Skip to main content

Posts

Showing posts with the label ACCIDENT.

डुमरांव एसडीपीओ के दरियादिली ने बचाई घायल वृद्ध की जान, परिजनों ने जताया आभार..

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: डुमरांव एसडीपीओ अफाक अख्तर अंसारी अपने दरियादिली व मानवता के वजह से अक्सर हीं चर्चा में बने रहते हैं. वो कभी किसी असहाय व मुसीबत में पड़े लोगों के लिए आगे आ जाते हैं. आज भी उन्होंने ऐसा हीं कुछ कर के चर्चा में आ गए. बता दें कि आरा बक्सर फोरलेन पर नावाडेरा के समीप एक वृद्ध किसी वाहन के टक्कर से घायल होकर छटपटा रहे थे. संयोग से डुमरांव एसडीपीओ उधर से हीं गुजर रहे थे उनकी नजर पड़ी तो उन्होंने अपने ड्राईवर को गाड़ी रोकने को कहा और वृद्ध के पास गए तो उन्होंने देखा कि वृद्ध की हालत गंभीर है. उन्होंने अपने बॉडीगार्ड के मदद से वृद्ध को अपने वाहन में लादकर मैथोडिस्ट अस्पताल प्रताप सागर पहुंचाया. जहां उनका प्राथमिक उपचार शुरू हुआ.  लेकिन, वृद्ध की हालत गंभीर होने के कारण यह ज्ञात नहीं हो सका की उनकी ऐसी हालत किस वाहन के टक्कर से हुई है. मिली जानकारी के अनुसार पुराना भोजपुर के श्यामलाल सिंह 65 वर्ष घर से यह कहकर निकले थे कि वह बोरिंग पर नहाने जा रहे हैं. संभवतः सड़क पार करने के दौरान हीं किसी अज्ञात वाहन के टक्कर से वो घायल हो गए और वाहन चालक वाहन लेकर भाग गया. जिसके बाद ...

सड़क दुर्घटना में चली गई 2 लोगों की जान, 4 वर्षीय बच्ची सुरक्षित..

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर : सडक दुर्घटना में बक्सर में दो लोगों की मौत हो गई है। दोनों हीं सड़क दुर्घटना जिले में अलग अलग जगहों पर घटित हुई है। एक घटना में अपनी बेटी के यहां से लौट रहे एक व्यक्ति की मौत हो गई. जबकि दूसरी सड़क दुर्घटना एक ट्रैक्टर चालक के साथ हुई है जो अपने हीं ट्रैक्टर के पलट जाने के कारण ट्रैक्टर के नीचे दब गया और मौत का शिकार हो गया। जानकारी मिलने के उपरांत दोनों हीं घटनाओं में घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर बक्सर के पुराने सदर अस्पताल में अंत्यपरिक्षण के लिए भेज दिया।  मिली जानकारी के मुताबिक पहली घटना बक्सर के औद्योगिक थाना क्षेत्र के चुरामनपुर के समीप हुई। सिमरी थाना क्षेत्र के पैलाडीह गांव निवासी छोटेलाल राम (45 वर्ष) उत्तर प्रदेश के लक्ष्मणपुर से अपनी पुत्री से मिलकर लौट रहे थे लौटने के दौरान हीं यह घटना घटित हुई। वह साथ में अपनी नतिनी को भी बाइक पर बैठा कर ला रहे थे. इसी बीच चुरामनपुर के समीप किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे कि मौके पर ही उनकी मौत गई। जबकि उनकी चार वर्षीय नतिनी सुरक्षित है। इसके अतिरिक्त मंगलवार की देर शाम...

सड़क हादसे में चार पहिया वाहन के टक्कर से बाइक सवार 2 युवक हुए घायल एक की हालत गंभीर, प्राथमिक उपचार के उपरांत सदर अस्पताल से अन्यत्र जगह रेफर।

