Skip to main content

शराब की पेटियों से लदी ट्रैक्टर के साथ 3 गिरफ्तार, 1 बाइक ट्रैक्टर व शराब जब्त..



एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: बिहार में शराबबंदी कानून लागू होने के बावजूद भी शराब तस्कर आए दिन विभिन्न तरीकों को अपनाकर शराब की तस्करी करने से बाज नहीं आ रहे हैं. हालांकि, शराब तस्करों के मनोबल को ध्वस्त करने के लिए पुलिस के द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है. जिसमें विभिन्न थाना क्षेत्र की पुलिस के द्वारा शराब के साथ तस्करों को गिरफ्तार करने में सफलता भी प्राप्त की जा रही है. बताते चलें कि मुफस्सिल थाना क्षेत्र की पुलिस ने थाना क्षेत्र के निधुआँ गांव से अंग्रेजी शराब की बेटियों से लदी एक ट्रैक्टर को  ज़ब्त करने के साथ ही  तीन तस्करों को भी गिरफ्तार किया है. मौके से पुलिस ने  एक बाइक को भी बरामद किया है. पुलिस के द्वारा गिरफ्तार लोगों के साथ जब्त शराब, बाइक व ट्रैक्टर को मुफस्सिल थाने ले जाया गया. जहां पुलिस के द्वारा शराब बरामदगी मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है. 

घटना के संदर्भ में जानकारी देते हुए मुफस्सिल थाना के इटाढ़ी रेलवे क्रॉसिंग पोस्ट प्रभारी बिगाऊ राम ने बताया कि बुधवार की रात्रि तकरीबन 10:30 बजे यह सूचना मिली कि कुछ शराब तस्कर शराब की खेप लेकर जासो रोड में जा रहे हैं. सूचना के आलोक में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जांच शुरू की तभी निधुआ के पास एक ट्रैक्टर चालक भूसा लदा ट्रैक्टर लेकर जाता दिखाई दिया. पुलिस ने उसे रोका तभी उसके पीछे से बाइक पर रेकी कर रहे दो युवक भी पहुंच गए. उन्हें भी पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ शुरु की. पूछताछ के दौरान पुलिस ने ट्रैक्टर पर लदे भूसे को हटाकर तलाशी लेनी शुरू की तो उसके नीचे 90 कार्टन में रखें 4320 बोतल अंग्रेजी शराब(प्रति-180 एमएल) बरामद की गई. तुरंत ही मौके से ट्रैक्टर चालक समेत तीनों लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया.


ट्रैक्टर चालक की पहचान इटाढ़ी थाना क्षेत्र के ओराप के रहने वाले अंकित कुमार के रूप में हुई है वहीं, बाइक पर रेकी कर रहे युवकों में दुल्लहपुर के रहने वाले प्रकाश कुमार एवं श्रवण कुमार शामिल हैं. तीनों ने शराब तस्करी में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है. सभी को पुलिस न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करते हुए जेल भेजने की तैयारी कर रही है.


Comments

Popular posts from this blog

साइबर सेल एवं बक्सर पुलिस को चुनौती देकर सोशल मीडिया पर हथियार प्रदर्शन करते वायरल हुआ युवकों का तस्वीर, जाँच में जुटी पुलिस..

- 6 जनवरी 2026 को औद्योगिक थाना में दी गई थी लिखित आवेदन। - पुलिस के गिरफ्त से आरोपित अब तक बहार पीड़ित पक्ष भयभीत। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: भारत में सार्वजनिक स्थानों पर सरकारी या गैर-सरकारी, बिना लाइसेंस वाले हथियारों का प्रदर्शन एक गंभीर दंडनीय अपराध है। यहां तक कि वैध लाइसेंस वाले हथियारों का सार्वजनिक रूप से प्रदर्शन (नुमाइश/ब्रांडिशिंग) करना भी सख्त वर्जित है। जो कि एक अपराध की श्रेणी में आता है। भारतीय शस्त्र अधिनियम, 1959 और शस्त्र नियम, 2016 इस पर सख्त प्रावधान लागू करते हैं। अवैध हथियार रखना या प्रदर्शन, बिना लाइसेंस के हथियार रखना, उपयोग करना या उनका सार्वजनिक प्रदर्शन करना एक दंडनीय अपराध है. जिसमें 3 साल से लेकर 7 साल तक की कैद और जुर्माना हो सकता है.  कुछ मामलों में आजीवन कारावास का भी प्रावधान है। यदि आपके पास वैध लाइसेंस है, तब भी आप सार्वजनिक रूप से हथियार की नुमाइश नहीं कर सकते। हथियार को एक निर्धारित होल्डर या कवर में, पूरी तरह से ढका हुआ रखना अनिवार्य है। जिस पर आपका प्रभावी नियंत्रण हो। सार्वजनिक स्थानों पर हवाई फायरिंग या हथियार चमकाना सख्त मना है।पुलिस ऐसे माम...

