Skip to main content

डीएम ने फीता काटकर टीकाकरण सत्र का किया आरंभ,फार्मासिस्ट विजय कुमार को लगा कोविशील्ड का पहला टीका..



एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: कोरोना वायरस के खिलाफ किला फतह करने के लिए जिले में टीकाकरण की शुरुआत हो चुकी है. जिले के सात केंद्रों पर शनिवार को निबंधित स्वास्थ्य कर्मियों व आंगनवाबाड़ी सेविकाओं को टीका देने का कार्य शुरू हुआ. पहले दिन सभी सात केंद्रों पर सौ-सौ लोगों को वैक्सीन का पहला डोज़ दिया गया. सदर अस्पताल में बनाए गए टीकाकरण सत्र स्थल की शुरुआत जिलाधिकारी अमन समीर ने फीता काट कर की. तत्पश्चात, सत्र स्थल पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी अधिकारियों व स्वास्थ्य कर्मियों को संबोधित किया. साथ ही, प्रधानमंत्री ने कोरोना के खिलाफ लड़ाई में स्वास्थ्य कर्मियों, फ्रंट लाइन वर्कर्स और चिकित्सकों को धन्यवाद दिया. जिसके बाद सत्र स्थल पर टीकाकरण की शुरुआत की गयी. मौके पर सिविल सर्जन डॉ. जितेंद्र नाथ, डीआईओ डॉ. राज किशोर सिंह, डीपीएम संतोष कुमार, अस्पताल प्रबंधक दुष्यंत कुमार समेत अन्य लोग मौजूद रहे.



सदर अस्पताल के फार्मासिस्ट को लगाया गया पहला टीका : 
जिले में सबसे पहले सदर अस्पताल के फार्मासिस्ट विजय कुमार को टीका लगाया गया. टीका लेने के बाद विजय कुमार ने कहा लोगों के मन में कोरोना वायरस के टीके को लेकर अभी भी काफी संशय है. जिसको दूर करने के लिए उन्होंने सबसे पहले टीका लिया ताकि, लोगों के मन मे जो डर है, वह दूर किया जा सके. उन्होंने बताया कोरोना वायरस का टीका जो जिले को उपलब्ध कराया गया है, वह सारी जांच प्रक्रियाओं से गुजरने के बाद यहां पहुंचा है. टीका को यहां भेजने से पहले उसकी लैब टेस्टिंग और काफी सारे ट्रॉयल किये किया गय गए हैं. यह टीका पूरी तरह सुरक्षित है. इसे लेने के बाद किसी प्रकार की परेशानी नहीं हुई है. हालांकि, टीकाकरण के बाद चिकित्सकों ने आधे घंटे तक अवलोकन कक्ष में उनकी निगरानी की.



सभी केंद्रों पर किये गए थे सुरक्षा के कड़े प्रबंध : 
जिले में सदर अस्पताल बक्सर, सदर प्राथमिक केंद्र बक्सर, जीएनएम स्कूल सिविल लाइन्स, मां शिवरात्रि अस्पताल बक्सर, डुमरांव पीएचसी, नावानगर पीएचसी और ब्रह्मपुर पीएचसी पर टीकाकरण की शुरुआत की गयी. जहां पर सौ-सौ लोगों को टीका दिया गया. टीकाकरण सत्र स्थल पर किसी प्रकार की गड़बड़ी न हो इसके लिए सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे. साथ ही, टीका लेने वालों के लिए टेलीविजन की भी व्यवस्था की गयी थी ताकि, अवलोकन कक्ष में मनोरंजन हो सके.  दूसरी ओर, टिकाकरण से लेकर स्वास्थ्य कर्मियों के अवलोकन तक विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्लूएचओ) के द्वारा कोविड-19 के लिए जारी गाइड लाइन्स का पालन किया गया.
वैक्सीन लेने के लिए स्वास्थ्य कर्मियों व चिकित्सकों में दिखा उत्साह :
कोरोना वायरस के खिलाफ शुरू किए गए पहले चरण के तहत टीकाकरण को लेकर स्वास्थ्य कर्मियों और सभी निबंधित लोगों में काफी उत्साह देखने को मिला. इस क्रम में मां शिव रात्रि अस्पताल में बने टीकाकरण सत्र स्थल पर भी लोगों को टीका दिया गया. यहां पर अस्पताल के संचालक कुमार संतोष गौतम ने पहला टीका लिया. सत्र स्थल पर लोगों में संशय न उत्पन्न हो इसके लिए उन्होंने टीका की विशेषता से लोगों को अवगत कराया. उन्होंने बताया राज्य सरकार द्वारा उपलब्ध कराया गया टीका पूरी तरह से सुरक्षित है. जिसे लेने में बाद कोई दिक्कत नहीं हो रही है. सभी लोग बिना डर और संशय के टीका लेकर अपनी सामाजिक दायित्वों को पूरा करें. साथ ही, अन्य लोगों को इस टीका के लिए रजिस्ट्रेशन लेने के लिए प्रेरित करें.

