Skip to main content

नगर परिषद चेयरमैन एवं कार्यपालक पदाधिकारी ने विभिन्न गंगा घाटों का संयुक्त रूप से किया निरीक्षण, सफाई एजेंसियों को दिया कई निर्देश।



एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: नगर परिषद बक्सर क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न घाटों का निरिक्षण नगर परिषद सभापति कमरून निशा एवं कार्यपालक पदाधिकारी प्रेम स्वरूपम ने संयुक्त रूप से किया. आस्था के महापर्व छठ के मद्देनजर गंगा घाट की साफ सफाई एवं स्वच्छता, गंगा में बैरिकेडिंग व लाइट आदि की पुख्ता इंतजाम को लेकर घाटों का जायजा नगर परिषद सभापति एवं कार्यपालक पदाधिकारी के द्वारा लिया गया.


 नगर परिषद सभापति एवं कार्यपालक पदाधिकारी के द्वारा गोलाघाट बक्सर से निरीक्षण कार्य को शुरू किया गया तथा जहाज घाट एवं विभिन्न घाटों का निरीक्षण करते हुए गायत्री घाट पर पहुंच गया. निरीक्षण के दौरान सफाई एजेंसी एवं छठ व्रतियों के सुविधा एवं सुरक्षा हेतु नगर परिषद के द्वारा कराए जा रहे कार्यों में आवश्यक दिशा निर्देश सफाई कर्मियों को दिया गया तथा मौजूद सुपरवाइजर को सुदृढ़ रूप से कार्य करवाने हेतु निर्देशित किया गया. निरीक्षण के दौरान पाया गया कि गंगा घाटों पर बैरिकेडिंग का कार्य शुरू हो चुका है तथा बाढ़ के दौरान जिन घाटों पर सिल्ट आदि जमा हुए थे तथा आने जाने रास्तों में जहां कटाव हो गया था. उन रास्तों को बराबर करने के साथ ही साथ सुविधाजनक बनाया जा रहा है। इस कार्य में मानव बल के साथ ही साथ जेसीबी मशीन का भी प्रयोग किया जा रहा है। कार्य में जुटे सफाई एजेंसी एवं कर्मियों को दो दिनों के अंदर पूरे जोर शोर के साथ कार्य करते हुए पूरा करने के लिए निर्देश भी जारी किया गया है।

निरीक्षण के दौरान नगर परिषद चैयरमैन प्रतिनिधि नियमतुल्ला फरीदी, सशक्त स्थाई समिति के सदस्य इंद्र प्रताप सिंह, वार्ड पार्षद राहुल यादव, कार्यपालक प्रधान सहायक यशवंत सिंह, नरसिंह चौबे, नवीन कुमार पांडे एवं अन्य लोग मौजूद रहे।


Comments

Popular posts from this blog

साइबर सेल एवं बक्सर पुलिस को चुनौती देकर सोशल मीडिया पर हथियार प्रदर्शन करते वायरल हुआ युवकों का तस्वीर, जाँच में जुटी पुलिस..

- 6 जनवरी 2026 को औद्योगिक थाना में दी गई थी लिखित आवेदन। - पुलिस के गिरफ्त से आरोपित अब तक बहार पीड़ित पक्ष भयभीत। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: भारत में सार्वजनिक स्थानों पर सरकारी या गैर-सरकारी, बिना लाइसेंस वाले हथियारों का प्रदर्शन एक गंभीर दंडनीय अपराध है। यहां तक कि वैध लाइसेंस वाले हथियारों का सार्वजनिक रूप से प्रदर्शन (नुमाइश/ब्रांडिशिंग) करना भी सख्त वर्जित है। जो कि एक अपराध की श्रेणी में आता है। भारतीय शस्त्र अधिनियम, 1959 और शस्त्र नियम, 2016 इस पर सख्त प्रावधान लागू करते हैं। अवैध हथियार रखना या प्रदर्शन, बिना लाइसेंस के हथियार रखना, उपयोग करना या उनका सार्वजनिक प्रदर्शन करना एक दंडनीय अपराध है. जिसमें 3 साल से लेकर 7 साल तक की कैद और जुर्माना हो सकता है.  कुछ मामलों में आजीवन कारावास का भी प्रावधान है। यदि आपके पास वैध लाइसेंस है, तब भी आप सार्वजनिक रूप से हथियार की नुमाइश नहीं कर सकते। हथियार को एक निर्धारित होल्डर या कवर में, पूरी तरह से ढका हुआ रखना अनिवार्य है। जिस पर आपका प्रभावी नियंत्रण हो। सार्वजनिक स्थानों पर हवाई फायरिंग या हथियार चमकाना सख्त मना है।पुलिस ऐसे माम...

