Skip to main content

Posts

Showing posts with the label POLTICS.

पूर्व जिला पार्षद सोनु सिंह लोजपा रामविलास मे शामिल- अखिलेश..

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: ब्रह्मपुर विधान सभा के अरक मे बक्सर लोजपा रामविलास के जिलाध्यक्ष अखिलेश कुमार सिंह के नेतृत्व मे स्वागत समारोह आयोजित किया गया। जिसका संचालन ब्रह्मपुर प्रखंड अध्यक्ष अजय ततवा ने किया।  विगत दिनो वैशाली के पूर्व सांसद रामकिशोर सिंह उर्फ रामा सिंह के साथ चककी के पूर्व जिला पार्षद सह राजद नेता  सोनु सिंह ने लोजपा रामविलास की सदस्यता ग्रहण की।  जिलाध्यक्ष अखिलेश कुमार सिंह ने सोनु सिंह को स्वागत करते हुए अंगवसत्र व फुल माला से स्वागत किया।  जिलाध्यक्ष अखिलेश कुमार सिंह ने स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए कहा की पूर्व सांसद रामा सिंह के लोजपा मे आने से बिहार मे पार्टी को काफी मजबूती मिलेगी। पूर्व जिला पार्षद सोनु सिंह जमीन से जुड़े व्यक्ति है लोजपा में आने से  बक्सर लोजपा का संगठन को मजबूती मिलेगी। जिलाध्यक्ष अखिलेश कुमार सिंह ने कहा की बक्सर लोकसभा के एनडीए उम्मीदवार  मिथलेश तिवारी की जीत सुनिश्चित हेतु बक्सर लोजपा रामविलास के एक एक बुथ कमिटी के पदाधिकारी जी जान से लगे है । बक्सर लोजपा रामविलास का पूर्ण विश्वास है की मिथिलेश तिवारी बक्...

राजपुर मंडल में प्रत्याशी आपके द्वार कार्यक्रम के दौरान गरजे एनडीए प्रत्याशी मिथलेश तिवारी..

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: बुधवार को" प्रत्याशी आपके द्धार' कार्यक्रम के अंतर्गत बक्सर लोकसभा के राजपुर विधानसभा के राजपुर मंडल के भरखरा,भलुंहा,बारुपुर, राजपुर, पुरैनी, जमौली,देवढीयां,सरगांव,कजरीयां,गोधरा, नागपुर ,खिरी,कनौली,मांगोडिहरी,बसही,जलहरा,बघेलवां और रवनी के गांव और पंचायतों में जनसंपर्क एवं चौपाल के माध्यम से एनडीए समर्थित तथा भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी मिथलेश कुमार तिवारी ने मतदाताओं से संवाद कर आशिर्वाद लेने का काम किया। प्रत्याशी आपके द्धार कार्यक्रम में कार्यकर्ता और मतदाताओं द्वारा आयोजित चौपाल कार्यक्रम में शामिल हो एनडीए समर्थित भाजपा प्रत्याशी मिथलेश तिवारी ने कहा कि यह चुनाव मजबूत भारत, स्वतंत्र भारत और भ्रष्टाचार मुक्त भारत बनानें का तथा राष्ट्र विरोधी ताकतों को जमीन से खदेड़ने का चुनाव है। भारत की बुद्धजीवी और बुद्धिमान जनता ने 10 साल पहले ही सुझ बुझ का परिचय दे कर मोदी जी को प्रधानमंत्री बना दिया है। देश आज सुरक्षित हाथों में है, इसलिए  भारत की अस्मिता के आन बान शान के लिए फिर एक बार मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाना जरूरी है। हिन्दुस्तान को लुटने वा...

प्रत्याशी आपके द्वार कार्यक्रम के अंतर्गत चौसा मण्डल के विभिन्न गाओं का एनडीए प्रत्याशी मिथलेश तिवारी ने किया दौरा, फूल बरसा के लोगों ने किया स्वागत..

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर : प्रत्याशी आपके द्धार' कार्यक्रम के अंतर्गत बक्सर विधानसभा के चौसा मंडल के रामपुर,तिवाय,निकृश,सगरा,डिहरी, जलीलपुर,सिकरौल, पलिया,सौरी, राजापुर, गोसाईंपुर,ओरा,कुसुरुपा तथा सरेंजा के गांव और पंचायतों में जनसंपर्क कर एनडीए प्रत्याशी मिथलेश कुमार तिवारी ने आशिर्वाद लेने का काम किया।  जनसंपर्क अभियान में जगह जगह कार्यकर्ता और मतदाताओं द्वारा आयोजित चौपाल कार्यक्रम में शामिल हो एनडीए समर्थित भाजपा प्रत्याशी मिथलेश तिवारी ने कहा कि यह चुनाव सुरक्षित भारत, मजबूत भारत और भ्रष्टाचार मुक्त भारत बनानें का चुनाव है। देश की जनता ने आज से 10 साल पहले ही सुझ बुझ का परिचय मोदी जी को प्रधानमंत्री बना कर दिया है। देश आज सुरक्षित हाथों में है, इसलिए  भारत की आन बान शान के लिए फिर एक बार मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाना जरूरी है।आज कभी न मिलने वाले, हिन्दुस्तान को लुटने वाले सभी बटोरुआ दल अपने अपने स्वार्थ सिद्धि के लिए एकजुट हो कर मोदी जी को हराना चाहते हैं। लेकिन, यह तय है की देश और बक्सर की जनता ऐसा होंने नही देंगी। इण्डी गठबंधन मे जहां लालू यादव अपनें पुरा परिवार को सेट कर...