Skip to main content

Posts

Showing posts with the label ACCIDENT

दर्दनाक हादसे में चौसा थर्मल पावर प्लांट में कार्यरत मजदूर की हुई मौत, साथी कामगारों में आक्रोश..

- मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को दी जानकारी. - मजदूरों ने थर्मल पावर प्लांट के कार्य को किया पूरी तरह से बंद. एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: बक्सर जिले के चौसा थर्मल पावर प्लांट में कार्य करने के दौरान एक मजदूर की दर्दनाक हादसे में मौत हो जाने की सूचना प्राप्त हो रही है. मृतक की पहचान गया जिले के राजकुमार चौबे उम्र तकरीबन 44 वर्ष के रूप में हुई है. हादसे के बाद थर्मल पावर प्लांट में कार्य कर रहे हैं मजदूरों के बीच अफरा तफरी का माहौल कायम हो गया. कार्यरत मजदूर काफी गुस्से में नजर आ रहे थे.  मिली जानकारी के मुताबिक राजकुमार एलएनटी कंपनी के  पावरमैक कम्पनी में कार्यरत था.   बता दें कि राजकुमार ग्राइंडर से भारी पाइप पर काम कर रहा था. तभी पाइप नीचे की तरफ सरक गया. जिससे कि वह पाइप के नीचे दब गया. पाइप के नीचे से उसे निकालने व पाइप को हटाने में हुई देरी के कारण वह मौत के आगोश में आ गया.  हादसे की जानकारी थर्मल पावर प्लांट में आग की तरफ फैली और कामगारों को जानकारी मिलते ही सभी कामगार आक्रोशित हो गए तथा काम को पूरी तरफ से ठप कर दिया. साथ ही कामगारों की मांग है कि मृतक के...

दो बाइकों की आमने सामने हुई जबरदस्त टक्कर 2 की मौत, 3 गंभीर रूप से हुए घायल..

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: रविवार की शाम तक़रीबन 05:45 बजे बगेन गोला के पास 2 बाइकों की आमने-सामने जबरदस्त टक्कर हो गई. यह घटना बगेन थाना से तक़रीबन 200 मीटर की दुरी पर हुई है. जिसमें की 2 लोगों की मौत हो गई है. वहीं, 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. जिन्हें रघुनाथपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के उपरांत बक्सर के सदर अस्पताल में उपचार हेतु रेफर कर दिया गया. जहां तीनों घायलों का इलाज चल रहा है.  इस संदर्भ में मिली जानकारी के अनुसार एक बाइक चौगाई से बगेन की तरफ जा रही थी तथा दूसरी बाइक ब्रम्हपुर से बगेन की तरफ जा रही थी. बगेन थाना से तक़रीबन 200 मीटर की दुरी पर यह घटना हुई है. इस सड़क दुर्घटना में रघुनाथपुर गांव के गुलाब शर्मा के पुत्र रवि कुमार उम्र तक़रीबन 22 वर्ष तथा मुरार थाना क्षेत्र के चौगाई गांव के मंजीत यादव उम्र तक़रीबन 28 वर्ष की मौत हो गई. जबकि, रघुनाथपुर के लालमोहर यादव के पुत्र चंदन कुमार तथा चौगाई के सुशील कुमार व अन्य एक युवक इस सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. रघुनाथपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक इलाज के उपरांत बक्सर के सदर अस्प...

टला बड़ा हादसा बीच फोरलेन पर पलट गया बालू लदा 22 चक्का ट्रक, ड्राईवर खालासी दोनों जख़्मी..

