Skip to main content

पहले दिन पटना व मुजफ्फरपुर के बीच खेला गया मैच, आज से शुरू हुआ फैज मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता..




एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: बक्सर के ऐतिहासिक किला मैदान मैदान में सोमवार पूर्वाह्न 11:00 बजे से 15 वीं फैज मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता का शुरुआत किया गया. क्रिकेट प्रतियोगिता के दौरान मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद नगर परिषद की मुख्य पार्षद माया देवी ने क्रिकेट बल्ले से शॉट लगाकर खेल का विधिवत शुभारंभ किया. इसके पूर्व उन्होंने खिलाड़ियों का परिचय भी प्राप्त किया.



मैच के उद्घाटन के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम के  सुप्रसिद्ध उद्घोषक पिंटू सिंघानिया के द्वारा जमकर आतिशबाजी की गई. आज के क्रिकेट प्रतियोगिता के दौरान  दोनों ही टीमों के खिलाड़ी मैदान में अपनी-अपनी टीमों के झंडे लेकर नज़र आए. मंच पर नगर के कई बुद्धिजीवी, सामाजिक व्यक्तित्व तथा खेल प्रेमी मौजूद थे. प्रतियोगिता के पहले दिन पटना तथा मुजफ्फरपुर की टीम के बीच मैच खेला जा रहा है. मुजफ्फरपुर की टीम के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला लिया.


बिहार क्रिकेट एसोसिएशन से पंजीकृत सबसे चर्चित क्रिकेट प्रतियोगिता के आयोजन समिति के पदाधिकारी नियामतुल्लाह फरीदी ने बताया कि इस बार टूर्नामेंट में कई बदलाव किए गए हैं. पहली बार जहाँ प्रतियोगिता 20-20 ओवरों की हो रही है. वहीं खिलाड़ी रंगीन ड्रेस में प्रतियोगिता में खेलेंगे. प्रतियोगिता में पहली बार सफेद बॉल का इस्तेमाल किया जा रहा है. प्रतियोगिता का फाइनल मैच 17 जनवरी को होगा.


उन्होंने बताया कि क्रिकेट टूर्नामेंट में भाग लेने वाली राज्यस्तरीय टीमों में पूर्व मध्य रेलवे दानापुर, कैमूर, भदोही, वाराणसी, मुजफ्फरपुर, गया, पटना तथा फैज एकादश, बक्सर की टीम शामिल है. कार्यक्रम में मौजूद लोगों में मुख्य पार्षद के साथ-साथ नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी सुजीत कुमार रेडक्रॉस के सचिव डॉ. श्रवण कुमार तिवारी, जदयू नेत्री लता श्रीवास्तव, संजय सिंह राजनेता, प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. तनवीर फरीदी, चेंबर ऑफ कॉमर्स के जिलाध्यक्ष सत्यदेव प्रसाद, महिला विकास मंच की नेत्री किरण जायसवाल, राजद नेत्री चंदा बेगम, समाजसेवी मिथिलेश पांडेय, सौरभ चौबे, पूर्व उप मुख्य पार्षद इफ्तेखार अहमद उर्फ डुड्डू जी तथा विभिन्न वार्डों के वार्ड पार्षद व खेल प्रेमी शामिल रहे.








Comments

Popular posts from this blog

साइबर सेल एवं बक्सर पुलिस को चुनौती देकर सोशल मीडिया पर हथियार प्रदर्शन करते वायरल हुआ युवकों का तस्वीर, जाँच में जुटी पुलिस..

- 6 जनवरी 2026 को औद्योगिक थाना में दी गई थी लिखित आवेदन। - पुलिस के गिरफ्त से आरोपित अब तक बहार पीड़ित पक्ष भयभीत। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: भारत में सार्वजनिक स्थानों पर सरकारी या गैर-सरकारी, बिना लाइसेंस वाले हथियारों का प्रदर्शन एक गंभीर दंडनीय अपराध है। यहां तक कि वैध लाइसेंस वाले हथियारों का सार्वजनिक रूप से प्रदर्शन (नुमाइश/ब्रांडिशिंग) करना भी सख्त वर्जित है। जो कि एक अपराध की श्रेणी में आता है। भारतीय शस्त्र अधिनियम, 1959 और शस्त्र नियम, 2016 इस पर सख्त प्रावधान लागू करते हैं। अवैध हथियार रखना या प्रदर्शन, बिना लाइसेंस के हथियार रखना, उपयोग करना या उनका सार्वजनिक प्रदर्शन करना एक दंडनीय अपराध है. जिसमें 3 साल से लेकर 7 साल तक की कैद और जुर्माना हो सकता है.  कुछ मामलों में आजीवन कारावास का भी प्रावधान है। यदि आपके पास वैध लाइसेंस है, तब भी आप सार्वजनिक रूप से हथियार की नुमाइश नहीं कर सकते। हथियार को एक निर्धारित होल्डर या कवर में, पूरी तरह से ढका हुआ रखना अनिवार्य है। जिस पर आपका प्रभावी नियंत्रण हो। सार्वजनिक स्थानों पर हवाई फायरिंग या हथियार चमकाना सख्त मना है।पुलिस ऐसे माम...

