Skip to main content

Posts

Showing posts with the label BUXAR.

डीएम की अध्यक्षता में आयोजित हुआ ग्रामीण कार्य विभाग एवं पथ निर्माण विभाग के कार्यों की समीक्षा बैठक, सड़कों के मरम्मती से सम्बंधित डीएम ने दिए कई निर्देश..

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: बुधवार को जिला पदाधिकारी बक्सर अंशुल अग्रवाल की अध्यक्षता में ग्रामीण कार्य विभाग एवं पथ निर्माण विभाग के कार्यों की समीक्षा बैठक समाहरणालय परिसर स्थित कार्यालय कक्ष में की गई। कार्यपालक अभियंता पथ निर्माण विभाग बक्सर को डीएवी स्कूल से आईटीआई मैदान तक कराए जा रहे पथ निर्माण को शीघ्र पूर्ण किए जाने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही पथ निर्माण विभाग द्वारा जिले के महत्वपूर्ण पथों के चौड़ीकरण किए जाने हेतु विभाग को भेजे गए प्रस्ताव की अद्यतन  स्थिति की समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए गए। बैठक में उपस्थित सहायक अभियंता, एनएच गया एवं सहायक अभियंता, एनएच औरंगाबाद से डुमराव स्थित बाईपास रोड एवं बक्सर स्थित बाईपास रोड के प्रस्ताव की भू अर्जन के संबंध में अद्यतन स्थिति की समीक्षा की गई एवं जिला भू अर्जन पदाधिकारी बक्सर को भू अर्जन हेतु आवश्यक कार्रवाई के संबंध में निर्देश दिया गया। कार्यपालक अभियंता, ग्रामीण कार्य विभाग बक्सर एवं डुमराव को मरम्मती योग्य पथों की शीघ्र मरम्मती कराने के संबंध में निर्देश दिया गया। बैठक में जिला भू अर्जन पदाधिकारी बक्सर, कार्यपालक अभि...

भीषण आग ने मचाई 2 जगह तबाही, गरीबों के आशियाना व पशु चढ़े आग के भेंट..

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: गर्मी में हर दिन किसी ना किसी जगह आग के कारण तबाही मच रही है। राजपुर थाना क्षेत्र के  कजरियां एवं मंगराव गांव में मंगलवार को जम के तबाही मचाई है। मंगरांव गांव के बधार में पहले आग लगी। जो धीरे धीरे विकराल रूप धारण कर लिया और फैलते-फैलते गांव के करीब जा पहुंची। गांव के बाहर झोपड़ी नुमा घरों में रहने वाले बसफोड़ व भुइयां जाती के चार-पांच परिवारों का घर आग की लपटों के भेट चढ़ गया। अंदर बंधी कई बकरियां भी जलकर मौत के आगोश में आ गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने तीन-चार घंटे के अथक प्रयास के बाद आग पर काबू पाया।  इस दौरान अजय मुसहर, पिंटू मुसहर, जवाहर मुसहर, भूलन मुसहर एवं मुराही कुंवर का झोपड़ीनुमा घर जल कर राख़ हो गया। मौके पर पहुंची राजपुर की सीओ शोभा कुमारी ने उन्हें तत्काल अनुदान के रूप में तीन-तीन हजार रुपये का चेक प्रदान किया। वहीं कजरियां गांव तपती दोपहरी में आग की चिंगारी प्रतिदिन कहीं न कहीं तबाही मचा रही है। मंगलवार को राजपुर थाना के मंगरांव और कजरियां गांव में ऐसी ही घटना हुई। पहले आग मंगरांव गांव के बधार में लगी। जो ...

डीएम ने 26 लाख से अधिक के शराब पर चलवा दिया बुलडोजर..

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: मंगलवार को  डीएम अंशुल अग्रवाल की उपस्थिति में डुमराव अनुमंडल एवं उत्पाद थाना अंतर्गत विभिन्न कांडों में जप्त (विभिन्न थानों से प्राप्त) लगभग 3226 लीटर शराब, जिसका बाजार मूल्य लगभग 26 लाख रुपए से अधिक है, का विनष्टीकरण बाजार समिति,बक्सर के प्रांगण में कराया गया। कुल लगभग 3226 लीटर शराब (उत्पाद विभाग से 3200 लीटर शराब एवं पुलिस थाना से 26 लीटर शराब का) विनष्टीकरण किया गया। इस दौरान पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) बक्सर, उत्पाद अधीक्षक बक्सर एवं अन्य उपस्थित थे। https://www.mygov.in/hi/covid-19

जमीनी विवाद में चली दर्जनों राउंड गोली, इलाके में दहशत 10 के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज..