-ओवरटेक करने के दौरान हुआ हादसा. -सूचना मिलते हीं मौक़े पर पहुंची पुलिस. एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: एनएच- 922 पर ओवरटेक करने के दौरान नवाडेरा गांव के समीप एक बालू लदा 22 चक्का ट्रक पलट गया. इस घटना में ट्रक के चालक  व खलासी दोनों बुरी तरह जख्मी हो गए. जिन्हे इलाज के लिए आनन फानन में एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया. घटनास्थल पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शीयों ने बताया कि घटना एक अन्य ट्रक को ओवरटेक करने के दौरान हुई. ओवरटेक करने के दौरान ट्रक चालक का ट्रक के स्टेअरिंग से नियंत्रण खो गया और ट्रक अनियंत्रित होकर बीच सड़क पर हीं पलट गई. गनीमत यह रहा कि पीछे से कोई तेज रफ्तार वाहन नहीं आ रही थी अन्यथा हादसा और भी गंभीर हो जाता. जैसे हीं पुलिस को इस घटना की सूचना मिली नया भोजपुर ओपी पुलिस मौके पर पहुंची तथा ट्रक के चालक और खलासी दोनों को अस्पताल भेजा गया.  मिली जानकारी के अनुसार ट्रक चालक और खलासी की पहचान उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले के चंदाइत गांव निवासी अमित कुमार और आदित्य नारायण के रूप में हुई है. ट्रक नासरीगंज से बालू लेकर उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जा रहा था. अनुमान लगाया जा रहा हैं कि ट...

रिश्तेदार के घर से वापस अपने गांव लौट रहे बाइक सवार दम्पति के बाइक में अनियंत्रित ट्रक ने मारी टक्कर,पत्नी की हुई मौत, पति इलाजरत।

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: बुधवार की देर शाम नावानगर थाना क्षेत्र के पचदरवा पुल के समीप एक अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार दम्पति को टक्कर मार दिया। टक्कर के बाद बाइक सवार दोनों पति पत्नी बुरी तरह से घायल हो गए। जिन्हें स्थानीय लोगों ने आनन फानन में नवानगर अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल पहुँचने पर चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। जबकि उसके पति का गंभीर स्थिति में इलाज शुरू हुआ। इस घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक लेकर फरार होने में सफल रहा। वहीं घटना की सूचना पर पहुंची नवानगर की पुलिस मामले की छानबीन कर शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी में जुट गई।  प्राप्त जानकारी के मुताबिक बाइक सवार दोनों पति पत्नी इटाढ़ी से अपने रिश्तेदार के यहां से लौटकर अपने गांव बिक्रमगंज जा रहे थे। मृतका की पहचान प्रतिमा मिश्रा 45 वर्ष के रूप में हुई है। बाइक महिला का पति रवि भूषण मिश्रा चला रहे थे।नावानगर थाना क्षेत्र के पचदरवा पुल के पास पहुंचे ही थे कि बिक्रमगंज की तरफ से आ रहे ट्रक ने अनियंत्रित होकर उनके बाइक में टक्कर मार दिया।आसपास के लोगों के मदद से पति-पत्नी को सड़क से उठा नजदीक ...

सड़क हादसे में चार पहिया वाहन के टक्कर से बाइक सवार 2 युवक हुए घायल एक की हालत गंभीर, प्राथमिक उपचार के उपरांत सदर अस्पताल से अन्यत्र जगह रेफर।

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: सड़क हादसे में बक्सर के प्रताप सागर के पास एक युवक बुरी तरह से घायल हो गया। युवक को सर में काफी गंभीर चोट पहुंची है। जिससे उसकी हालत चिंता जनक बनी हुई है। घटना के बाद स्थानीय लोगों के मदद से उसे बक्सर सदर अस्पताल पहुंचाया गया। जिसके बाद युवक के परिजनों को सूचना दी गई। वहीं, डॉक्टर ने उसका प्राथमिक उपचार के बेहतर इलाज हेतु अन्यत्र जगह रेफर कर दिया। हालांकि, युवक के परिजन बेहतर इलाज हेतु उसे लेकर वाराणसी ट्रामा सेंटर के लिए निकल गए। प्राप्त जानकारी के मुताबिक घटना सोमवार की दोपहर घटित हुई है। वहीं जख्मी की पहचान सहियार गांव के निवासी विजय राम 20 वर्ष के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वो अपने एक सहयोगी पूर्णवासी राम के साथ बाइक से इटाढी थाना क्षेत्र के हरपुर गांव में शादी समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहा था। इसी दौरान नेशनल हाइवे 922 पर प्रताप सागर के पास पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने उसे टक्कर मार दिया। जिससे दोनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर जख्मी हो गए। हालंकि, पुर्णवासी राम को मामूली चोट आई है। जबकि विजय राम की हालत काफी गंभीर है। घटना क...

