Skip to main content

Posts

Showing posts with the label BIHAR.

कांग्रेस युवा नेता शुभम तिवारी को जान से मारने की मिली धमकी, घर पर कई राउंड फायरिंग से इलाके में सनसनी..

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: बक्सर के प्रतिष्ठित व्यवसायी, समाजसेवी एवं युवा कांग्रेस नेता शुभम तिवारी को जान से मारने की धमकी दिए जाने तथा उनके धोबी घाट स्थित आवास पर कई राउंड फायरिंग किए जाने का गंभीर मामला सामने आया है। घटना के बाद उनके परिवार एवं आसपास के लोगों में भय का माहौल है। शुभम तिवारी के अनुसार, आज शाम करीब 9 बजे उनके मोबाइल पर एक अज्ञात व्यक्ति का फोन आया। फोन करने वाले ने अपना नाम सनी वर्मा बताते हुए कथित तौर पर कहा कि स्वागत रेस्टोरेंट के मालिक से दूर रहो, नहीं तो दो घंटे के अंदर जान से मार देंगे। साथ ही उसने पांच से छह महीने जेल काटने की बात भी कही। धमकी देने के लिए जिस मोबाइल नंबर का इस्तेमाल किया गया, वह +91 7633997902 बताया गया है। शुभम तिवारी का आरोप है कि इस धमकी के बाद धोबी घाट स्थित उनके आवास पर कुछ अज्ञात लोगों द्वारा कई राउंड फायरिंग भी की गई। उन्होंने बताया कि दो दिन पूर्व स्वागत रेस्टोरेंट में पुलिस द्वारा जांच किए जाने की जानकारी भी सामने आई थी। हालांकि, इस जांच और धमकी के बीच किसी संबंध की पुष्टि नहीं हुई है। शुभम तिवारी ने यह भी बताया कि पूर्व में राहुल पांडेय...

राजद से महराजगंज के पूर्व बाहुबली सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजा सुधीर सिंह को बक्सर में पुलिस ने शराब के नशे में किया गिरफ्तार...

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: राजद के महराजगंज से पूर्व बाहुबली सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजा सुधीर सिंह को औद्योगिक थाना पुलिस ने वीर कुंवर सिंह सेतु के समीप काले रंग के इनोवा गाड़ी से शराब की नशे की हालत में गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उन्हें उत्पाद अधिनियम के तहत हिरासत में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है. मौक़े पर मौजूद लोगों के अनुसार सुधीर सिंह नशे की हालत में थे. इस दौरान उन्होंने पुलिस के सामने अपनी धौंस जमाने की प्रयास की. बताया जा रहा है कि उन्होंने पुलिसकर्मियों के साथ बदतमीजी भी की. जिसके बाद औद्योगिक थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार सुधीर सिंह एक राजनीतिक परिवार से संबंध रखते हैं. उनके पिता दीनानाथ सिंह पूर्व विधायक थे, जिनका पिछले वर्ष जुलाई में निधन हो गया था. वहीं उनके चाचा प्रभुनाथ सिंह महाराजगंज से सांसद रह चुके हैं, जबकि उनके चचेरे भाई रणधीर सिंह वर्तमान में सारण जिले के मांझी विधानसभा क्षेत्र से जदयू के विधायक हैं. इनके परिवार के तीन सदस्य सक्रिय रूप से राजनीति से जुड़े हैं. https://www.mygov.in/hi/covid-19

बाल विवाह से होने वाले नुकसान को समझें उमरपुर के ग्रामीण, जिला विधिक सेवा प्राधिकार के द्वारा आयोजित था कार्यक्रम..

- गांव गांव घूमकर नुक्कड़ नाटक व जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को किया जा रहा है जागरूक. - पंचायत के मुखिया, औद्योगिक थानाध्यक्ष व प्राधिकार की सचिव की रही गरिमामयी उपस्थिति. एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: ग्राम पंचायत उमरपुर के बड़का गाँव में पंचायत के मुखिया धनंजय मिश्रा की अध्यक्षता में बाल विवाह मुक्त भारत विषय पर जागरूकता नुक्कड़ सभा एवं नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया. यह कार्यक्रम जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में आयोजित हुआ. जिसमें प्राधिकार की सचिव नेहा दयाल की गरिमामयी उपस्थिति रही. साथ ही बक्सर (औद्योगिक) थाना के प्रभारी सुरेश कुमार सिंह भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे. कार्यक्रम के दौरान आशा ईकाई सदस्य पैनल अधिवक्ता दीपिका केशरी एवं राजेश कुमार तथा पी.एल.वी. शत्रुघ्न सिन्हा, रामजी यादव, प्रमोद कुमार, कवींद्र पाठक, मनन कुमार सिंह एवं रामराज सिंह के द्वारा बाल विवाह के दुष्परिणामों पर आधारित प्रभावी नुक्कड़ नाटक का मंचन किया गया. नुक्कड़ नाटक एवं सभा के माध्यम से ग्रामीणों को बाल विवाह से होने वाली शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक हानियों के विषय में विस्तार से जानकारी दी गई तथ...