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: सड़क हादसे में बक्सर के प्रताप सागर के पास एक युवक बुरी तरह से घायल हो गया। युवक को सर में काफी गंभीर चोट पहुंची है। जिससे उसकी हालत चिंता जनक बनी हुई है। घटना के बाद स्थानीय लोगों के मदद से उसे बक्सर सदर अस्पताल पहुंचाया गया। जिसके बाद युवक के परिजनों को सूचना दी गई। वहीं, डॉक्टर ने उसका प्राथमिक उपचार के बेहतर इलाज हेतु अन्यत्र जगह रेफर कर दिया। हालांकि, युवक के परिजन बेहतर इलाज हेतु उसे लेकर वाराणसी ट्रामा सेंटर के लिए निकल गए। प्राप्त जानकारी के मुताबिक घटना सोमवार की दोपहर घटित हुई है। वहीं जख्मी की पहचान सहियार गांव के निवासी विजय राम 20 वर्ष के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वो अपने एक सहयोगी पूर्णवासी राम के साथ बाइक से इटाढी थाना क्षेत्र के हरपुर गांव में शादी समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहा था। इसी दौरान नेशनल हाइवे 922 पर प्रताप सागर के पास पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने उसे टक्कर मार दिया। जिससे दोनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर जख्मी हो गए। हालंकि, पुर्णवासी राम को मामूली चोट आई है। जबकि विजय राम की हालत काफी गंभीर है। घटना क...

यात्री बस पलटने से 4 लोग मामूली रूप से जख्मी..

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: धनसोई से बक्सर आ रही एक यात्री बस पलट जाने की वजह से 4 लोग जख्मी हो गए. जिन्हें मामूली रूप से चोट पहुंची है. बस में कुल 40 लोग सवार थे. तभी, बकसड़ा गांव के पास चकमा खाकर बस सड़क किनारे चांट में गिर गई.  जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आनन फानन में घायलों को अस्पताल पहुंचाने के साथ ही अन्य लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला. उसके बाद यात्री बस को चांट से बाहर निकालने का प्रयास शुरु किया गया. https://www.mygov.in/hi/covid-19

सड़क दुर्घटना में अनियंत्रित ट्रैक्टर के चक्का के नीचे आ जाने से रिटायर्ड कर्मचारी की मौत..

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: जिला के औद्योगिक थाना क्षेत्र के खैराटी गांव के समीप सड़क दुर्घटना में एक रिटायर्ड कर्मचारी की मौत हो जाने की सूचना प्राप्त हो रही है. इस संदर्भ में मृतक के पुत्र ने जानकारी देते हुए बताया कि वह अपने पिताजी के साथ बाइक से बक्सर किसी कार्य से आ रहे थे. इसी दरमियान खैराटी गांव के समीप पीछे से आ रहे ट्रैक्टर से धक्का लग गया. जिससे कि वह लोग सड़क पर गिर गए और पीछे से आ रहे ट्रैक्टर के पहिया के नीचे उनके पिताजी आ गए और बुरी तरह से घायल हो गए. जिन्हें आनन फानन में स्थानीय लोगों की मदद से बक्सर के सदर अस्पताल में लाया गया. जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.  बताया जा रहा है कि मृत व्यक्ति हरियाणा में कार्य करते थे एवं वह रिटायर हो चुके थे. किसी जरूरी कार्य से अपने पुत्र के साथ वह बक्सर आ रहे थे. इसी दरमियान यह घटना घटित हुई मृत व्यक्ति का नाम केशव प्रसाद बताया जा रहा है. सदर अस्पताल के चिकित्सक निशांत कुमार ने बताया कि सड़क दुर्घटना में घायल एक अधेड़ उम्र के व्यक्ति इलाज हेतु आए थे. लेकिन उनकी मौत अस्पताल आने से पूर्व ही हो चुकी थी. उन्होंने कहा कि कागजी ...

केंद्रीय मंत्री सह स्थानीय सांसद अश्विनी चौबे ने नुआंव गांव के समीप हुए सड़क हादसे पर किया गहरा दुख व्यक्त, परिजनों को संबल प्रदान करने की ईश्वर से की कामना..

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: स्थानीय सांसद सह केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन तथा उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण राज्यमंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने बक्सर जिले के डुमराव अनुमंडल अंतर्गत कृष्णा ब्रह्म थाना क्षेत्र के नुआंव गांव के पास स्कॉर्पियो और यात्री बस की आमने सामने की टक्कर में हुए हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है. केंद्रीय मंत्री श्री चौबे ने कहा कि बक्सर में हुआ सड़क हादसा दु:खद व हृदय विदारक है. इस हादसे के समाचार से व्यथित हूं. ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे और परिजनों को संबल प्रदान करें. घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूँ. बता दें कि कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र के गांव के समीप बारातियों से भरी स्कॉर्पियो वाहन एक बस से सीधे टकरा गई थी. जिसमें की मौके पर ही 3 लोगों की मौत हो गई थी एवं दो लोग अस्पताल में दम तोड़ दिए. इस घटना में तकरीबन दो दर्जन लोग घायल हैं एवं चार की हालत अभी भी चिंताजनक बनी हुई है. https://www.mygov.in/hi/covid-19

वीडियो: प्रताप सागर चौक पर पिकअप की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत,पिकअप भी पलटी..