अनियंत्रित ट्रैक्टर ने मजदूर के नवजात बच्ची को कुचला, स्थानीय लोगों में आक्रोश वयाप्त, ड्राइवर की गिरफ्तारी की हो रही है मांग।

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: अनियंत्रित ट्रैक्टर ने रविवार को एक मजदूर के नवजात बच्ची को कुचल दिया. ट्रैक्टर से कुचल जाने नवजात बच्ची की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. प्राप्त जानकारी के अनुसार यह घटना नावानगर थाना क्षेत्र के महादेवगंज में हुआ है. बताया जा रहा है कि नावानगर थाना क्षेत्र के केसठ गाँव निवासी अरुण मुसहर अपने परिवार के साथ महादेवगंज में मजदूरी करने गया था. मजदुरी करने के दौरान पीड़ित परिवार ने बगल में ही जमीन पर बच्ची को सुलाया था.  नवजात बच्ची जमीन पर ही लेटी हुई थी तभी अनियंत्रित ट्रैक्टर ने नवजात को कुचल दिया. जिससे बच्ची की जान चली गई.  वही घटना के बाद पीड़ित परिवार के बीच कोहराम मच गया. परिजनों के साथ साथ महादलित समाज के लोगों आक्रोशित हो गए. घटना से आहत लोग आरोपी ट्रैक्टर चालक के खिलाफ कार्यवाई की मांग करने लगे. जबकि आरोपी ट्रैक्टर चालक घटना के बाद ट्रैक्टर छोड़ फरार हो गया. घटना के बाद मौके पर नावानगर थानाध्यक्ष राजीव रंजन पहुँचे जहाँ उन्होंने पीड़ित परिवार से बातचीत की. इस सम्बंध में थानाध्यक्ष ने कहा कि पुलिस जांच में जुट गई है हालांकि, अभीतक कोई अवेदन प्राप्त नही...

काल बनकर आई कार ने दो लोगों को उतारा मौत के घाट, एक मासूम गंभीर रूप से घायल।

.                        देखिए पूरा वीडियो। एक्सप्रेस  न्यूज़, बक्सर : ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र के एनएच 922 पर सुबह के वक़्त एक क्रेटा कार 3 लोगों के लिए काल बनकर आई। जिसने महाराजगंज के समीप सड़क पार कर रहे 3 लोगों को तेज रफ्तार में ठोक दिया।  इस घटना के बाद 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं इस घटना में एक मासूम बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद गुस्साए गांव के लोगों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। मौके पर मौजूद गुस्साए कुछ लोगों ने क्रेटा कार के ड्राइवर को मारपीट कर घायल कर दिया। इस घटना में मरने वालों की पहचान महाराजगंज गांव के ही रहने वाले  शिवनारायण पासवान 75 वर्ष व पप्पू पासवान 30 वर्ष के रूप में हुई है।  जिनकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। जबकि इस घटना में तीन वर्षीय मासूम बच्चे को गंभीर रूप से चोट पहुंची है। मामले में जानकारी देते हुए ब्रम्हपुर थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि घटना सुबह 8:00 से 9:00 बजे के बीच घटित हुई है। सुबह के वक़्त ही एक क्रेटा गाड़ी दिल्ली से दरभंगा तरफ जा रही थी। इ...

बक्सर होटल के समीप ई-रिक्शा के धक्के से साइकिल सवार की मौत..

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: तेज रफ्तार ई- रिक्शा के टक्कर से एक साइकिल सवार की मौत हो जाने की सूचना प्राप्त हो रही है. बताया जा रहा है की साइकिल सवार किसी जरूरी काम से शहर में जा रहा था. इसी दरमियान नगर थाना से कुछ दूरी पर बक्सर होटल के पास एक ई- रिक्शा ने उसे जोरदार टक्कर मार दी. जिसके बाद वह साइकिल से गिर गया और उसके सर में काफी गंभीर चोट लगी थी.  आनन फानन में स्थानीय लोगों की मदद से एक ई- रिक्शा से उसे बक्सर के सदर अस्पताल में पहुंचाया गया. लेकिन, अस्पताल पहुंचने के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. बताया जा रहा है कि मृत व्यक्ति नई बाजार का रहने वाला था और किसी जरूरी काम से कुछ समय पहले ही अपने घर से निकला था और  बाज़ार की तरफ जा रहा था. इसी दरमियान यह घटना घटित हुई है. उक्त व्यक्ति का नाम राजकुमार बताया जा रहा है तथा उसकी उम्र तकरीबन 42 वर्ष बताई जा रही है.  बता दें कि इन दिनों तेज रफ्तार वाहनों की चपेट में आकर अक्सर ही ऐसा दुर्घटना हो रही है. कल ही एक तेज रफ्तार स्कोर्पियो के टक्कर से बाइक सवार एक युवक व दो किशोर घायल हुए हैं.  इसके बावजूद भी लोग तेज रफ्तार ...

