Skip to main content

बक्सर में शराब कारोबारियों का मनोबल चरम पर शराब की खेप रखने से मना करने पर एक पक्ष के महिला पुरुष समेत 8 लोगों को मारकर किया घायल..



एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: नगर थाना क्षेत्र के नई बाजार मोहल्ले में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई. घटना बुधवार की देर रात की है. मारपीट में दोनों पक्षों को मिलाकर कुल 10 लोग घायल हो गए हैं. घायलों का इलाज बक्सर के सदर अस्पताल में चल रहा है. एक पक्ष के द्वारा बताया जा रहा है कि शराब तस्करों के द्वारा शराब की खेप एक खाली जगह पर रखने को लेकर यह मारपीट की घटना घटित हुई है. मारपीट के दौरान हवाई फायरिंग करने की भी बात कही जा रही है. हालांकि पुलिस इसे आपसी विवाद में मारपीट की ही घटना मानकर चल रही है. 

घटना के संदर्भ में जानकारी देते हुए एक पक्ष की घायल युवती आकांक्षा भारती ने बताया कि स्थानीय निवासी केतूल कुमार, राजकुमार एवं सोनू उनके घर के बगल में खाली जमीन में शराब की खेप रख रहे थे जिसको लेकर उनके पिताजी के द्वारा मना किया गया. इसी बात को लेकर पांच-छह की संख्या में बदमाशों ने उनके पिताजी पर हमला कर दिया. उन्होंने लाठी-डंडे से वार किया. बचाव करने आए परिवार के 8 लोग बुरी तरह से घायल हो गए जबकि दूसरे पक्ष से केतुल कुमार एवं एक अन्य युवक ने इस घटना में घायल हो गए हैं.  घायल ने बताया कि बदमाशों के द्वारा हवाई फायरिंग भी की गई. हालांकि मारपीट की इस घटना में हवाई फायरिंग की बात अभी पूरी तरह से स्पष्ट नहीं हो सकी है मारपीट की इस घटना में एक पक्ष से आकांक्षा भारती, ललिता राम, कांति देवी, अजय कुमार, निशा भारती, कविता भारती, रंजन कुमार, दीपक कुमार एवं दूसरे पक्ष से केतूल कुमार एक अन्य युवक घायल हुए हैं. मारपीट की इस घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर नगर थाना क्षेत्र की पुलिस थानाध्यक्ष रंजीत कुमार के नेतृत्व में घटनास्थल पर पहुंची तथा सभी घायलों को अपने पुलिस वाहन से सदर अस्पताल पहुंचाया गया जहां सभी घायलों का इलाज चल रहा है. 


घटना के संदर्भ में अस्पताल के चिकित्सक संजय कुमार के द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि मारपीट के एक घटना में 10 लोग घायल हुए हैं सभी घायल नई बाजार वार्ड नंबर आठ के रहने वाले बताए जा रहे हैं उन्होंने बताया कि घायलों में दो की स्थिति गंभीर है. बाकी अन्य लोग को गंभीर चोट नहीं पहुंची है. फिलहाल सभी का इलाज बक्सर के सदर अस्पताल में चल रहा है. आगे यदि स्थिति मैं सुधार नहीं होता है तो उन्हें अन्यत्र रेफर किया जाएगा वहीं, घटना के बारे में पूछे जाने पर थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने दो पक्षों के बीच मारपीट की बात कही.


Comments

Popular posts from this blog

साइबर सेल एवं बक्सर पुलिस को चुनौती देकर सोशल मीडिया पर हथियार प्रदर्शन करते वायरल हुआ युवकों का तस्वीर, जाँच में जुटी पुलिस..