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर : रविवार कि देर रात को गोलियों की तड़तड़ाहट से राजपुर थाना क्षेत्र का संगराव गांव दहल उठा। बताया जा रहा है कि दो पक्षों के बीच गोलीबारी की घटना हुई घटना से पूरे गांव में दहशत का माहौल कायम हो गया है। पुराने जमीनी विवाद के कारण गोली चलने की बात कही जा रही है। गोलीबारी के दौरान मौक़े पर भगदड़ मच गया। स्थानीय लोगों ने इस बात की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते हीं आनन फानन में पुलिस मौक़े पर पहुंची। पुलिस को देखते ही उपद्रवी भाग गए। दोनों पक्षों ने लिखित आवेदन देकर दस लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस आरोपितों की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है। इस घटना के संदर्भ में प्राप्त जानकारी के मुताबिक गांव के ही मनोज पांडेय एवं विनोद पांडेय के बीच पूर्व से ही किसी जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। इस विवाद में पिछले कई महीनो से दोनों पक्षों के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई थी। बीच-बीच में कई बार बहस भी हुई थी। फिर भी मामला शांत नहीं हुआ। रविवार की देर रात इन दोनों पक्षों के बीच पहले कहा सुनी हुई फिर बढ़ते-बढ़ते बात इतनी बढ़ गई कि अपना वर्चस्व दिखाने को ल...

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी बक्सर की अध्यक्षता में आयोजित किया गया महिला एवं कार्मिक कल्याण कोषांगों के कार्यों की समीक्षा बैठक, दिया गया कई निर्देश..

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: सोमवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी बक्सर अंशुल अग्रवाल की अध्यक्षता में महिला एवं कार्मिक कल्याण कोषांग के कार्यों की समीक्षा बैठक समाहरणालय परिसर अवस्थित कार्यालय कक्ष में की गई। जिला पदाधिकारी द्वारा डी.पी.एम. जीविका से समन्वय स्थापित करते हुए प्रत्येक डिस्पैच सेंटर पर जीविका दीदियों के माध्यम से भोजनादि स्टॉल लगाने हेतु निर्देश दिया गया। प्रचंड गर्मी को देखते हुए प्रत्येक डिस्पैच सेंटर पर सतू, खीरा, ककडी, तरबूज, ओ.आर.एस. घोल के साथ शीतल पेयजल के लिए 10 मिटटी के बने घडे़ को रखने का निर्देश दिया गया। साथ ही प्रत्येक डिस्पैच सेंटर एवं संग्रहण सेंटर पर मेडिकल टीम के लिए 02 कमरों की व्यवस्था कराने का निर्देश दिया गया। प्रत्येक विधानसभावार 04 मॉडल मतदान केन्द्र बनाने का निर्देश दिया गया एवं सभी आवश्यक प्रबंध करने का निर्देश दिया गया। बैठक में अपर समाहर्ता बक्सर, नोडल पदाधिकारी महिला एवं कार्मिक कोषांग बक्सर, उप निर्वाचन पदाधिकारी बक्सर एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे। https://www.mygov.in/hi/covid-19

अनियंत्रित ट्रैक्टर ने मजदूर के नवजात बच्ची को कुचला, स्थानीय लोगों में आक्रोश वयाप्त, ड्राइवर की गिरफ्तारी की हो रही है मांग।

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: अनियंत्रित ट्रैक्टर ने रविवार को एक मजदूर के नवजात बच्ची को कुचल दिया. ट्रैक्टर से कुचल जाने नवजात बच्ची की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. प्राप्त जानकारी के अनुसार यह घटना नावानगर थाना क्षेत्र के महादेवगंज में हुआ है. बताया जा रहा है कि नावानगर थाना क्षेत्र के केसठ गाँव निवासी अरुण मुसहर अपने परिवार के साथ महादेवगंज में मजदूरी करने गया था. मजदुरी करने के दौरान पीड़ित परिवार ने बगल में ही जमीन पर बच्ची को सुलाया था.  नवजात बच्ची जमीन पर ही लेटी हुई थी तभी अनियंत्रित ट्रैक्टर ने नवजात को कुचल दिया. जिससे बच्ची की जान चली गई.  वही घटना के बाद पीड़ित परिवार के बीच कोहराम मच गया. परिजनों के साथ साथ महादलित समाज के लोगों आक्रोशित हो गए. घटना से आहत लोग आरोपी ट्रैक्टर चालक के खिलाफ कार्यवाई की मांग करने लगे. जबकि आरोपी ट्रैक्टर चालक घटना के बाद ट्रैक्टर छोड़ फरार हो गया. घटना के बाद मौके पर नावानगर थानाध्यक्ष राजीव रंजन पहुँचे जहाँ उन्होंने पीड़ित परिवार से बातचीत की. इस सम्बंध में थानाध्यक्ष ने कहा कि पुलिस जांच में जुट गई है हालांकि, अभीतक कोई अवेदन प्राप्त नही...