अज्ञात वाहन की टक्कर से वृद्ध की मौत..

एक्सप्रेस न्यूज बक्सर: मंगलवार की शाम तकरीबन 3:30 बजे एक अज्ञात वाहन की टक्कर से वृद्ध की मौत हो जाने की सूचना प्राप्त हो रही है. मिली जानकारी के अनुसार मृतक का नाम लाल बहादुर राम उम्र तकरीबन 70 वर्ष बताया जा रहा है तथा वह औद्योगिक थाना क्षेत्र के पांडेयपुर गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं. इस संदर्भ में प्राप्त जानकारी के मुताबिक पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है तथा यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि कैसे और किस वाहन की टक्कर से वृद्ध की मौत हुई है. बताया जा रहा है कि मृतक लाल बहादुर राम बक्सर किसी काम से आए हुए थे और वापस लौटने के क्रम में यह घटना हुई और उनकी मौत हो गई है. पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है तथा शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है. जैसे ही शव उनके घर पर पहुंचा परिजनों के बीच कोहराम मच गया तथा परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल है. https://www.mygov.in/hi/covid-19

वीडियो: डुमरांव रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से गिरकर एक यात्री की मौत..

                                  वीडियो। एक्सप्रेस न्यूज़ बक्सर: डुमरांव रेलवे स्टेशन पर नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस ट्रेन से गिरकर एक यात्री की मौत हो गई है. बता दें कि यह घटना रात्रि के पहर में हुई है. यात्री अपने दो अन्य साथियों के साथ बनारस जा रहा था. ट्रेन में काफी भीड़ होने की वजह से वह गेट के पास खड़ा था. तभी डुमरांव रेलवे स्टेशन के पास वह ट्रेन से गिर गया. जिसके बाद उसके अन्य साथियों ने बक्सर जीआरपी को इस बात की सूचना दी. सूचना मिलने के उपरांत जीआरपी पुलिस ने डुमरांव पहुंच कर शव को कब्जे में लिया और परिजनों को इस बात की जानकारी दी.  सुबह के वक्त जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया. मिली जानकारी के मुताबिक मृत यात्री राजाराम यादव बेगूसराय का रहने वाला था तथा बनारस में कहीं कोई काम करता था और डुमरांव में वह ट्रेन से गिरकर मौत के आगोश में समा गया. इस घटना के बाद परिजनों पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा है. https://www.mygov.in/hi/covid-19

भाई को राखी बांधने आरा जा रही जिले की एक बहन की सड़क दुर्घटना में हुई मौत, परिजनों पर टूटा गम का पहाड़..

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: रक्षाबंधन के दिन भाई के घर रक्षासूत्र बांधने जा रही बक्सर के नावानगर थाना अंतर्गत केसठ पुराना बाजार की रहने वाली एक बहन की मौत सड़क दुर्घटना में हो गई. बताया जा रहा है कि वह अपने पति सुधीर रंजन और दो बच्चों साक्षी व ऋषभ के साथ भोजपुर जिला के आरा जा रही थी. इसी दरमियान आरा के उदवंतनगर थाना क्षेत्र के असियां गांव के समीप बृहस्पतिवार के दोपहर उनकी बाईक कार से टकरा गई. जिसमें बाईक पर सवार लक्ष्मी देवी उम्र तकरीबन 30 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गई. जिन्हें आरा सदर अस्पताल ले जाने के पूर्व ही उन्होंने दम तोड़ दिया.  इस घटना के बाद सुधीर रंजन पत्नी की यह हालत देख मायूस व पूरी तरह से सन्न हो गए थे. एक साल की बच्ची को गोद में लिए वो पूरी तरह से आवक नजरों से एक टक पत्नी को देखे जा रहे थे. जबकि गोद में बैठी बच्ची मां के गोद में जाने के लिए रो रही थी.जबकि उनके ग्यारह वर्ष के पुत्र ऋषभ व सुधीर रंजन को भी चोट पहुंची है. लेकिन वो दोनों सुरक्षित हैं. मृतिका लक्ष्मी का शव  ससुराल पहुंचते ही परिजन दहाड़ मार के रोने लगे. दूसरी तरफ पत्नी की मृत्यु के कारण सुधीर रंजन के भी आंखो...

