Skip to main content

राम मंदिर निर्माण निधि संग्रह में नगर के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. ज्ञान प्रकाश ने दी ₹11000 की सहायता राशि..



- डॉ. ज्ञान प्रकाश की बुजुर्ग सासू मां ने अपने बचत के पैसे से राम मंदिर निर्माण निधि संग्राम में दिए ₹2500.


एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर:  राम मंदिर निर्माण हेतु निधि संग्रह के मद्देनजर रामभक्तो की टोली के द्वारा जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है. जिसमें राम मंदिर निर्माण के लिए निधि संग्रह किया जा रहा है. राम भक्तों के द्वारा चलाए जा रहे जनसंपर्क अभियान के दौरान शहर के नामचीन  डाक्टर ज्ञान प्रकाश सिंह के आवास पर राम भक्तों की टोली पहुंची. बता दें कि डॉ. ज्ञान प्रकाश के आवास पर पहुंचने पर ऐसा लगा कि राम मंदिर निर्माण के लिए निधि संग्रह करने निकली राम भक्तों की टोली का इंतजार पूरा परिवार 15 जनवरी को अभियान के शुरुआत से ही कर रहे थे. डाक्टर ज्ञान प्रकाश से वार्ता के क्रम में धन संग्रह हेतु गई टोली के द्वारा  इस विषय पर बात करने से पूर्व ही डाक्टर साहब सभी रामभक्तो को घर में बैठा कर चाय बनाने हेतु  बोलने के लिए अंदर गए और घर के अंदर से ही चेक बुक लेकर आए. उनका उत्साह इतना कि डाक्टर साहब बोले कि हम तो स्वयं ₹5100 देने हेतु घर में चर्चा किए तो धर्मपत्नी ने उस राशि को दोगुना यानी ग्यारह हजार देने हेतु बोली. डॉक्टर साहब के द्वारा इस तरह की बात बोलने पर  राम भक्त टोली प्रमुख  सह भाजपा के नगर उपाध्यक्ष सुमित उपाध्याय ने रसीद पर डाक्टर ज्ञान प्रकाश सिंह व धर्मपत्नी श्रीमती स्नेहलता सिंह के संयुक्त तत्वावधान में ₹11000 का रसीद काट कर उन्हें दिया. इस दरमियान उनके घर पर पर आई डाक्टर साहब की वृद्ध सासू मां श्रीमती  रूपम सिंह  में ने राम मंदिर  निर्माण हेतु निधि संग्रह की जानकारी सुनते ही अपने बचत रुपयों से कुल ₹2500 लाकर टोली के सदस्यों को दी. उन्हें भी टोली केे द्वारा रसीद काट कर दिया गया.


इस दौरान नगर के शारीरिक शिक्षण प्रमुख गौरव कुमार , नगर बौद्धिक शिक्षण प्रमुख आलोक देश पांडेय , जिला पर्यावरण संयोजक रजनीकांत पांडेय समेत टोली के सदस्य मौजूद रहे.





Comments

Popular posts from this blog

साइबर सेल एवं बक्सर पुलिस को चुनौती देकर सोशल मीडिया पर हथियार प्रदर्शन करते वायरल हुआ युवकों का तस्वीर, जाँच में जुटी पुलिस..

- 6 जनवरी 2026 को औद्योगिक थाना में दी गई थी लिखित आवेदन। - पुलिस के गिरफ्त से आरोपित अब तक बहार पीड़ित पक्ष भयभीत। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: भारत में सार्वजनिक स्थानों पर सरकारी या गैर-सरकारी, बिना लाइसेंस वाले हथियारों का प्रदर्शन एक गंभीर दंडनीय अपराध है। यहां तक कि वैध लाइसेंस वाले हथियारों का सार्वजनिक रूप से प्रदर्शन (नुमाइश/ब्रांडिशिंग) करना भी सख्त वर्जित है। जो कि एक अपराध की श्रेणी में आता है। भारतीय शस्त्र अधिनियम, 1959 और शस्त्र नियम, 2016 इस पर सख्त प्रावधान लागू करते हैं। अवैध हथियार रखना या प्रदर्शन, बिना लाइसेंस के हथियार रखना, उपयोग करना या उनका सार्वजनिक प्रदर्शन करना एक दंडनीय अपराध है. जिसमें 3 साल से लेकर 7 साल तक की कैद और जुर्माना हो सकता है.  कुछ मामलों में आजीवन कारावास का भी प्रावधान है। यदि आपके पास वैध लाइसेंस है, तब भी आप सार्वजनिक रूप से हथियार की नुमाइश नहीं कर सकते। हथियार को एक निर्धारित होल्डर या कवर में, पूरी तरह से ढका हुआ रखना अनिवार्य है। जिस पर आपका प्रभावी नियंत्रण हो। सार्वजनिक स्थानों पर हवाई फायरिंग या हथियार चमकाना सख्त मना है।पुलिस ऐसे माम...

