Skip to main content

नया भोजपुर ओपी थाना क्षेत्र में भूमि विवाद को लेकर बुजुर्ग को मारी गोली,पुलिस ने 8 को किया गिरफ्तार..

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: डुमरांव अनुमंडल से इस वक्त की एक बड़ी खबर सामने आ रही है. बताया जा रहा है कि भूमि बात को लेकर एक बुजुर्ग को गोली मार दी गई है. गोली बुजुर्ग के पीठ में लगी है. बता दें कि डुमराँव अनुमंडल में इन दिनों भूमि विवाद के मामलों में बढ़ोतरी हो गयी है. भूमि विवाद के मामलों में पुलिसिया सुस्ती के कारण मामला गंभीर हो जा रहा है तथा पुलिस की सुस्ती  तब तक बरकरार रह रही है जब तक कोई गंभीर हादसा नहीं हो जाता है. ताज़ा मामले में अपनी ही जमीन पर घर बनाने को लेकर हुए विवाद में नया भोजपुर में एक पक्ष के लोगों पर जानलेवा हमला कर दिया गया. इस दौरान गोली भी चलाई गई जिसमें दूसरे पक्ष के एक व्यक्ति घायल हो गए. घायल व्यक्ति को गंभीर हालत में इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां वह इलाजरत हैं. उधर, मामले में दोनों पक्षों से कुल आठ लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है.


घटना के संदर्भ में जानकारी देते हुए घायल लक्ष्मी नारायण सिंह (60 वर्ष)के पुत्र धनलाल सिंह ने बताया कि उनके पड़ोसियों के साथ उनका सरकारी जमीन पर घर बनाने को लेकर झगड़ा हुआ जिसमें 10 - 12 लोगों ने मिलकर उनके पिता समेत कई लोगों को मारपीट कर घायल कर दिया. बाद में नामजद अभियुक्तों के द्वारा फायरिंग भी की गई जिससे कि उनके पिता को गोली लग गई. गोली उनके पीठ में लगी है. गोली लगने के बाद में घायल के परिजनों ने उन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया है. जहां वह इलाजरत है. 

घायल के पुत्र के मुताबिक उनके पड़ोसियों का उनके साथ एक जमीन को लेकर तकरीबन 10 सालों से विवाद चला आ रहा है. दरअसल, जिस जमीन के टुकड़े को लेकर विवाद है. वह जमीन अंचलाधिकारी के द्वारा उनके पिता के नाम पर आवंटित की गई है, जिस पर वह लोग एक झोपड़ी नुमा घर बनाना चाह रहे थे. सोमवार को जब वह जमीन पर बाँस-बल्ला लेकर पहुंचे तो उनके पड़ोसियों के द्वारा इसका विरोध किया गया. बात बढ़ते-बढ़ते मारपीट तक जा पहुंची. जिसमें पहले 10 12 लोगों ने उनके घर में घुसकर उनके परिजनों के साथ मारपीट की बाद में लाल बहादुर सिंह के पुत्र मुकेश सिंह, विजय बहादुर सिंह के पुत्र विकास सिंह तथा राम एकबाल सिंह के पुत्र ने मिलकर गोलियां चलानी शुरु कर दी. गोलीबारी में उनके पिता को गोली लग गयी. उनके पिता को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहाँ उनका इलाज चल रहा है. वही बताया जा रहा है कि कंचन कुमार सिंह नामक एक व्यक्ति मारपीट में जख्मी हो गए हैं. वहीं, दूसरे पक्ष के लाल बहादुर सिंह व नागेंद्र सिंह ने भी मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई है.

गोली से घायल व्यक्ति के बारे में इलाज कर रहे चिकित्सक राजेश रंजन से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि उनकी हालत अभी स्थिर बनी हुई है. उम्मीद है कि गोली बक्सर में ही निकाल ली जाएगी. अगर कोई विशेष दिक्कत हुई तो उन्हें अन्यत्र रेफर किया जाएगा. मामले में एसडीपीओ के.के. सिंह ने बताया कि जमीनी विवाद में हुई इस लड़ाई में दोनों पक्षों से चार-चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है.





Comments

Popular posts from this blog

साइबर सेल एवं बक्सर पुलिस को चुनौती देकर सोशल मीडिया पर हथियार प्रदर्शन करते वायरल हुआ युवकों का तस्वीर, जाँच में जुटी पुलिस..