भाई के साथ कोचिंग जा रही किशोरी को अग़वा कर 3 लोगों ने किया गलत काम, पुलिस के तत्परता से तीनों आरोपी गिरफ्तार।

- मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दिखाई तत्परता तीनों आरोपी गिरफ्तार। - भाई ने पुलिस के समक्ष दी पूरी घटना की जानकारी, पुलिस कर रही है पूछताछ। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर:  घर से कोचिंग पढ़ने जा रही एक किशोरी को 3 लोगो ने रोक कर अग़वा कर लिया। उसके बाद उसे कुछ दुरी पर ले गए और एक झोपड़ी में उसके साथ गलत काम किए। जिस वक़्त यह घटना घटी किशोरी का भाई भी वहां मौजूद था। किशोरी का भाई उसे बाइक से कोचिंग ले जा रहा था। शनिवार सुबह 8 बजे कि यह घटना बताई जा रही है। बक्सर एसपी ने पूछने पर कहा कि मेडिकल जाँच के बाद आगे कि कार्रवाई होगी। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से मामले कि जाँच कर रही है। सूत्रों के हवाले से प्राप्त जानकारी के मुताबिक तीनो आरोपी पुलिस के गिरफ्त में हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। घटना की सीमा दो थाना क्षेत्र में पड़ती है। किशोरी सुबह बाइक से अपने भाई के साथ कोचिंग जा रही थी तभी राह में दंगौली पुल के पास 3 युवकों ने मिलकर उनकी बाइक रोकी और इस घटना को अंजाम दिया।नावानगर थाना की सीमा में यह जगह आता है। तीनो आरोपी दूसरी बाइक पर बैठाकर कड़सर गांव के समीप एक सुनसान झोपड़ी में किशोरी क...

राजद से महराजगंज के पूर्व बाहुबली सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजा सुधीर सिंह को बक्सर में पुलिस ने शराब के नशे में किया गिरफ्तार...

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: राजद के महराजगंज से पूर्व बाहुबली सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजा सुधीर सिंह को औद्योगिक थाना पुलिस ने वीर कुंवर सिंह सेतु के समीप काले रंग के इनोवा गाड़ी से शराब की नशे की हालत में गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उन्हें उत्पाद अधिनियम के तहत हिरासत में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है. मौक़े पर मौजूद लोगों के अनुसार सुधीर सिंह नशे की हालत में थे. इस दौरान उन्होंने पुलिस के सामने अपनी धौंस जमाने की प्रयास की. बताया जा रहा है कि उन्होंने पुलिसकर्मियों के साथ बदतमीजी भी की. जिसके बाद औद्योगिक थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार सुधीर सिंह एक राजनीतिक परिवार से संबंध रखते हैं. उनके पिता दीनानाथ सिंह पूर्व विधायक थे, जिनका पिछले वर्ष जुलाई में निधन हो गया था. वहीं उनके चाचा प्रभुनाथ सिंह महाराजगंज से सांसद रह चुके हैं, जबकि उनके चचेरे भाई रणधीर सिंह वर्तमान में सारण जिले के मांझी विधानसभा क्षेत्र से जदयू के विधायक हैं. इनके परिवार के तीन सदस्य सक्रिय रूप से राजनीति से जुड़े हैं. https://www.mygov.in/hi/covid-19