Skip to main content

Posts

Showing posts with the label CRIME.

लूटपाट के दौरान लुटेरों ने बक्सर के ट्रेलर चालक को उतारा मौत के घाट, शव को नाले में फेंका..

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: जिला के नवाडेरा गांव निवासी 40 वर्षीय वशिष्ठ यादव की यूपी के मथुरा में निर्मम हत्या कर शव नाले में फेंक दिए जाने की दर्दनाक घटना सामने आई है.पूरे क्षेत्र में इस घटना के कि जानकारी प्राप्त होने के बाद शोक और आक्रोश का माहौल व्याप्त है. मिली जानकारी के मुताबिक वशिष्ठ यादव महाराष्ट्र की एक बड़ी ट्रांसपोर्ट कंपनी में ट्रेलर चालक के रूप में कार्य करते थे. वह महाराष्ट्र से माल लोड कर दिल्ली के तरफ निकले थे.मथुरा में सड़क लुटेरों ने लूटपाट की वारदात को अंजाम देने के दौरान उनकी बेरहमी से हत्या कर दी और शव को नाले में फेंक दिया.  स्थानीय पुलिस ने शुक्रवार को उनका शव बरामद किया.  जानकारी प्राप्त होते ही मृतक के मित्र गोविंद यादव उर्फ खोखी यादव, राजेंद्र यादव, कमलेश यादव, विवेक यादव समेत अन्य लोग मथुरा के लिए निकल पड़े. ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार वशिष्ठ यादव अपने पीछे दो पुत्र, दो पुत्रियों के अलावे पूरे परिवार को गमगीन छोड़ गए हैं. उनके मौत से पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है. ग्रामीणों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शो...

नाबालिक के साथ हुए दुष्कर्म मामले में आम आदमी पार्टी ने आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग की।

- पीड़ित परिवार से कल मिलने पहुंचेंगे आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष.  - 17 जनवरी को कोचिंग जाने के दरमियान दबंगों ने दी थी घटना को अंजाम. एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर:  जिले के केसठ प्रखंड अंतर्गत किरनी गांव में नाबालिक के साथ हुए सामूहिक बलात्कार मामले में पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने एवं हर संभव मदद का भरोसा देने हेतु कल दिनांक 23 जनवरी 2026 को आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राकेश यादव एवं प्रदेश महासचिव बक्सर जिलाध्यक्ष रमेश वर्मा एवं वरिष्ठ नेता पीड़ित परिवार से मुलाकात करेंगे.  किरनी गांव में कोचिंग जा रहीं नाबालिक के साथ दबंगों के द्वारा अत्यंत ही घोर निंदनीय एवं शर्मनाक घटना को 17 जनवरी को अंजाम दिया गया था. यह घटना मानवता को संसार करने वाला है जिसकी चौतार पर निंदा हो रही है जिले की राजनीतिक पार्टियों एवं आम जनमानस में परिवार के साथ हर संभव मदद के लिए खड़े हैं.  आम आदमी पार्टी के जिला महासचिव प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि आम आदमी पार्टी पीड़ित परिवार के साथ मजबूती के साथ खड़ी है और दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग करती है. https://www.mygov.in/hi/c...

नगदी समेत सोने चांदी के 1 करोड़ कि सम्पति पर चोरों ने किया हाथ साफ।

- एक हीं रात में तीन घरों में चोरों ने दिया घटना को अंजाम. - खोजी कुत्ता के साथ घटनास्थल पर पहुंची पुलिस. एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: जिले में लगातार हो रही पुलिस की किरकिरी के बीच एक और चोरी के घटना को अंजाम देकर चोरों ने पुलिस कि माथे पर बल दे दिया है. जिले की पुलिस को एक के बाद एक लगातार मिल रही चुनौतियों से  पुलिस हलकान हो रही है. ताजा खबर के अनुसार चोरों ने सिकरौल थाना क्षेत्र रेका गांव में एक हीं रात में  तीन घरों में चोरी कर नगदी समेत करोड़ो कि सम्पति पर हाथ साफ किया है. जिससे सिकरौल पुलिस कि परेशानी बढ़ गई है. घटना स्थल पर थानेदार समेत डॉग स्क्वायड कि टीम पहुंची है. मामले में लिखित आवेदन लेने कि प्रक्रिया चल रही है. साथ हीं जाँच कि प्रक्रिया को भी आगे बढ़ाया जा रहा है.  प्राप्त जानकारी के मुताबिक बेलहरी पंचायत की मुखिया जया देवी के घर में रविवार की रात को चोरों ने प्रवेश कर नगदी समेत तकरीबन 50 लाख के सोने चांदी के जेवर की चोरी की है. मामले की जानकारी मुखिया प्रतिनिधि रवि उपाध्याय के द्वारा दिया गया. मुखिया के घर के अलावा चोरों ने बगल के दो घरों में भी चोरी की घटना को अ...

