नगर थाना क्षेत्र की पुलिस ने 2 जगहों पर छापेमारी कर भारी मात्रा में विदेशी शराब के साथ 2 लोगों को किया गिरफ्तार..
- तस्करी में प्रयोग की जाने वाली एक सुपर स्प्लेंडर बाइक भी ज़ब्त. - वहीं, दूसरी तरफ वाहन जांच अभियान में नगर थाने की पुलिस ने वसूला ₹21000 जुर्माना राशि. एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: नगर थाना क्षेत्र की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर नगर के दो जगहों से शराब बरामद करने में सफलता हासिल की है. बताया जा रहा है कि पुलिस के द्वारा छापेमारी के दौरान शराब की तस्करी में प्रयोग की जाने वाली एक सुपर स्प्लेंडर बाइक को भी ज़ब्त की गई है. साथ ही साथ शराब बरामदगी के दौरान पुलिस ने दो कारोबारियों को भी गिरफ्तार किया है. इस संदर्भ में विस्तार से जानकारी देते हुए नगर थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस के द्वारा नगर में दो जगहों पर छापेमारी किया गया जहां से पुलिस को भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद करने में सफलता प्राप्त हुई है. उन्होंने बताया कि ठठेरी बाजार एवं कोईरपूरवा मोहल्ले में छापेमारी के दौरान पुलिस को पीले रंग की झोले में 96 पीस 180ml 8 पीएम टेट्रा पैक शराब तथा एक उजले रंग के झोले में 144 पीस 180ml 8 पीएम टेट्रा पैक शराब तथा एक अन्य झोले में 6 पीस रॉयल स्टैग ...