Skip to main content

Posts

Showing posts with the label SPORTS.

वीडियो: आखिरकार! जिले के दो थाना क्षेत्रों में कड़ी मशक्कत के बाद पब्लिक ने पुलिस को हराया, नहीं काम आई कोई रणनीति खूब उड़े चौके छक्के..

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: बिहार पुलिस सप्ताह के अंतर्गत जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में 22 फरवरी से 27 फरवरी तक विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है. जिसमें कि पुलिस और पब्लिक के बीच मैत्रीपूर्ण व्यवहार को और प्रगाढ़ बनाने एवं मध निषेध के प्रति लोगों को जागरूक किया जा रहा है. स्कूली बच्चों को जागरूक करने के साथ ही साथ पेंटिंग प्रतियोगिता का भी आयोजन कराया जा रहा है. पुलिस सप्ताह के अंतर्गत आज शनिवार को इटाढ़ी में एवं कृष्णाब्रह्म में क्रिकेट मैच प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था. जहां पुलिस और पब्लिक के बीच क्रिकेट मैच खेला गया. इटाढ़ी थाना एवं पब्लिक के बीच काफी रोमांचक मैच में पब्लिक ने आखिरकार पुलिस को अपनी कड़ी मशक्कत के कारण पराजित कर दिया. बता दें कि  पब्लिक की तरफ से पहली पारी की शुरुआत करते हुए 12 ओवर में कुल 5 विकेट के नुकसान पर 140 रन का लक्ष्य इटाढ़ी पुलिस के समक्ष खड़ा किया गया. दूसरी पारी के दौरान पुलिस के तरफ से 12 ओवर खत्म हो जाने के बाद 4 विकेट के नुकसान पर केवल 70 रन तक ही लक्ष्य का पीछा किया जा सका. लक्ष्य को हासिल करने के लिए जी तोड़ मेहनत कर रही पुलिस को 1...

ऐतिहासिक किला मैदान में आयोजित स्व. सुल्तान मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट का बक्सर विधायक ने फीता काटकर किया उदघाटन..

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: बक्सर के ऐतिहासिक किला मैदान में पूरे शाहबाद में  फुटबॉल के भीष्म पितामह के नाम से प्रसिद्ध स्वर्गीय सुल्तान आलम के प्रथम पुण्यतिथि पर उनके छोटे पुत्र अफताब आलम पुर जानू के द्वारा स्व.सुल्तान मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया. जिसमें बक्सर सुल्तान सुपर शॉकर तथा फ़ैजबाद इलेवन टीम के बीच फुटबॉल मैच खेला गया. बताते चलें कि बीते वर्ष आज ही के दिन सुल्तान आलम का देहांत हो गया था. सुल्तान आलम बक्सर फुटबॉल टीम के कुछ भी रह चुके थे तथा राष्ट्रीय स्तर के फुटबॉल मैचों में अपना बेहतरीन प्रदर्शन भी दिखा चुके थे. उनके प्रथम पुण्य स्मृति पर स्वर्गीय सुल्तान मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया.  आयोजित फुटबाल टूर्नामेंट के मुख्य अतिथि के तौर पर बक्सर के विधायक संजय कुमार तिवारी मौजूद रहे. उन्होंने फीता काटकर खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया तथा 1 मिनट के मौन के पश्चात, फुटबॉल को किक मार खेल का शुरुआत किया. सुल्तान शॉकर एवं फैजाबाद इलेवन की टीम के बीच जबरदस्त भिड़ंत हुई. जिसमें फैजाबाद की टीम 2 गोल से विजई हुई. विजेता टीम को सदर विधायक के द्वारा ट्...

शहीद शशि यादव स्मृति में आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट में बक्सर ने गाजीपुर को एक गोल से किया पराजित..