- 6 जनवरी 2026 को औद्योगिक थाना में दी गई थी लिखित आवेदन। - पुलिस के गिरफ्त से आरोपित अब तक बहार पीड़ित पक्ष भयभीत। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: भारत में सार्वजनिक स्थानों पर सरकारी या गैर-सरकारी, बिना लाइसेंस वाले हथियारों का प्रदर्शन एक गंभीर दंडनीय अपराध है। यहां तक कि वैध लाइसेंस वाले हथियारों का सार्वजनिक रूप से प्रदर्शन (नुमाइश/ब्रांडिशिंग) करना भी सख्त वर्जित है। जो कि एक अपराध की श्रेणी में आता है। भारतीय शस्त्र अधिनियम, 1959 और शस्त्र नियम, 2016 इस पर सख्त प्रावधान लागू करते हैं। अवैध हथियार रखना या प्रदर्शन, बिना लाइसेंस के हथियार रखना, उपयोग करना या उनका सार्वजनिक प्रदर्शन करना एक दंडनीय अपराध है. जिसमें 3 साल से लेकर 7 साल तक की कैद और जुर्माना हो सकता है.  कुछ मामलों में आजीवन कारावास का भी प्रावधान है। यदि आपके पास वैध लाइसेंस है, तब भी आप सार्वजनिक रूप से हथियार की नुमाइश नहीं कर सकते। हथियार को एक निर्धारित होल्डर या कवर में, पूरी तरह से ढका हुआ रखना अनिवार्य है। जिस पर आपका प्रभावी नियंत्रण हो। सार्वजनिक स्थानों पर हवाई फायरिंग या हथियार चमकाना सख्त मना है।पुलिस ऐसे माम...

भाई के साथ कोचिंग जा रही किशोरी को अग़वा कर 3 लोगों ने किया गलत काम, पुलिस के तत्परता से तीनों आरोपी गिरफ्तार।

- मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दिखाई तत्परता तीनों आरोपी गिरफ्तार। - भाई ने पुलिस के समक्ष दी पूरी घटना की जानकारी, पुलिस कर रही है पूछताछ। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर:  घर से कोचिंग पढ़ने जा रही एक किशोरी को 3 लोगो ने रोक कर अग़वा कर लिया। उसके बाद उसे कुछ दुरी पर ले गए और एक झोपड़ी में उसके साथ गलत काम किए। जिस वक़्त यह घटना घटी किशोरी का भाई भी वहां मौजूद था। किशोरी का भाई उसे बाइक से कोचिंग ले जा रहा था। शनिवार सुबह 8 बजे कि यह घटना बताई जा रही है। बक्सर एसपी ने पूछने पर कहा कि मेडिकल जाँच के बाद आगे कि कार्रवाई होगी। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से मामले कि जाँच कर रही है। सूत्रों के हवाले से प्राप्त जानकारी के मुताबिक तीनो आरोपी पुलिस के गिरफ्त में हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। घटना की सीमा दो थाना क्षेत्र में पड़ती है। किशोरी सुबह बाइक से अपने भाई के साथ कोचिंग जा रही थी तभी राह में दंगौली पुल के पास 3 युवकों ने मिलकर उनकी बाइक रोकी और इस घटना को अंजाम दिया।नावानगर थाना की सीमा में यह जगह आता है। तीनो आरोपी दूसरी बाइक पर बैठाकर कड़सर गांव के समीप एक सुनसान झोपड़ी में किशोरी क...

राजद से महराजगंज के पूर्व बाहुबली सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजा सुधीर सिंह को बक्सर में पुलिस ने शराब के नशे में किया गिरफ्तार...

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: राजद के महराजगंज से पूर्व बाहुबली सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजा सुधीर सिंह को औद्योगिक थाना पुलिस ने वीर कुंवर सिंह सेतु के समीप काले रंग के इनोवा गाड़ी से शराब की नशे की हालत में गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उन्हें उत्पाद अधिनियम के तहत हिरासत में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है. मौक़े पर मौजूद लोगों के अनुसार सुधीर सिंह नशे की हालत में थे. इस दौरान उन्होंने पुलिस के सामने अपनी धौंस जमाने की प्रयास की. बताया जा रहा है कि उन्होंने पुलिसकर्मियों के साथ बदतमीजी भी की. जिसके बाद औद्योगिक थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार सुधीर सिंह एक राजनीतिक परिवार से संबंध रखते हैं. उनके पिता दीनानाथ सिंह पूर्व विधायक थे, जिनका पिछले वर्ष जुलाई में निधन हो गया था. वहीं उनके चाचा प्रभुनाथ सिंह महाराजगंज से सांसद रह चुके हैं, जबकि उनके चचेरे भाई रणधीर सिंह वर्तमान में सारण जिले के मांझी विधानसभा क्षेत्र से जदयू के विधायक हैं. इनके परिवार के तीन सदस्य सक्रिय रूप से राजनीति से जुड़े हैं. https://www.mygov.in/hi/covid-19