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: नया भोजपुर थाना क्षेत्र के प्रताप सागर चौक के समीप एक पिकअप की चपेट में आने से एक अधेड़ उम्र के व्यक्ति की मौत हो गई है. बताया जा रहा है कि मृतक सुरेश गोंड प्रताप सागर गांव के ही रहने वाले हैं तथा वह अपने गांव के चौक पर चाय पीने के लिए जा रहे थे तथा सड़क पार करने के दरमियान तेज रफ्तार पिकअप चालक के द्वारा उन्हें टक्कर मार दी गई. टक्कर मारने के बाद पिकअप भी वही कुछ दूर पर पलट गई. पिकअप की धक्के से सुरेश गोंड के सर में काफी गंभीर चोट आने के कारण उनकी मौत अस्पताल ले जाने के क्रम में हो गई. जिसके बाद पुलिस पुलिस के द्वारा शव को अपने कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण हेतु बक्सर के पुराने सदर अस्पताल स्थित अंत्य परीक्षण केंद्र में भेजा गया.  मामले में नया भोजपुर ओपी थानाध्यक्ष राजीव रंजन राय ने बताया कि पिकअप को पुलिस के द्वारा जप्त करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है. वहीं शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया है पोस्टमार्टम के पश्चात शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया जाएगा. दूसरी, तरफ मृतक सुरेश गोंड के पुत्र व उनके परिजनों के द्वारा दुर्घटना के एवज में...

कर्मी गांव के समीप गिट्टी लदे डंपर की चपेट में आने से मां बेटी की दर्दनाक मौत,परिवार के 2 अन्य लोग घायल 1 की हालत गंभीर..

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: इटाढ़ी थाना क्षेत्र के कर्मी गांव मोड़ पर गिट्टी लदे डंपर की चपेट में आने से एक मां बेटी की दर्दनाक मौत हो गई. हादसे में दो लोग घायल भी हो गए. मृतका उत्तर प्रदेश के दिलदारनगर के पंचपोखर की रहने वाली थी. जो बकरीद के मौके पर अपने मायके धनसोइ थाना क्षेत्र के बरहना आई थी. पर्व बीतने के पश्चात वह अपने पति बेटी तथा भाई के साथ गाड़ी पकड़ने के लिए कर्मी मोड़ के समीप पहुंची थी. इसी बीच एक गिट्टी लदे डंपर ने सभी को कुचल दिया. यह घटना सुबह तकरीबन 9:15 की बताई जा रही है. कर्मी मोड़ से 50 मीटर उत्तर मार्ग पर यह घटना घटी है. इस घटना के बाद जहां महिला और उसकी 1 वर्षीय पुत्री की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं, महिला के पति और भाई घायल हो गए. पति को गंभीर हालत में इलाज के लिए वाराणसी भेजा गया है. वहीं, भाई का स्थानीय अस्पताल में इलाज चल रहा है.  घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया. इसकी सूचना पर स्थानीय थानाध्यक्ष व अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा किसी तरह से समझा-बुझाकर जाम खत्म कराया गया तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. जहां शव के पो...

पटरियों को पार करने के दरमियान एक्सप्रेस ट्रेन के सामने गिरा व्यक्ति, ड्राइवर के सूझबूझ से बाल बाल बची जान..

