Skip to main content

कोचिंग जा रही किशोरी के साथ हुए गैंग रेप मामले में पूर्व विधायक के नेतृत्व में ग्रामीणों ने किया सड़क जाम,जमकर कि नारेबाजी।



एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: शनिवार को भाई के साथ कोचिंग जा रही किशोरी के साथ हुए गैंग रेप मामले में ग्रामीणों का गुस्सा चरम पर है. रविवार सुबह 10 बजे के करीब मोहनिया- आरा मुख्य मार्ग पर महुआरी गांव के समीप सड़क को जामकर ग्रामीणों ने किशोरी के साथ हुए गैंग रेप के विरोध में आक्रोश व्यक्त किया तथा आरोपियों को फांसी की सजा देने की मांग करते हुए नारेबाजी करने लगे. 

 बता दे की सड़क जाम होने के कारण हाइवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई. जिससे कि हाईवे से होकर जाने वाली यात्रियों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ा. इस जाम का नेतृत्व राष्ट्रीय जनता दल के नेता गामा पहलवान उर्फ़ अरविंद कुमार सिंह एवं डुमरांव के पूर्व विधायक अजीत कुशवाहा कर रहे थे. पूर्व विधायक ने इस घटना को बेहद चिंताजनक बताते हुए कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल बताया. उन्होंने इस घटना की निंदा करते हुए. अपराधियों को न्यायालय से स्पीडी ट्रयाल के माध्यम से शीघ्र कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की. ताकि, इस तरह के घटनाओं की पुनरावृति ना हो.

 दूसरी तरफ सड़क जाम की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची तथा ग्रामीणों को समझाने बुझाने एवं संयम रखने की बात करती रही. लेकिन ग्रामीण अपने जिद पर अड़े रहे.

ज्ञात हो कि, शनिवार को सुबह एक किशोरी अपने भाई के साथ कोचिंग जा रही थी तभी सोनवर्षा थाना क्षेत्र के दंगौली गांव के समीप तीन आरोपियों ने युवती को जबरन अग़वा कर कुछ दूर ले जाकर एक झोपड़ी में दरिंदो ने उसके साथ गैंग रेप किया. उसके वक़्त किशोरी के भाई को हथियार के बल पर वहीं रखा गया था. बाद में भाई ने घटना कि पूरी जानकारी पुलिस को दी. पुलिस कि त्वरित कार्रवाई में तीनों दरिंदे गिरफ्तार किए गए. मामले में पुलिस आगे कि कार्रवाई कर रही है. 

 ग्रामीणों का कहना है कि मामले की फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई कर आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाए ताकि इस तरह की घटना दुबारा करने कि कोई दुस्साहस ना कर सके।


Comments

Popular posts from this blog

साइबर सेल एवं बक्सर पुलिस को चुनौती देकर सोशल मीडिया पर हथियार प्रदर्शन करते वायरल हुआ युवकों का तस्वीर, जाँच में जुटी पुलिस..

- 6 जनवरी 2026 को औद्योगिक थाना में दी गई थी लिखित आवेदन। - पुलिस के गिरफ्त से आरोपित अब तक बहार पीड़ित पक्ष भयभीत। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: भारत में सार्वजनिक स्थानों पर सरकारी या गैर-सरकारी, बिना लाइसेंस वाले हथियारों का प्रदर्शन एक गंभीर दंडनीय अपराध है। यहां तक कि वैध लाइसेंस वाले हथियारों का सार्वजनिक रूप से प्रदर्शन (नुमाइश/ब्रांडिशिंग) करना भी सख्त वर्जित है। जो कि एक अपराध की श्रेणी में आता है। भारतीय शस्त्र अधिनियम, 1959 और शस्त्र नियम, 2016 इस पर सख्त प्रावधान लागू करते हैं। अवैध हथियार रखना या प्रदर्शन, बिना लाइसेंस के हथियार रखना, उपयोग करना या उनका सार्वजनिक प्रदर्शन करना एक दंडनीय अपराध है. जिसमें 3 साल से लेकर 7 साल तक की कैद और जुर्माना हो सकता है.  कुछ मामलों में आजीवन कारावास का भी प्रावधान है। यदि आपके पास वैध लाइसेंस है, तब भी आप सार्वजनिक रूप से हथियार की नुमाइश नहीं कर सकते। हथियार को एक निर्धारित होल्डर या कवर में, पूरी तरह से ढका हुआ रखना अनिवार्य है। जिस पर आपका प्रभावी नियंत्रण हो। सार्वजनिक स्थानों पर हवाई फायरिंग या हथियार चमकाना सख्त मना है।पुलिस ऐसे माम...