साइबर सेल एवं बक्सर पुलिस को चुनौती देकर सोशल मीडिया पर हथियार प्रदर्शन करते वायरल हुआ युवकों का तस्वीर, जाँच में जुटी पुलिस..

- 6 जनवरी 2026 को औद्योगिक थाना में दी गई थी लिखित आवेदन। - पुलिस के गिरफ्त से आरोपित अब तक बहार पीड़ित पक्ष भयभीत। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: भारत में सार्वजनिक स्थानों पर सरकारी या गैर-सरकारी, बिना लाइसेंस वाले हथियारों का प्रदर्शन एक गंभीर दंडनीय अपराध है। यहां तक कि वैध लाइसेंस वाले हथियारों का सार्वजनिक रूप से प्रदर्शन (नुमाइश/ब्रांडिशिंग) करना भी सख्त वर्जित है। जो कि एक अपराध की श्रेणी में आता है। भारतीय शस्त्र अधिनियम, 1959 और शस्त्र नियम, 2016 इस पर सख्त प्रावधान लागू करते हैं। अवैध हथियार रखना या प्रदर्शन, बिना लाइसेंस के हथियार रखना, उपयोग करना या उनका सार्वजनिक प्रदर्शन करना एक दंडनीय अपराध है. जिसमें 3 साल से लेकर 7 साल तक की कैद और जुर्माना हो सकता है.  कुछ मामलों में आजीवन कारावास का भी प्रावधान है। यदि आपके पास वैध लाइसेंस है, तब भी आप सार्वजनिक रूप से हथियार की नुमाइश नहीं कर सकते। हथियार को एक निर्धारित होल्डर या कवर में, पूरी तरह से ढका हुआ रखना अनिवार्य है। जिस पर आपका प्रभावी नियंत्रण हो। सार्वजनिक स्थानों पर हवाई फायरिंग या हथियार चमकाना सख्त मना है।पुलिस ऐसे माम...

कोचिंग जा रही किशोरी के साथ हुए गैंग रेप मामले में पूर्व विधायक के नेतृत्व में ग्रामीणों ने किया सड़क जाम,जमकर कि नारेबाजी।

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: शनिवार को भाई के साथ कोचिंग जा रही किशोरी के साथ हुए गैंग रेप मामले में ग्रामीणों का गुस्सा चरम पर है. रविवार सुबह 10 बजे के करीब मोहनिया- आरा मुख्य मार्ग पर महुआरी गांव के समीप सड़क को जामकर ग्रामीणों ने किशोरी के साथ हुए गैंग रेप के विरोध में आक्रोश व्यक्त किया तथा आरोपियों को फांसी की सजा देने की मांग करते हुए नारेबाजी करने लगे.   बता दे की सड़क जाम होने के कारण हाइवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई. जिससे कि हाईवे से होकर जाने वाली यात्रियों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ा. इस जाम का नेतृत्व राष्ट्रीय जनता दल के नेता गामा पहलवान उर्फ़ अरविंद कुमार सिंह एवं डुमरांव के पूर्व विधायक अजीत कुशवाहा कर रहे थे. पूर्व विधायक ने इस घटना को बेहद चिंताजनक बताते हुए कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल बताया. उन्होंने इस घटना की निंदा करते हुए. अपराधियों को न्यायालय से स्पीडी ट्रयाल के माध्यम से शीघ्र कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की. ताकि, इस तरह के घटनाओं की पुनरावृति ना हो.  दूसरी तरफ सड़क जाम की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची तथा ग्रामीणों को समझा...

गंगा स्नान करने आ रहे श्रद्धालुओं से फतुहा बक्सर सवारी गाड़ी में लूटपाट, एक व्यक्ति जख़्मी, जाँच में जुटी पुलिस।