- 6 जनवरी 2026 को औद्योगिक थाना में दी गई थी लिखित आवेदन। - पुलिस के गिरफ्त से आरोपित अब तक बहार पीड़ित पक्ष भयभीत। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: भारत में सार्वजनिक स्थानों पर सरकारी या गैर-सरकारी, बिना लाइसेंस वाले हथियारों का प्रदर्शन एक गंभीर दंडनीय अपराध है। यहां तक कि वैध लाइसेंस वाले हथियारों का सार्वजनिक रूप से प्रदर्शन (नुमाइश/ब्रांडिशिंग) करना भी सख्त वर्जित है। जो कि एक अपराध की श्रेणी में आता है। भारतीय शस्त्र अधिनियम, 1959 और शस्त्र नियम, 2016 इस पर सख्त प्रावधान लागू करते हैं। अवैध हथियार रखना या प्रदर्शन, बिना लाइसेंस के हथियार रखना, उपयोग करना या उनका सार्वजनिक प्रदर्शन करना एक दंडनीय अपराध है. जिसमें 3 साल से लेकर 7 साल तक की कैद और जुर्माना हो सकता है.  कुछ मामलों में आजीवन कारावास का भी प्रावधान है। यदि आपके पास वैध लाइसेंस है, तब भी आप सार्वजनिक रूप से हथियार की नुमाइश नहीं कर सकते। हथियार को एक निर्धारित होल्डर या कवर में, पूरी तरह से ढका हुआ रखना अनिवार्य है। जिस पर आपका प्रभावी नियंत्रण हो। सार्वजनिक स्थानों पर हवाई फायरिंग या हथियार चमकाना सख्त मना है।पुलिस ऐसे माम...

भाई के साथ कोचिंग जा रही किशोरी को अग़वा कर 3 लोगों ने किया गलत काम, पुलिस के तत्परता से तीनों आरोपी गिरफ्तार।

- मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दिखाई तत्परता तीनों आरोपी गिरफ्तार। - भाई ने पुलिस के समक्ष दी पूरी घटना की जानकारी, पुलिस कर रही है पूछताछ। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर:  घर से कोचिंग पढ़ने जा रही एक किशोरी को 3 लोगो ने रोक कर अग़वा कर लिया। उसके बाद उसे कुछ दुरी पर ले गए और एक झोपड़ी में उसके साथ गलत काम किए। जिस वक़्त यह घटना घटी किशोरी का भाई भी वहां मौजूद था। किशोरी का भाई उसे बाइक से कोचिंग ले जा रहा था। शनिवार सुबह 8 बजे कि यह घटना बताई जा रही है। बक्सर एसपी ने पूछने पर कहा कि मेडिकल जाँच के बाद आगे कि कार्रवाई होगी। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से मामले कि जाँच कर रही है। सूत्रों के हवाले से प्राप्त जानकारी के मुताबिक तीनो आरोपी पुलिस के गिरफ्त में हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। घटना की सीमा दो थाना क्षेत्र में पड़ती है। किशोरी सुबह बाइक से अपने भाई के साथ कोचिंग जा रही थी तभी राह में दंगौली पुल के पास 3 युवकों ने मिलकर उनकी बाइक रोकी और इस घटना को अंजाम दिया।नावानगर थाना की सीमा में यह जगह आता है। तीनो आरोपी दूसरी बाइक पर बैठाकर कड़सर गांव के समीप एक सुनसान झोपड़ी में किशोरी क...

राजद से महराजगंज के पूर्व बाहुबली सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजा सुधीर सिंह को बक्सर में पुलिस ने शराब के नशे में किया गिरफ्तार...

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: राजद के महराजगंज से पूर्व बाहुबली सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजा सुधीर सिंह को औद्योगिक थाना पुलिस ने वीर कुंवर सिंह सेतु के समीप काले रंग के इनोवा गाड़ी से शराब की नशे की हालत में गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उन्हें उत्पाद अधिनियम के तहत हिरासत में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है. मौक़े पर मौजूद लोगों के अनुसार सुधीर सिंह नशे की हालत में थे. इस दौरान उन्होंने पुलिस के सामने अपनी धौंस जमाने की प्रयास की. बताया जा रहा है कि उन्होंने पुलिसकर्मियों के साथ बदतमीजी भी की. जिसके बाद औद्योगिक थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार सुधीर सिंह एक राजनीतिक परिवार से संबंध रखते हैं. उनके पिता दीनानाथ सिंह पूर्व विधायक थे, जिनका पिछले वर्ष जुलाई में निधन हो गया था. वहीं उनके चाचा प्रभुनाथ सिंह महाराजगंज से सांसद रह चुके हैं, जबकि उनके चचेरे भाई रणधीर सिंह वर्तमान में सारण जिले के मांझी विधानसभा क्षेत्र से जदयू के विधायक हैं. इनके परिवार के तीन सदस्य सक्रिय रूप से राजनीति से जुड़े हैं. https://www.mygov.in/hi/covid-19