Skip to main content

Posts

Showing posts with the label EDUCATION.

इटाढ़ी प्रखण्ड चौथे चरण के मतगणना में 5 पंचायत में मुखिया पद पर बदलाव, चिलहर पंचायत के मुखिया टुनटुन सिंह अपने विरासत को बचाने में हुए कामयाब...

एक्सप्रेस न्यूज़ बक्सर इटाढ़ी प्रखंड के चौथे चरण की मतगणना के दौरान पांच पंचायतों के मतगणना के पश्चात 5 जगहों पर नए मुखिया प्रत्याशी को जीत मिली है. वहीं एक पंचायत में पुराने मुखिया अपने पद को बचाए रखने में सफलता हासिल की है. बताया जा रहा है कि जिस पुराने मुखिया ने अपने पद को बचाने में कामयाबी हासिल की है. पूर्व में उनके पिताजी पंचायत के मुखिया हुआ करते थे.  बता दें कि चिलहर पंचायत से दिवाकर राय उर्फ टुनटुन सिंह ने मुखिया पद पर जीत दर्ज की है. इन्हें कुल 2017 मत प्राप्त हुआ है. इनके नजदीकी प्रतिद्वंद्वी सुरेंद्र कुमार उपाध्याय को 1455 मत प्राप्त हुआ है.  पूर्व में इनके पिताजी पंचायत के मुखिया हुआ करते थे. इन्होंने अपनी विरासत बचाने में कामयाबी हासिल की है. बिझौरा से नए मुखिया राजेन्द्र सिंह बने हैं.    इन्हें कुल मत 1563 प्राप्त हुए हैं. इनके नजदीकी प्रतिद्वंद्वी विभा देवी रही जिन्हें कुल 1417 मत प्राप्त हुए हैं. कुल मतों का अंतर 146 रहा. निवर्तमान मुखिया सीता देवी को हार का सामना करना पड़ा.  इन्दौर से नए मुखिया अमर राम बने हैं. निवर्तमान मुखिया केशव राम को हार क...

स्थानीय सांसद अश्वनी चौबे के सहयोग से बक्सर में केंद्रीय विद्यालय के भवन निर्माण के लिए भूमि आवंटन-अनापत्ति प्रमाण पत्र के लिए विभागीय कारवाई हुआ प्रारंभ..

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: बक्सर में केंद्रीय विद्यालय के लिए अपना भवन बनाने की दशकों पुरानी मांग आज केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे के प्रयास से पूरी हो गई. श्री चौबे का प्रयास रंग लाने लगा है. इस संबंध में भवन निर्माण हेतु भूमि आवंटन के साथ ही अनापत्ति प्रमाण पत्र के लिए विभागीय कारवाई शुरू हो गई है. उम्मीद है कि बहुत जल्दविभागीय कार्रवाई पूर्ण होकर भवन निर्माण शुरू हो जाएगा. भाजपा नेता परशुराम चौबे, राणा प्रताप सिंह, प्रदीप राय, सिद्धनाथ सिंह, निर्भय राय,इंदु देवी, बलराम पांडेय, सत्येंद्र कुंवर, राहुल आनंद, उपेंद्र पांडेय, शंभू नाथ पांडेय, हीरामन पासवान,राजवंश सिंह, शीला त्रिवेदी, नवीन राय, मुन्ना सिंह, आदित्य चौधरी, नितिन मुकेश समेत सभी प्रमुख नेताओं व कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे को इसके लिए हार्दिक बधाई दी है. इन नेताओं ने अपने संयुक्त वक्तव्य में कहा है कि केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे के बक्सर से सांसद बनने के बाद से क्षेत्र के विकास के लिए लगातार नए-नए काम हो रहे हैं. इस क्रम में केंद्रीय विद्यालय का अपना भवन अभी तक नहीं था. ज...