साबित खिदमत फाउंडेशन के निदेशक व विश्वामित्र अस्पताल के निदेशक ने भी पहले चरण में लगवाया टीका: 
कोरोना वैक्सीन के पहले चरण के टीकाकरण में साबित खिदमत फाउंडेशन के निदेशक डॉक्टर दिलशाद आलम तथा विश्वामित्र अस्पताल के निदेशक डॉ राजीव झा भी सम्मिलित हुए. जिन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि कोरोनावायरस के विरुद्ध अंतिम विजय के लिए टीकाकरण की शुरुआत हो चुकी है. जिले में 7 केंद्रों पर इसकी शुरुआत निबंधित स्वास्थ्य कर्मियों व आंगनबाड़ी केंद्रों की सेविकाओं को टीका देने का कार्य शुरू किया गया है. सदर अस्पताल में बनाए गए टीकाकरण सत्र स्थल की शुरुआत हो चुकी है. उन्होंने कहा कि टीकाकरण को लेकर लोगों के मन में बने संशय को दूर करने हेतु स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाया जा रहा है. ताकि, लोगों के मन में बने भय को दूर किया जा सके. आगे उन्होंने बताया कि टीका को यहां भेजने से पहले उसकी लैब टेस्टिंग और काफी सारे ट्रायल किए गए हैं यह टीका पूरी तरह सुरक्षित है. हालांकि, टीका लगाने के बाद दोनों अस्पतालों के निदेशक को चिकित्सकों के निगरानी में आधे घंटे तक अवलोकन कक्ष में रखा गया.





Comments

Popular posts from this blog

साइबर सेल एवं बक्सर पुलिस को चुनौती देकर सोशल मीडिया पर हथियार प्रदर्शन करते वायरल हुआ युवकों का तस्वीर, जाँच में जुटी पुलिस..

- 6 जनवरी 2026 को औद्योगिक थाना में दी गई थी लिखित आवेदन। - पुलिस के गिरफ्त से आरोपित अब तक बहार पीड़ित पक्ष भयभीत। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: भारत में सार्वजनिक स्थानों पर सरकारी या गैर-सरकारी, बिना लाइसेंस वाले हथियारों का प्रदर्शन एक गंभीर दंडनीय अपराध है। यहां तक कि वैध लाइसेंस वाले हथियारों का सार्वजनिक रूप से प्रदर्शन (नुमाइश/ब्रांडिशिंग) करना भी सख्त वर्जित है। जो कि एक अपराध की श्रेणी में आता है। भारतीय शस्त्र अधिनियम, 1959 और शस्त्र नियम, 2016 इस पर सख्त प्रावधान लागू करते हैं। अवैध हथियार रखना या प्रदर्शन, बिना लाइसेंस के हथियार रखना, उपयोग करना या उनका सार्वजनिक प्रदर्शन करना एक दंडनीय अपराध है. जिसमें 3 साल से लेकर 7 साल तक की कैद और जुर्माना हो सकता है.  कुछ मामलों में आजीवन कारावास का भी प्रावधान है। यदि आपके पास वैध लाइसेंस है, तब भी आप सार्वजनिक रूप से हथियार की नुमाइश नहीं कर सकते। हथियार को एक निर्धारित होल्डर या कवर में, पूरी तरह से ढका हुआ रखना अनिवार्य है। जिस पर आपका प्रभावी नियंत्रण हो। सार्वजनिक स्थानों पर हवाई फायरिंग या हथियार चमकाना सख्त मना है।पुलिस ऐसे माम...

