Skip to main content

डुमरांव विधायक ने डीएम को लिखा पत्र, बढ़ते संक्रमण के मद्देनजर दिए 7 सुझाव..




एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: जिले में बढ़ते कोरोनावायरस के मद्देनजर डुमराव विधायक अजीत कुमार सिंह ने शुक्रवार को बक्सर जिला पदाधिकारी अमन समीर को एक पत्र लिखकर उन्हें सात महत्वपूर्ण सुझाव दिया है.  जिससे कि कोरोना काल में लोगों को सहूलियत मिले  तथा जिले में संक्रमण को मात दी जा सके

 विधायक के द्वारा डीएम को लिखे  गए पत्र में जो सुझाव दिए गए हैं वह कुछ इस प्रकार है.

1.  जितनी तेजी से संक्रमण ने अपना पांव पसारना शुरू किया है उसे निपटने हेतु हमें बड़ी संख्या में आईसीयू और ऑक्सीजन युक्त बेड की आवश्यकता है अभी तक जितनी व्यवस्था है वह इस महामारी से मुकाबला करने के लिए पर्याप्त नहीं है तुरंत इसकी कम से कम दुगनी व्यवस्था करने की कोशिश की जानी चाहिए.

2.  जिले में सभी अस्पतालों में एंबुलेंस सेवाओं की संख्या बढ़ाए जाने की आवश्यकता है तथा मृत्यु दर को नजर में रखते हुए  कोविड-19 डेडीकेटेड अस्पतालों में शव वाहनों की व्यापक तौर पर व्यवस्था की जाए.


3. कुछ गांव में पिछले चार-पांच दिनों में संक्रमण से कई लोगों की मरने की जानकारी प्राप्त हो रही है जैसे कि डुमराव प्रखंड अंतर्गत धरहरा गांव में लगभग 10 लोग और नचाप गांव में लोगो के मृत्यु हो जाने की जानकारी प्राप्त हो रही है जिसका आंकड़ा शायद सरकार के पास नहीं है ऐसे गांवों को चिन्हित कर उन्हें सेनीटाइज किया जाए तथा स्वास्थ्य विभाग की टीम भेजकर वहां के निवासियों के लिए महत्वपूर्ण दवाएं मुहैया कराई जाए

4.  डुमराव शहर सहित अन्य कई छोटे-बड़े चट्टी बाजारों और गांव में संचालित निजी चिकित्सा केंद्रों और मेडिकल दुकानों को स्वयं बंद कर दिया गया है निजी चिकित्सकों और  दवा दुकानों के लिए एक सर्कुलर जारी किया जाए कि वह कोविड-19 के प्रोटोकॉल का पालन करते हुए अपने दवा खाने को संचालित रखें ताकि लोगों की आवश्यक स्वास्थ्य की समस्याएं हल किया जा सके.

 5. जिले में कार्यरत निजी अस्पतालों में 50% वेट कोविड-19 मरीजों के लिए आरक्षित किया जाए.

6.  जिले के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्वास्थ्य केंद्र एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्राथमिक उप स्वास्थ्य केंद्र तथा स्वास्थ्य उप केंद्र पर निरंतर ओपीडी सेवा बहाल रहे ताकि लोगों को सामान्य सर्दी खांसी बुखार की दवा आसानी से उपलब्ध हो सके.

7. प्राथमिक स्वास्थ्य उप केंद्र जो लगभग हर पंचायत में है वहां  2 एएनएम की पोस्टिंग रहती  है इस बात को सुनिश्चित की जाएगी वह रोजाना प्राथमिक दवाओं के साथ उपस्थित रहे.


Comments

Popular posts from this blog

साइबर सेल एवं बक्सर पुलिस को चुनौती देकर सोशल मीडिया पर हथियार प्रदर्शन करते वायरल हुआ युवकों का तस्वीर, जाँच में जुटी पुलिस..