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: शहीद शशि यादव की स्मृति में आयोजित फुटबॉल मैच के दौरान गाजीपुर को एक गोल से हराकर बक्सर की टीम फाइनल में पहुंच गई है.  बताते चलें कि शशि यादव की स्मृति में स्थानीय ऐतिहासिक किला मैदान में तीन दिवसीय फुटबाल प्रतियोगिता का शुभारंभ शनिवार को हो गया है. प्रतियोगिता का पहला मैच बक्सर और उत्तर प्रदेश के गाजीपुर की टीम के साथ खेला गया. इस  टूर्नामेंट के उद्घाटन कर्ता के तौर पर समाजसेवी कृष्णानंद सिंह उर्फ छोटे सिंह मौजूद रहे. उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर एवं फुटबॉल पर किक मारकर मैच का शुरुआत किया. टूर्नामेंट के शुभारंभ के दौरान मुख्य अतिथि के तौर पर डुमराव के विधायक डॉ अजीत कुमार सिंह तथा अधिवक्ता गणपति मंडल पूर्व वार्ड पार्षद राजेश यादव चक्रवर्ती चौधरी संतोष भारती मुखिया फारुख का वार्ड पार्षद हैदर अली राजू ठाकुर चंदन सिंह विजय शिवनारायण व अन्य लोग मौजूद रहे. मैच शुरू होने से पहले सभी लोगों ने स्वर्गीय शशि यादव के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की. मैच के दौरान किला मैदान पूरी तरह से दर्शकों से खचाखच भरा रहा. मैच के पहले हाफ में ब...

पहले दिन पटना व मुजफ्फरपुर के बीच खेला गया मैच, आज से शुरू हुआ फैज मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता..

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: बक्सर के ऐतिहासिक किला मैदान मैदान में सोमवार पूर्वाह्न 11:00 बजे से 15 वीं फैज मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता का शुरुआत किया गया. क्रिकेट प्रतियोगिता के दौरान मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद नगर परिषद की मुख्य पार्षद माया देवी ने क्रिकेट बल्ले से शॉट लगाकर खेल का विधिवत शुभारंभ किया. इसके पूर्व उन्होंने खिलाड़ियों का परिचय भी प्राप्त किया. मैच के उद्घाटन के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम के  सुप्रसिद्ध उद्घोषक पिंटू सिंघानिया के द्वारा जमकर आतिशबाजी की गई. आज के क्रिकेट प्रतियोगिता के दौरान  दोनों ही टीमों के खिलाड़ी मैदान में अपनी-अपनी टीमों के झंडे लेकर नज़र आए. मंच पर नगर के कई बुद्धिजीवी, सामाजिक व्यक्तित्व तथा खेल प्रेमी मौजूद थे. प्रतियोगिता के पहले दिन पटना तथा मुजफ्फरपुर की टीम के बीच मैच खेला जा रहा है. मुजफ्फरपुर की टीम के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला लिया. बिहार क्रिकेट एसोसिएशन से पंजीकृत सबसे चर्चित क्रिकेट प्रतियोगिता के आयोजन समिति के पदाधिकारी नियामतुल्लाह फरीदी ने बताया कि इस बार टूर्नामेंट में कई बदलाव किए गए हैं. पहली बा...

विभिन्न खेलों के शौकीन जिले के खिलाड़ियों के लिए खुशखबरी, एक साथ मिलेंगे कई आउटडोर व इनडोर खेल मैदान..

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: खेल के शौकीन युवाओं के लिए एक खुशखबरी है. विभिन्न खेलों से संबंध रखने वाले खिलाड़ियों के लिए जिले में कई बेहतर खेल मैदान उपलब्ध होंगे. इन मैदानों में न सिर्फ आउटडोर बल्कि इनडोर गेम्स के  मैदान भी शामिल होंगे. जिला पदाधिकारी अमन समीर ने इसके लिए कार्य योजना बनाई है तथा अनुमंडल पदाधिकारियों को दोनों अनुमंडलों में खेल मैदानों की मापी का निर्देश दिया है.   रविवार को  समाहरणालय सभागार में  खेलो इंडिया के तहत खेल संरचनाओं के निर्माण से संबंधित विषय को लेकर एक बैठक का आयोजन किया गया. बैठक की अध्यक्षता जिला पदाधिकारी अमन समीर ने की. इस दौरान जिला स्तरीय पदाधिकारी,अनुमंडल पदाधिकारी बक्सर/डुमरांव  जिले के सभी संघ सचिव अध्यक्ष एवं जिले के ख्याति प्राप्त खिलाड़ी मौजूद रहे. बैठक में जिसमें खेलो इंडिया के द्वारा संरचनाओं के निर्माण हेतु सिंथेटिक एथलेटिक्स ट्रैक एवं सिंथेटिक टर्फ फुटबॉल मैदान हेतु राज हाई स्कूल डुमरांव, उच्च विद्यालय महदह तथा बी. एन. हाई स्कूल ब्रह्मपुर, सिंथेटिक हॉकी मैदान हेतु खेल मैदान दलसागर, बी.बी.हाई स्कूल बक्सर का खेल मैदान...

