Skip to main content

आदर्श नगर थाना से फरार हुआ नाबालिक को अग़वा करने का आरोपी, बगले झाँकते रह गई पुलिस, आक्रोशित पीड़ित पक्ष बैठा धरने पर..


- पूर्व में भी नगर थाना से फरार हो चूके हैं हिरासत में लिया गया आरोपी।
- पुलिस के लापरवाही ने नगर थाना के कार्य शैली पर लगाया प्रश्न चिन्ह।

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: आदर्श नगर थाना बक्सर के पुलिस कि घोर लापरवाही सामने आई है. पंजाब के लुधियाना से हिरासत में लेकर लाए गए एक आरोपी के हाजत से भाग जाने कि जानकारी ने लोगों को हैरत में डाल दिया है. इस घटना ने पुलिस के कार्यशैली पर प्रश्न चिन्ह लगा दिया है. पुलिस के इस लापरवाही से पीड़ित परिवार का न्याय का उम्मीद धुंधला हो गया है. 


इस सन्दर्भ में मिली जानकारी के मुताबिक, एक किशोरी को बहला-फुसलाकर लुधियाना ले जाने के सन्दर्भ में नगर थाना में एफआईआर दर्ज कराई गई थी. प्राथमिकी दर्ज होने के बाद भी पुलिस कि जाँच प्रक्रिया धीमी रही. अंततः निराश होकर पीड़ित परिवार ने खुद आरोपी का पता लगाया तथा पुलिस को सूचना दी. जिसके बाद पीड़ित परिवार संग नगर थाना पुलिस टीम पंजाब गई जहां से  नबालिग लड़की कि बरामदगी के साथ हीं आरोपी को भी हिरासत में पुलिस के द्वारा लिया गया. उसके बाद पुलिस टीम बक्सर लौटी. 


आरोपी के सन्दर्भ में प्राप्त जानकारी के अनुसार उसका नाम फरहान है जो खल्लासी मोहल्ला का निवासी है. पुलिस टीम आरोपी को रविवार देर रात बक्सर लेकर पहुंची थी. परन्तु सोमवार सुबह तक़रीबन 8 बजे शौच के बहाना बनाकर आरोपी ने पुलिस के आँख में धूल झोंककर थाना परिसर से फरार हो गया. 


दूसरी तरफ ज़ब पीड़ित पक्ष ने थाना प्रभारी से आरोपी के संबंध में जानकारी मांगी तो उनके द्वारा बताया गया कि आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया है.इतना सुनना था कि पीड़ित परिवार आक्रोशित हो गया और नगर था के गेट पर धरना पर बैठ गया तथा लापरवाह पुलिस के विरुद्ध कार्रवाई और आरोपी कि यथा शीघ्र गिरफ्तारी के मांग को लेकर नारेबाजी करने लगे.


यहां बताते चलें कि पूर्व में भी नगर थाना से हिरासत से आरोपी भाग चुके हैं. फिर भी व्यवस्था में सुधार नहीं हुई. तब तक एक और घटना सामने आ गया. 

पीड़ित परिजनों का बक्सर एसपी से मांग  है कि दोषी पुलिस कर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई हो तथा जल्द से जल्द फरार आरोपी कि गिरफ़्तारी हो.  इस गंभीर चूक ने पुलिस के लापरवाह कार्यशैली उजागर करने के साथ हीं नगर थाना के सुरक्षा वयवस्था को भी सवालों के घेरे में खड़ा कर दिया है.


Comments

Popular posts from this blog

साइबर सेल एवं बक्सर पुलिस को चुनौती देकर सोशल मीडिया पर हथियार प्रदर्शन करते वायरल हुआ युवकों का तस्वीर, जाँच में जुटी पुलिस..

