Skip to main content

Posts

Showing posts with the label LIQUOR RECOVERED.

भारी मात्रा में ब्रांडेड अंग्रेजी शराब के साथ मारुति 800 कार जब्त तस्कर फरार..

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: आए दिन शराब तस्करों के द्वारा विभिन्न तरीकों को अपनाकर शराब के अवैध धंधे को बढ़ावा देने का प्रयास किया जा रहा है. लेकिन, पुलिस की तत्परता एवं पुलिसिया सूत्रों से प्राप्त जानकारी के आधार पर की जा रही कार्रवाई में रोजाना कहीं ना कहीं शराब तस्कर पकड़े जा रहे हैं. ताजा मामला नगर थाना क्षेत्र का है. जहां नगर थानाध्यक्ष को गुप्त सूचना प्राप्त हुआ था कि गंगा चेक पोस्ट के रास्ते तस्करों द्वारा शराब की खेप एक उजले रंग की कार में लेकर यूपी से बिहार में प्रस्थान किया जा रहा है. जैसे ही थानाध्यक्ष को यह सूचना प्राप्त हुई उन्होंने गश्ती पर निकली पुलिस को अलर्ट कर दिया एवं खुद भी सदल बल बाईपास रोड रोड होते हुए गंगा चेक पोस्ट की तरफ निकल पड़े. तभी, बाईपास रोड की तरफ से तेजी में आ रहे एक उजले रंग के मारुति 800 कार को देखा गया. जिसे पुलिस के द्वारा रुकने का इशारा किया गया. परंतु, चालक तेज रफ्तार से स्टेशन रोड की तरफ भागने लगा. पुलिस के द्वारा भाग रहे कार का पीछा किया गया. जिसे स्टेशन रोड के समीप मुसाफिर गंज से बरामद कर लिया गया. पुलिस को पीछा करते हुए देख तस्कर मुसाफिर गंज में ...

उत्पाद विभाग की टीम ने मल्लाह टोली से 91 पीस अंग्रेजी शराब के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार, भेजा गया जेल..

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: उत्पाद विभाग की पुलिस टीम को  मल्लाह टोली मोहल्ले में छापेमारी के दौरान 91 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद करने में सफलता प्राप्त हुई है. अंग्रेजी शराब को बरामद करने के साथ ही पुलिस के द्वारा एक तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया है.  पुलिस ने तस्कर से पूछताछ करने के पश्चात उसे जेल भेज दिया. गिरफ्तार तस्कर मल्लाह टोली मोहल्ले का रहने वाला लक्ष्मण चौधरी बताया जा रहा है.   इस संदर्भ में जानकारी देते हुए उत्पाद  अधीक्षक नीरज कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना प्राप्त हुआ था कि मल्लाह टोली के रहने वालों लक्ष्मण चौधरी अवैध शराब का धंधा कर रहा है.  सूचना को आधार मानकर उत्पाद विभाग की टीम ने मल्लाह टोली में छापेमारी किया.  जहां पुलिस को लक्ष्मण चौधरी के घर से 91 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद करने में सफलता प्राप्त हुई.  साथ ही साथ पुलिस के द्वारा शराब तस्कर को भी गिरफ्तार कर लिया गया. उन्होंने बताया कि लक्ष्मण चौधरी के गिरफ्तार होने के पश्चात उसे मिली जानकारी के आधार पर उत्पाद विभाग के पुलिस के द्वारा उसके अन्य साथियों के तलाश में छापेमारी की जा रही ह...

घोड़ी पर सवार होकर शराब की तस्करी कर रहा था तस्कर,पुलिस को देख कर शराब की खेप फेंक कर भागा...

