Skip to main content

अभियान विश्वामित्र के अंतर्गत डीएम ने पुस्तक कान की शुरुआत, लोगों से की पुस्तकदान की अपील..



एक्सप्रेस न्यूज, बक्सर: समाहरणालय के सभागार कक्ष में जिला पदाधिकारी अमन समीर के अध्यक्षता में अभियान विश्वामित्र के अंतर्गत पुस्तक दान कार्यक्रम का आयोजन किया गया. अभियान विश्वामित्र के अंतर्गत पुस्तक दान के दौरान कुल 139 पुस्तकें दान की गई है. उधर, स्वास्थ्य विभाग की ओर से टीवी रोग से जुड़ी 300 बुकलेट दान की गई हैं. इस अभियान के तहत बोधी केंद्र स्थापित करने हेतु लोगों से पुस्तकों के दान का अनुरोध किया गया था. जिसमें जिले के अधिकारियों के साथ-साथ प्रबुद्ध जनों तथा पत्रकारों व शिक्षकों ने भी पुस्तक दान किया.  


जिला पदाधिकारी अमन समीर ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि जिले में एक समृद्ध पुस्तकालय की स्थापना के साथ साथ सभी प्रखंड एवं बाद में पंचायतों के स्तर पर पुस्तकालय की स्थापना की जानी है. ताकि, पुस्तकों के माध्यम से युवा पीढ़ी तथा जरूरतमंद बच्चे लाभान्वित हो सके. उन्होंने बताया कि ऐसा देखा जाता है कि बहुत से बच्चे पैसों की अभाव में उपयोगी पुस्तकों का क्रय नहीं कर पाते. ऐसे में अभियान विश्वामित्र के अंतर्गत इस कार्यक्रम की शुरुआत की गई. डीएम ने कहा कि जल्द ही एक ऐसा ऑनलाइन लिंक तैयार किया जाएगा. जिसके माध्यम से लोग फ्लिपकार्ट आदि से आवश्यक पुस्तकों का क्रय करते हुए जिला प्रशासन को भेज सकते हैं. इन्हें पुस्तकालय में संरक्षित किया जाएगा जिन्हें जरूरतमंद बच्चों को पढ़ने हेतु उपलब्ध कराया जाएगा. सभी जिले वासियों तथा प्रबुद्ध जनों से पुस्तकालय की स्थापना हेतु ज्यादा से ज्यादा पुस्तकों के दान का अनुरोध किया. 


जिला पदाधिकारी अमन समीर ने गुलजार की लिखी एक कविता लोगों को सुनाते हुए उन्हें यह बताया कि किस प्रकार अब लोग तथा युवा पीढ़ी किताबों से अलग हो रही हैं. जिन्हें एक बार फिर  पुस्तकों का महत्व समझाने की जरूरत है.



 "किताबें झांकती हैं बंद अलमारी के शीशे से, बड़ी हसरत से तकती हैं .. महीनों अब मुलाकात नहीं हो पाती, जो शामें उनकी सोहबत में कटा करती थी, अक्सर गुजर जाती है कंप्यूटर के पर्दे पर .. बड़ी बेचैन रहती हैं किताबें, उन्हें अब नींद में चलने की आदत हो गई है .." 


कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त योगेश कुमार सागर, जिला परिवहन पदाधिकारी मनोज कुमार रजक, अपर समाहर्ता, अनुमंडल पदाधिकारी कृष्ण कुमार उपाध्याय, उप निर्वाचन पदाधिकारी आशुतोष कुमार राय, सूचना सह जनसंपर्क पदाधिकारी कन्हैया कुमार समेत तमाम जिला स्तरीय पदाधिकारी मौजूद थे. जिलाधिकारी के द्वारा किए जा रहे इस प्रयास की सराहना करते हुए पुस्तक दान करने पहुंचे शिक्षक अखिलेश कुमार, ऋषिकेश त्रिपाठी तथा मो. परवेज ने कहा कि इस तरह के प्रयास से एक सशक्त समाज की स्थापना की जा सकती है.





Comments

Popular posts from this blog

साइबर सेल एवं बक्सर पुलिस को चुनौती देकर सोशल मीडिया पर हथियार प्रदर्शन करते वायरल हुआ युवकों का तस्वीर, जाँच में जुटी पुलिस..

