Skip to main content

संस्थागत प्रसव की लक्ष्य प्राप्ति में दक्ष जीएनएम की होगी महत्वपूर्ण भूमिका



- जिले की 22 जीएनएम को अमानत ज्योति योजना के मॉड्यूल- दो का दिया गया प्रशिक्षण.
- सभी प्रखंडों से 2-2 मेंटर को प्रसव के दौरान आने वाली जटिलताओं की दी गई जानकारी.

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: जिले में संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने तथा मातृ व शिशु स्वास्थ्य सुनिश्चित करने के उद्देश्य से अमानत ज्योति कार्यक्रम के तहत सिमुलेशन प्रशिक्षण शिविर आयोजित हुआजिसमें केयर इंडिया की मदद से जिले की 22 जीएनएम नर्सों को प्रशिक्षित किया गया. इसके लिए सभी प्रखंडों से 2-2 मेंटर्स का चयन किया गया था. इस चार दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में मेंटर्स को प्रसव के पूर्व व उसके दौरान की सभी तकनीकी पहलुओं से अवगत कराया गया. प्रशिक्षण में मरीजों के बुनियादी प्रक्रियाओं और उनमें आने वाली जटिलताओं की पहचान करने और उसका समुचित इलाज करने की जानकारी दी गई. इसके अलावा प्रशिक्षण शिविर के बाद जीएनएम नर्सों की परीक्षा भी ली गई.


माह में दो बार प्रशिक्षण शिविर का होता है आयोजन :
स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के साथ उसके सफल संचालन के उद्देश्य से सभी जीएनएम को विभिन्न मुद्दों पर माह में दो बार प्रशिक्षित किया जाता है. इसके लिए साल के पहले सप्ताह में वर्षिक ट्रेनिंग शेड्यूल जारी किया जाता है. बीते 26 दिसंबर को शुरू हुए प्रशिक्षण में सिमुलेशन ट्रेनिंग के माध्यम से अमानत मेंटर्स को ऑन द स्पॉट नहीं बल्कि डमी के माध्यम से जानकारी दी गयी. ओरिएंटेशन ट्रेनिंग आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य उन्हें अस्पताल के सभी विभागों की जानकारी और कार्यशैली से अगवगत कराना होता है. जिसमें ऑपरेशन थिएटर रूम, लेबर रूम, ओपीडी सहित अन्य विभागों के बारे में विस्तृत रूप से तकनीकी जानकारी दी गई है. उन्हें इन विभागों में काम करने के लिए मरीजों से जुड़ी सभी प्रक्रियाओं और जटिलताओं की भी जानकारी दी गई है.
प्रशिक्षण में प्रदर्श के साथ किया गया जीएनएम नर्सों का स्किल डेवलपमेंट :
जीएनएम को प्रशिक्षित करने का एक और मुख्य उद्देश्य यह है कि  आने वाले दिनों में सभी तकनीक में दक्ष जीएनएम नर्स किसी भी विभाग में बिना बाधा के काम कर सके. साथ ही, किसी भी विभाग में काम करने के दौरान आसानी से मरीजों में होने वाली परेशानी को पहचान कर उसका सही तरीके से इलाज कर पाएंगी. इसके लिए ओरिएंटेशन ट्रेनिंग प्रोग्राम से जीएनएम नर्सों का प्रदर्श के साथ स्किल डेवलपमेंट किया जाता है. सिमुलेशन ट्रेनिंग में उन्हें पीपीई डोनिंग एंड डोफिंग, हैंड वाशिंग, वाइटल मॉनिटर, बीपी- पल्स रेट, टेम्परेचर चेकिंग, ऑक्सीजन लगाना, इंजेक्शन लगाना, कैथेटर लगाना, ऑटो क्लेव लगाना, लेबर रूम व्यवस्थित करना, मरीजों में होनी वाली जटिलताओं को पहचानने और उसे दूर करने के बारे में बताया गया है. साथ ही, उन्हें अस्पताल से निकलने वाले बायोमेडिकल वेस्ट का प्रबंधन करने की भी जानकारी दी गई है.
सही समय पर प्रसव की जटिलताओं की पहचान जरूरी : 
केअरइंडिया के बीएम आलोक कुमार रंजन ने बताया प्रसव के दौरान आने वाली जटिलताओं कोपूर्व ही समाप्त किया जा सकता है. लेकिन, इसके लिए उन जटिलताओं का समय पर पहचान जरूरी है. ओरिएंटेशन ट्रेनिंग प्राप्त जीएनएम नर्स सुरक्षित संस्थागत कराने में अहम भूमिका अदा करेगी. जीएनएम नर्सों को लेबर रूम और ऑपरेशन थियेटर से सबंधित सभी आवश्यक तकनीकी पहलुओं से अवगत कराया गया है. ताकि, वो इन स्थानों पर मरीजों में होने वाली जटिलताएं पहचान कर, उसका यहीं समय पर समुचित इलाज कर सके. इस प्रशिक्षण के बाद मातृ-शिशु स्वास्थ्य को सुनिश्चित करने के साथ-साथ मातृ-शिशु मृत्यु दर को भी कम करने में मदद मिलेगी.





Comments

Popular posts from this blog

साइबर सेल एवं बक्सर पुलिस को चुनौती देकर सोशल मीडिया पर हथियार प्रदर्शन करते वायरल हुआ युवकों का तस्वीर, जाँच में जुटी पुलिस..