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: स्थानीय रेलवे स्टेशन के समीप उस वक्त एक बड़ी घटना होते होते बच गई जब एक व्यक्ति पटरियों को पार करने के दौरान एक्सप्रेस ट्रेन के सामने आकर गिर पड़ा तथा ट्रेन के इंजन के नीचे चला गया हालांकि कहा जाता है कि मारने वाला भी भगवान है और बचाने वाला भी भगवान है और भगवान के रूप में उस व्यक्ति के सामने ट्रेन का ड्राइवर बन कर आया. जिसने सूझबूझ का परिचय देते हुए इमरजेंसी ब्रेक लगाकर उक्त व्यक्ति की जान बचा ली. इस घटना में उस व्यक्ति को सिर में मामूली चोट लगी है. बाद में आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची और व्यक्ति को ट्रेन के इंजन के नीचे से बाहर निकाला तथा उनका प्राथमिक उपचार कराने के बाद छोड़ दिया गया. इस बाबत जानकारी देते हुए आरपीएफ पोस्ट प्रभारी महेंद्र चौधरी ने बताया घटना कि, दिन में तकरीबन 12:22 की है, जब अहमदाबाद से चलकर बरौनी को जाने वाली 09483 डाउन अहमदाबाद-बरौनी एक्सप्रेस बक्सर रेलवे स्टेशन से खुलकर कुछ दूर आगे बढ़ी थी. तभी रेलवे क्रॉसिंग के समीप उत्तर प्रदेश के भांवर कोल के समीप स्थित माचाडीह गांव के रहने वाले वशिष्ट राय (55 वर्ष) दवा आदि खरीद कर रेलवे क्रॉसिंग पार क...

नदी में नहाने के क्रम में छोटे भाई को डूबने से बचाने के दौरान ठोड़ा नदी में डूबा बड़ा भाई..

एक्सप्रेस न्यूज,  बक्सर:  बक्सर के मला चकिया के रहने वाले दो बच्चे नदी में नहाने के लिए गए थे. ठोरा नदी में नहाने के दौरान गहराई का अंदाजा ना लगने के कारण दोनों बच्चे नदी में डूबने लगे. नदी में डूबते बच्चों को देखकर आसपास के ग्रामीण भागे भागे मौके पर पहुंचे तथा नदी में कूदकर नदी में डूब रहे एक बच्चे को तो बचा लिया. लेकिन, दूसरे बच्चे को नदी से बाहर निकालने के दरमियान  विलंब हो जाने के कारण उसकी जान नहीं बचाई जा सकी. हालांकि, नदी से निकालने बाद उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया लेकिन, अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.  मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. वहीं, इस घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया. घटना के संदर्भ में मिली जानकारी के मुताबिक स्थानीय मलहचकिया के रहने वाले डबलू चौधरी के पुत्र रवि कुमार व करण कुमार तथा अपने 5-6 दोस्तों के साथ मित्र ठोरा नदी के तट पर स्नान करने के लिए गए थे. इसी दौरान पैर फिसलने के कारण करण गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा उसे बचाने की कोशिश में उसका बड़ा भाई रवि भी डू...

वीडियो: अज्ञात 4 पहिया वाहन की टक्कर से 19 वर्षीय युवक बुरी तरह से जख्मी..

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: नगर के ठठेरी बाजार रोड में चार पहिया वाहन के धक्के से एक 19 वर्षीय युवक बुरी तरह से घायल हो गया. जिसे स्थानीय लोगों की मदद से बक्सर के सदर अस्पताल में पहुंचाया गया. युवक को टक्कर मारने के बाद चार पहिया वाहन भाग जाने में सफल हो गया. इधर बक्सर सदर अस्पताल में स्थानीय लोगों के द्वारा पहुंचाए जाने के बाद युवक का इलाज चिकित्सकों के द्वारा शुरू कर दिया गया. युवक के बाएं हाथ सर एवं शरीर के अन्य जगहों पर गंभीर चोट पहुंची है. घायल युवक के परिजनों को घायल को अस्पताल पहुंचाने वाले स्थानीय लोगों के द्वारा ही ख़बर दी गई. जिसके बाद भागे भागे युवक के परिजन बक्सर के सदर अस्पताल पहुंचे जहां उसका इलाज चल रहा है. घटना के संदर्भ में जानकारी देते हुए रिश्ते में युवक के मामा मोती चंद सोनी ने बताया कि घायल युवक बिहारी सेठ किसी जरूरी कार्य से ठठेरी बाजार के रास्ते से कहीं जा रहा था. इसी दरमियान किसी अज्ञात चार पहिया वाहन के द्वारा उसे धक्का मार दिया गया और वाहन का चालक वाहन लेकर फरार हो गया. जिसके बाद ठठेरी बाजार के लोगों के द्वारा ही उसे मोटरसाइकिल से बक्सर के सदर अस्पताल में ले जाया ...