- 6 जनवरी 2026 को औद्योगिक थाना में दी गई थी लिखित आवेदन। - पुलिस के गिरफ्त से आरोपित अब तक बहार पीड़ित पक्ष भयभीत। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: भारत में सार्वजनिक स्थानों पर सरकारी या गैर-सरकारी, बिना लाइसेंस वाले हथियारों का प्रदर्शन एक गंभीर दंडनीय अपराध है। यहां तक कि वैध लाइसेंस वाले हथियारों का सार्वजनिक रूप से प्रदर्शन (नुमाइश/ब्रांडिशिंग) करना भी सख्त वर्जित है। जो कि एक अपराध की श्रेणी में आता है। भारतीय शस्त्र अधिनियम, 1959 और शस्त्र नियम, 2016 इस पर सख्त प्रावधान लागू करते हैं। अवैध हथियार रखना या प्रदर्शन, बिना लाइसेंस के हथियार रखना, उपयोग करना या उनका सार्वजनिक प्रदर्शन करना एक दंडनीय अपराध है. जिसमें 3 साल से लेकर 7 साल तक की कैद और जुर्माना हो सकता है.  कुछ मामलों में आजीवन कारावास का भी प्रावधान है। यदि आपके पास वैध लाइसेंस है, तब भी आप सार्वजनिक रूप से हथियार की नुमाइश नहीं कर सकते। हथियार को एक निर्धारित होल्डर या कवर में, पूरी तरह से ढका हुआ रखना अनिवार्य है। जिस पर आपका प्रभावी नियंत्रण हो। सार्वजनिक स्थानों पर हवाई फायरिंग या हथियार चमकाना सख्त मना है।पुलिस ऐसे माम...

भाई के साथ कोचिंग जा रही किशोरी को अग़वा कर 3 लोगों ने किया गलत काम, पुलिस के तत्परता से तीनों आरोपी गिरफ्तार।

- मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दिखाई तत्परता तीनों आरोपी गिरफ्तार। - भाई ने पुलिस के समक्ष दी पूरी घटना की जानकारी, पुलिस कर रही है पूछताछ। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर:  घर से कोचिंग पढ़ने जा रही एक किशोरी को 3 लोगो ने रोक कर अग़वा कर लिया। उसके बाद उसे कुछ दुरी पर ले गए और एक झोपड़ी में उसके साथ गलत काम किए। जिस वक़्त यह घटना घटी किशोरी का भाई भी वहां मौजूद था। किशोरी का भाई उसे बाइक से कोचिंग ले जा रहा था। शनिवार सुबह 8 बजे कि यह घटना बताई जा रही है। बक्सर एसपी ने पूछने पर कहा कि मेडिकल जाँच के बाद आगे कि कार्रवाई होगी। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से मामले कि जाँच कर रही है। सूत्रों के हवाले से प्राप्त जानकारी के मुताबिक तीनो आरोपी पुलिस के गिरफ्त में हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। घटना की सीमा दो थाना क्षेत्र में पड़ती है। किशोरी सुबह बाइक से अपने भाई के साथ कोचिंग जा रही थी तभी राह में दंगौली पुल के पास 3 युवकों ने मिलकर उनकी बाइक रोकी और इस घटना को अंजाम दिया।नावानगर थाना की सीमा में यह जगह आता है। तीनो आरोपी दूसरी बाइक पर बैठाकर कड़सर गांव के समीप एक सुनसान झोपड़ी में किशोरी क...

जिले में कानून व्यवस्था को झंकझोर देने वाले अहियापुर ट्रिपल मर्डर केस में मुख्य आरोपियों ने किया सरेंडर, रिमांड पर ले सकती है पुलिस..

-बढ़ते पुलिस दबाव एवं कुर्की जब्ती की तेज प्रक्रिया का हुआ असर.  -पूर्व में भी दो नामजद कर चुके हैं न्यायलय में आत्मसमर्पण. एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: राजपुर थाना क्षेत्र के अहियापुर में हुए ट्रिपल मर्डर केस में फरार चल रहे मुख्य आरोपियों ने न्यायालय में सोमवार को आत्मसमर्पण कर दिया है. राजपुर थानाध्यक्ष ज्ञान प्रकाश सिंह से मिली जानकारी के मुताबिक न्यायालय में आत्मसमर्पण करने वालों में बटेश्वर यादव, मनोज यादव संजय उर्फ संतोष यादव शामिल हैं. बताते चले कि इस हत्याकांड में आरोपी महेंद्र यादव व सलीम अंसारी पूर्व में हीं न्यायलय में आत्म समर्पण कर चुके हैं. जिनको पुलिस के द्वारा रिमांड पर लेकर पूछताछ करने हेतु न्यायालय में अर्जी भी दिया जा चुका है.   बता दे की अहियापुर गांव में अपराधियों के द्वारा एक ही परिवार के तीन लोगों को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया गया था. यह घटना बक्सर जिला समेत पूरे बिहार में चर्चा का विषय बन गया था और सुशासन की सरकार पर सवाल खड़ा कर रहा था. इस घटना ने  जिले के कानून व्यवस्था को झंकझोर कर रख दिया था.  इस घटना में प्राथमिक दर्ज होने के बाद ब...