Skip to main content

Posts

Showing posts from June, 2026

लूटपाट के दौरान लुटेरों ने बक्सर के ट्रेलर चालक को उतारा मौत के घाट, शव को नाले में फेंका..

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: जिला के नवाडेरा गांव निवासी 40 वर्षीय वशिष्ठ यादव की यूपी के मथुरा में निर्मम हत्या कर शव नाले में फेंक दिए जाने की दर्दनाक घटना सामने आई है.पूरे क्षेत्र में इस घटना के कि जानकारी प्राप्त होने के बाद शोक और आक्रोश का माहौल व्याप्त है. मिली जानकारी के मुताबिक वशिष्ठ यादव महाराष्ट्र की एक बड़ी ट्रांसपोर्ट कंपनी में ट्रेलर चालक के रूप में कार्य करते थे. वह महाराष्ट्र से माल लोड कर दिल्ली के तरफ निकले थे.मथुरा में सड़क लुटेरों ने लूटपाट की वारदात को अंजाम देने के दौरान उनकी बेरहमी से हत्या कर दी और शव को नाले में फेंक दिया.  स्थानीय पुलिस ने शुक्रवार को उनका शव बरामद किया.  जानकारी प्राप्त होते ही मृतक के मित्र गोविंद यादव उर्फ खोखी यादव, राजेंद्र यादव, कमलेश यादव, विवेक यादव समेत अन्य लोग मथुरा के लिए निकल पड़े. ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार वशिष्ठ यादव अपने पीछे दो पुत्र, दो पुत्रियों के अलावे पूरे परिवार को गमगीन छोड़ गए हैं. उनके मौत से पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है. ग्रामीणों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शो...

बिहार में मोती उत्पादन के माध्यम से स्वरोजगार की नई क्रांति : कुशवाहा पर्ल फार्म एंड ट्रेनिंग सेंटर

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: बिहार के किसानों, ग्रामीण युवाओं एवं महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से कार्यरत कुशवाहा पर्ल फार्म एंड ट्रेनिंग सेंटर, बक्सर आज मोती उत्पादन (Pearl Farming) के क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान बना चुका है। संस्था का मुख्य उद्देश्य आधुनिक तकनीक आधारित मोती उत्पादन का व्यावहारिक प्रशिक्षण देकर स्वरोजगार को बढ़ावा देना तथा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाना है। संस्था के संस्थापक एवं संचालक प्रो. धनजी कुशवाहा ने बताया कि मोती की खेती कम लागत में अधिक लाभ देने वाला एक उभरता हुआ व्यवसाय है, जो बिहार के किसानों एवं बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार का नया विकल्प बन सकता है। संस्था लगातार किसानों को प्रशिक्षण, तकनीकी सहयोग एवं व्यवसायिक मार्गदर्शन प्रदान कर रही है। संस्था द्वारा आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रमों में प्रतिभागियों को मोती उत्पादन की संपूर्ण प्रक्रिया का प्रायोगिक प्रशिक्षण दिया जाता है। इसमें सीप का चयन, सीप प्रबंधन, न्यूक्लियस प्रत्यारोपण (सर्जरी), ऑपरेशन के बाद देखभाल, सीमेंटेड टैंक प्रबंधन, जल गुणवत्ता प्रबंधन, मोती उत्पादन तकनीक, मोती की ग्रेडिंग, आभू...