Skip to main content

खानदानी परंपरा को बरकरार रखते हुए समाजसेवी ने कई गणमान्य लोगों की मौजूदगी में बांटे 5000 कंबल,असहायोंको मिली सर्दी में राहत..



एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: इटाढी प्रखंड के जिगना गांव में समाजसेवी करइल मिश्रा के द्वारा कई गणमान्य लोगों की मौजूदगी में 5000 कंबल बांटकर गरीबों एवं असहायों को कड़ाके की ठंड में राहत देने का कार्य किया गया. बता दें कि समाजसेवी के द्वारा अपने खानदानी परंपरा को बरकरार रखते हुए यह नेक कार्य किया जाता है. उनके द्वारा हर वर्ष 5000 चिन्हित जरूरतमंद गरीब असहाय लोगों को कंबल वितरण किया जाता है. अपने पूर्वजों के उसी परंपरा को बरकरार रखते हुए इस वर्ष भी उनके द्वारा कई गणमान्य लोगों की मौजूदगी में कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. कंबल वितरण कार्यक्रम के दौरान समाजसेवी ने मीडिया कर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि कंबल वितरण कार्यक्रम करने के पीछे एक मात्र उद्देश्य रहा है कि ज्यादा से ज्यादा गरीब व जरूरतमंद लोगों की सेवा की जा सके. समाज सेवा के हित में यह कार्य किया जाता है. इसके पीछे कोई भी राजनीतिक विचार नहीं है.


कंबल वितरण कार्यक्रम में शरीक होने पहुंचे बक्सर सदर के पूर्व विधायक श्रीकांत पाठक ने बताया कि समाजसेवी करइल के द्वारा अपने पूर्वजों के द्वारा शुरू की गई परंपरा को लगातार हर वर्ष निभाया जा रहा है. क्षेत्र में विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों में भी वह बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते रहे हैं. पूर्व विधायक ने समाजसेवी तथा उनके परिजनों को अपनी शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए यह उम्मीद जताई कि वह आगे भी ऐसे ही जरूरतमंदों की सेवा करते रहेंगे.


इसके पूर्व विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद बसांव पीठाधीश्वर अच्युत प्रपन्नाचार्य महाराज ने अपने हाथों से कंबल वितरण कर कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए ईश्वर से जगत कल्याण की कामना की. उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों के आयोजन से समाज में अच्छा संदेश जाता है. कार्यक्रम में पहुंचे सदर विधायक संजय कुमार तिवारी उर्फ मुन्ना तिवारी ने मिश्रा परिवार के द्वारा किए गए इस कार्यक्रम की सराहना की. सिकरौल थानाध्यक्ष आलोक रंजन ने कहा कि सामाजिक सरोकार के इस काम से और भी लोग प्रेरित होते हैं. मौके पर अन्य विशेष अतिथियों में पूर्व परिवहन मंत्री संतोष कुमार निराला तथा सार्जेंट मेजर एससी प्रसाद मौजूद थे. 


इसके अतिरिक्त जितेंद्र मिश्र, वीरेंद्र मिश्र, श्याम बिहारी मिश्र, अजय मिश्र, सोनू त्रिगुण, आशुतोष मिश्र, दिवाकर दूबे, पूर्व बीडीसी संजय मिश्र, गोविंद जी मिश्र, राधेश्याम मिश्र, सैसड़ के पूर्व मुखिया रणविजय पाठक, बसांव पैक्स अध्यक्ष अप्पू मिश्रा समेत कई लोगों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई





Comments

Popular posts from this blog

साइबर सेल एवं बक्सर पुलिस को चुनौती देकर सोशल मीडिया पर हथियार प्रदर्शन करते वायरल हुआ युवकों का तस्वीर, जाँच में जुटी पुलिस..