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में नाथपुर गांव में बाल विवाह उन्मूलन को लेकर आयोजित हुआ नुक्कड़ नाटक..

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: ग्राम नाथपुर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में बाल विवाह उन्मूलन विषय पर विशेष जागरूकता नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम में पैनल अधिवक्ता श्री राजेश कुमार, श्रीमती दीपिका केशरी तथा पी.एल.वी. शत्रुघ्न सिन्हा, कवीन्द्र पाठक, मनन कुमार सिंह, प्रमोद कुमार राम राज सिंह एवं रामजी यादव की सक्रिय सहभागिता रही। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से ग्रामीणों को बाल विवाह के दुष्परिणामों, उसके कानूनी प्रतिबंध एवं दंडात्मक प्रावधानों की जानकारी दी गई। उपस्थित जनसमूह को बताया गया कि बाल विवाह बच्चों के शारीरिक, मानसिक एवं शैक्षणिक विकास पर गंभीर प्रभाव डालता है तथा यह कानूनन दंडनीय अपराध है। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को निःशुल्क विधिक सहायता की जानकारी भी दी गई तथा उन्हें सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध सजग रहने का आह्वान किया गया। अंत में उपस्थित ग्रामीणों ने बाल विवाह रोकने एवं अपने क्षेत्र को बाल विवाह मुक्त बनाने का सामूहिक संकल्प लिया। https://www.mygov.in/hi/covid-19

बाल विवाह मुक्त अभियान के अंतर्गत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में लक्ष्मीपुर दलित बस्ती में जागरूकता नुक्कड़ सभा का किया गया आयोजन।

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: बाल विवाह मुक्त अभियान के अंतर्गत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में ग्राम पंचायत कमरपुर के ग्राम लक्ष्मीपुर स्थित दलित बस्ती में एक जागरूकता नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कमरपुर पंचायत की बीडीसी श्रीमती शोभना कुमारी ने की। उक्त कार्यक्रम में पैनल अधिवक्ता श्रीमती चंद्रकला वर्मा, पैनल अधिवक्ता श्रीमती दीपिका केसरी, पैनल अधिवक्ता श्री राजेश कुमार, पी.एल.वी./पी.एल.बी. शत्रुधन सिन्हा, कविंदर पाठक, प्रमोद कुमार, मनन कुमार सिंह, रामजी यादव तथा अन्य गणमान्य ग्रामीण उपस्थित रहे। साथ ही श्री रामराज सिंह एवं लक्ष्मीपुर की समग्र ग्रामीण जनता भी बड़ी संख्या में उपस्थित रही। नुक्कड़ सभा के माध्यम से उपस्थित ग्रामीणों को बाल विवाह के दुष्परिणामों के विषय में विस्तार से जानकारी दी गई। उन्हें बताया गया कि बाल विवाह से बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य, शिक्षा तथा भविष्य पर गंभीर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। साथ ही बाल विवाह निषेध संबंधी विधिक प्रावधानों एवं दंडात्मक प्रावधानों की जानकारी देकर लोगों को सचेत किया गया कि यह एक दंडनीय अपराध है। ...