- 6 जनवरी 2026 को औद्योगिक थाना में दी गई थी लिखित आवेदन। - पुलिस के गिरफ्त से आरोपित अब तक बहार पीड़ित पक्ष भयभीत। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: भारत में सार्वजनिक स्थानों पर सरकारी या गैर-सरकारी, बिना लाइसेंस वाले हथियारों का प्रदर्शन एक गंभीर दंडनीय अपराध है। यहां तक कि वैध लाइसेंस वाले हथियारों का सार्वजनिक रूप से प्रदर्शन (नुमाइश/ब्रांडिशिंग) करना भी सख्त वर्जित है। जो कि एक अपराध की श्रेणी में आता है। भारतीय शस्त्र अधिनियम, 1959 और शस्त्र नियम, 2016 इस पर सख्त प्रावधान लागू करते हैं। अवैध हथियार रखना या प्रदर्शन, बिना लाइसेंस के हथियार रखना, उपयोग करना या उनका सार्वजनिक प्रदर्शन करना एक दंडनीय अपराध है. जिसमें 3 साल से लेकर 7 साल तक की कैद और जुर्माना हो सकता है.  कुछ मामलों में आजीवन कारावास का भी प्रावधान है। यदि आपके पास वैध लाइसेंस है, तब भी आप सार्वजनिक रूप से हथियार की नुमाइश नहीं कर सकते। हथियार को एक निर्धारित होल्डर या कवर में, पूरी तरह से ढका हुआ रखना अनिवार्य है। जिस पर आपका प्रभावी नियंत्रण हो। सार्वजनिक स्थानों पर हवाई फायरिंग या हथियार चमकाना सख्त मना है।पुलिस ऐसे माम...

भाई के साथ कोचिंग जा रही किशोरी को अग़वा कर 3 लोगों ने किया गलत काम, पुलिस के तत्परता से तीनों आरोपी गिरफ्तार।

- मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दिखाई तत्परता तीनों आरोपी गिरफ्तार। - भाई ने पुलिस के समक्ष दी पूरी घटना की जानकारी, पुलिस कर रही है पूछताछ। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर:  घर से कोचिंग पढ़ने जा रही एक किशोरी को 3 लोगो ने रोक कर अग़वा कर लिया। उसके बाद उसे कुछ दुरी पर ले गए और एक झोपड़ी में उसके साथ गलत काम किए। जिस वक़्त यह घटना घटी किशोरी का भाई भी वहां मौजूद था। किशोरी का भाई उसे बाइक से कोचिंग ले जा रहा था। शनिवार सुबह 8 बजे कि यह घटना बताई जा रही है। बक्सर एसपी ने पूछने पर कहा कि मेडिकल जाँच के बाद आगे कि कार्रवाई होगी। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से मामले कि जाँच कर रही है। सूत्रों के हवाले से प्राप्त जानकारी के मुताबिक तीनो आरोपी पुलिस के गिरफ्त में हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। घटना की सीमा दो थाना क्षेत्र में पड़ती है। किशोरी सुबह बाइक से अपने भाई के साथ कोचिंग जा रही थी तभी राह में दंगौली पुल के पास 3 युवकों ने मिलकर उनकी बाइक रोकी और इस घटना को अंजाम दिया।नावानगर थाना की सीमा में यह जगह आता है। तीनो आरोपी दूसरी बाइक पर बैठाकर कड़सर गांव के समीप एक सुनसान झोपड़ी में किशोरी क...

राजद से महराजगंज के पूर्व बाहुबली सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजा सुधीर सिंह को बक्सर में पुलिस ने शराब के नशे में किया गिरफ्तार...

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: राजद के महराजगंज से पूर्व बाहुबली सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजा सुधीर सिंह को औद्योगिक थाना पुलिस ने वीर कुंवर सिंह सेतु के समीप काले रंग के इनोवा गाड़ी से शराब की नशे की हालत में गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उन्हें उत्पाद अधिनियम के तहत हिरासत में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है. मौक़े पर मौजूद लोगों के अनुसार सुधीर सिंह नशे की हालत में थे. इस दौरान उन्होंने पुलिस के सामने अपनी धौंस जमाने की प्रयास की. बताया जा रहा है कि उन्होंने पुलिसकर्मियों के साथ बदतमीजी भी की. जिसके बाद औद्योगिक थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार सुधीर सिंह एक राजनीतिक परिवार से संबंध रखते हैं. उनके पिता दीनानाथ सिंह पूर्व विधायक थे, जिनका पिछले वर्ष जुलाई में निधन हो गया था. वहीं उनके चाचा प्रभुनाथ सिंह महाराजगंज से सांसद रह चुके हैं, जबकि उनके चचेरे भाई रणधीर सिंह वर्तमान में सारण जिले के मांझी विधानसभा क्षेत्र से जदयू के विधायक हैं. इनके परिवार के तीन सदस्य सक्रिय रूप से राजनीति से जुड़े हैं. https://www.mygov.in/hi/covid-19