- 6 जनवरी 2026 को औद्योगिक थाना में दी गई थी लिखित आवेदन। - पुलिस के गिरफ्त से आरोपित अब तक बहार पीड़ित पक्ष भयभीत। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: भारत में सार्वजनिक स्थानों पर सरकारी या गैर-सरकारी, बिना लाइसेंस वाले हथियारों का प्रदर्शन एक गंभीर दंडनीय अपराध है। यहां तक कि वैध लाइसेंस वाले हथियारों का सार्वजनिक रूप से प्रदर्शन (नुमाइश/ब्रांडिशिंग) करना भी सख्त वर्जित है। जो कि एक अपराध की श्रेणी में आता है। भारतीय शस्त्र अधिनियम, 1959 और शस्त्र नियम, 2016 इस पर सख्त प्रावधान लागू करते हैं। अवैध हथियार रखना या प्रदर्शन, बिना लाइसेंस के हथियार रखना, उपयोग करना या उनका सार्वजनिक प्रदर्शन करना एक दंडनीय अपराध है. जिसमें 3 साल से लेकर 7 साल तक की कैद और जुर्माना हो सकता है.  कुछ मामलों में आजीवन कारावास का भी प्रावधान है। यदि आपके पास वैध लाइसेंस है, तब भी आप सार्वजनिक रूप से हथियार की नुमाइश नहीं कर सकते। हथियार को एक निर्धारित होल्डर या कवर में, पूरी तरह से ढका हुआ रखना अनिवार्य है। जिस पर आपका प्रभावी नियंत्रण हो। सार्वजनिक स्थानों पर हवाई फायरिंग या हथियार चमकाना सख्त मना है।पुलिस ऐसे माम...

भाई के साथ कोचिंग जा रही किशोरी को अग़वा कर 3 लोगों ने किया गलत काम, पुलिस के तत्परता से तीनों आरोपी गिरफ्तार।

- मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दिखाई तत्परता तीनों आरोपी गिरफ्तार। - भाई ने पुलिस के समक्ष दी पूरी घटना की जानकारी, पुलिस कर रही है पूछताछ। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर:  घर से कोचिंग पढ़ने जा रही एक किशोरी को 3 लोगो ने रोक कर अग़वा कर लिया। उसके बाद उसे कुछ दुरी पर ले गए और एक झोपड़ी में उसके साथ गलत काम किए। जिस वक़्त यह घटना घटी किशोरी का भाई भी वहां मौजूद था। किशोरी का भाई उसे बाइक से कोचिंग ले जा रहा था। शनिवार सुबह 8 बजे कि यह घटना बताई जा रही है। बक्सर एसपी ने पूछने पर कहा कि मेडिकल जाँच के बाद आगे कि कार्रवाई होगी। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से मामले कि जाँच कर रही है। सूत्रों के हवाले से प्राप्त जानकारी के मुताबिक तीनो आरोपी पुलिस के गिरफ्त में हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। घटना की सीमा दो थाना क्षेत्र में पड़ती है। किशोरी सुबह बाइक से अपने भाई के साथ कोचिंग जा रही थी तभी राह में दंगौली पुल के पास 3 युवकों ने मिलकर उनकी बाइक रोकी और इस घटना को अंजाम दिया।नावानगर थाना की सीमा में यह जगह आता है। तीनो आरोपी दूसरी बाइक पर बैठाकर कड़सर गांव के समीप एक सुनसान झोपड़ी में किशोरी क...

जिले में कानून व्यवस्था को झंकझोर देने वाले अहियापुर ट्रिपल मर्डर केस में मुख्य आरोपियों ने किया सरेंडर, रिमांड पर ले सकती है पुलिस..

-बढ़ते पुलिस दबाव एवं कुर्की जब्ती की तेज प्रक्रिया का हुआ असर.  -पूर्व में भी दो नामजद कर चुके हैं न्यायलय में आत्मसमर्पण. एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: राजपुर थाना क्षेत्र के अहियापुर में हुए ट्रिपल मर्डर केस में फरार चल रहे मुख्य आरोपियों ने न्यायालय में सोमवार को आत्मसमर्पण कर दिया है. राजपुर थानाध्यक्ष ज्ञान प्रकाश सिंह से मिली जानकारी के मुताबिक न्यायालय में आत्मसमर्पण करने वालों में बटेश्वर यादव, मनोज यादव संजय उर्फ संतोष यादव शामिल हैं. बताते चले कि इस हत्याकांड में आरोपी महेंद्र यादव व सलीम अंसारी पूर्व में हीं न्यायलय में आत्म समर्पण कर चुके हैं. जिनको पुलिस के द्वारा रिमांड पर लेकर पूछताछ करने हेतु न्यायालय में अर्जी भी दिया जा चुका है.   बता दे की अहियापुर गांव में अपराधियों के द्वारा एक ही परिवार के तीन लोगों को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया गया था. यह घटना बक्सर जिला समेत पूरे बिहार में चर्चा का विषय बन गया था और सुशासन की सरकार पर सवाल खड़ा कर रहा था. इस घटना ने  जिले के कानून व्यवस्था को झंकझोर कर रख दिया था.  इस घटना में प्राथमिक दर्ज होने के बाद ब...