गंगा स्नान करने आ रहे श्रद्धालुओं से फतुहा बक्सर सवारी गाड़ी में लूटपाट, एक व्यक्ति जख़्मी, जाँच में जुटी पुलिस।
एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: मौनी अमावस्या पर गंगा स्नान करने आ रहे श्रद्धांलुओं से फतुहा- बक्सर पैसेंजर ट्रेन में छिनतई का मामला प्रकाश में आया है. बरूना और बक्सर स्टेशन के बीच घटना को अपराधियों ने अंजाम दिया है. छिनतई के घटना के दरमियान गोपालगंज के विनोद मटियानी गांव के रहने वाले मंगरु ठाकुर जख़्मी हो गए हैं.
प्राप्त जानकारी के मुताबिक घटना को अंजाम देने के दरमियान अपराधियों के द्वारा छीना झपटी करने के साथ ही साथ श्रद्धालुओं के साथ मारपीट भी की गई और इसी मारपीट के क्रम में सूरज ठाकुर उर्फ़ मंगरू को चोट लगी है. मामले में राजकीय रेल थाना बक्सर के द्वारा प्राथमिक दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है.
मामले की जांच पड़ताल में जीआरपी डीएसपी कंचन राज एवं जीआरपी इंस्पेक्टर सुधीर कुमार भी पहुंचे हैं. राजकीय रेल थाना के थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि यह घटना बीते रात की है तथा घटना को अंजाम देने में दो अपराधियों की भूमिका है. मामले की गहन जाँच पड़ताल चल रही है. कुछ संदिग्ध हिरासत में लिए गए हैं. सीसीटीवी के मदद से भी जाँच की जा रही है. जल्द ही पूरे मामले का पर्दाफाश कर दिया जाएगा.
~2.jpeg)




Comments
Post a Comment