बिहार NSUI के प्रदेश महासचिव ईशान त्रिवेदी ने अपने पूज्य पिताजी स्व. अनिल कुमार त्रिवेदी के पहले पुण्यतिथि पर बक्सर रेलवे स्टेशन पर 300 लोगों को कराया भोजन।

श्रद्धा पूर्वक मनाई गई स्व. पंडित अनिल कुमार त्रिवेदी जी की पहली पुण्यतिथि. एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: 7 फरवरी 2026 को जिला अधिवक्ता संघ द्वारा आयोजित कार्यक्रम में स्वर्गीय पंडित अनिल कुमार त्रिवेदी की पहली पुण्यतिथि के अवसर पर उनकी यादों को सम्मानित किया गया. इस अवसर पर, जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष बबन ओझा की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस कार्यक्रम में स्वर्गीय पंडित अनिल कुमार त्रिवेदी के दोनों पुत्र युवराज त्रिवेदी और एनएसयूआई के प्रदेश महासचिव ईशान त्रिवेदी उपस्थित रहे. कार्यक्रम के दौरान मंच संचालन रामेश्वर प्रसाद वर्मा द्वारा किया गया. इस अवसर पर उपस्थित अधिवक्ताओं में जिला अधिवक्ता संघ के महासचिव बिंदेश्वरी पांडे, जनार्दन राय, शशिकांत उपाध्याय, रामनाथ ठाकुर, रमाकांत तिवारी, गणेश ठाकुर, ब्रजेश त्रिपाठी, अजय पांडेय, जितेंद्र कुमार, श्रीमन ओझा, और मनीष पाठक शामिल थे. इसके अलावा, सैकड़ों अधिवक्ताओं ने भी इस कार्यक्रम में उपस्थित होकर स्वर्गीय पंडित अनिल कुमार त्रिवेदी की यादों को सम्मानित किया. रात्रि के पहर बक्सर के रेलवे स्टेशन पर 300 लोगों को स्व. अनिल त्रिवेदी के प...

बक्सर नगर थाने से पुलिस के हिरासत से फरार हुए आरोपी के मामले एसपी ने ओडी पदाधिकारी को किया सस्पेंड।

एक्सप्रेस न्यूज़ बक्सर: नगर थाने से एक नाबालिग को बहला  फुसला कर भगा ले जाने का आरोपी पुलिस कि हिरासत से चकमा देकर फरार हो गया था.  मामले में बक्सर एसपी शुभम आर्य ने कड़ा रुख अख्तियार करते हुए ऑन ड्यूटी पदाधिकारी को ससपेंड कर दिया है. कार्या में लापरवाही बरतने के कारण उनपर यह कार्रवाई हुई है.  बताते चलें कि नगर थाना कांड संख्या 24/26 के मुख्य आरोपी शहर के खलासी मुहल्ला निवासी जुबैद के पुत्र फरहान को रविवार की रात पुलिस ने लुधियाना से गिरफ्तार कर नगर थाना में लाकर रखा था. वह शौचा का बहाना बनाकर शौचालय का खिड़की तोड़ कर फरार हो गया. जिसकी भनक पुलिस को आरोपी के भाग जाने के बाद लगा.  जिस वक़्त आरोपी भागा उस वक़्त ऑन ड्यूटी पुलिस अवर निरीक्षक इजहार खां मौजूद थे. एसपी ने उनको कर्तव्य में लापरवाही प्रतीत होने पर ससपेंड कर दिया है.उनका कहना है कि मामले में किसी और कि भी लापरवाही सामने आती है तो उनके ऊपर भी कार्रवाई होगी. फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एसपी के द्वारा गठित पुलिस टीम के द्वारा ताबड़तोड़ छापेमारी की जा रही है. https://www.mygov.in/hi/covid-19

बीजेपी नेता प्रदीप राय पर पूर्व विधायक डुमरांव डॉ. अजीत ने बक्सर में पुश्तैनी भूमि पर अवैध कब्जा व जबरन निर्माण का लगया आरोप, प्रदीप राय ने भी दिया करारा जवाब।