वीडियो:बस की टक्कर से वृद्ध हुए दुर्घटनाग्रस्त सदर अस्पताल में चल रहा है इलाज..

एक्सप्रेस न्यूज़ बक्सर: सड़क दुर्घटना में एक तरफ जहां ट्रैक्टर की चपेट में आ जाने से एक वृद्ध की मौत हो गई. वहीं, दूसरी तरफ बारे से बक्सर अपनी पुत्री के साथ किसी कार्य से आ रहे एक वृद्ध की बस से टक्कर हो जाने से उनकी हालत गंभीर बनी हुई है. उक्त घायल वृद्ध का इलाज बक्सर सदर अस्पताल में चल रहा है. जिनका नाम अंबिका चौधरी बताया जा रहा है.  मामले कि जानकारी देते हुए घायल वृद्ध की पुत्री मनीषा देवी ने बताया कि वो अपने पिताजी के साथ बारे से बक्सर आ रही थी. इसी दौरान रास्ते में बस ने उन्हें टक्कर मार दी जिसमें उनके पिताजी बुरी तरह से घायल हो गए. स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें बक्सर सदर अस्पताल में पंहुचाया गया. जहां उनका इलाज  चल रहा है. हालांकि उन्होंने कहा कि अचानक से यह घटना घटित हो जाने की वजह से उन्हें ज्ञात नही है कि घटना किस जगह पर हुई. लेकिन उन्होंने बताया कि वह अपने पिताजी के साथ बारे गांव से बक्सर आ रही थी. रास्ते में यह दुर्घटना हुई है. इस संदर्भ में सदर अस्पताल के चिकित्सक निशांत कुमार ने बताया कि बारे से बक्सर आने के क्रम में बस की टक्कर से एक वृद्ध घायल हो गए. जिनका इलाज...

चलती ट्रेन में सवार होने के दौरान ट्रेन व प्लेटफार्म के बीच में आई युवती, एक पैर बुरी तरह से जख्मी, पड़ सकता है काटना..

एक्सप्रेस न्यूज, बक्सर: बक्सर रेलवे स्टेशन पर बुधवार को ट्रेन में चढ़ने के दौरान एक युवती बुरी तरह से घायल हो गई. बताया जा रहा है कि युवती चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश कर रही थी. इसी दरमियान पैर फिसल जाने की वजह से वह ट्रेन व प्लेटफार्म के बीच में आ गई. जिसे प्लेटफार्म पर खड़े लोगों ने आनन फानन में किसी भी तरह से युवती का हांथ खींचकर बाहर निकाला. हालांकि, युवती का एक पैर बुरी तरह से जख्मी हो गया. ट्रेन के गुजर जाने के बाद राजकीय रेल थाना की पुलिस ने युवती को इलाज हेतु बक्सर सदर अस्पताल पहुंचाया. जहां युवती का प्राथमिक उपचार के उपरांत चिकित्सकों ने बेहतर इलाज हेतु अन्यत्र जगह रेफर कर दिया. युवती का एक पैर बुरी तरह से जख्मी होने की वजह से इलाज कर रहे चिकित्सक ने बताया कि संभवतः युवती का एक पैर काटना पड़ सकता है. उन्होंने ने कहा कि युवती का एक पैर बुरी तरह से जख्मी हुआ है. घायल युवती की पहचान नवानगर के रहने वाले राधेश्याम कुमार के 18 वर्षीय पुत्री के रूप में हुई है. वह किसी कार्य से बक्सर आई थी एवं कार्य समाप्त होने के बाद वापस गांव जाने हेतु डुमराव के लिए ट्रेन पकड़ने आई थी. जब तक वह प्...