भाई के साथ कोचिंग जा रही किशोरी को अग़वा कर 3 लोगों ने किया गलत काम, पुलिस के तत्परता से तीनों आरोपी गिरफ्तार।

- मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दिखाई तत्परता तीनों आरोपी गिरफ्तार। - भाई ने पुलिस के समक्ष दी पूरी घटना की जानकारी, पुलिस कर रही है पूछताछ। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर:  घर से कोचिंग पढ़ने जा रही एक किशोरी को 3 लोगो ने रोक कर अग़वा कर लिया। उसके बाद उसे कुछ दुरी पर ले गए और एक झोपड़ी में उसके साथ गलत काम किए। जिस वक़्त यह घटना घटी किशोरी का भाई भी वहां मौजूद था। किशोरी का भाई उसे बाइक से कोचिंग ले जा रहा था। शनिवार सुबह 8 बजे कि यह घटना बताई जा रही है। बक्सर एसपी ने पूछने पर कहा कि मेडिकल जाँच के बाद आगे कि कार्रवाई होगी। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से मामले कि जाँच कर रही है। सूत्रों के हवाले से प्राप्त जानकारी के मुताबिक तीनो आरोपी पुलिस के गिरफ्त में हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। घटना की सीमा दो थाना क्षेत्र में पड़ती है। किशोरी सुबह बाइक से अपने भाई के साथ कोचिंग जा रही थी तभी राह में दंगौली पुल के पास 3 युवकों ने मिलकर उनकी बाइक रोकी और इस घटना को अंजाम दिया।नावानगर थाना की सीमा में यह जगह आता है। तीनो आरोपी दूसरी बाइक पर बैठाकर कड़सर गांव के समीप एक सुनसान झोपड़ी में किशोरी क...

राजद से महराजगंज के पूर्व बाहुबली सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजा सुधीर सिंह को बक्सर में पुलिस ने शराब के नशे में किया गिरफ्तार...

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: राजद के महराजगंज से पूर्व बाहुबली सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजा सुधीर सिंह को औद्योगिक थाना पुलिस ने वीर कुंवर सिंह सेतु के समीप काले रंग के इनोवा गाड़ी से शराब की नशे की हालत में गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उन्हें उत्पाद अधिनियम के तहत हिरासत में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है. मौक़े पर मौजूद लोगों के अनुसार सुधीर सिंह नशे की हालत में थे. इस दौरान उन्होंने पुलिस के सामने अपनी धौंस जमाने की प्रयास की. बताया जा रहा है कि उन्होंने पुलिसकर्मियों के साथ बदतमीजी भी की. जिसके बाद औद्योगिक थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार सुधीर सिंह एक राजनीतिक परिवार से संबंध रखते हैं. उनके पिता दीनानाथ सिंह पूर्व विधायक थे, जिनका पिछले वर्ष जुलाई में निधन हो गया था. वहीं उनके चाचा प्रभुनाथ सिंह महाराजगंज से सांसद रह चुके हैं, जबकि उनके चचेरे भाई रणधीर सिंह वर्तमान में सारण जिले के मांझी विधानसभा क्षेत्र से जदयू के विधायक हैं. इनके परिवार के तीन सदस्य सक्रिय रूप से राजनीति से जुड़े हैं. https://www.mygov.in/hi/covid-19