Skip to main content

क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप की बैठक में लॉकडाउन जैसा नियम लागू करने का लिया गया निर्णय, 11 अप्रैल तक बंद रहेंगे स्कूल पूर्व निर्धारित परीक्षाओं पर रोक नहीं..




एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री आवास में कोरोना को लेकर उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की. इसमें 11 अप्रैल तक सभी स्कूलों और कोचिंग संस्थानों को बंद रखने का निर्देश जारी किया गया है,  आपदा प्रबंधन ने इसकी औपचारिक घोषणा की. बैठक में मुख्यमंत्री ने कोविड-19 के जांच के दायरे बढ़ाने के भी निर्देश दिए. साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि सार्वजनिक आयोजनों को कुछ दिनों के लिए स्थगित कर दिया जाए. निर्देश है कि श्राद्ध के काम के दौरान 50 और शादी समारोह में अधिकतम 100 लोगों के शामिल होने की इजाजत होगी.

सभी जिला पदाधिकारी एवं जिला पुलिस अधीक्षक को यह निर्देश दिया गया कि वह अपने - अपने क्षेत्र में गृह मंत्रालय, भारत सरकार के कोविड -19 के संकमण को नियंत्रित करने हेतु जारी अद्यतन दिशा - निर्देश तथा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा कार्यस्थलों, धार्मिक, शॉपिंग मॉल, होटल एवं रेस्टोरेंट आदि के संचालन के संबंध में निर्गत अद्यतन मानक संचालन प्रकिया का अक्षरक्षः एवं कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया गया है. भीड़ - भाड़ वाले स्थलों, यथा- फूड कोर्ट, जलपान गृह, सब्जी मंडी, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, रेहड़ी आदि पर व्यक्तियों के जमावड़े को नियंत्रित करने हेतु अधिक से अधिक पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित की जाए.


स्कूलों के संचालन के संदर्भ में दिए गए निर्देश में बताया गया है कि, 05 अप्रैल से खुलने वाले स्कूल, कॉलेज एवं कोचिंग क्लासेज अब दिनाक 11 अप्रैल तक बंद रहेंगे. (पूर्व निर्धारित परीक्षाएं स्कूल / कॉलेज प्रबंधन आवश्यकतानुसार कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए कर सकेगे ) सार्वजनिक स्थलों पर किसी भी प्रकार के आयोजनों पर सरकारी एवं निजी पर रोक दिनांक- 05 अप्रैल यानि कि सोमवार से अप्रैल के अंत तक रहेगी.  उक्त रोक विवाह, श्राद्ध एवं अन्य पारिवारिक कार्यक्रमों पर नहीं लागू रहेगी. श्राद्ध एवं विवाह के लिए अधिकतम कमशः 50 एवं 250 व्यक्तियों की अधिसीमा रहेगी.  

अस्पतालों में पूरी तैयारी रखने से जारी किए गए निर्देश: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को कोविड -19 के लिए तैयार किये गए अस्पतालों में पूरी तैयारी रखने के निर्देश दिए. वहीं, कोरोना के दूसरे वेव को देखते हुए नीतीश कुमार से सभी विभागों के अधिकारियों को और अधिक सतर्कता बरतने के साथ काम करने के निर्देश दिए.


इस आदेश में कहा गया है कि सरकारी कार्यालयों में सामान्य आगंतुकों के प्रवेश पर रोक रहेगी. कार्यालय प्रधान अपने स्वविवेक से अपने कार्यालय का समय एवं कार्यालय में उपस्थिति निर्धारित करने के लिए सक्षम रहेंगे. यह व्यवस्था 30 अप्रैल तक लागू रहेगी. पब्लिक ट्रान्सर्पोट में अधिकतम 50 प्रतिशत क्षमता से ज्यादा किसी भी परिस्थिति में नहीं रहने दिया जाएगा. यह व्यवस्था 05 अप्रैल से 15 अप्रैल तक लागू रहेगी. परिवहन विभाग एवं जिला प्रशासन इसके लिए आवश्यक कदम उठायेंगे. सार्वजनिक स्थलों पर जिला प्रशासन सुनिश्चित करेगा कि कोविड सुरक्षात्मक उपाय यथा मास्क का उपयोग. सामाजिक दूरी इत्यादि सुनिश्चत रहे.


स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव ने कोरोना संक्रमण के वर्तमान स्थिति की दी जानकारी: 

बैठक में स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव श्री प्रत्यय अमृत ने राज्य में कोरोना संक्रमण की वर्तमान स्थिति की जानकारी दी. उन्होंने सीएम को कोरोना के एक्टिव केसेज , डेथ रेट, रिकवरी रेट, डे-टू-डे ट्रेंड, टेस्टिंग, टीकाकरण और अस्पतालों में कोविड को लेकर की जा रही व्यवस्था के संबंध में विस्तृत जानकारी दी. बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार में कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं.




Comments

Popular posts from this blog

साइबर सेल एवं बक्सर पुलिस को चुनौती देकर सोशल मीडिया पर हथियार प्रदर्शन करते वायरल हुआ युवकों का तस्वीर, जाँच में जुटी पुलिस..