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: मौनी अमावस्या पर गंगा स्नान करने आ रहे श्रद्धांलुओं से फतुहा- बक्सर पैसेंजर ट्रेन में छिनतई का मामला प्रकाश में आया है. बरूना और बक्सर स्टेशन के बीच घटना को अपराधियों ने अंजाम दिया है. छिनतई के घटना के दरमियान गोपालगंज के विनोद मटियानी गांव के रहने वाले मंगरु ठाकुर जख़्मी हो गए हैं.   प्राप्त जानकारी के मुताबिक घटना को अंजाम देने के दरमियान अपराधियों के द्वारा छीना झपटी करने के साथ ही साथ श्रद्धालुओं के साथ मारपीट भी की गई और इसी मारपीट के क्रम में सूरज ठाकुर उर्फ़ मंगरू को चोट लगी है. मामले में राजकीय रेल थाना बक्सर के द्वारा प्राथमिक दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है.   मामले की जांच पड़ताल में जीआरपी डीएसपी कंचन राज एवं  जीआरपी इंस्पेक्टर सुधीर कुमार भी पहुंचे हैं. राजकीय रेल थाना के थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि यह घटना बीते रात की है तथा घटना को अंजाम देने में दो अपराधियों की भूमिका है. मामले की गहन जाँच पड़ताल चल रही है. कुछ संदिग्ध हिरासत में लिए गए हैं. सीसीटीवी के मदद से भी जाँच की जा रही है. जल्द ही पूरे मामले का...

भाई के साथ कोचिंग जा रही किशोरी को अग़वा कर 3 लोगों ने किया गलत काम, पुलिस के तत्परता से तीनों आरोपी गिरफ्तार।

- मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दिखाई तत्परता तीनों आरोपी गिरफ्तार। - भाई ने पुलिस के समक्ष दी पूरी घटना की जानकारी, पुलिस कर रही है पूछताछ। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर:  घर से कोचिंग पढ़ने जा रही एक किशोरी को 3 लोगो ने रोक कर अग़वा कर लिया। उसके बाद उसे कुछ दुरी पर ले गए और एक झोपड़ी में उसके साथ गलत काम किए। जिस वक़्त यह घटना घटी किशोरी का भाई भी वहां मौजूद था। किशोरी का भाई उसे बाइक से कोचिंग ले जा रहा था। शनिवार सुबह 8 बजे कि यह घटना बताई जा रही है। बक्सर एसपी ने पूछने पर कहा कि मेडिकल जाँच के बाद आगे कि कार्रवाई होगी। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से मामले कि जाँच कर रही है। सूत्रों के हवाले से प्राप्त जानकारी के मुताबिक तीनो आरोपी पुलिस के गिरफ्त में हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। घटना की सीमा दो थाना क्षेत्र में पड़ती है। किशोरी सुबह बाइक से अपने भाई के साथ कोचिंग जा रही थी तभी राह में दंगौली पुल के पास 3 युवकों ने मिलकर उनकी बाइक रोकी और इस घटना को अंजाम दिया।नावानगर थाना की सीमा में यह जगह आता है। तीनो आरोपी दूसरी बाइक पर बैठाकर कड़सर गांव के समीप एक सुनसान झोपड़ी में किशोरी क...

ढाई करोड़ से अधिक की हेरोइन, लाखों रुपये, कार व अन्य सामान के साथ 5 गिरफ्तार..

- गुप्त सूचना के आधार पर डुमरांव में मादक पदार्थ के कारोबारी के विरुद्ध पुलिस की बड़ी कार्रवाई. - कर से भगाने के फिराक में था मादक पदार्थ का बड़ा कारोबारी,पुलिस ने दबोचा. एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: डुमरांव एसडीपीओ पोलस्त कुमार के नेतृत्व में की गई कार्रवाई में डुमरांव इलाके के अलग-अलग जगह से लगभग ढाई करोड़ से अधिक की मादक पदार्थ नगद रूपये, कार व अन्य सामान बरामद करने के साथ हीं एक महिला समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में उमेश राय उर्फ पुतुल राय, निवासी दक्षिण टोला, डुमरांव, राजेश कुमार राय उर्फ गोलु राय, निवासी दक्षिण टोला, डुमरांव,नारायण उपाध्याय, निवासी एकौनी, डुमरांव, कंचन देवी, पत्नी नारायण उपाध्याय, निवासी एकौनी, डुमरांव,पिन्टू यादव उर्फ विवेक यादव,निवासी रानीबाग, कोरानसराय शामिल हैं. पुलिस ने गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों से पूछताछ के पश्चात् कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए न्यायलय में प्रस्तुत कर न्यायलय के आदेशानुसार एनडीपीएस एक्ट के तहत जेल भेज दिया है. मिली जानकारी के मुताबिक बक्सर एसपी शुभम आर्य को मादक पदार्थ के इन कारोबारीयों के सन्दर्भ में गुप्...

जिले में कानून व्यवस्था को झंकझोर देने वाले अहियापुर ट्रिपल मर्डर केस में मुख्य आरोपियों ने किया सरेंडर, रिमांड पर ले सकती है पुलिस..