- 6 जनवरी 2026 को औद्योगिक थाना में दी गई थी लिखित आवेदन। - पुलिस के गिरफ्त से आरोपित अब तक बहार पीड़ित पक्ष भयभीत। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: भारत में सार्वजनिक स्थानों पर सरकारी या गैर-सरकारी, बिना लाइसेंस वाले हथियारों का प्रदर्शन एक गंभीर दंडनीय अपराध है। यहां तक कि वैध लाइसेंस वाले हथियारों का सार्वजनिक रूप से प्रदर्शन (नुमाइश/ब्रांडिशिंग) करना भी सख्त वर्जित है। जो कि एक अपराध की श्रेणी में आता है। भारतीय शस्त्र अधिनियम, 1959 और शस्त्र नियम, 2016 इस पर सख्त प्रावधान लागू करते हैं। अवैध हथियार रखना या प्रदर्शन, बिना लाइसेंस के हथियार रखना, उपयोग करना या उनका सार्वजनिक प्रदर्शन करना एक दंडनीय अपराध है. जिसमें 3 साल से लेकर 7 साल तक की कैद और जुर्माना हो सकता है.  कुछ मामलों में आजीवन कारावास का भी प्रावधान है। यदि आपके पास वैध लाइसेंस है, तब भी आप सार्वजनिक रूप से हथियार की नुमाइश नहीं कर सकते। हथियार को एक निर्धारित होल्डर या कवर में, पूरी तरह से ढका हुआ रखना अनिवार्य है। जिस पर आपका प्रभावी नियंत्रण हो। सार्वजनिक स्थानों पर हवाई फायरिंग या हथियार चमकाना सख्त मना है।पुलिस ऐसे माम...

भाई के साथ कोचिंग जा रही किशोरी को अग़वा कर 3 लोगों ने किया गलत काम, पुलिस के तत्परता से तीनों आरोपी गिरफ्तार।

- मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दिखाई तत्परता तीनों आरोपी गिरफ्तार। - भाई ने पुलिस के समक्ष दी पूरी घटना की जानकारी, पुलिस कर रही है पूछताछ। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर:  घर से कोचिंग पढ़ने जा रही एक किशोरी को 3 लोगो ने रोक कर अग़वा कर लिया। उसके बाद उसे कुछ दुरी पर ले गए और एक झोपड़ी में उसके साथ गलत काम किए। जिस वक़्त यह घटना घटी किशोरी का भाई भी वहां मौजूद था। किशोरी का भाई उसे बाइक से कोचिंग ले जा रहा था। शनिवार सुबह 8 बजे कि यह घटना बताई जा रही है। बक्सर एसपी ने पूछने पर कहा कि मेडिकल जाँच के बाद आगे कि कार्रवाई होगी। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से मामले कि जाँच कर रही है। सूत्रों के हवाले से प्राप्त जानकारी के मुताबिक तीनो आरोपी पुलिस के गिरफ्त में हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। घटना की सीमा दो थाना क्षेत्र में पड़ती है। किशोरी सुबह बाइक से अपने भाई के साथ कोचिंग जा रही थी तभी राह में दंगौली पुल के पास 3 युवकों ने मिलकर उनकी बाइक रोकी और इस घटना को अंजाम दिया।नावानगर थाना की सीमा में यह जगह आता है। तीनो आरोपी दूसरी बाइक पर बैठाकर कड़सर गांव के समीप एक सुनसान झोपड़ी में किशोरी क...

राजद से महराजगंज के पूर्व बाहुबली सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजा सुधीर सिंह को बक्सर में पुलिस ने शराब के नशे में किया गिरफ्तार...

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: राजद के महराजगंज से पूर्व बाहुबली सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजा सुधीर सिंह को औद्योगिक थाना पुलिस ने वीर कुंवर सिंह सेतु के समीप काले रंग के इनोवा गाड़ी से शराब की नशे की हालत में गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उन्हें उत्पाद अधिनियम के तहत हिरासत में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है. मौक़े पर मौजूद लोगों के अनुसार सुधीर सिंह नशे की हालत में थे. इस दौरान उन्होंने पुलिस के सामने अपनी धौंस जमाने की प्रयास की. बताया जा रहा है कि उन्होंने पुलिसकर्मियों के साथ बदतमीजी भी की. जिसके बाद औद्योगिक थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार सुधीर सिंह एक राजनीतिक परिवार से संबंध रखते हैं. उनके पिता दीनानाथ सिंह पूर्व विधायक थे, जिनका पिछले वर्ष जुलाई में निधन हो गया था. वहीं उनके चाचा प्रभुनाथ सिंह महाराजगंज से सांसद रह चुके हैं, जबकि उनके चचेरे भाई रणधीर सिंह वर्तमान में सारण जिले के मांझी विधानसभा क्षेत्र से जदयू के विधायक हैं. इनके परिवार के तीन सदस्य सक्रिय रूप से राजनीति से जुड़े हैं. https://www.mygov.in/hi/covid-19