डुमरांव में इंटरमीडिएट की परीक्षा में दूसरे दिन 2,487 में 26 छात्राएं अनुपस्थित

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: इंटरमीडिएट परीक्षा के दूसरे दिन मंगलवार को नगर के कुल आठ परीक्षा केन्द्रों पर दोनों पालियों में क्रमश: गणित और भूगोल की परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई. गणित विषय की परीक्षा में सभी केन्द्रों पर कुल 608 परीक्षार्थियों में सात छात्राएं अनुपस्थित रही. जबकि दूसरी पाली में हुई भूगोल की परीक्षा में 1,879 परीक्षार्थियों में 19 छात्र अनुपस्थित रहे. प्रथम पाली में गणित की परीक्षा होनें के कारण छात्राओं की कोई खास भीड़ नहीं रही. लेकिन दूसरी पाली में भूगोल की परीक्षा में 1,860 परीक्षार्थी शामिल हुई. अनुमंडल पदाधिकारी हरेन्द्र राम ने बताया कि दोनों पालियों में किसी भी परीक्षा केन्द्रों से निष्कासन की सूचना नहीं मिली है. कदाचारमुक्त एवं शांतिपूर्ण परीक्षा को लेकर सभी केन्द्राधीक्षकों एवं पुलिस बल के जवानो मे काफी तत्परता देखने को मिली. फिलहाल इंटर की परीक्षा को लेकर स्थानीय नगर सहित आस पास के इलाकों में काफी चहल पहल देखने को मिल रही है. कदाचार मुक्त परीक्षा के लिए प्रशासन अलर्ट: कदाचारमुक्त एवं शांतिपूर्ण माहौल में इंटरमीडिएट की परीक्षा को लेकर नगर के विभिन्न परीक्...

9वीं से नीचे की कक्षाएं 18 जनवरी से शुरू होने की बनी है उम्मीद..

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: बिहार सरकार से प्राप्त निर्देश के अनुसार 9वीं से 12वीं कक्षा तक चार जनवरी से उच्च विद्यालयों में पढ़ाई शुरू हो गई है. विद्यालयों में  पढ़ाई शुरू होने के साथ ही कोरोना संक्रमण के मद्देनजर सरकार के तरफ से गाइडलाइन भी जारी  किया गया है. पांच जनवरी को डीएम अमन समीर के द्वारा आयोजित बैठक में उन्होंने  कोरोना  संक्रमण  से बचाव के  नियमों का पालन करते हुए  कक्षाओं का संचालन  के लिए निर्देश  जारी किया. आयोजित बैठक के दौरान ही यह कहा गया कि सबकुछ निर्देशों के अनुरुप रहा तो 18 जनवरी से निचली कक्षाओं को भी शुरू किया जा सकता है. लेकिन, सरकार और शिक्षा विभाग के तरफ से जब तक इसके लिए आवश्यक निर्देश जारी नहीं हो जाता है तब तक यह संभव नहीं है. सरकार व शिक्षा विभाग से प्राप्त निर्देशों के अनुरुप प्रत्येक कक्षा में छात्रों के बैठने  के कुल क्षमता के 50% पहले दिन उपस्थित हुए एवं शेष 50 प्रतिशत छात्र-छात्राएं दूसरे दिन उपस्थित हुए.  सभी विद्यालयों में किसी भी कार्य दिवस पर किसी भी कक्षा में छात्रों के बैठने के कुल क्षमता का 50...

जिलाधिकारी ने कि जिले में अभियान विश्वामित्र की शुरुआत प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराएंगे अधिकारी..

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: डीएम एवं समिति के द्वारा बक्सर के एमपी हाई स्कूल में अभियान विश्वामित्र की शुरुआत की गई. इस अभियान के तहत बच्चों को बोर्ड की तैयारी के साथ ही प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी व उनमें आदर्श व संस्कार भरने की पहल की जाएगी. कार्यक्रम की विधिवत उद्घाटन के बाद डीएम अमन समीर के द्वारा बताया गया कि इस अभियान के माध्यम से 9वीं एवं दसवीं के बच्चों को पढ़ाया जाएगा. हर विषय के शिक्षक 30 से 35 बच्चों को हर रोज पढ़ाएंगे. जिसकी लाइव रिकॉर्डिंग भी की जाएगी एवं जिला प्रशासन के यूट्यूब चैनल पर डाला जाएगा. एमपी हाई स्कूल में एक स्मार्ट क्लास रूम भी बनाया गया है. जहां कक्षाएं संचालित की जाएंगी. उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त अभियान चलाया जाएगा. उद्देश्य गुरु एवं शिष्य परंपरा  को पुनर्जीवित करना है. ऐसे चिन्हित इलाका जहां शिक्षा की पहुंच नहीं है. वहां के बच्चों को प्रेरित करने एवं अपने अंदर छुपे सपनों को पहचानने के लिए यह कार्यक्रम शुरू किया जा रहा है. शिक्षक शिक्षा से हर प्रखंड में चिन्हित जगहों पर जाकर बच्चों को पढ़ाएंगे. इसके साथ ही प्रखंडों में पुस्तकालय खोले जाएंगे. पुस्तक...