-बढ़ते पुलिस दबाव एवं कुर्की जब्ती की तेज प्रक्रिया का हुआ असर.  -पूर्व में भी दो नामजद कर चुके हैं न्यायलय में आत्मसमर्पण. एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: राजपुर थाना क्षेत्र के अहियापुर में हुए ट्रिपल मर्डर केस में फरार चल रहे मुख्य आरोपियों ने न्यायालय में सोमवार को आत्मसमर्पण कर दिया है. राजपुर थानाध्यक्ष ज्ञान प्रकाश सिंह से मिली जानकारी के मुताबिक न्यायालय में आत्मसमर्पण करने वालों में बटेश्वर यादव, मनोज यादव संजय उर्फ संतोष यादव शामिल हैं. बताते चले कि इस हत्याकांड में आरोपी महेंद्र यादव व सलीम अंसारी पूर्व में हीं न्यायलय में आत्म समर्पण कर चुके हैं. जिनको पुलिस के द्वारा रिमांड पर लेकर पूछताछ करने हेतु न्यायालय में अर्जी भी दिया जा चुका है.   बता दे की अहियापुर गांव में अपराधियों के द्वारा एक ही परिवार के तीन लोगों को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया गया था. यह घटना बक्सर जिला समेत पूरे बिहार में चर्चा का विषय बन गया था और सुशासन की सरकार पर सवाल खड़ा कर रहा था. इस घटना ने  जिले के कानून व्यवस्था को झंकझोर कर रख दिया था.  इस घटना में प्राथमिक दर्ज होने के बाद ब...

ठेकेदारी के वर्चस्व में चौसा में की गई थी अर्जुन यादव की हत्या,बक्सर एसपी ने प्रेस वार्ता में दी जानकारी..

-तूफानी गुप्ता समेत एक नाबालिक को पुलिस ने किया गिरफ्तार. -सुपारी देने वाले मनीष गुप्ता की पुलिस कर रही है बेसब्री से तलाश. एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चौसा में बीते दिनों हुए राजद मजदूर प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अर्जुन यादव हत्याकांड का बक्सर पुलिस ने खुलासा कर लिया है. जिसकी जानकारी बक्सर एसपी शुभम आर्य ने रविवार को प्रेस कांफ्रेंस के दौरान दी. उन्होंने बताया कि इस हत्या के लिए तीन लाख रुपये की सुपारी दी गई थी. हत्या करने के पश्चात शूटरों ने भागने के दौरान ‘जय श्री राम’ के नारे लगाते हुए मौके से भाग गए.  बताते चले कि घटना 26 मई की सुबह करीब 11 बजे की है. मुफस्सिल थाना क्षेत्र में पावर प्लांट गेट के पास अर्जुन यादव को अज्ञात अपराधियों ने 3 गोली मार कर हत्या कर दी थी. अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. मृतक अर्जुन यादव के भाई के बयान पर आठ नामजद और कुछ अन्य अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने मामले कि अनुसन्धान शुरु कर दी थी. एसपी शुभम आर्य के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी धीरज कुमार के नेतृत्व में एक विशेष अनुसंधान दल (SIT) का ग...

राजपुर में अपराधियों ने एक और घटना को दिया अंजाम, स्वर्ण दुकानदार से छीने चांदी से भरा बैग..

-सीसीटीवी के आधार पर अपराधियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही पुलिस. -घटना को अंजाम देकर तियरा के तरफ भाग निकले अपराधी. एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: राजपुर थाना क्षेत्र में इन दिनों अपराधी बेलगाम हो गए हैं. सरेआम गोलीबरी हत्या व छीन झपट की घटना को बेखौफ होकर अंजाम दे रहे हैं. स्थानीय बाजार में शुक्रवार की शाम बाइक सवार अपराधियाें ने स्वर्ण दुकानदार से सरेआम तीन किलाे चांदी से भरा बैग छीन लिया. पीड़ित दुकानदार ने मामले काे लेकर स्थानीय थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है. मामला दर्ज करने के साथ हीं पुलिस पूरी तत्परता से अपराधियाें को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही है. इस सन्दर्भ में राजपुर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार राजपुर के रहने वाले राजेश सेठ स्थानीय बाजार में स्वर्ण की दुकान चलाते है. शुक्रवार की शाम दुकान बंद कर वह बाइक से घर जाने के लिए निकले. दुकान से निकलते वक़्त तीन किलाे चांदी से भरा बैग जो दुकान में रखा था उसको भी साथ ले लिए. दुकान से बहार निकल वह ज़ब अपनी बाइक काे स्टार्ट करने लगे तो उनका बाइक स्टार्ट नहीं हो रहा था. ज़ब उन्होंने इधर उधर बाइक में देखा तो उनके बाइक क...