Skip to main content

बिजली के तारों के ऊपर आने वाले पेड़ के शाखों की शुरू हुई छंटाई, नही होगी बिजली ट्रिप मिलेगी सहूलियत..



एक्सप्रेस  न्यूज़, बक्सर: बरसात के दिनों में बारिश होने के बाद बिजली कटौती के कारण उपभोक्ताओं को काफी कठिनाई का सामना करना पड़ता है. बिजली कंपनी के अधिकारियों के द्वारा बताया जाता है कि, बिजली के तारों में किसी पेड़ की टहनी सटने से ही बिजली ट्रिप कर जाती है और विद्युत संचरण बंद हो जाता है.उपभोक्ताओं को सहूलियत देने के लिए बरसात के दिन में होने वाली समस्याओं को दूर करने का कार्य किया जा रहा है. साउथ बिहार पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड के द्वारा नगर के सभी इलाकों में बिजली के खंभों के किनारे लगे पेड़ों की टहनियों को काटकर हटाया जा रहा है.


जानकारी देते हुए बिजली कंपनी के सहायक अभियंता शिव कुमार ने बताया कि बरसात के मौसम में भी लोगों को निर्बाध विद्युत आपूर्ति प्रदान की जाती रहे इसके लिए पूरे नगर में समय-समय पर ट्री कटिंग कराई जा रही है. मंगलवार को बाजार समिति रोड में भी ट्री कटिंग का काम कराया गया जल्द ही नगर के ऐसे सभी इलाकों में जहां पर बिजली के तारों में सट रहे हैं वहां शाखाओं को कटवा कर बेहतर व्यवस्था की  जाएगी.


ई रिक्शा पर गिरी पेड़ की शाखा बाल-बाल बचा चालक:

बाजार समिति रोड में ट्री कटिंग के दौरान पेड़ की एक शाखा अचानक से गिर पड़ी, जिसके नीचे एक ई-रिक्शा चालक अपनी ई-रिक्शा लेकर आ गया. पेड़ की शाखा गिरने के कारण ई-रिक्शा का अग्रभाग क्षतिग्रस्त हो गया वहीं, चालक को भी मामूली चोट आई. गनीमत यह रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ. मामले को लेकर कटिंग करा रहे विद्युत कर्मी तथा स्थानीय लोगों के बीच कुछ देर विवाद हुआ लेकिन, फिर कनीय अभियंता के द्वारा फोन पर चालक को क्षतिपूर्ति करने की बात कहते हुए उन्हें समझा-बुझा कर मामले को शांत कराया गया. स्थानीय निवासी निर्मल कुमार सिंह ने बताया कि बिजली कंपनी के द्वारा अगर ट्री कटिंग कराई जा रही है, तो सुरक्षा के उपाय अवश्य करने चाहिए अन्यथा कोई बड़ा हादसा भी हो सकता है.


Comments

Popular posts from this blog

साइबर सेल एवं बक्सर पुलिस को चुनौती देकर सोशल मीडिया पर हथियार प्रदर्शन करते वायरल हुआ युवकों का तस्वीर, जाँच में जुटी पुलिस..

- 6 जनवरी 2026 को औद्योगिक थाना में दी गई थी लिखित आवेदन। - पुलिस के गिरफ्त से आरोपित अब तक बहार पीड़ित पक्ष भयभीत। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: भारत में सार्वजनिक स्थानों पर सरकारी या गैर-सरकारी, बिना लाइसेंस वाले हथियारों का प्रदर्शन एक गंभीर दंडनीय अपराध है। यहां तक कि वैध लाइसेंस वाले हथियारों का सार्वजनिक रूप से प्रदर्शन (नुमाइश/ब्रांडिशिंग) करना भी सख्त वर्जित है। जो कि एक अपराध की श्रेणी में आता है। भारतीय शस्त्र अधिनियम, 1959 और शस्त्र नियम, 2016 इस पर सख्त प्रावधान लागू करते हैं। अवैध हथियार रखना या प्रदर्शन, बिना लाइसेंस के हथियार रखना, उपयोग करना या उनका सार्वजनिक प्रदर्शन करना एक दंडनीय अपराध है. जिसमें 3 साल से लेकर 7 साल तक की कैद और जुर्माना हो सकता है.  कुछ मामलों में आजीवन कारावास का भी प्रावधान है। यदि आपके पास वैध लाइसेंस है, तब भी आप सार्वजनिक रूप से हथियार की नुमाइश नहीं कर सकते। हथियार को एक निर्धारित होल्डर या कवर में, पूरी तरह से ढका हुआ रखना अनिवार्य है। जिस पर आपका प्रभावी नियंत्रण हो। सार्वजनिक स्थानों पर हवाई फायरिंग या हथियार चमकाना सख्त मना है।पुलिस ऐसे माम...

