Skip to main content

Posts

Showing posts with the label ARAH

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम बक्सर ने समाहरणालय अवस्थित कार्यालय कक्ष में आयोजित की ई.वी.एम- वी.वी.पै.ट कोषांग के कार्यों की समीक्षात्मक बैठक, पदाधिकारीयों को दिए कई सख्त निर्देश..

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: मंगलवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी बक्सर अंशुल अग्रवाल की अध्यक्षता में ई.वी.एम. -वी.वी.पैट कोषांग के कार्यों की समीक्षा बैठक समाहरणालय परिसर अवस्थित कार्यालय कक्ष में की गई। जिलाधिकारी द्वारा निर्देश दिया गया कि 31 मई 2024 को सभी मतदान दल को ई.वी.एम, रिजर्व ई.वी.एम. को सेक्टर पदाधिकारी एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी को हस्तगत करा दिया जाना है। किसी सभी परिस्थिति में ई.वी.एम. डिस्पैच सेंटर पर नहीं रखा जाना है। 01 जून 2024 को मतदान के उपरांत यथाशीघ्र polled ई.वी.एम. को  बाजार समिति के वज्रगृह में जमा कराने का निर्देश दिया गया ताकि वज्रगृह को जल्द से जल्द सील किया जा सके। साथ ही डिस्पैच सेंटर पर एस.ओ.पी. (SOP) का अनुपालन करते हुए कार्य करने का निर्देश दिया गया। साथ ही अनुपयोगी ई.वी.एम. को 01 जून 2024 को पुराने वेयर हाउस में सुरक्षित रखने का निर्देश दिया गया। बैठक में अपर समाहर्ता सह जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी बक्सर, अपर समाहर्ता (विभागीय जाँच) बक्सर, वरीय पदाधिकारी ई.वी.एम./वी.वी.पैट, नोडल पदाधिकारी ई.वी.एम./वी.वी.पैट, उप निर्वाचन पदाधिका...

भाई को राखी बांधने आरा जा रही जिले की एक बहन की सड़क दुर्घटना में हुई मौत, परिजनों पर टूटा गम का पहाड़..

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: रक्षाबंधन के दिन भाई के घर रक्षासूत्र बांधने जा रही बक्सर के नावानगर थाना अंतर्गत केसठ पुराना बाजार की रहने वाली एक बहन की मौत सड़क दुर्घटना में हो गई. बताया जा रहा है कि वह अपने पति सुधीर रंजन और दो बच्चों साक्षी व ऋषभ के साथ भोजपुर जिला के आरा जा रही थी. इसी दरमियान आरा के उदवंतनगर थाना क्षेत्र के असियां गांव के समीप बृहस्पतिवार के दोपहर उनकी बाईक कार से टकरा गई. जिसमें बाईक पर सवार लक्ष्मी देवी उम्र तकरीबन 30 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गई. जिन्हें आरा सदर अस्पताल ले जाने के पूर्व ही उन्होंने दम तोड़ दिया.  इस घटना के बाद सुधीर रंजन पत्नी की यह हालत देख मायूस व पूरी तरह से सन्न हो गए थे. एक साल की बच्ची को गोद में लिए वो पूरी तरह से आवक नजरों से एक टक पत्नी को देखे जा रहे थे. जबकि गोद में बैठी बच्ची मां के गोद में जाने के लिए रो रही थी.जबकि उनके ग्यारह वर्ष के पुत्र ऋषभ व सुधीर रंजन को भी चोट पहुंची है. लेकिन वो दोनों सुरक्षित हैं. मृतिका लक्ष्मी का शव  ससुराल पहुंचते ही परिजन दहाड़ मार के रोने लगे. दूसरी तरफ पत्नी की मृत्यु के कारण सुधीर रंजन के भी आंखो...