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: नैनिजोर थाना क्षेत्र की पुलिस ने नैनिजोर दियारा के सीमावर्ती इलाके से अंग्रेजी शराब की खेप बरामद करने में सफलता हासिल की है.  बताते चलें कि नैनिजोर दियारा के सीमावर्ती इलाकों में शराब तस्कर बाइक के साथ-साथ घोड़ी से भी शराब लाने के कार्य को अंजाम दे रहे हैं. घोड़ी से शराब तस्करी करने का एक मामला गुरुवार को नैनिजोर थाना क्षेत्र  से प्रकाश में आया है.  इस संदर्भ में जानकारी देते हुए नैनिजोर थानाध्यक्ष ने बताया कि यूपी के क्षेत्र से नाव के सहारे एक शराब तस्कर घोड़ी के साथ शराब लेकर आ रहा था. इसकी सूचना पुलिस को प्राप्त हो गई थी. तस्कर को पकड़ने के फिराक में पुलिस घेराबंदी में लग गई थी. पुलिस को पीछा करते देख घोड़ी सवार तस्कर शराब की खेप को वहीं पर फेंक कर घोड़ी पर सवार होकर भागने में सफल रहा. मौके से पुलिस के द्वारा 86 पीस 8 पीएम 180ml अंग्रेजी शराब बरामद किया गया. शराब की खेप फेंक कर घोड़ी पर सवार होकर भाग निकलने वाले तस्कर की पहचान में पुलिस जुट गई है. तस्कर को चिन्हित कर पुलिस के द्वारा उसकी गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है. https://www.mygov.in...

नगर थाने की पुलिस ने लॉकडाउन में गुप्त सूचना के आधार पर शराब की बड़ी खेप के साथ दो तस्करों को किया गिरफ्तार..

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: लॉकडाउन के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर टीम गठित कर त्वरित कार्रवाई करते हुए नगर थाना क्षेत्र की पुलिस ने एक पिकअप वाहन से 125 पेटी बॉम्बे स्पेशल व्हिस्की शराब के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है. बताते चलें कि नगर थाना क्षेत्र की पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुआ कि लॉकडाउन के दौरान शराब तस्कर शराब की बड़ी खेप लेकर बाईपास मार्ग होते हुए इटाढी के तरफ ले जाने वाले हैं. सूचना को आधार मान नगर थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस  टीम गठित कर बाईपास रोड में पहुंचें और शांति नगर पुल के समीप गुप्त रूप से खड़ा होकर पिकअप वाहन का इंतजार करने लगे. इसी दौरान कुछ समय पश्चात एक पिकअप वाहन सिंडीकेट के तरफ से आती हुई दिखाई दी. पुलिस ने पिकअप वाहन को जब रोका तो पिकअप चालक एवं एक सवार पिकअप छोड़कर भागने के फिराक में लग गए. जिसे पुलिस के टाइगर मोबाइल के जवानों के द्वारा दौड़ाकर पकड़ लिया गया. जब पुलिस के द्वारा पिकअप की तलाशी ली गई तो 125 पेटी बॉम्बे स्पेशल व्हिस्की शराब बरामद करने में सफलता हासिल हुई. इस संदर्भ में जानकारी देते हुए नगर थानाध्...

बॉम्बे स्पेशल व्हिस्की शराब बरामद, कारोबारी फरार..

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: नवानगर थाना क्षेत्र के नवानगर बाजार में स्थित एक दुकान से पुलिस ने 62 पीस बॉम्बे स्पेशल व्हिस्की शराब बरामद करने में सफलता हासिल की है. हालांकि, शराब बरामदगी के दौरान पुलिस को कारोबारी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल नहीं हुई है.  इस संदर्भ में जानकारी देते हुए नवानगर थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि, गुप्त सूचना के आधार पर नवानगर बाजार स्थित मनउवर मियां के दुकान से पुलिस को 62 पीस बॉम्बे स्पेशल व्हिस्की शराब बरामद करने में सफलता हासिल हुई है. हालांकि, पुलिस की छापेमारी के दौरान दुकान बंद होने के कारण कारोबारी की गिरफ्तारी नहीं की जा सकी. पुलिस के द्वारा शराब बरामदगी मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्यवाही की जा रही है तथा शराब कारोबारी की पहचान कर उसकी गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है. https://www.mygov.in/hi/covid-19