- 6 जनवरी 2026 को औद्योगिक थाना में दी गई थी लिखित आवेदन। - पुलिस के गिरफ्त से आरोपित अब तक बहार पीड़ित पक्ष भयभीत। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: भारत में सार्वजनिक स्थानों पर सरकारी या गैर-सरकारी, बिना लाइसेंस वाले हथियारों का प्रदर्शन एक गंभीर दंडनीय अपराध है। यहां तक कि वैध लाइसेंस वाले हथियारों का सार्वजनिक रूप से प्रदर्शन (नुमाइश/ब्रांडिशिंग) करना भी सख्त वर्जित है। जो कि एक अपराध की श्रेणी में आता है। भारतीय शस्त्र अधिनियम, 1959 और शस्त्र नियम, 2016 इस पर सख्त प्रावधान लागू करते हैं। अवैध हथियार रखना या प्रदर्शन, बिना लाइसेंस के हथियार रखना, उपयोग करना या उनका सार्वजनिक प्रदर्शन करना एक दंडनीय अपराध है. जिसमें 3 साल से लेकर 7 साल तक की कैद और जुर्माना हो सकता है.  कुछ मामलों में आजीवन कारावास का भी प्रावधान है। यदि आपके पास वैध लाइसेंस है, तब भी आप सार्वजनिक रूप से हथियार की नुमाइश नहीं कर सकते। हथियार को एक निर्धारित होल्डर या कवर में, पूरी तरह से ढका हुआ रखना अनिवार्य है। जिस पर आपका प्रभावी नियंत्रण हो। सार्वजनिक स्थानों पर हवाई फायरिंग या हथियार चमकाना सख्त मना है।पुलिस ऐसे माम...

भाई के साथ कोचिंग जा रही किशोरी को अग़वा कर 3 लोगों ने किया गलत काम, पुलिस के तत्परता से तीनों आरोपी गिरफ्तार।

- मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दिखाई तत्परता तीनों आरोपी गिरफ्तार। - भाई ने पुलिस के समक्ष दी पूरी घटना की जानकारी, पुलिस कर रही है पूछताछ। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर:  घर से कोचिंग पढ़ने जा रही एक किशोरी को 3 लोगो ने रोक कर अग़वा कर लिया। उसके बाद उसे कुछ दुरी पर ले गए और एक झोपड़ी में उसके साथ गलत काम किए। जिस वक़्त यह घटना घटी किशोरी का भाई भी वहां मौजूद था। किशोरी का भाई उसे बाइक से कोचिंग ले जा रहा था। शनिवार सुबह 8 बजे कि यह घटना बताई जा रही है। बक्सर एसपी ने पूछने पर कहा कि मेडिकल जाँच के बाद आगे कि कार्रवाई होगी। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से मामले कि जाँच कर रही है। सूत्रों के हवाले से प्राप्त जानकारी के मुताबिक तीनो आरोपी पुलिस के गिरफ्त में हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। घटना की सीमा दो थाना क्षेत्र में पड़ती है। किशोरी सुबह बाइक से अपने भाई के साथ कोचिंग जा रही थी तभी राह में दंगौली पुल के पास 3 युवकों ने मिलकर उनकी बाइक रोकी और इस घटना को अंजाम दिया।नावानगर थाना की सीमा में यह जगह आता है। तीनो आरोपी दूसरी बाइक पर बैठाकर कड़सर गांव के समीप एक सुनसान झोपड़ी में किशोरी क...

राजद से महराजगंज के पूर्व बाहुबली सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजा सुधीर सिंह को बक्सर में पुलिस ने शराब के नशे में किया गिरफ्तार...

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: राजद के महराजगंज से पूर्व बाहुबली सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजा सुधीर सिंह को औद्योगिक थाना पुलिस ने वीर कुंवर सिंह सेतु के समीप काले रंग के इनोवा गाड़ी से शराब की नशे की हालत में गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उन्हें उत्पाद अधिनियम के तहत हिरासत में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है. मौक़े पर मौजूद लोगों के अनुसार सुधीर सिंह नशे की हालत में थे. इस दौरान उन्होंने पुलिस के सामने अपनी धौंस जमाने की प्रयास की. बताया जा रहा है कि उन्होंने पुलिसकर्मियों के साथ बदतमीजी भी की. जिसके बाद औद्योगिक थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार सुधीर सिंह एक राजनीतिक परिवार से संबंध रखते हैं. उनके पिता दीनानाथ सिंह पूर्व विधायक थे, जिनका पिछले वर्ष जुलाई में निधन हो गया था. वहीं उनके चाचा प्रभुनाथ सिंह महाराजगंज से सांसद रह चुके हैं, जबकि उनके चचेरे भाई रणधीर सिंह वर्तमान में सारण जिले के मांझी विधानसभा क्षेत्र से जदयू के विधायक हैं. इनके परिवार के तीन सदस्य सक्रिय रूप से राजनीति से जुड़े हैं. https://www.mygov.in/hi/covid-19