एक्सप्रेस न्यूज़ बक्सर: नगर थाने से एक नाबालिग को बहला फुसला कर भगा ले जाने का आरोपी पुलिस कि हिरासत से चकमा देकर फरार हो गया था.
मामले में बक्सर एसपी शुभम आर्य ने कड़ा रुख अख्तियार करते हुए ऑन ड्यूटी पदाधिकारी को ससपेंड कर दिया है. कार्या में लापरवाही बरतने के कारण उनपर यह कार्रवाई हुई है.
बताते चलें कि नगर थाना कांड संख्या 24/26 के मुख्य आरोपी शहर के खलासी मुहल्ला निवासी जुबैद के पुत्र फरहान को रविवार की रात पुलिस ने लुधियाना से गिरफ्तार कर नगर थाना में लाकर रखा था. वह शौचा का बहाना बनाकर शौचालय का खिड़की तोड़ कर फरार हो गया. जिसकी भनक पुलिस को आरोपी के भाग जाने के बाद लगा.
जिस वक़्त आरोपी भागा उस वक़्त ऑन ड्यूटी पुलिस अवर निरीक्षक इजहार खां मौजूद थे. एसपी ने उनको कर्तव्य में लापरवाही प्रतीत होने पर ससपेंड कर दिया है.उनका कहना है कि मामले में किसी और कि भी लापरवाही सामने आती है तो उनके ऊपर भी कार्रवाई होगी. फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एसपी के द्वारा गठित पुलिस टीम के द्वारा ताबड़तोड़ छापेमारी की जा रही है.
.jpeg)
.jpeg)



Comments
Post a Comment