Skip to main content

नगर थाना से कुछ दूरी पर युवक को गोली मारने की मामले में दो गिरफ्तार,पूछताछ जारी..


एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: नगर थाना से कुछ दूरी पर 9 दिन पूर्व 30 दिसम्बर की शाम पंचमुखी महावीर मंदिर के समीप हुई मारपीट और युवक को गोली मारने के मामले में नगर थाना की पुलिस ने एक किशोर तथा एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है. मंगलवार की रात छापेमारी करते हुए पुलिस को यह सफलता राजपुर में मिली है. गिरफ्तार युवकों से फिलहाल पुलिस की पूछताछ चल रही है.

गोलीबारी की घटना के बाद पुलिस आरोपितों की पहचान के प्रयासों में लगी थी.इसके लिए घटनास्थल के अलावा मेन रोड पर विभिन्न स्थानों पर लगे सीसी कैमरों की छानबीन के क्रम में पुलिस को एक फुटेज मिल गया था, जिसमें एक बाइक पर दो तथा दूसरी बाइक पर तीन हमलावर भागते दिखाई दिए थे. प्राप्त फुटेज के माध्यम से ही पुलिस अपराधियों की पहचान में जुट गई थी, और आखिरकार पहचान कर लेने के बाद आरोपित युवकों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जाने लगी. इसी क्रम में पुलिस को दो आरोपितों के राजपुर के पंजराव गांव में छिपे होने की सूचना मिलते ही मंगलवार की देर रात राजपुर पुलिस के सहयोग से नगर पुलिस द्वारा घेराबंदी करते हुए छापेमारी की गई और घटना के दो आरोपितों को पुलिस ने दबोच लिया. पकड़े गए आरोपियों में सुशील राम नामक 21 वर्षीय युवक शामिल है जो कि नगर के आईटीआई फील्ड के समीप का रहने वाला है वहीं, एक अन्य किशोर जो कि आईटीआई फील्ड के समीप का ही रहने वाला है उसे भी गिरफ्तार किया गया है. सुशील राम के पास से घटना में प्रयुक्त की गई पुलिस लिखी हुई बाइक भी बरामद की गई है.

बताते चलें कि 29 दिसम्बर कुछ मनचलों के द्वारा एहसान नामक एक खेल प्रशिक्षक से बहसबाजी हुई थी. दरअसल, यह मनचले लड़कियों पर कुछ कमेंट कर रहे थे. जिसका उन्होंने विरोध किया था. इसी बात को लेकर एहसान ने अपने मित्र अविनाश तथा अन्य को बुलाया था. लेकिन, उनके साथ उन मनचलों ने मारपीट की तथा बाइक सवार पांच युवक अविनाश की बुरी तरह पिटाई करने के बाद उसे गोली मारते हुए भाग निकलने में कामयाब रहे थे. गोली से जख्मी अविनाश की फिलहाल वाराणसी में चिकित्सा जारी रहने की सूचना है.





Comments

Popular posts from this blog

साइबर सेल एवं बक्सर पुलिस को चुनौती देकर सोशल मीडिया पर हथियार प्रदर्शन करते वायरल हुआ युवकों का तस्वीर, जाँच में जुटी पुलिस..

- 6 जनवरी 2026 को औद्योगिक थाना में दी गई थी लिखित आवेदन। - पुलिस के गिरफ्त से आरोपित अब तक बहार पीड़ित पक्ष भयभीत। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: भारत में सार्वजनिक स्थानों पर सरकारी या गैर-सरकारी, बिना लाइसेंस वाले हथियारों का प्रदर्शन एक गंभीर दंडनीय अपराध है। यहां तक कि वैध लाइसेंस वाले हथियारों का सार्वजनिक रूप से प्रदर्शन (नुमाइश/ब्रांडिशिंग) करना भी सख्त वर्जित है। जो कि एक अपराध की श्रेणी में आता है। भारतीय शस्त्र अधिनियम, 1959 और शस्त्र नियम, 2016 इस पर सख्त प्रावधान लागू करते हैं। अवैध हथियार रखना या प्रदर्शन, बिना लाइसेंस के हथियार रखना, उपयोग करना या उनका सार्वजनिक प्रदर्शन करना एक दंडनीय अपराध है. जिसमें 3 साल से लेकर 7 साल तक की कैद और जुर्माना हो सकता है.  कुछ मामलों में आजीवन कारावास का भी प्रावधान है। यदि आपके पास वैध लाइसेंस है, तब भी आप सार्वजनिक रूप से हथियार की नुमाइश नहीं कर सकते। हथियार को एक निर्धारित होल्डर या कवर में, पूरी तरह से ढका हुआ रखना अनिवार्य है। जिस पर आपका प्रभावी नियंत्रण हो। सार्वजनिक स्थानों पर हवाई फायरिंग या हथियार चमकाना सख्त मना है।पुलिस ऐसे माम...