भाई के साथ कोचिंग जा रही किशोरी को अग़वा कर 3 लोगों ने किया गलत काम, पुलिस के तत्परता से तीनों आरोपी गिरफ्तार।

- मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दिखाई तत्परता तीनों आरोपी गिरफ्तार। - भाई ने पुलिस के समक्ष दी पूरी घटना की जानकारी, पुलिस कर रही है पूछताछ। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर:  घर से कोचिंग पढ़ने जा रही एक किशोरी को 3 लोगो ने रोक कर अग़वा कर लिया। उसके बाद उसे कुछ दुरी पर ले गए और एक झोपड़ी में उसके साथ गलत काम किए। जिस वक़्त यह घटना घटी किशोरी का भाई भी वहां मौजूद था। किशोरी का भाई उसे बाइक से कोचिंग ले जा रहा था। शनिवार सुबह 8 बजे कि यह घटना बताई जा रही है। बक्सर एसपी ने पूछने पर कहा कि मेडिकल जाँच के बाद आगे कि कार्रवाई होगी। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से मामले कि जाँच कर रही है। सूत्रों के हवाले से प्राप्त जानकारी के मुताबिक तीनो आरोपी पुलिस के गिरफ्त में हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। घटना की सीमा दो थाना क्षेत्र में पड़ती है। किशोरी सुबह बाइक से अपने भाई के साथ कोचिंग जा रही थी तभी राह में दंगौली पुल के पास 3 युवकों ने मिलकर उनकी बाइक रोकी और इस घटना को अंजाम दिया।नावानगर थाना की सीमा में यह जगह आता है। तीनो आरोपी दूसरी बाइक पर बैठाकर कड़सर गांव के समीप एक सुनसान झोपड़ी में किशोरी क...

जिले में कानून व्यवस्था को झंकझोर देने वाले अहियापुर ट्रिपल मर्डर केस में मुख्य आरोपियों ने किया सरेंडर, रिमांड पर ले सकती है पुलिस..

-बढ़ते पुलिस दबाव एवं कुर्की जब्ती की तेज प्रक्रिया का हुआ असर.  -पूर्व में भी दो नामजद कर चुके हैं न्यायलय में आत्मसमर्पण. एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: राजपुर थाना क्षेत्र के अहियापुर में हुए ट्रिपल मर्डर केस में फरार चल रहे मुख्य आरोपियों ने न्यायालय में सोमवार को आत्मसमर्पण कर दिया है. राजपुर थानाध्यक्ष ज्ञान प्रकाश सिंह से मिली जानकारी के मुताबिक न्यायालय में आत्मसमर्पण करने वालों में बटेश्वर यादव, मनोज यादव संजय उर्फ संतोष यादव शामिल हैं. बताते चले कि इस हत्याकांड में आरोपी महेंद्र यादव व सलीम अंसारी पूर्व में हीं न्यायलय में आत्म समर्पण कर चुके हैं. जिनको पुलिस के द्वारा रिमांड पर लेकर पूछताछ करने हेतु न्यायालय में अर्जी भी दिया जा चुका है.   बता दे की अहियापुर गांव में अपराधियों के द्वारा एक ही परिवार के तीन लोगों को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया गया था. यह घटना बक्सर जिला समेत पूरे बिहार में चर्चा का विषय बन गया था और सुशासन की सरकार पर सवाल खड़ा कर रहा था. इस घटना ने  जिले के कानून व्यवस्था को झंकझोर कर रख दिया था.  इस घटना में प्राथमिक दर्ज होने के बाद ब...