Skip to main content

जिले के 2 लाख 85 हजार नौनिहालों को पोलियो की खुराक देने का लक्ष्य निर्धारित कर, 31 जनवरी से शुरू होगा राष्ट्रीय पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान..




- जिले के लक्षित बच्चों को खुराक पिलाने के लिए 757 टीम गठित.

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: जिले के नौनिहालों को पोलियो रोग से बचाने की तैयारी फिर से शुरू होने वाली है. इसके लिए जिले में 31 जनवरी से राष्ट्रीय पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान की शुरुआत की जा रही है. पल्स पोलियो अभियान प्रारंभ किये जाने को लेकर राज्य स्वास्थ्य समिति ने सभी जिला पदाधिकारी को आवश्यक निर्देश दिये हैं. पत्र के माध्यम से जारी निर्देश में राज्य स्वास्थ्य समिति के कार्यपालक निदेशक मनोज कुमार ने 31 जनवरी 2021 से पोलियो राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस को आयोजित किये जाने का निर्देश दिया है. अभियान के तहत घर-घर जाकर बच्चों को पल्स पोलियो की दवा पिलाई जाएगी. इस पांच दिवसीय पल्स पोलियो अभियान के तहत 2 लाख 85 हजार बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य रखा गया है. जिसके सफल आयोजन की पूरी ज़िम्मेदारी फ्रंट लाइन वर्कर्स को दी गई है. जिनमें आशा कार्यकर्ताओं तथा आंगनबाड़ी सेविका व सहायिकाएं शामिल हैं. अभियान की सफलता के लिए सभी विभागीय अधिकारियों व कर्मियों को पूर्व में सूचित कर दिया गया है. ताकि, एक भी बच्चा पोलियो की खुराक लेने से न छूटे.


सदर अस्पताल में जारी रहेगा कोविड टीकाकरण : 
पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान के दौरान सभी मेडिकल कॉलेज अस्पतालों एवं सदर व जिला अस्पतालों में कोविड 19 का टीकाकरण यथावत जारी रहेगा. बाकी चयनित केंद्रों पर कोविड टीकाकरण चार फरवरी तक स्थगित किया जाएगा. पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान के दौरान सभी चयनित सत्र स्थलों पर कोविड 19 का टीकाकरण उक्त अवधि में स्थगित रहेगा तथा पल्स पोलियो अभियान की समाप्ति के पश्चात ही कोविड 19 का टीकाकरण संचालित किया जायेगा. पल्स पोलियो अभियान के प्रचार प्रसार के लिए राज्य स्तर पर पूर्व में आपूर्ति सामग्रियों की तिथि बदल कर उपयोग करना सुनिश्चित करने का भी आदेश दिया गया है.

सभी लक्षित बच्चों को खुराक पिलाना अनिवार्य :
डीआईओ डॉ. राज किशोर सिंह ने बताया जिन बच्चों ने 11 अक्टूबर व 27 नवम्बर को शुरू हुए अभियान में पोलियो की खुराक ले ली थी, उन्हें भी इसकी खुराक पिलानी है. जो अनिवार्य है. ताकि, पोलियो खुराक का चक्र पूरा किया जा सके. उन्होंने बताया कि 2.85 लाख बच्चों के लक्ष्य की पूर्ति के लिए जिले में 757 टीम का गठन किया गया है. जिनकी निगरानी में 227 सुपरवाइईजर लगाए जा रहे हैं.

कोविड-19 प्रोटोकॉल का सख्ती से किया जाएगा पालन :
डीआईओ डॉ. राज किशोर सिंह ने बताया बच्चों को दवाई पिलाने के दौरान कोविड-19 मानक गाइडलाइन का ख्याल रखा जाएगा. बचाव से संबंधित उपायों का पालन करते हुए कर्मी दवा पिलाऐंगे और खुद के साथ-साथ दूसरों का भी कोविड-19 से सुरक्षा का ख्याल रखेंगे. इसको लेकर विभागीय पदाधिकारियों द्वारा सभी कर्मियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं. साथ ही, अभियान में लगे सभी अधिकारियों व कर्मियों को मास्क व ग्लब्स लगाने का सख्त निर्देश दिया गया है.





Comments

Popular posts from this blog

साइबर सेल एवं बक्सर पुलिस को चुनौती देकर सोशल मीडिया पर हथियार प्रदर्शन करते वायरल हुआ युवकों का तस्वीर, जाँच में जुटी पुलिस..