भाई के साथ कोचिंग जा रही किशोरी को अग़वा कर 3 लोगों ने किया गलत काम, पुलिस के तत्परता से तीनों आरोपी गिरफ्तार।

- मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दिखाई तत्परता तीनों आरोपी गिरफ्तार। - भाई ने पुलिस के समक्ष दी पूरी घटना की जानकारी, पुलिस कर रही है पूछताछ। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर:  घर से कोचिंग पढ़ने जा रही एक किशोरी को 3 लोगो ने रोक कर अग़वा कर लिया। उसके बाद उसे कुछ दुरी पर ले गए और एक झोपड़ी में उसके साथ गलत काम किए। जिस वक़्त यह घटना घटी किशोरी का भाई भी वहां मौजूद था। किशोरी का भाई उसे बाइक से कोचिंग ले जा रहा था। शनिवार सुबह 8 बजे कि यह घटना बताई जा रही है। बक्सर एसपी ने पूछने पर कहा कि मेडिकल जाँच के बाद आगे कि कार्रवाई होगी। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से मामले कि जाँच कर रही है। सूत्रों के हवाले से प्राप्त जानकारी के मुताबिक तीनो आरोपी पुलिस के गिरफ्त में हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। घटना की सीमा दो थाना क्षेत्र में पड़ती है। किशोरी सुबह बाइक से अपने भाई के साथ कोचिंग जा रही थी तभी राह में दंगौली पुल के पास 3 युवकों ने मिलकर उनकी बाइक रोकी और इस घटना को अंजाम दिया।नावानगर थाना की सीमा में यह जगह आता है। तीनो आरोपी दूसरी बाइक पर बैठाकर कड़सर गांव के समीप एक सुनसान झोपड़ी में किशोरी क...

जिले में कानून व्यवस्था को झंकझोर देने वाले अहियापुर ट्रिपल मर्डर केस में मुख्य आरोपियों ने किया सरेंडर, रिमांड पर ले सकती है पुलिस..

-बढ़ते पुलिस दबाव एवं कुर्की जब्ती की तेज प्रक्रिया का हुआ असर.  -पूर्व में भी दो नामजद कर चुके हैं न्यायलय में आत्मसमर्पण. एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: राजपुर थाना क्षेत्र के अहियापुर में हुए ट्रिपल मर्डर केस में फरार चल रहे मुख्य आरोपियों ने न्यायालय में सोमवार को आत्मसमर्पण कर दिया है. राजपुर थानाध्यक्ष ज्ञान प्रकाश सिंह से मिली जानकारी के मुताबिक न्यायालय में आत्मसमर्पण करने वालों में बटेश्वर यादव, मनोज यादव संजय उर्फ संतोष यादव शामिल हैं. बताते चले कि इस हत्याकांड में आरोपी महेंद्र यादव व सलीम अंसारी पूर्व में हीं न्यायलय में आत्म समर्पण कर चुके हैं. जिनको पुलिस के द्वारा रिमांड पर लेकर पूछताछ करने हेतु न्यायालय में अर्जी भी दिया जा चुका है.   बता दे की अहियापुर गांव में अपराधियों के द्वारा एक ही परिवार के तीन लोगों को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया गया था. यह घटना बक्सर जिला समेत पूरे बिहार में चर्चा का विषय बन गया था और सुशासन की सरकार पर सवाल खड़ा कर रहा था. इस घटना ने  जिले के कानून व्यवस्था को झंकझोर कर रख दिया था.  इस घटना में प्राथमिक दर्ज होने के बाद ब...