कांग्रेस युवा नेता शुभम तिवारी को जान से मारने की मिली धमकी, घर पर कई राउंड फायरिंग से इलाके में सनसनी..
एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: बक्सर के प्रतिष्ठित व्यवसायी, समाजसेवी एवं युवा कांग्रेस नेता शुभम तिवारी को जान से मारने की धमकी दिए जाने तथा उनके धोबी घाट स्थित आवास पर कई राउंड फायरिंग किए जाने का गंभीर मामला सामने आया है। घटना के बाद उनके परिवार एवं आसपास के लोगों में भय का माहौल है। शुभम तिवारी के अनुसार, आज शाम करीब 9 बजे उनके मोबाइल पर एक अज्ञात व्यक्ति का फोन आया। फोन करने वाले ने अपना नाम सनी वर्मा बताते हुए कथित तौर पर कहा कि स्वागत रेस्टोरेंट के मालिक से दूर रहो, नहीं तो दो घंटे के अंदर जान से मार देंगे। साथ ही उसने पांच से छह महीने जेल काटने की बात भी कही। धमकी देने के लिए जिस मोबाइल नंबर का इस्तेमाल किया गया, वह +91 7633997902 बताया गया है। शुभम तिवारी का आरोप है कि इस धमकी के बाद धोबी घाट स्थित उनके आवास पर कुछ अज्ञात लोगों द्वारा कई राउंड फायरिंग भी की गई। उन्होंने बताया कि दो दिन पूर्व स्वागत रेस्टोरेंट में पुलिस द्वारा जांच किए जाने की जानकारी भी सामने आई थी। हालांकि, इस जांच और धमकी के बीच किसी संबंध की पुष्टि नहीं हुई है। शुभम तिवारी ने यह भी बताया कि पूर्व में राहुल पांडेय...