- पीड़ित परिवार को जान माल कि धमकी देने का भी पूर्व विधायक ने लगाए आरोप. - साहस है तो आमने-सामने बैठें, सारे कागजात देखकर सत्यता पर चर्चा करें- प्रदीप राय. - सिविल कोर्ट, बक्सर में दर्ज है मामला फिर भी अवैध निर्माण कब्ज़ा है जारी. एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: डुमरांव के पूर्व विधायक डॉ. अजीत ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि भाजपा के भूमि एवं राजस्व मंत्री भूमाफियाओं पर कार्रवाई की बात करतें है दूसरी तरफ भाजपा के नेता ही जबरन जमीन कब्जा कर रहे हैं. भाकपा (माले) के डुमराँव से पूर्व विधायक डॉ० अजीत कुमार सिंह के साथ सुदामा उपाध्याय ने जिलाधिकारी, बक्सर से मिलकर जिला मुख्यालय स्थित नया बस स्टैंड बाइपास रोड (पेट्रोल पंप के पीछे) स्थित अपनी पुश्तैनी भूमि पर अवैध कब्जा और जाली दस्तावेज़ों के आधार पर भाजपा नेता प्रदीप राय द्वारा जबरन निर्माण कार्य पर रोक लगाने एवं न्यायालय के आदेशानुसार कार्रवाई करने तथा जान-माल की रक्षा की गुहार लगायी है.  पीड़ित सुदामा उपाध्याय के अनुसार खाता संख्या 71/42, प्लॉट संख्या 321/938, रकबा 6 कट्ठा भूमि उनकी पुश्तैनी संपत्ति है, जिसका न तो उनके द्वारा और न ही उनके स...

आदर्श नगर थाना से फरार हुआ नाबालिक को अग़वा करने का आरोपी, बगले झाँकते रह गई पुलिस, आक्रोशित पीड़ित पक्ष बैठा धरने पर..

- पूर्व में भी नगर थाना से फरार हो चूके हैं हिरासत में लिया गया आरोपी। - पुलिस के लापरवाही ने नगर थाना के कार्य शैली पर लगाया प्रश्न चिन्ह। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: आदर्श नगर थाना बक्सर के पुलिस कि घोर लापरवाही सामने आई है. पंजाब के लुधियाना से हिरासत में लेकर लाए गए एक आरोपी के हाजत से भाग जाने कि जानकारी ने लोगों को हैरत में डाल दिया है. इस घटना ने पुलिस के कार्यशैली पर प्रश्न चिन्ह लगा दिया है. पुलिस के इस लापरवाही से पीड़ित परिवार का न्याय का उम्मीद धुंधला हो गया है.  इस सन्दर्भ में मिली जानकारी के मुताबिक, एक किशोरी को बहला-फुसलाकर लुधियाना ले जाने के सन्दर्भ में नगर थाना में एफआईआर दर्ज कराई गई थी. प्राथमिकी दर्ज होने के बाद भी पुलिस कि जाँच प्रक्रिया धीमी रही. अंततः निराश होकर पीड़ित परिवार ने खुद आरोपी का पता लगाया तथा पुलिस को सूचना दी. जिसके बाद पीड़ित परिवार संग नगर थाना पुलिस टीम पंजाब गई जहां से  नबालिग लड़की कि बरामदगी के साथ हीं आरोपी को भी हिरासत में पुलिस के द्वारा लिया गया. उसके बाद पुलिस टीम बक्सर लौटी.  आरोपी के सन्दर्भ में प्राप्त जानकारी के अनुसार उसका ...

सिद्धनाथ घाट शिधेश्वर नाथ मंदिर के प्रांगण में 6 दिवसीय महालक्ष्मी यज्ञ एवं श्रीमदभागवत कथा का किया गया आयोजन।

                          वीडियो: एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: सिद्धनाथ घाट बक्सर शिधेश्वर नाथ मंदिर के प्रांगण में दिनांक 18 जनवरी से 23 जनवरी तक महालक्ष्मी यज्ञ एवं श्रीमदभागवत कथा का आयोजन किया गया है. जिसमें आज कथा श्रवण के लिए सैंकड़ो कि संख्या में श्रद्धालु पहुंचे थे. जगतगुरु श्री श्री 1008 धर्मेंद्रआचार्य जी महाराज के श्रीमुख से आज श्रीमदभागवत कथा का रसपान कराया गया तथा गंगा के पूर्व के नाम और गंगा कि पूरी कहानी का रसपान श्रद्धालुओं को करा गया.                          बता दें कि इस यज्ञ का आयोजन जगतगुरु श्री श्री 1008 श्री बिहारी जी महाराज के सानिध्य में किया गया है. कथा श्रवण करने के लिए दूर दराज से लोग पहुंच रहे हैं. कथा श्रवण करने पहुंचे पंडित श्री चंद्रमणि तिवारी ने बताया कि श्रीमद्भागवत कथा सुनने से पापों का नाश, दीर्घायु, आरोग्य, धन-समृद्धि, पितृ-दोष मुक्ति, ग्रह दोष निवारण और अंत में मोक्ष की प्राप्ति होती है; यह जन्म-जन्मांतर के पुण्य जगाकर आत...