शिक्षण शुल्क के अलावे नहीं देना होगा कोई अतिरिक्त शुल्क, जिला पदाधिकारी ने जारी किए आदेश..

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: समाहरणालय के सभागार कक्ष में जिला पदाधिकारी के अध्यक्षता में अभिभावकों के प्रतिनिधिमंडल तथा विद्यालयों के प्रबंधन के बीच शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ हुई बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि कोरोना काल में अभिभावकों को केवल विद्यालय के शिक्षण शुल्क का भुगतान करना होगा. इसके अतिरिक्त किसी भी प्रकार का कोई शुल्क देय नहीं होगा.  उक्त बैठक में बताया गया कि कोरोना काल अर्थात अप्रैल 2020 से 31 दिसंबर 2020 की अवधि में सभी विद्यालय केवल अध्यापन शुल्क ही लेंगे, जिसे 31 दिसंबर 2020 तक किस्तों में दिया जा सकता है. अप्रैल 2020 से पहले के बाद के बकाया शुल्क को 30 सितंबर 2020 तक हर हाल में जमा करना है, जिसमें ट्यूशन एवं अन्य सभी शुल्क शामिल होंगे. इसके अतिरिक्त नवंबर 2020 तक के शिक्षण शुल्क तीन किस्तों में जमा किए जा सकते हैं. जिसमें पहले चरण में अप्रैल 2020 से 1 मई 2020 का शिक्षण शुल्क 30 सितंबर 2020 तक जमा करना होगा. दूसरे चरण में जून 2020 एवं जुलाई 2020 का शिक्षण शुल्क 30 नवंबर तक जमा कर देना होगा. इसके अतिरिक्त तीसरे चरण में अगस्त, सितंबर, अक्टूबर तथा नव...

लॉकडाउन में निजी विद्यालयों के द्वारा मनमाना फीस वसूलने को लेकर परिजन हुए गोलबंद, मामले में डीएम से हस्तक्षेप की की गई मांग..

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: निजी विद्यालयों के द्वारा लॉकडाउन के दौरान परिजनों से मनमाना शुल्क वसूले जाने को लेकर समाजसेवियों तथा अभिभावकों द्वारा संयुक्त रूप से एक धरना का आयोजन नगर के डीएवी स्कूल के मुख्य द्वार पर किया गया. मौके पर पत्रकारों से बात करते हुए समाजसेवी डॉ. निसार अहमद तथा गोविंद जायसवाल ने बताया कि लॉक डाउन की अवधि में जहां पूरा देश त्रस्त है वहीं,  विद्यालयों के द्वारा मनमाना फीस वसूल ना कहीं से भी मानवता के दृष्टिकोण से उचित नहीं है.  ऐसे में विद्यालयों को गंभीरता से विचार करते हुए अनावश्यक शुल्क नहीं वसूलने चाहिए. उन्होंने कहा कि, स्कूल जब तक जनहित में कोई बेहतर निर्णय नहीं लेंगे तब तक आंदोलन जारी रहेगा. वहीं, दूसरी तरफ मौके पर मौजूद अभिभावकों ने कहा कि, विद्यालयों के द्वारा नवम वर्ग में रजिस्ट्रेशन के नाम पर अभिभावकों पर दबाव बनाया जा रहा है. उनका कहना है कि यदि अभिभावक नामांकन शुल्क, कंप्यूटर शुल्क, विकास शुल्क, भवन शुल्क जैसे शुल्क को मिलाकर एक से सवा लाख रुपए तक की राशि विद्यालय में नहीं जमा करते तब तक उनके बच्चों का रजिस्ट्रेशन नहीं किया जाएगा ऐसे में अभिभा...

मुख्यमंत्री अल्पसंख्यक विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण छात्राओं को मिलेगी प्रोत्साहन राशि..

