बाबा रे बाबा! डॉक्टर बना हैवान, गलत इंजेक्शन लगा ले ली महिला कि जान, आक्रोशित लोगों ने डॉक्टर पर कार्रवाई और मुआवजे को लेकर किया हंगामा।
-गलत इंजेक्शन ने ले ली महिला कि जान।
- आक्रोशित परिजनों ने किया हंगामा भाग खड़े हुए अस्पताल कर्मी और चिकित्सक।
एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: बक्सर का सदर अस्पताल आए दिन अपने करतूतों से चर्चा में बना रहता है. कभी दवाओं के धांधली तो कभी ईलाज में लापरवाही का मामला तो कभी एम्बुलेंस और स्ट्रेचर का मामला बक्सर के सदर अस्पताल के छवि को बर्बाद कर रहा है.
ताज़ा मामला एक महिला के ईलाज में लापरवाही के कारण हुई मौत का है. बताया जा रहा है कि बक्सर के मेहता गली के रहने वाले राजेश कुमार सिंह अपनी पत्नी हेवान्ति देवी का तबियत बिगड़ने पर मंगलवार को रात्रि तक़रीबन 10 बजे बक्सर के सदर अस्पताल में भर्ती कराये. जहां चिकित्सक सरस्वती चंद्र के देखरेख में ईलाज शुरु हुआ. ईलाज के दरमियान हीं चिकित्स्क व अस्पताल कर्मियों के द्वारा महिला को एक इंजेक्शन दिया गया. इंजेक्शन पड़ने के तुरंत बाद महिला का शरीर नीला पड़ने लगा और थोड़े देर में हीं उसकी मौत हो गई. परिजनों का कहना है कि इंजेक्शन एक्सपायरी डेट कि थी. जिसके वजह से यह घटना हुई.
आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल में हंगामा शुरु कर दिया और चिकित्स्क के विरुद्ध कार्रवाई करने का मांग करने लगे. मौक़े पर पुलिस पहुंची मामले को शांत कराने का प्रयास शुरु की. लेकिन परिजनों का आक्रोश नहीं थमा. परिजन सड़क पर मृतका के शव को रख सड़क जाम कर प्रदर्शन करने लगे तथा चिकित्सक व अस्पताल कर्मियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई एवं मृतका के परिजनों को उचित मुआवजा देने का मांग करते हुए हंगामा करते रहे.
परिजनों ने नगर थाना को लिखित आवेदन देकर बक्सर प्रशासन एवं अस्पताल प्रशासन से चिकत्सक़ के विरुद्ध कार्रवाई एवं मुआवजे का मांग की है.
फिलहाल देखने वाली बात है कि ऐसे लापरवाह चिकित्सक़ और अस्पताल कर्मी के विरुद्ध जिला प्रशासन और अस्पताल प्रबंधन क्या ठोस कार्रवाई करती है और कब तक?





Comments
Post a Comment