Skip to main content

डीएम की अध्यक्षता में विद्यालय के सुदृढीकरण हेतु कार्य योजना पर समीक्षात्मक बैठक समाहरणालय सभा कक्ष में की गई आहूत।




 एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: गुरुवार को जिला पदाधिकारी बक्सर अंशुल अग्रवाल की अध्यक्षता में विद्यालय के सुदृढीकरण हेतु कार्य योजना पर समीक्षात्मक बैठक समाहरणालय परिसर अवस्थित सभाकक्ष में की गई।

जिला पदाधिकारी के द्वारा वैसे माध्यमिक विद्यालय जहाँ 15 लाख से अधिक राशि छात्र कोष, विकास कोष में संरक्षित है, के व्यय की कार्य योजना संबंधित बैठक में शिक्षा विभाग के सभी पदाधिकारी सहित प्रधानाध्यापक एवं प्रभारी प्रधानाध्यापक को निम्नांकित निदेश दिए गए।

माध्यमिक विद्यालयों के पोषक क्षेत्र के अन्य विद्यालय (प्राथमिक एवं मध्य) जहाँ बच्चों के लिए कमरे हो, किन्तु बैठने के लिए बेंच डेस्क की सुविधा न हो। वहाँ अन्य विद्यालयों (प्राथमिक एवं मध्य) में बेंच डेस्क उपलब्ध कराया जाय। संबंधित प्रखण्ड शिक्षा पदाधिकारी पोषक क्षेत्र के प्राथिमक एवं मध्य विद्यालयों में बेंच डेस्क की आपूर्ति हेतु छात्रोपस्थिति एवं कमरों की संख्या का आकलन कर सूची उच्च विद्यालय को उपलब्ध कराते हुए एवं आपूर्ति सुनिश्चित करायेंगे।

माध्यमिक विद्यालयों के पोषक क्षेत्र के अन्य विद्यालयों (प्राथमिक एवं मध्य) में शौचालय की मरम्मती की आवश्यकता हो तो विभागीय निदेश के आलोक में इस राशि से मरम्मति करायी जाय।



सभी प्रखण्ड में प्रखण्ड मुख्यालय के निकट वाले माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालय को चिन्हित कर एक पुस्तकालय को पर्याप्त सुविधाओं के साथ विकसित किया जाय। पुस्तकालय में सभी आवश्यक सुविधा उपलब्ध रहें, यह सुनिश्चित हो। ताकि वहाँ विद्यालय अवधि के बाद भी छात्र एवं स्थानीय युवक पुस्तकालय का लाभ ले सकें। साथ ही राज उच्च विद्यालय डुमराँव एवं एम.पी. हाई स्कूल बक्सर में पूर्व से संचालित पुस्तकालय का सौन्दर्यीकरण एवं आधुनिक सुविधा युक्त तैयार किया जाय।

जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (योजना एवं लेखा) द्वारा बताया गया कि कुल 32 विद्यालयों के लिए मनरेगा से चाहरदीवारी बनाने की कार्रवाई की जा रही है। जिसमें शिक्षा विभाग के द्वारा सामग्री की लागत का भुगतान किया जाएगा।

प्रत्येक प्रखण्ड में कम से कम एक माध्यमिक/उच्च माध्यमिक विद्यालय को मॉडल स्कूल के रूप में विकसित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस हेतु विहित प्रपत्र में सूचनाएँ/आँकडा उपलब्ध कराया जाय। ताकि अगली बैठक में इस पर विस्तृत चर्चा की जा सकें।

वैसे विद्यालय जहाँ जलजमाव की स्थिति हो, की सूची उपलब्ध करायी जाय ताकि संबंधित प्रखण्ड विकास पदाधिकारी के माध्यम से समाधान निकाला जा सकें।

जल-जीवन-हरियाली के तहत वर्षा जल संचयन हेतु विद्यालय को चिन्हित किया जाय एवं पूर्व की सूची को अद्यतन कराया जाय। लक्ष्य के विरूद्ध कितने विद्यालय इससे आच्छादित हुए है, उनका अद्यतन प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निदेश दिया गया।

विद्यालयों में होने वाले व्यय की नियमित रूप से समीक्षा जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (सर्व शिक्षा अभियान) करेंगे तथा लक्ष्य के अनुरूप व्यय सुनिश्चित करायेंगे।

बैठक में जिला शिक्षा पदाधिकारी बक्सर, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी सर्व शिक्षा अभियान बक्सर, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी योजना एवं लेखा बक्सर, संबंधित जिला स्तरीय पदाधिकारी, संबंधित प्रधानाध्यापक एवं प्रभारी प्रधानाध्यापक उच्च विद्यालय के उपस्थिति थे।


Comments

Popular posts from this blog

साइबर सेल एवं बक्सर पुलिस को चुनौती देकर सोशल मीडिया पर हथियार प्रदर्शन करते वायरल हुआ युवकों का तस्वीर, जाँच में जुटी पुलिस..

