षा के लिए हेलमेट पहनने के लिए भी लोगों को प्रेरित किया जा रहा है साथ ही साथ जरूरी कार्य से घर से बाहर अपने वाहन के साथ निकलने वाले वाहन चालकों को बगैर कागजात वाहन संचालित ना करने के लिए भी जागरूक किया जा रहा है तथा नाबालिक वाहन चालकों को पकड़ कर उनसे जुर्माना राशि वसूली जा रही है.   बुधवार को बक्सर के वीर कुंवर सिंह चौक पर सघन जांच अभियान चलाई गई जिसमें परिवहन पदाधिकारी मनोज रजक ट्रैफिक इंचार्ज अंगद सिंह एवं अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे.


Comments

Popular posts from this blog

साइबर सेल एवं बक्सर पुलिस को चुनौती देकर सोशल मीडिया पर हथियार प्रदर्शन करते वायरल हुआ युवकों का तस्वीर, जाँच में जुटी पुलिस..

- 6 जनवरी 2026 को औद्योगिक थाना में दी गई थी लिखित आवेदन। - पुलिस के गिरफ्त से आरोपित अब तक बहार पीड़ित पक्ष भयभीत। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: भारत में सार्वजनिक स्थानों पर सरकारी या गैर-सरकारी, बिना लाइसेंस वाले हथियारों का प्रदर्शन एक गंभीर दंडनीय अपराध है। यहां तक कि वैध लाइसेंस वाले हथियारों का सार्वजनिक रूप से प्रदर्शन (नुमाइश/ब्रांडिशिंग) करना भी सख्त वर्जित है। जो कि एक अपराध की श्रेणी में आता है। भारतीय शस्त्र अधिनियम, 1959 और शस्त्र नियम, 2016 इस पर सख्त प्रावधान लागू करते हैं। अवैध हथियार रखना या प्रदर्शन, बिना लाइसेंस के हथियार रखना, उपयोग करना या उनका सार्वजनिक प्रदर्शन करना एक दंडनीय अपराध है. जिसमें 3 साल से लेकर 7 साल तक की कैद और जुर्माना हो सकता है.  कुछ मामलों में आजीवन कारावास का भी प्रावधान है। यदि आपके पास वैध लाइसेंस है, तब भी आप सार्वजनिक रूप से हथियार की नुमाइश नहीं कर सकते। हथियार को एक निर्धारित होल्डर या कवर में, पूरी तरह से ढका हुआ रखना अनिवार्य है। जिस पर आपका प्रभावी नियंत्रण हो। सार्वजनिक स्थानों पर हवाई फायरिंग या हथियार चमकाना सख्त मना है।पुलिस ऐसे माम...

भाई के साथ कोचिंग जा रही किशोरी को अग़वा कर 3 लोगों ने किया गलत काम, पुलिस के तत्परता से तीनों आरोपी गिरफ्तार।

- मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दिखाई तत्परता तीनों आरोपी गिरफ्तार। - भाई ने पुलिस के समक्ष दी पूरी घटना की जानकारी, पुलिस कर रही है पूछताछ। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर:  घर से कोचिंग पढ़ने जा रही एक किशोरी को 3 लोगो ने रोक कर अग़वा कर लिया। उसके बाद उसे कुछ दुरी पर ले गए और एक झोपड़ी में उसके साथ गलत काम किए। जिस वक़्त यह घटना घटी किशोरी का भाई भी वहां मौजूद था। किशोरी का भाई उसे बाइक से कोचिंग ले जा रहा था। शनिवार सुबह 8 बजे कि यह घटना बताई जा रही है। बक्सर एसपी ने पूछने पर कहा कि मेडिकल जाँच के बाद आगे कि कार्रवाई होगी। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से मामले कि जाँच कर रही है। सूत्रों के हवाले से प्राप्त जानकारी के मुताबिक तीनो आरोपी पुलिस के गिरफ्त में हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। घटना की सीमा दो थाना क्षेत्र में पड़ती है। किशोरी सुबह बाइक से अपने भाई के साथ कोचिंग जा रही थी तभी राह में दंगौली पुल के पास 3 युवकों ने मिलकर उनकी बाइक रोकी और इस घटना को अंजाम दिया।नावानगर थाना की सीमा में यह जगह आता है। तीनो आरोपी दूसरी बाइक पर बैठाकर कड़सर गांव के समीप एक सुनसान झोपड़ी में किशोरी क...

जिले में कानून व्यवस्था को झंकझोर देने वाले अहियापुर ट्रिपल मर्डर केस में मुख्य आरोपियों ने किया सरेंडर, रिमांड पर ले सकती है पुलिस..

-बढ़ते पुलिस दबाव एवं कुर्की जब्ती की तेज प्रक्रिया का हुआ असर.  -पूर्व में भी दो नामजद कर चुके हैं न्यायलय में आत्मसमर्पण. एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: राजपुर थाना क्षेत्र के अहियापुर में हुए ट्रिपल मर्डर केस में फरार चल रहे मुख्य आरोपियों ने न्यायालय में सोमवार को आत्मसमर्पण कर दिया है. राजपुर थानाध्यक्ष ज्ञान प्रकाश सिंह से मिली जानकारी के मुताबिक न्यायालय में आत्मसमर्पण करने वालों में बटेश्वर यादव, मनोज यादव संजय उर्फ संतोष यादव शामिल हैं. बताते चले कि इस हत्याकांड में आरोपी महेंद्र यादव व सलीम अंसारी पूर्व में हीं न्यायलय में आत्म समर्पण कर चुके हैं. जिनको पुलिस के द्वारा रिमांड पर लेकर पूछताछ करने हेतु न्यायालय में अर्जी भी दिया जा चुका है.   बता दे की अहियापुर गांव में अपराधियों के द्वारा एक ही परिवार के तीन लोगों को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया गया था. यह घटना बक्सर जिला समेत पूरे बिहार में चर्चा का विषय बन गया था और सुशासन की सरकार पर सवाल खड़ा कर रहा था. इस घटना ने  जिले के कानून व्यवस्था को झंकझोर कर रख दिया था.  इस घटना में प्राथमिक दर्ज होने के बाद ब...