सुरेश कुमार अग्रवाल बने जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष, निर्विरोध किए गए निर्वाचित..

एक्सप्रेस न्यूज, बक्सर: जिला क्रिकेट संघ की वार्षिक आमसभा सह सत्र- 2020-23 के लिए पदाधिकारियों का चुनाव स्थानीय कोइरपुरवा स्थित एक निजी सभागार में संपन्न हुआ. चुनाव पदाधिकारी वरीय अधिवक्ता विनीत कुमार वर्मा के द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति एवं घोषणा के अनुसार संघ के पांच पदों यथा - अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव ,संयुक्त सचिव एवं कोषाध्यक्ष के लिए केवल एक-एक नामांकन हुआ था, जिसके आधार पर पाँचों पदों के पदाधिकारियों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया. चुनाव में  अध्यक्ष पद पर सुरेश कुमार अग्रवाल, उपाध्यक्ष के पद पर राजकुमार सिंह, सचिव के पद पर विनय कुमार सिंह, संयुक्त सचिव के पद पर सचिन कुमार तथा कोषाध्यक्ष  के पद पर दीपक कुमार अग्रवाल को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया. बिहार क्रिकेट संघ द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक वैशाली क्रिकेट संघ के सचिव प्रकाश कुमार सिंह तथा बक्सर क्रिकेट संघ एवं चुनाव पदाधिकारी द्वय के द्वारा संयुक्त रुप से निर्वाचित पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया. वार्षिक आमसभा की अध्यक्षता करते हुए  संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुरेश कुमार अग्रवाल ने  ...

मुरार हाई स्कूल के ऐतिहासिक खेल मैदान में आयोजित 20-20 क्रिकेट प्रतियोगिता में चौगाई को हराकर डुमरांव ने दर्ज की जीत..

बक्सर : डुमरांव प्रखंड अन्तर्गत मुरार हाईस्कूल के ऐतिहासिक खेल मैदान में रविवार को प्रखंड स्तरीय 20-20 क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मैच डुमरांव बनाम चौगाईं टीम के बीच खेला गया. चौगाईं टीम ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का निर्णय लिया. वहीं, पहले बल्लेबाजी करते हुए डुमरांव की टीम निर्धारित 20 ओवर के खेल में 17 ओवर में ही सभी विकेट गंवाकर 155 रन का स्कोर खड़ा की. जबकि, चौगाईं की टीम 17 ओवर में सभी विकेट गंवाकर 96 रन पर ही सिमट गई. डुमरांव की ओर से विकास कुमार ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 81 रनों की नाबाद पारी खेली. फाइनल मुकाबले में मैन ऑफ दी मैच का पुरस्कार चौगाईं टीम के प्रमोद कुमार ने अपने नाम किया. जबकि, मैन ऑफ दी सीरीज का पुरस्कार डुमरांव के विकास कुमार को मिला. डुमरांव की जीत पर उत्साहित खेल प्रेमियों ने मैदान में जमकर आतिशबाजी कर खिलाड़ियों हौसला बढ़ाया. 20-20 की तर्ज पर आयोजित इस क्रिकेट टूर्नामेंट के विजेता टीम के कप्तान सुजीत कुमार और चौगाईं के कप्तान अनुज सिंह को क्रमश: विजेता और उपविजेता कप देकर सम्मानित किया गया. फाइनल मैच देखने के लिए हजारों की भीड़ खेल के अंत तक मैद...