- 6 जनवरी 2026 को औद्योगिक थाना में दी गई थी लिखित आवेदन। - पुलिस के गिरफ्त से आरोपित अब तक बहार पीड़ित पक्ष भयभीत। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: भारत में सार्वजनिक स्थानों पर सरकारी या गैर-सरकारी, बिना लाइसेंस वाले हथियारों का प्रदर्शन एक गंभीर दंडनीय अपराध है। यहां तक कि वैध लाइसेंस वाले हथियारों का सार्वजनिक रूप से प्रदर्शन (नुमाइश/ब्रांडिशिंग) करना भी सख्त वर्जित है। जो कि एक अपराध की श्रेणी में आता है। भारतीय शस्त्र अधिनियम, 1959 और शस्त्र नियम, 2016 इस पर सख्त प्रावधान लागू करते हैं। अवैध हथियार रखना या प्रदर्शन, बिना लाइसेंस के हथियार रखना, उपयोग करना या उनका सार्वजनिक प्रदर्शन करना एक दंडनीय अपराध है. जिसमें 3 साल से लेकर 7 साल तक की कैद और जुर्माना हो सकता है.  कुछ मामलों में आजीवन कारावास का भी प्रावधान है। यदि आपके पास वैध लाइसेंस है, तब भी आप सार्वजनिक रूप से हथियार की नुमाइश नहीं कर सकते। हथियार को एक निर्धारित होल्डर या कवर में, पूरी तरह से ढका हुआ रखना अनिवार्य है। जिस पर आपका प्रभावी नियंत्रण हो। सार्वजनिक स्थानों पर हवाई फायरिंग या हथियार चमकाना सख्त मना है।पुलिस ऐसे माम...

भाई के साथ कोचिंग जा रही किशोरी को अग़वा कर 3 लोगों ने किया गलत काम, पुलिस के तत्परता से तीनों आरोपी गिरफ्तार।

- मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दिखाई तत्परता तीनों आरोपी गिरफ्तार। - भाई ने पुलिस के समक्ष दी पूरी घटना की जानकारी, पुलिस कर रही है पूछताछ। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर:  घर से कोचिंग पढ़ने जा रही एक किशोरी को 3 लोगो ने रोक कर अग़वा कर लिया। उसके बाद उसे कुछ दुरी पर ले गए और एक झोपड़ी में उसके साथ गलत काम किए। जिस वक़्त यह घटना घटी किशोरी का भाई भी वहां मौजूद था। किशोरी का भाई उसे बाइक से कोचिंग ले जा रहा था। शनिवार सुबह 8 बजे कि यह घटना बताई जा रही है। बक्सर एसपी ने पूछने पर कहा कि मेडिकल जाँच के बाद आगे कि कार्रवाई होगी। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से मामले कि जाँच कर रही है। सूत्रों के हवाले से प्राप्त जानकारी के मुताबिक तीनो आरोपी पुलिस के गिरफ्त में हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। घटना की सीमा दो थाना क्षेत्र में पड़ती है। किशोरी सुबह बाइक से अपने भाई के साथ कोचिंग जा रही थी तभी राह में दंगौली पुल के पास 3 युवकों ने मिलकर उनकी बाइक रोकी और इस घटना को अंजाम दिया।नावानगर थाना की सीमा में यह जगह आता है। तीनो आरोपी दूसरी बाइक पर बैठाकर कड़सर गांव के समीप एक सुनसान झोपड़ी में किशोरी क...

राजद से महराजगंज के पूर्व बाहुबली सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजा सुधीर सिंह को बक्सर में पुलिस ने शराब के नशे में किया गिरफ्तार...

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: राजद के महराजगंज से पूर्व बाहुबली सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजा सुधीर सिंह को औद्योगिक थाना पुलिस ने वीर कुंवर सिंह सेतु के समीप काले रंग के इनोवा गाड़ी से शराब की नशे की हालत में गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उन्हें उत्पाद अधिनियम के तहत हिरासत में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है. मौक़े पर मौजूद लोगों के अनुसार सुधीर सिंह नशे की हालत में थे. इस दौरान उन्होंने पुलिस के सामने अपनी धौंस जमाने की प्रयास की. बताया जा रहा है कि उन्होंने पुलिसकर्मियों के साथ बदतमीजी भी की. जिसके बाद औद्योगिक थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार सुधीर सिंह एक राजनीतिक परिवार से संबंध रखते हैं. उनके पिता दीनानाथ सिंह पूर्व विधायक थे, जिनका पिछले वर्ष जुलाई में निधन हो गया था. वहीं उनके चाचा प्रभुनाथ सिंह महाराजगंज से सांसद रह चुके हैं, जबकि उनके चचेरे भाई रणधीर सिंह वर्तमान में सारण जिले के मांझी विधानसभा क्षेत्र से जदयू के विधायक हैं. इनके परिवार के तीन सदस्य सक्रिय रूप से राजनीति से जुड़े हैं. https://www.mygov.in/hi/covid-19