भाई के साथ कोचिंग जा रही किशोरी को अग़वा कर 3 लोगों ने किया गलत काम, पुलिस के तत्परता से तीनों आरोपी गिरफ्तार।

- मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दिखाई तत्परता तीनों आरोपी गिरफ्तार। - भाई ने पुलिस के समक्ष दी पूरी घटना की जानकारी, पुलिस कर रही है पूछताछ। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर:  घर से कोचिंग पढ़ने जा रही एक किशोरी को 3 लोगो ने रोक कर अग़वा कर लिया। उसके बाद उसे कुछ दुरी पर ले गए और एक झोपड़ी में उसके साथ गलत काम किए। जिस वक़्त यह घटना घटी किशोरी का भाई भी वहां मौजूद था। किशोरी का भाई उसे बाइक से कोचिंग ले जा रहा था। शनिवार सुबह 8 बजे कि यह घटना बताई जा रही है। बक्सर एसपी ने पूछने पर कहा कि मेडिकल जाँच के बाद आगे कि कार्रवाई होगी। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से मामले कि जाँच कर रही है। सूत्रों के हवाले से प्राप्त जानकारी के मुताबिक तीनो आरोपी पुलिस के गिरफ्त में हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। घटना की सीमा दो थाना क्षेत्र में पड़ती है। किशोरी सुबह बाइक से अपने भाई के साथ कोचिंग जा रही थी तभी राह में दंगौली पुल के पास 3 युवकों ने मिलकर उनकी बाइक रोकी और इस घटना को अंजाम दिया।नावानगर थाना की सीमा में यह जगह आता है। तीनो आरोपी दूसरी बाइक पर बैठाकर कड़सर गांव के समीप एक सुनसान झोपड़ी में किशोरी क...

जिले में कानून व्यवस्था को झंकझोर देने वाले अहियापुर ट्रिपल मर्डर केस में मुख्य आरोपियों ने किया सरेंडर, रिमांड पर ले सकती है पुलिस..

-बढ़ते पुलिस दबाव एवं कुर्की जब्ती की तेज प्रक्रिया का हुआ असर.  -पूर्व में भी दो नामजद कर चुके हैं न्यायलय में आत्मसमर्पण. एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: राजपुर थाना क्षेत्र के अहियापुर में हुए ट्रिपल मर्डर केस में फरार चल रहे मुख्य आरोपियों ने न्यायालय में सोमवार को आत्मसमर्पण कर दिया है. राजपुर थानाध्यक्ष ज्ञान प्रकाश सिंह से मिली जानकारी के मुताबिक न्यायालय में आत्मसमर्पण करने वालों में बटेश्वर यादव, मनोज यादव संजय उर्फ संतोष यादव शामिल हैं. बताते चले कि इस हत्याकांड में आरोपी महेंद्र यादव व सलीम अंसारी पूर्व में हीं न्यायलय में आत्म समर्पण कर चुके हैं. जिनको पुलिस के द्वारा रिमांड पर लेकर पूछताछ करने हेतु न्यायालय में अर्जी भी दिया जा चुका है.   बता दे की अहियापुर गांव में अपराधियों के द्वारा एक ही परिवार के तीन लोगों को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया गया था. यह घटना बक्सर जिला समेत पूरे बिहार में चर्चा का विषय बन गया था और सुशासन की सरकार पर सवाल खड़ा कर रहा था. इस घटना ने  जिले के कानून व्यवस्था को झंकझोर कर रख दिया था.  इस घटना में प्राथमिक दर्ज होने के बाद ब...