डीएम की अध्यक्षता में विद्यालय के सुदृढीकरण हेतु कार्य योजना पर समीक्षात्मक बैठक समाहरणालय सभा कक्ष में की गई आहूत।

 एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: गुरुवार को जिला पदाधिकारी बक्सर अंशुल अग्रवाल की अध्यक्षता में विद्यालय के सुदृढीकरण हेतु कार्य योजना पर समीक्षात्मक बैठक समाहरणालय परिसर अवस्थित सभाकक्ष में की गई। जिला पदाधिकारी के द्वारा वैसे माध्यमिक विद्यालय जहाँ 15 लाख से अधिक राशि छात्र कोष, विकास कोष में संरक्षित है, के व्यय की कार्य योजना संबंधित बैठक में शिक्षा विभाग के सभी पदाधिकारी सहित प्रधानाध्यापक एवं प्रभारी प्रधानाध्यापक को निम्नांकित निदेश दिए गए। माध्यमिक विद्यालयों के पोषक क्षेत्र के अन्य विद्यालय (प्राथमिक एवं मध्य) जहाँ बच्चों के लिए कमरे हो, किन्तु बैठने के लिए बेंच डेस्क की सुविधा न हो। वहाँ अन्य विद्यालयों (प्राथमिक एवं मध्य) में बेंच डेस्क उपलब्ध कराया जाय। संबंधित प्रखण्ड शिक्षा पदाधिकारी पोषक क्षेत्र के प्राथिमक एवं मध्य विद्यालयों में बेंच डेस्क की आपूर्ति हेतु छात्रोपस्थिति एवं कमरों की संख्या का आकलन कर सूची उच्च विद्यालय को उपलब्ध कराते हुए एवं आपूर्ति सुनिश्चित करायेंगे। माध्यमिक विद्यालयों के पोषक क्षेत्र के अन्य विद्यालयों (प्राथमिक एवं मध्य) में शौचालय की मरम्मती की आवश्...

समाहरणालय में डीएम ने आयोजित की बाल श्रम, बाल विवाह एवं समरूप विषयों पर गठित जिला स्तरीय समितियों की संयुक्त बैठक।

- श्रम अधीक्षक ने कहा- जिले में 61 बच्चों का सीएलटीएस में हुई है एंट्री। - 12 CMRF के अंतर्गत 25000 रुपया का एफडी कर दिया गया है। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: बुधवार को जिला पदाधिकारी बक्सर अंशुल अग्रवाल की अध्यक्षता में बाल श्रम बाल विवाह एवं समरूप विषयों पर गठित जिला स्तरीय समितियो की संयुक्त बैठक समाहरणालय परिसर स्थित कार्यालय कक्ष में की गई। बैठक में श्रम अधीक्षक ने बताया गया कि बक्सर जिले में 61 बच्चों का सीएलटीएस में एंट्री हुई है। जो विमुक्त किए जा चुके हैं। 22 बच्चे 14 साल से कम के है। 30 बच्चे 14 साल से ज्यादा के है। 12 CMRF के अंतर्गत 25000 रुपया का एफडी कर दिया गया है एवं जिला के बाहर से 6 बच्चे जिनका भौतिक सत्यापन हो चुका है विभाग से आवंटन की मांग की गई है। श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी को निर्देश दिया गया के भौतिक सत्यापन करते हुए आवंटन की अधियाचना करें। सहायक निदेशक बाल संरक्षण पदाधिकारी बक्सर को निर्देश दिया गया कि इनटाइटेलमेंट कार्ड जेनरेट करते हुए सभी योग्य बच्चों का कार्ड जेनरेट कराए एवं नॉन कैश कॉम्पोनेंट, जो शिक्षा विभाग, कल्याण विभाग, स्वास्थ्य विभाग, ग्रामीण विकास विभागों स...