- 6 जनवरी 2026 को औद्योगिक थाना में दी गई थी लिखित आवेदन। - पुलिस के गिरफ्त से आरोपित अब तक बहार पीड़ित पक्ष भयभीत। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: भारत में सार्वजनिक स्थानों पर सरकारी या गैर-सरकारी, बिना लाइसेंस वाले हथियारों का प्रदर्शन एक गंभीर दंडनीय अपराध है। यहां तक कि वैध लाइसेंस वाले हथियारों का सार्वजनिक रूप से प्रदर्शन (नुमाइश/ब्रांडिशिंग) करना भी सख्त वर्जित है। जो कि एक अपराध की श्रेणी में आता है। भारतीय शस्त्र अधिनियम, 1959 और शस्त्र नियम, 2016 इस पर सख्त प्रावधान लागू करते हैं। अवैध हथियार रखना या प्रदर्शन, बिना लाइसेंस के हथियार रखना, उपयोग करना या उनका सार्वजनिक प्रदर्शन करना एक दंडनीय अपराध है. जिसमें 3 साल से लेकर 7 साल तक की कैद और जुर्माना हो सकता है.  कुछ मामलों में आजीवन कारावास का भी प्रावधान है। यदि आपके पास वैध लाइसेंस है, तब भी आप सार्वजनिक रूप से हथियार की नुमाइश नहीं कर सकते। हथियार को एक निर्धारित होल्डर या कवर में, पूरी तरह से ढका हुआ रखना अनिवार्य है। जिस पर आपका प्रभावी नियंत्रण हो। सार्वजनिक स्थानों पर हवाई फायरिंग या हथियार चमकाना सख्त मना है।पुलिस ऐसे माम...

भाई के साथ कोचिंग जा रही किशोरी को अग़वा कर 3 लोगों ने किया गलत काम, पुलिस के तत्परता से तीनों आरोपी गिरफ्तार।

- मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दिखाई तत्परता तीनों आरोपी गिरफ्तार। - भाई ने पुलिस के समक्ष दी पूरी घटना की जानकारी, पुलिस कर रही है पूछताछ। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर:  घर से कोचिंग पढ़ने जा रही एक किशोरी को 3 लोगो ने रोक कर अग़वा कर लिया। उसके बाद उसे कुछ दुरी पर ले गए और एक झोपड़ी में उसके साथ गलत काम किए। जिस वक़्त यह घटना घटी किशोरी का भाई भी वहां मौजूद था। किशोरी का भाई उसे बाइक से कोचिंग ले जा रहा था। शनिवार सुबह 8 बजे कि यह घटना बताई जा रही है। बक्सर एसपी ने पूछने पर कहा कि मेडिकल जाँच के बाद आगे कि कार्रवाई होगी। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से मामले कि जाँच कर रही है। सूत्रों के हवाले से प्राप्त जानकारी के मुताबिक तीनो आरोपी पुलिस के गिरफ्त में हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। घटना की सीमा दो थाना क्षेत्र में पड़ती है। किशोरी सुबह बाइक से अपने भाई के साथ कोचिंग जा रही थी तभी राह में दंगौली पुल के पास 3 युवकों ने मिलकर उनकी बाइक रोकी और इस घटना को अंजाम दिया।नावानगर थाना की सीमा में यह जगह आता है। तीनो आरोपी दूसरी बाइक पर बैठाकर कड़सर गांव के समीप एक सुनसान झोपड़ी में किशोरी क...

जिले में कानून व्यवस्था को झंकझोर देने वाले अहियापुर ट्रिपल मर्डर केस में मुख्य आरोपियों ने किया सरेंडर, रिमांड पर ले सकती है पुलिस..

-बढ़ते पुलिस दबाव एवं कुर्की जब्ती की तेज प्रक्रिया का हुआ असर.  -पूर्व में भी दो नामजद कर चुके हैं न्यायलय में आत्मसमर्पण. एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: राजपुर थाना क्षेत्र के अहियापुर में हुए ट्रिपल मर्डर केस में फरार चल रहे मुख्य आरोपियों ने न्यायालय में सोमवार को आत्मसमर्पण कर दिया है. राजपुर थानाध्यक्ष ज्ञान प्रकाश सिंह से मिली जानकारी के मुताबिक न्यायालय में आत्मसमर्पण करने वालों में बटेश्वर यादव, मनोज यादव संजय उर्फ संतोष यादव शामिल हैं. बताते चले कि इस हत्याकांड में आरोपी महेंद्र यादव व सलीम अंसारी पूर्व में हीं न्यायलय में आत्म समर्पण कर चुके हैं. जिनको पुलिस के द्वारा रिमांड पर लेकर पूछताछ करने हेतु न्यायालय में अर्जी भी दिया जा चुका है.   बता दे की अहियापुर गांव में अपराधियों के द्वारा एक ही परिवार के तीन लोगों को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया गया था. यह घटना बक्सर जिला समेत पूरे बिहार में चर्चा का विषय बन गया था और सुशासन की सरकार पर सवाल खड़ा कर रहा था. इस घटना ने  जिले के कानून व्यवस्था को झंकझोर कर रख दिया था.  इस घटना में प्राथमिक दर्ज होने के बाद ब...