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: आवंटन विभाग के द्वारा मुख्यमंत्री अल्पसंख्यक विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत बिहार विद्यालय परीक्षा समिति पटना से वर्ष 2020 में इंटरमीडिएट प्रथम श्रेणी से पास छात्राओं की सूची जारी हो चुकी है  . सूचना सह जन संपर्क पदाधिकारी कन्हैया कुमार ने इस संदर्भ में जानकारी दी. उन्होंने बताता कि, प्रोत्साहन राशि प्राप्त करने हेतु छात्राएं आवश्यक कागजातों की छाया प्रति लेकर विद्यालय अथवा महाविद्यालय से अभिप्रमाणित कर संस्थान या अपने स्तर से अल्पसंख्यक कल्याण विभाग में जमा करा सकते हैं. उन्होंने बताया कि प्रोत्साहन राशि प्राप्त करने हेतु छात्रा का मोबाइल नंबर, ई-मेल, आधार कार्ड, बैंक खाता जो आधार से लिंक हो (वर्ष 2020 तक का पासबुक अपडेट कॉपी के साथ) अंक प्रमाण पत्र प्रवेश प्रमाण पत्र एवं निवास प्रमाण पत्र मांगी गई है. वांछित कागजात अनिवार्य रूप से जमा कराना होगा. जिला के वेबसाइट पर अपलोड की गई सूची में छात्रा अपना नाम देख सकती है. छात्राओं को प्रोत्साहन राशि वितरण हेतु प्राप्त आवंटन केवल वितीय वर्ष 2020-21 के लिए ही है. वितीय वर्ष समाप्त होने पर यह प्रोत्साहन राशि...

दो विद्यालयों के प्रधानाचार्य ने बच्चों के 3 महीने की फीस माफ करने की जानकारी सूचना पत्र के माध्यम से जारी की..

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: एल.आर.एस मॉडर्न पब्लिक स्कूल सिमरी दुद्धी पट्टी बक्सर के सभी बच्चों की 3 महीने की फीस माफ करने की जानकारी विद्यालय के प्रधानाचार्य के द्वारा सूचना पत्र के माध्यम से जारी की गई. उन्होंने बताया कि उनके विद्यालय एल.आर.एस मॉडर्न पब्लिक स्कूल सिमरी दुद्धी पट्टी के सभी बच्चों की 3 महीने की फीस वैश्विक महामारी कोविड-19 के समय में तत्काल प्रभाव से माफ किया जा रहा है. साथ ही साथ उन्होंने अनुरोध किया कि, इस संक्रमण काल में घर पर रहें सुरक्षित रहें तथा अपने बच्चों को सुरक्षित रखें. उन्होंने अपने सूचना पत्र के माध्यम से बच्चों के अभिभावकों से कहा है कि, आप सभी परेशान ना हो इस कोरोना महामारी की वैश्विक आपदा के घड़ी में विद्यालय परिवार आप सभी के साथ हैं. किसी भी बच्चे की पढ़ाई का नुकसान ना हो इसके लिए विद्यालय द्वारा चलाई जाने वाली डिजिटल क्लासेज में दिए गए सभी निर्देशों का पालन अवश्य करें. जिससे कि बच्चों की पढ़ाई का नुकसान ना हो. वहीं, दूसरी तरफ ऑक्सफोर्ड इंग्लिश स्कूल जंगल बाजार रोड न्यू शक्ति द्वार डुमरांव के प्रिंसिपल ने भी कोरोना वैश्विक महामारी को देखते हुए सभी छा...

नामांकन शुल्क एवं स्कूल फीस माफ करने को लेकर वार्ड पार्षद के नेतृत्व में लोगों ने रखी सरकार के समक्ष अपनी मांग..