भोजपुरी साहित्य मंडल व आर्या एकेडमी के साझा बैनर तले मनाया गया बिहार सरकार के पूर्व मंत्री शोषितों के संरक्षक की 14वीं पुण्यतिथि।

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: भोजपुरी साहित्य मंडल बक्सर व आर्या एकेडमी बक्सर के द्वारा संयुक्त बैनर तले बिहार सरकार के पूर्व मंत्री और आर्या एकेडमी ट्रस्ट के प्रथम संरक्षक पंडित जगनारायण त्रिवेदी की 14 वीं पुण्यतिथि आर्या एकेडमी बक्सर के शारदा सभागार में सुप्रसिद्ध साहित्यकार डॉ.अरुण मोहन भारवि  की अध्यक्षता तथा प्राचार्य नीलम भारवि के संचालन में पूरे उत्साह के साथ मनाई गई। जिसमें विद्यालय परिवार के सभी सदस्यों ने बढ़ चढ़कर अपनी सहभागिता दर्ज कराई।  सभा की शुरुआत जगनारायण त्रिवेदी के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करके की गई। अपने अध्यक्षीय संबोधन में साहित्यकार डॉ. अरुण मोहन भारवि ने कहा कि पंडित जगनारायण त्रिवेदी एक कद्दावर समाजसेवी एवं राजनेता होने के साथ हीं एक राजनीतिक संत थे। वे राजनीति के कीचड़ में खिले हुए कमल थे। जो राजनीति की काजल की कोठरी में रहने के बावजूद बेदाग छवि वाले महात्मा की तरह थे। डॉ. भारवि ने अपनी श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि पंडित जगनारायण त्रिवेदी की अपनी मान्यता थी कि व्यक्ति से बड़ा दल और दल से बड़ा देश होता है। इसलिए हमें कभी भी अपने व्यक्तिगत लाभ के ...

बक्सर होटल के समीप ई-रिक्शा के धक्के से साइकिल सवार की मौत..

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: तेज रफ्तार ई- रिक्शा के टक्कर से एक साइकिल सवार की मौत हो जाने की सूचना प्राप्त हो रही है. बताया जा रहा है की साइकिल सवार किसी जरूरी काम से शहर में जा रहा था. इसी दरमियान नगर थाना से कुछ दूरी पर बक्सर होटल के पास एक ई- रिक्शा ने उसे जोरदार टक्कर मार दी. जिसके बाद वह साइकिल से गिर गया और उसके सर में काफी गंभीर चोट लगी थी.  आनन फानन में स्थानीय लोगों की मदद से एक ई- रिक्शा से उसे बक्सर के सदर अस्पताल में पहुंचाया गया. लेकिन, अस्पताल पहुंचने के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. बताया जा रहा है कि मृत व्यक्ति नई बाजार का रहने वाला था और किसी जरूरी काम से कुछ समय पहले ही अपने घर से निकला था और  बाज़ार की तरफ जा रहा था. इसी दरमियान यह घटना घटित हुई है. उक्त व्यक्ति का नाम राजकुमार बताया जा रहा है तथा उसकी उम्र तकरीबन 42 वर्ष बताई जा रही है.  बता दें कि इन दिनों तेज रफ्तार वाहनों की चपेट में आकर अक्सर ही ऐसा दुर्घटना हो रही है. कल ही एक तेज रफ्तार स्कोर्पियो के टक्कर से बाइक सवार एक युवक व दो किशोर घायल हुए हैं.  इसके बावजूद भी लोग तेज रफ्तार ...

पैसा गबन करने के मामले कुर्की ज़ब्ती की कार्रवाई को पुलिस ने दिया अंजाम...

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: इटाढ़ी थाना क्षेत्र की पुलिस ने थाना क्षेत्र के परासी गांव में एक फरार वारंटी के घर पहुंचकर कुर्की जब्ती के कार्रवाई को अंजाम दिया है. जो कि पैसा गबन करने के मामले में फरार चल रहा था. मिली जानकारी के मुताबिक उनवास गांव के सुरेश सिंह और परासी गांव के कमलापति सिंह के  बीच में धान के खरीद बिक्री से सम्बंधित पैसा का लेन देन था. जिसमें कमलापति सिंह को सुरेश  सिंह का पैसा देना था.  लेकिन, कई दिनों से वह उक्त पैसा को गबन कर फरार चल रहे थें. सुरेश सिंह के द्वारा थाना में प्राथमिकी भी दर्ज कराई गई थी. काफी प्रयास व तमाम कानूनी प्रक्रिया के बाद भी जब कमलापति सिंह ना हाजिर हुए ना पकड़े गए तो पुलिस ने कुर्की जब्ती के कार्रवाई को अन्जाम दिया है. https://www.mygov.in/hi/covid-19