- 6 जनवरी 2026 को औद्योगिक थाना में दी गई थी लिखित आवेदन। - पुलिस के गिरफ्त से आरोपित अब तक बहार पीड़ित पक्ष भयभीत। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: भारत में सार्वजनिक स्थानों पर सरकारी या गैर-सरकारी, बिना लाइसेंस वाले हथियारों का प्रदर्शन एक गंभीर दंडनीय अपराध है। यहां तक कि वैध लाइसेंस वाले हथियारों का सार्वजनिक रूप से प्रदर्शन (नुमाइश/ब्रांडिशिंग) करना भी सख्त वर्जित है। जो कि एक अपराध की श्रेणी में आता है। भारतीय शस्त्र अधिनियम, 1959 और शस्त्र नियम, 2016 इस पर सख्त प्रावधान लागू करते हैं। अवैध हथियार रखना या प्रदर्शन, बिना लाइसेंस के हथियार रखना, उपयोग करना या उनका सार्वजनिक प्रदर्शन करना एक दंडनीय अपराध है. जिसमें 3 साल से लेकर 7 साल तक की कैद और जुर्माना हो सकता है.  कुछ मामलों में आजीवन कारावास का भी प्रावधान है। यदि आपके पास वैध लाइसेंस है, तब भी आप सार्वजनिक रूप से हथियार की नुमाइश नहीं कर सकते। हथियार को एक निर्धारित होल्डर या कवर में, पूरी तरह से ढका हुआ रखना अनिवार्य है। जिस पर आपका प्रभावी नियंत्रण हो। सार्वजनिक स्थानों पर हवाई फायरिंग या हथियार चमकाना सख्त मना है।पुलिस ऐसे माम...

भाई के साथ कोचिंग जा रही किशोरी को अग़वा कर 3 लोगों ने किया गलत काम, पुलिस के तत्परता से तीनों आरोपी गिरफ्तार।

- मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दिखाई तत्परता तीनों आरोपी गिरफ्तार। - भाई ने पुलिस के समक्ष दी पूरी घटना की जानकारी, पुलिस कर रही है पूछताछ। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर:  घर से कोचिंग पढ़ने जा रही एक किशोरी को 3 लोगो ने रोक कर अग़वा कर लिया। उसके बाद उसे कुछ दुरी पर ले गए और एक झोपड़ी में उसके साथ गलत काम किए। जिस वक़्त यह घटना घटी किशोरी का भाई भी वहां मौजूद था। किशोरी का भाई उसे बाइक से कोचिंग ले जा रहा था। शनिवार सुबह 8 बजे कि यह घटना बताई जा रही है। बक्सर एसपी ने पूछने पर कहा कि मेडिकल जाँच के बाद आगे कि कार्रवाई होगी। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से मामले कि जाँच कर रही है। सूत्रों के हवाले से प्राप्त जानकारी के मुताबिक तीनो आरोपी पुलिस के गिरफ्त में हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। घटना की सीमा दो थाना क्षेत्र में पड़ती है। किशोरी सुबह बाइक से अपने भाई के साथ कोचिंग जा रही थी तभी राह में दंगौली पुल के पास 3 युवकों ने मिलकर उनकी बाइक रोकी और इस घटना को अंजाम दिया।नावानगर थाना की सीमा में यह जगह आता है। तीनो आरोपी दूसरी बाइक पर बैठाकर कड़सर गांव के समीप एक सुनसान झोपड़ी में किशोरी क...

राजद से महराजगंज के पूर्व बाहुबली सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजा सुधीर सिंह को बक्सर में पुलिस ने शराब के नशे में किया गिरफ्तार...

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: राजद के महराजगंज से पूर्व बाहुबली सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजा सुधीर सिंह को औद्योगिक थाना पुलिस ने वीर कुंवर सिंह सेतु के समीप काले रंग के इनोवा गाड़ी से शराब की नशे की हालत में गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उन्हें उत्पाद अधिनियम के तहत हिरासत में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है. मौक़े पर मौजूद लोगों के अनुसार सुधीर सिंह नशे की हालत में थे. इस दौरान उन्होंने पुलिस के सामने अपनी धौंस जमाने की प्रयास की. बताया जा रहा है कि उन्होंने पुलिसकर्मियों के साथ बदतमीजी भी की. जिसके बाद औद्योगिक थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार सुधीर सिंह एक राजनीतिक परिवार से संबंध रखते हैं. उनके पिता दीनानाथ सिंह पूर्व विधायक थे, जिनका पिछले वर्ष जुलाई में निधन हो गया था. वहीं उनके चाचा प्रभुनाथ सिंह महाराजगंज से सांसद रह चुके हैं, जबकि उनके चचेरे भाई रणधीर सिंह वर्तमान में सारण जिले के मांझी विधानसभा क्षेत्र से जदयू के विधायक हैं. इनके परिवार के तीन सदस्य सक्रिय रूप से राजनीति से जुड़े हैं. https://www.mygov.in/hi/covid-19