Skip to main content

नदी में नहाने के क्रम में छोटे भाई को डूबने से बचाने के दौरान ठोड़ा नदी में डूबा बड़ा भाई..



एक्सप्रेस न्यूज,  बक्सर:  बक्सर के मला चकिया के रहने वाले दो बच्चे नदी में नहाने के लिए गए थे. ठोरा नदी में नहाने के दौरान गहराई का अंदाजा ना लगने के कारण दोनों बच्चे नदी में डूबने लगे. नदी में डूबते बच्चों को देखकर आसपास के ग्रामीण भागे भागे मौके पर पहुंचे तथा नदी में कूदकर नदी में डूब रहे एक बच्चे को तो बचा लिया. लेकिन, दूसरे बच्चे को नदी से बाहर निकालने के दरमियान  विलंब हो जाने के कारण उसकी जान नहीं बचाई जा सकी. हालांकि, नदी से निकालने बाद उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया लेकिन, अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.  मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. वहीं, इस घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया.


घटना के संदर्भ में मिली जानकारी के मुताबिक स्थानीय मलहचकिया के रहने वाले डबलू चौधरी के पुत्र रवि कुमार व करण कुमार तथा अपने 5-6 दोस्तों के साथ मित्र ठोरा नदी के तट पर स्नान करने के लिए गए थे. इसी दौरान पैर फिसलने के कारण करण गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा उसे बचाने की कोशिश में उसका बड़ा भाई रवि भी डूबने लगा बाद में बच्चों की चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने डूबते हुए करण कुमार (8 वर्ष) को सुरक्षित पानी से बाहर निकाल लिया इसी बीच यह ज्ञात हुआ कि रवि कुमार(16वर्ष) अभी पानी में ही डूबा हुआ है. तुरंत ही लोगों ने रवि कुमार की तलाश शुरु की. कुछ देर के बाद रवि कुमार को पानी से निकाला गया और अचेतावस्था में सदर अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन, वहां पहुंचने के बाद चिकित्सकों ने रवि को मृत घोषित कर दिया.


मौके पर मौजूद महेंद्र चौधरी ने बताया कि, मृतक रवि कुमार तथा करण कुमार उनके भतीजे हैं. दोनों के पिता डबलू चौधरी दूसरे राज्य में किसी फैक्ट्री आदि में कार्य करते हैं, जो कि 2 दिन पूर्व ही काम के लिए बाहर गए थे. इसी बीच बुधवार को दिन में तकरीबन 11 बजे इस तरह का हादसा सामने आया. पांडेय पट्टी पंचायत के सरपंच प्रतिनिधि संजय तिवारी ने मौके पर पहुंचकर परिजनों से बातचीत करते हुए प्रशासन से पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की. 





Comments

Popular posts from this blog

साइबर सेल एवं बक्सर पुलिस को चुनौती देकर सोशल मीडिया पर हथियार प्रदर्शन करते वायरल हुआ युवकों का तस्वीर, जाँच में जुटी पुलिस..

- 6 जनवरी 2026 को औद्योगिक थाना में दी गई थी लिखित आवेदन। - पुलिस के गिरफ्त से आरोपित अब तक बहार पीड़ित पक्ष भयभीत। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: भारत में सार्वजनिक स्थानों पर सरकारी या गैर-सरकारी, बिना लाइसेंस वाले हथियारों का प्रदर्शन एक गंभीर दंडनीय अपराध है। यहां तक कि वैध लाइसेंस वाले हथियारों का सार्वजनिक रूप से प्रदर्शन (नुमाइश/ब्रांडिशिंग) करना भी सख्त वर्जित है। जो कि एक अपराध की श्रेणी में आता है। भारतीय शस्त्र अधिनियम, 1959 और शस्त्र नियम, 2016 इस पर सख्त प्रावधान लागू करते हैं। अवैध हथियार रखना या प्रदर्शन, बिना लाइसेंस के हथियार रखना, उपयोग करना या उनका सार्वजनिक प्रदर्शन करना एक दंडनीय अपराध है. जिसमें 3 साल से लेकर 7 साल तक की कैद और जुर्माना हो सकता है.  कुछ मामलों में आजीवन कारावास का भी प्रावधान है। यदि आपके पास वैध लाइसेंस है, तब भी आप सार्वजनिक रूप से हथियार की नुमाइश नहीं कर सकते। हथियार को एक निर्धारित होल्डर या कवर में, पूरी तरह से ढका हुआ रखना अनिवार्य है। जिस पर आपका प्रभावी नियंत्रण हो। सार्वजनिक स्थानों पर हवाई फायरिंग या हथियार चमकाना सख्त मना है।पुलिस ऐसे माम...

