Skip to main content

Posts

Showing posts with the label KAIMUR.

एक्शन में पुलिसवाला सिंघम, एक साथ चार गिरफ्तारीयों से मचा हड़कंप।

एक्सप्रेस न्यूज़, कैमूर: अपराधी चाहे लाख छिपने की कोशिश करें एक न एक दिन वह पुलिस के गिरफ्त में आ ही जाता है। कहा यह भी जाता है कि पुलिस अगर चाहे तो अपराधी को बिल से भी ढूंढ़ निकालती है। कुछ ऐसा ही मामला देखने को आया है कैमूर जिले के करमचट थाना क्षेत्र में, जहां थानाध्यक्ष ने छापेमारी अभियान चलाकर तीन ऐसे लोगों को गिरफ्तार किया है जिन पर हत्या की नीयत से पड़ोसी पर जानलेवा हमला करने का आरोप है और इस मामले में सभी पिछले कई दिनों से फरार चल रहे थे।  जानकारी के मुताबिक गिरफ्तार किए गए तीनों लोग करमचट थाना कांड संख्या 35 /20 के आरोपी है। गिरफ्तार किए गए लोगों में विक्रम सिंह पिता काशी सिंह, दूसरा शक्ति सिंह पिता रामराज सिंह और तीसरा अजय सिंह पिता मुखराज सिंह शामिल है। सभी अभियुक्त करमचट थाना क्षेत्र के बाराव गांव के रहने वाले बताए जाते हैं।  इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि थाना क्षेत्र के मझियांव गांव में एक व्यक्ति शराब पीकर हंगामा कर रहा है। सूचना मिलने के बाद तत्काल मौके पर पहुंची पुलिस ने उस शख्स को भी हिरासत में ले लिया। ताबड़तोड़ 4 गिरफ्तारियों की खबर के बाद इलाके में हड़कंप ...