भाई के साथ कोचिंग जा रही किशोरी को अग़वा कर 3 लोगों ने किया गलत काम, पुलिस के तत्परता से तीनों आरोपी गिरफ्तार।

- मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दिखाई तत्परता तीनों आरोपी गिरफ्तार। - भाई ने पुलिस के समक्ष दी पूरी घटना की जानकारी, पुलिस कर रही है पूछताछ। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर:  घर से कोचिंग पढ़ने जा रही एक किशोरी को 3 लोगो ने रोक कर अग़वा कर लिया। उसके बाद उसे कुछ दुरी पर ले गए और एक झोपड़ी में उसके साथ गलत काम किए। जिस वक़्त यह घटना घटी किशोरी का भाई भी वहां मौजूद था। किशोरी का भाई उसे बाइक से कोचिंग ले जा रहा था। शनिवार सुबह 8 बजे कि यह घटना बताई जा रही है। बक्सर एसपी ने पूछने पर कहा कि मेडिकल जाँच के बाद आगे कि कार्रवाई होगी। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से मामले कि जाँच कर रही है। सूत्रों के हवाले से प्राप्त जानकारी के मुताबिक तीनो आरोपी पुलिस के गिरफ्त में हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। घटना की सीमा दो थाना क्षेत्र में पड़ती है। किशोरी सुबह बाइक से अपने भाई के साथ कोचिंग जा रही थी तभी राह में दंगौली पुल के पास 3 युवकों ने मिलकर उनकी बाइक रोकी और इस घटना को अंजाम दिया।नावानगर थाना की सीमा में यह जगह आता है। तीनो आरोपी दूसरी बाइक पर बैठाकर कड़सर गांव के समीप एक सुनसान झोपड़ी में किशोरी क...

राजद से महराजगंज के पूर्व बाहुबली सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजा सुधीर सिंह को बक्सर में पुलिस ने शराब के नशे में किया गिरफ्तार...

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: राजद के महराजगंज से पूर्व बाहुबली सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजा सुधीर सिंह को औद्योगिक थाना पुलिस ने वीर कुंवर सिंह सेतु के समीप काले रंग के इनोवा गाड़ी से शराब की नशे की हालत में गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उन्हें उत्पाद अधिनियम के तहत हिरासत में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है. मौक़े पर मौजूद लोगों के अनुसार सुधीर सिंह नशे की हालत में थे. इस दौरान उन्होंने पुलिस के सामने अपनी धौंस जमाने की प्रयास की. बताया जा रहा है कि उन्होंने पुलिसकर्मियों के साथ बदतमीजी भी की. जिसके बाद औद्योगिक थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार सुधीर सिंह एक राजनीतिक परिवार से संबंध रखते हैं. उनके पिता दीनानाथ सिंह पूर्व विधायक थे, जिनका पिछले वर्ष जुलाई में निधन हो गया था. वहीं उनके चाचा प्रभुनाथ सिंह महाराजगंज से सांसद रह चुके हैं, जबकि उनके चचेरे भाई रणधीर सिंह वर्तमान में सारण जिले के मांझी विधानसभा क्षेत्र से जदयू के विधायक हैं. इनके परिवार के तीन सदस्य सक्रिय रूप से राजनीति से जुड़े हैं. https://www.mygov.in/hi/covid-19