भाई के साथ कोचिंग जा रही किशोरी को अग़वा कर 3 लोगों ने किया गलत काम, पुलिस के तत्परता से तीनों आरोपी गिरफ्तार।

- मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दिखाई तत्परता तीनों आरोपी गिरफ्तार। - भाई ने पुलिस के समक्ष दी पूरी घटना की जानकारी, पुलिस कर रही है पूछताछ। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर:  घर से कोचिंग पढ़ने जा रही एक किशोरी को 3 लोगो ने रोक कर अग़वा कर लिया। उसके बाद उसे कुछ दुरी पर ले गए और एक झोपड़ी में उसके साथ गलत काम किए। जिस वक़्त यह घटना घटी किशोरी का भाई भी वहां मौजूद था। किशोरी का भाई उसे बाइक से कोचिंग ले जा रहा था। शनिवार सुबह 8 बजे कि यह घटना बताई जा रही है। बक्सर एसपी ने पूछने पर कहा कि मेडिकल जाँच के बाद आगे कि कार्रवाई होगी। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से मामले कि जाँच कर रही है। सूत्रों के हवाले से प्राप्त जानकारी के मुताबिक तीनो आरोपी पुलिस के गिरफ्त में हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। घटना की सीमा दो थाना क्षेत्र में पड़ती है। किशोरी सुबह बाइक से अपने भाई के साथ कोचिंग जा रही थी तभी राह में दंगौली पुल के पास 3 युवकों ने मिलकर उनकी बाइक रोकी और इस घटना को अंजाम दिया।नावानगर थाना की सीमा में यह जगह आता है। तीनो आरोपी दूसरी बाइक पर बैठाकर कड़सर गांव के समीप एक सुनसान झोपड़ी में किशोरी क...

जिले में कानून व्यवस्था को झंकझोर देने वाले अहियापुर ट्रिपल मर्डर केस में मुख्य आरोपियों ने किया सरेंडर, रिमांड पर ले सकती है पुलिस..

-बढ़ते पुलिस दबाव एवं कुर्की जब्ती की तेज प्रक्रिया का हुआ असर.  -पूर्व में भी दो नामजद कर चुके हैं न्यायलय में आत्मसमर्पण. एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: राजपुर थाना क्षेत्र के अहियापुर में हुए ट्रिपल मर्डर केस में फरार चल रहे मुख्य आरोपियों ने न्यायालय में सोमवार को आत्मसमर्पण कर दिया है. राजपुर थानाध्यक्ष ज्ञान प्रकाश सिंह से मिली जानकारी के मुताबिक न्यायालय में आत्मसमर्पण करने वालों में बटेश्वर यादव, मनोज यादव संजय उर्फ संतोष यादव शामिल हैं. बताते चले कि इस हत्याकांड में आरोपी महेंद्र यादव व सलीम अंसारी पूर्व में हीं न्यायलय में आत्म समर्पण कर चुके हैं. जिनको पुलिस के द्वारा रिमांड पर लेकर पूछताछ करने हेतु न्यायालय में अर्जी भी दिया जा चुका है.   बता दे की अहियापुर गांव में अपराधियों के द्वारा एक ही परिवार के तीन लोगों को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया गया था. यह घटना बक्सर जिला समेत पूरे बिहार में चर्चा का विषय बन गया था और सुशासन की सरकार पर सवाल खड़ा कर रहा था. इस घटना ने  जिले के कानून व्यवस्था को झंकझोर कर रख दिया था.  इस घटना में प्राथमिक दर्ज होने के बाद ब...