भाई के साथ कोचिंग जा रही किशोरी को अग़वा कर 3 लोगों ने किया गलत काम, पुलिस के तत्परता से तीनों आरोपी गिरफ्तार।

- मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दिखाई तत्परता तीनों आरोपी गिरफ्तार। - भाई ने पुलिस के समक्ष दी पूरी घटना की जानकारी, पुलिस कर रही है पूछताछ। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर:  घर से कोचिंग पढ़ने जा रही एक किशोरी को 3 लोगो ने रोक कर अग़वा कर लिया। उसके बाद उसे कुछ दुरी पर ले गए और एक झोपड़ी में उसके साथ गलत काम किए। जिस वक़्त यह घटना घटी किशोरी का भाई भी वहां मौजूद था। किशोरी का भाई उसे बाइक से कोचिंग ले जा रहा था। शनिवार सुबह 8 बजे कि यह घटना बताई जा रही है। बक्सर एसपी ने पूछने पर कहा कि मेडिकल जाँच के बाद आगे कि कार्रवाई होगी। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से मामले कि जाँच कर रही है। सूत्रों के हवाले से प्राप्त जानकारी के मुताबिक तीनो आरोपी पुलिस के गिरफ्त में हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। घटना की सीमा दो थाना क्षेत्र में पड़ती है। किशोरी सुबह बाइक से अपने भाई के साथ कोचिंग जा रही थी तभी राह में दंगौली पुल के पास 3 युवकों ने मिलकर उनकी बाइक रोकी और इस घटना को अंजाम दिया।नावानगर थाना की सीमा में यह जगह आता है। तीनो आरोपी दूसरी बाइक पर बैठाकर कड़सर गांव के समीप एक सुनसान झोपड़ी में किशोरी क...

राजद से महराजगंज के पूर्व बाहुबली सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजा सुधीर सिंह को बक्सर में पुलिस ने शराब के नशे में किया गिरफ्तार...

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: राजद के महराजगंज से पूर्व बाहुबली सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजा सुधीर सिंह को औद्योगिक थाना पुलिस ने वीर कुंवर सिंह सेतु के समीप काले रंग के इनोवा गाड़ी से शराब की नशे की हालत में गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उन्हें उत्पाद अधिनियम के तहत हिरासत में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है. मौक़े पर मौजूद लोगों के अनुसार सुधीर सिंह नशे की हालत में थे. इस दौरान उन्होंने पुलिस के सामने अपनी धौंस जमाने की प्रयास की. बताया जा रहा है कि उन्होंने पुलिसकर्मियों के साथ बदतमीजी भी की. जिसके बाद औद्योगिक थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार सुधीर सिंह एक राजनीतिक परिवार से संबंध रखते हैं. उनके पिता दीनानाथ सिंह पूर्व विधायक थे, जिनका पिछले वर्ष जुलाई में निधन हो गया था. वहीं उनके चाचा प्रभुनाथ सिंह महाराजगंज से सांसद रह चुके हैं, जबकि उनके चचेरे भाई रणधीर सिंह वर्तमान में सारण जिले के मांझी विधानसभा क्षेत्र से जदयू के विधायक हैं. इनके परिवार के तीन सदस्य सक्रिय रूप से राजनीति से जुड़े हैं. https://www.mygov.in/hi/covid-19