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: गुरुवार को छठिया पोखरा  के प्रांगण में वार्ड पार्षद सोनू राय के नेतृत्व में आम जनता के द्वारा मुख्यमंत्री बिहार सरकार शिक्षा मंत्री बिहार सरकार तथा जिला पदाधिकारी बक्सर से यह मांग किया गया है कि कोरोना त्रासदी के लॉक डाउन में पूरी तरह से बेरोजगार हो जाने के कारण बच्चों के अभिभावक इस साल अप्रैल,मई, जून का स्कूल फीस  भर पाने में सक्षम नहीं है. क्योंकि, इस भयावह स्थिति में रोजी रोजगार एवं जीवन यापन करने पर आफत आ पड़ी है. ऐसे में स्कूल फीस कहां से भरी जा सकती है. सभी प्राइवेट स्कूलों की तरफ से अभिभावकों को अगले साल में नामांकन के लिए नामांकन फीस की भी मांग दूरभाष के माध्यम से सूचना देकर किया जा रहा है. लेकिन, सबसे बड़ा सवाल यह है कि मध्यमवर्गीय परिवार के लोगों को इस साल अपने बच्चों को अगली कक्षा में नामांकन कराने में पैसे की तंगी के वजह से असमर्थता जताई जा रही है. मध्यमवर्गीय परिवार के समक्ष पैसों की तंगी आ गई है. जिसके कारण मध्यम वर्गीय परिवार के हजारों बच्चों के भविष्य पर तलवार लटक गया है. ऐसी स्थिति में वार्ड पार्षद एवं आम जनता के द्वारा मांग रखा गय...

दसवीं की परीक्षा में टॉप आए बच्चों को डीएम ने प्रमाण पत्र व स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानित..

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के दसवीं के परीक्षा में जिले में टॉप आए छात्र छात्राओं को बुधवार को जिला पदाधिकारी अमन समीर ने उन्हें सम्मानित किया.  शिक्षा विभाग के सहयोग से उन्होंने  दसवीं की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र छात्राओं को आमंत्रित किया था.  इस दौरान जिला पदाधिकारी ने सभी छात्र छात्राओं को प्रमाण पत्र स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया.  इस दौरान उपस्थित अन्य पदाधिकारियों ने भी छात्र-छात्राओं का उत्साह वर्धन किया. सर्वप्रथम जिला पदाधिकारी ने सभी छात्रों से परिचय प्राप्त किया. इनमें प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा स्वाति कुमारी पिता सूर्यदेव सिंह जो की दसवीं की परीक्षा में 468 अंक प्राप्त किया है. द्वितीय स्थान पर 2 छात्रों ने अपनी दावेदारी सुनिश्चित की है. इनका नाम अमित कुमार पाल पिता मुन्नी पाल एवं अनीश कुमार यादव पिता सरोज यादव है. वहीं, तृतीय स्थान पर 3 छात्रों ने अपनी दावेदारी सुनिश्चित की है. जिनका नाम  कन्हैया कुमार पिता संतोष कुमार सिंह, शिवमंगल कुमार पिता सतनारायण पासवान, विद्यासागर कुमार पिता...

स्कूल फीस के लिए प्रताड़ित किए जाने की सूचना मिलने पर डीएम ने की बैठक, दिए कई निर्देश...

एक्सप्रेस न्यूज, बक्सर: कोरोना संकट काल में जहां पूरे देश में लॉक डाउन का आदेश जारी किया गया है वहीं, दूसरी तरफ विद्यालयों में पठन-पाठन भी स्थगित है. हालांकि, बहुत से विद्यालय लॉक डाउन की अवधि में भी व्हाट्सएप आदि के माध्यम से ऑनलाइन पढ़ाई शुरू कर चुके हैं. ऐसे में विद्यालय संचालकों के द्वारा अभिभावकों से शुल्क आदि की मांग को लेकर दबाव बनाने जैसे मामलों के संज्ञान में आने के बाद जिला पदाधिकारी अमन समीर की अध्यक्षता में विद्यालय संचालकों की एक बैठक समाहरणालय सभागार के सभाकक्ष में आयोजित की गई. बैठक में नगर के कई विद्यालयों के संचालक अथवा उनके प्रतिनिधि मौजूद रहे. बैठक में जिला पदाधिकारी के द्वारा सभी विद्यालय संचालकों से अनुरोध किया गया कि, राज्य सरकार से प्राप्त निर्देशों के आलोक में लॉक डाउन में कोई भी विद्यालय प्रबंधन किसी भी अभिभावक से केवल ऑनलाइन शुल्क ही लेने का प्रयास करें. इसके अतिरिक्त जो अभिभावक लॉक डाउन की अवधि में विद्यालय का शुल्क देने में असमर्थ हैं. उन पर कोई अनावश्यक दबाव ना बनाया जाए.ना ही उनके विरुद्ध कोई अनुशासनिक कार्यवाही की जाए.  जिलाधिकारी ने विद्य...