![]() |
- एक हीं रात में तीन घरों में चोरों ने दिया घटना को अंजाम.
- खोजी कुत्ता के साथ घटनास्थल पर पहुंची पुलिस.
एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: जिले में लगातार हो रही पुलिस की किरकिरी के बीच एक और चोरी के घटना को अंजाम देकर चोरों ने पुलिस कि माथे पर बल दे दिया है. जिले की पुलिस को एक के बाद एक लगातार मिल रही चुनौतियों से पुलिस हलकान हो रही है. ताजा खबर के अनुसार चोरों ने सिकरौल थाना क्षेत्र रेका गांव में एक हीं रात में तीन घरों में चोरी कर नगदी समेत करोड़ो कि सम्पति पर हाथ साफ किया है. जिससे सिकरौल पुलिस कि परेशानी बढ़ गई है. घटना स्थल पर थानेदार समेत डॉग स्क्वायड कि टीम पहुंची है. मामले में लिखित आवेदन लेने कि प्रक्रिया चल रही है. साथ हीं जाँच कि प्रक्रिया को भी आगे बढ़ाया जा रहा है.
प्राप्त जानकारी के मुताबिक बेलहरी पंचायत की मुखिया जया देवी के घर में रविवार की रात को चोरों ने प्रवेश कर नगदी समेत तकरीबन 50 लाख के सोने चांदी के जेवर की चोरी की है. मामले की जानकारी मुखिया प्रतिनिधि रवि उपाध्याय के द्वारा दिया गया. मुखिया के घर के अलावा चोरों ने बगल के दो घरों में भी चोरी की घटना को अंजाम देकर नगदी समेत सोने चांदी के 50 लाख के जेवर पर हाथ साफ किया है.
इस संदर्भ में सिकरौल थानाध्यक्ष को कॉल करने पर उन्होंने बताया कि फिलहाल वह घटनास्थल पर ही मौजूद है और मामले में आवेदन लेने के साथ ही साथ डॉग स्क्वायड की टीम के सहयोग से मामले की जांच पड़ताल भी आगे बढ़ाई जा रही है. जल्द ही चोरों को गिरफ्तार करने के साथ ही साथ चोरी गई नगदी समेत सोने चांदी के जेवरों को बरामद करने का प्रयास पुलिस के द्वारा किया जाएगा.
बता दे कि जिले में हो रहे एक के बाद एक अपराधी घटनाओं से लगातार पुलिस की किरकिरी हो रही है साथ ही साथ पुलिस कि परेशानी भी बढ़ती नजर आ रही है.




Comments
Post a Comment