भाई के साथ कोचिंग जा रही किशोरी को अग़वा कर 3 लोगों ने किया गलत काम, पुलिस के तत्परता से तीनों आरोपी गिरफ्तार।

- मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दिखाई तत्परता तीनों आरोपी गिरफ्तार। - भाई ने पुलिस के समक्ष दी पूरी घटना की जानकारी, पुलिस कर रही है पूछताछ। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर:  घर से कोचिंग पढ़ने जा रही एक किशोरी को 3 लोगो ने रोक कर अग़वा कर लिया। उसके बाद उसे कुछ दुरी पर ले गए और एक झोपड़ी में उसके साथ गलत काम किए। जिस वक़्त यह घटना घटी किशोरी का भाई भी वहां मौजूद था। किशोरी का भाई उसे बाइक से कोचिंग ले जा रहा था। शनिवार सुबह 8 बजे कि यह घटना बताई जा रही है। बक्सर एसपी ने पूछने पर कहा कि मेडिकल जाँच के बाद आगे कि कार्रवाई होगी। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से मामले कि जाँच कर रही है। सूत्रों के हवाले से प्राप्त जानकारी के मुताबिक तीनो आरोपी पुलिस के गिरफ्त में हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। घटना की सीमा दो थाना क्षेत्र में पड़ती है। किशोरी सुबह बाइक से अपने भाई के साथ कोचिंग जा रही थी तभी राह में दंगौली पुल के पास 3 युवकों ने मिलकर उनकी बाइक रोकी और इस घटना को अंजाम दिया।नावानगर थाना की सीमा में यह जगह आता है। तीनो आरोपी दूसरी बाइक पर बैठाकर कड़सर गांव के समीप एक सुनसान झोपड़ी में किशोरी क...

राजद से महराजगंज के पूर्व बाहुबली सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजा सुधीर सिंह को बक्सर में पुलिस ने शराब के नशे में किया गिरफ्तार...

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: राजद के महराजगंज से पूर्व बाहुबली सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजा सुधीर सिंह को औद्योगिक थाना पुलिस ने वीर कुंवर सिंह सेतु के समीप काले रंग के इनोवा गाड़ी से शराब की नशे की हालत में गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उन्हें उत्पाद अधिनियम के तहत हिरासत में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है. मौक़े पर मौजूद लोगों के अनुसार सुधीर सिंह नशे की हालत में थे. इस दौरान उन्होंने पुलिस के सामने अपनी धौंस जमाने की प्रयास की. बताया जा रहा है कि उन्होंने पुलिसकर्मियों के साथ बदतमीजी भी की. जिसके बाद औद्योगिक थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार सुधीर सिंह एक राजनीतिक परिवार से संबंध रखते हैं. उनके पिता दीनानाथ सिंह पूर्व विधायक थे, जिनका पिछले वर्ष जुलाई में निधन हो गया था. वहीं उनके चाचा प्रभुनाथ सिंह महाराजगंज से सांसद रह चुके हैं, जबकि उनके चचेरे भाई रणधीर सिंह वर्तमान में सारण जिले के मांझी विधानसभा क्षेत्र से जदयू के विधायक हैं. इनके परिवार के तीन सदस्य सक्रिय रूप से राजनीति से जुड़े हैं. https://www.mygov.in/hi/covid-19