Skip to main content

Posts

Showing posts with the label ELECTION.

जनसम्पर्क के दौरान टेम्पू छाप भावी प्रत्याशी वार्ड नंबर 20 हिना परवीन के प्रति लोग जता रहे है भरोसा, कहा- जीत सुनिश्चित..

-लोगों ने कहा- हिना परवीन के जीत से विकास कार्यों को मिलेगी गती. -जनता के सुख दुःख में हमेशा तन मन धन से खड़ा रहते है समाजसेवी सिड्डू. एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: नगर परिषद बक्सर के वार्ड पार्षद पद के उपचुनाव को लेकर वार्ड संख्या 20 के भावी प्रत्याशी  हिना परवीन ( सिड्डू मियां)  के पक्ष में जनसंपर्क अभियान तेज़ी से आगे बढ़ रहा है. उन्हें एक सशक्त और सरल छवि वाली प्रत्याशी के रूप में पेश किया जा रहा है. जिससे उनकी लोकप्रियता में लगातार इजाफा हो रहा है. डोर-टू-डोर जनसंपर्क में प्रचार दल मतदाताओं को हिना परवीन की शिक्षित, सादगीपूर्ण और मिलनसार छवि से अवगत करा रहा है. चुनाव चिन्ह ‘टेम्पू छाप ’ (क्रम संख्या 03) आवंटित होने के बाद प्रचार अभियान और भी सक्रिय हो गया है. समर्थक लोगों से अपील कर रहे हैं कि ईवीएम में क्रमांक 03पर टेम्पू छाप का बटन दबाकर हिना परवीन को भारी मतों से विजयी बनाएं. जनसंपर्क अभियान का नेतृत्व कर रहे सिड्डू मियां ने कहा कि यह चुनाव ईमानदारी, सादगी की जीत का प्रतीक होगा. उन्होंने जनता से अपील की कि वे ऐसे प्रतिनिधि को चुनें जो हर परिस्थिति में उनके साथ खड़े रहे और वा...

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम बक्सर ने समाहरणालय अवस्थित कार्यालय कक्ष में आयोजित की ई.वी.एम- वी.वी.पै.ट कोषांग के कार्यों की समीक्षात्मक बैठक, पदाधिकारीयों को दिए कई सख्त निर्देश..

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: मंगलवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी बक्सर अंशुल अग्रवाल की अध्यक्षता में ई.वी.एम. -वी.वी.पैट कोषांग के कार्यों की समीक्षा बैठक समाहरणालय परिसर अवस्थित कार्यालय कक्ष में की गई। जिलाधिकारी द्वारा निर्देश दिया गया कि 31 मई 2024 को सभी मतदान दल को ई.वी.एम, रिजर्व ई.वी.एम. को सेक्टर पदाधिकारी एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी को हस्तगत करा दिया जाना है। किसी सभी परिस्थिति में ई.वी.एम. डिस्पैच सेंटर पर नहीं रखा जाना है। 01 जून 2024 को मतदान के उपरांत यथाशीघ्र polled ई.वी.एम. को  बाजार समिति के वज्रगृह में जमा कराने का निर्देश दिया गया ताकि वज्रगृह को जल्द से जल्द सील किया जा सके। साथ ही डिस्पैच सेंटर पर एस.ओ.पी. (SOP) का अनुपालन करते हुए कार्य करने का निर्देश दिया गया। साथ ही अनुपयोगी ई.वी.एम. को 01 जून 2024 को पुराने वेयर हाउस में सुरक्षित रखने का निर्देश दिया गया। बैठक में अपर समाहर्ता सह जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी बक्सर, अपर समाहर्ता (विभागीय जाँच) बक्सर, वरीय पदाधिकारी ई.वी.एम./वी.वी.पैट, नोडल पदाधिकारी ई.वी.एम./वी.वी.पैट, उप निर्वाचन पदाधिका...

डीएम के निर्देशानुसार स्वीप के तहत चलाया जा रहा है मतदाता जागरूकता अभियान, ब्रम्हपुर प्रखंड के महादलित टोला में मतदाताओं को किया गया जागरूक..

- उपविकास आयुक्त के नेतृत्व में मतदाताओं को शत प्रतिशत मतदान करने हेतु दिलाया गया शपथ. - ब्रम्हपुर बाज़ार में कैंडल मार्च के दौरान अपना मत बेकार नहीं जाने देने को लेकर मतदाताओं से किया गया अपील. एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर:  जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी बक्सर  अंशुल अग्रवाल के निर्देशानुसार जिले में स्वीप के तहत मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज ब्रह्मपुर प्रखंड के महादलित टोले में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उप विकास आयुक्त बक्सर के द्वारा महादलित टोले के पुरुष, महिला, बुजुर्ग व युवा मतदाताओं से 01 जून 2024 को शत प्रतिशत मतदान करने हेतु प्रेरित किया गया। साथ ही उन्हें शत प्रतिशत मतदान हेतु शपथ दिलाया गया। ब्रह्मपुर बाजार में कैंडल मार्च के माध्यम से उपस्थित लोगों से यह अपील भी किया गया की अपना मत बेकार न होने दे। 01 जून 2024 को अपने निकटवर्ती मतदान केंद्र पर जाकर वोट अवश्य करें। जागरूकता कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त बक्सर,प्रखंड विकास पदाधिकारी ब्रह्मपुर, अवर निर्वाचन पदाधिकारी बक्सर, जिला परियोजना अधिकारी गंगा समिति बक्सर, जिला स्वीप...

लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के मद्देनजर डीएम ने समाहरणालय के सभाकक्ष में आयोजित की निवार्चन संबंधी सभी कोषांगों व उड़नदस्ता दल के साथ समीक्षात्मक बैठक, दिए कई निर्देश।

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के दृष्टिगत 15 अप्रैल 2024 को जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी बक्सर अंशुल अग्रवाल के द्वारा निर्वाचन संबंधी सभी कोषांगो, उड़नदस्ता दल (Flying Squad) के कार्यों के साथ-साथ निर्वाचन संबधी सभी बिंदुओं की समीक्षा बैठक समाहरणालय परिसर स्थित सभाकक्ष में की गई। सर्वप्रथम जिला पदाधिकारी द्वारा प्रखंडवार कार्यों की समीक्षा की गई। सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि मतदान प्रतिशत में वृद्धि लाने हेतु Low VTR वाले क्षेत्र को चिन्हित करते हुए स्वीप कार्यक्रम एवं हर घर दस्तक अभियान के तहत मतदाताओं को जागरूक  करेंगे।   साथ ही इस हेतु सेक्टर पदाधिकारी, बी.एल.ओ. के साथ बैठक कर माइक्रो प्लानिंग करेंगे। ब्रह्मपुर विधानसभा क्षेत्र को संवेदनशील घोषित किया गया है परंतु इसके बावजूद भी संबंधित उड़नदस्ता दल द्वारा अब तक ठोस जप्ती नहीं किया गया है, जिस पर जिला पदाधिकारी द्वारा खेद व्यक्त किया गया। सभी उड़नदस्ता दल (FS) को निर्देशित किया गया कि अपने-अपने क्षेत्र अंतर्गत सघन तलाशी अभियान चलाते हुए अधिक से अधिक मात्रा में शराब,...

सदर विधायक मुन्ना तिवारी के रिश्तेदार विभोर द्विवेदी सिकरौल पंचायत से 243 मतों से हारे, नए मुखिया बने मनोज कुमार सिंह..

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: सिकरौल पंचायत से सदर विधायक मुन्ना तिवारी के रिश्तेदार विभोर कुमार द्विवेदी को जनता ने इस बार गांव की सरकार चुनने में मुखिया पद के लिए नकार दिया है. मनोज कुमार सिंह को जनता ने इस बार मुखिया पद के लिए सुयोग्य समझा और उन्हें जनता ने अपने बहुमूल्य मतों को देकर विजयी बनाया है.  बता दें कि निवर्तमान मुखिया विभोर द्विवेदी पिछले 10 वर्षों बसे मुखिया पद पर अपने विरासत को संभाल रहे थे. इसके पूर्व भी 15 सालों से इनके ही घर से मुखिया पद पर इनके ही घर के लोग बने थे.  इस बार जनता ने बदलाव करते हुए मनोज सिंह को जीत का पगड़ी बांधा है। बता दें कि निवर्तमान मुखिया को कुल 1419 मत प्राप्त हुए हैं. वहीं मनोज कुमार सिंह को कुल 1662 मत प्राप्त हुए हैं. इस तरह से कुल 243 मतों से मनोज कुमार सिंह विजयी हुए हैं. https://www.mygov.in/hi/covid-19

कुकुढा की नई मुखिया बनी संगीता देवी,अतरौना में नए मुखिया सचिन्द्र सिंह संभालेंगे गांव की सरकार की कमान..

एक्सप्रेस न्यूज, बक्सर: कुकुढा में भी पुराने प्रत्याशी को हार का सामना करना पड़ा है. इस बार जनता ने नए प्रत्याशी को  जीत का ताज पहनाया है. बता दें कि इस बार कुकुढा से नई मुखिया संगीता देवी बनी हैं. इन्हें कुल 1823 मत प्राप्त हुए हैं. इनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी नंदलाल यादव को हार का सामना करना पड़ा है. उन्हें कुल 1820 मत प्राप्त हुए हैं. इस तरह से मात्र 3 मत से दोनों प्रत्यशियों के बीच हार जीत का फ़ैसला हो गया है. दूसरी, तरफ अतरौना पंचायत से मुखिया पद पर सचिंद्र सिंह ने जीत दर्ज की है. उन्हें कुल 1412 मत प्राप्त हुए हैं. उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी ज्योति प्रकाश सिंह को 1388 मत प्राप्त हुए है. निवर्तमान मुखिया ज्योति प्रकाश सिंह को जनता ने इस बार खुलकर अपना आशीर्वाद नही दिया है. उन्हें हार की मुंह देखनी पड़ी है. https://www.mygov.in/hi/covid-19

इटाढ़ी के हकीमपुर पंचायत के नए मुखिया बने विनोद सिंह व बीडीसी बने मधुकर गुप्ता..

एक्सप्रेस न्यूज़ बक्सर: इटाढ़ी प्रखंड के हकीमपुर पंचायत के मुखिया पद पर विनोद कुमार सिंह ने जीत दर्ज की है. जो कि नए प्रत्याशी हैं. इन्हें कुल 1669 मत प्राप्त हुए हैं. जबकि इनके निकटतम प्रतिद्वंदी लालू यादव बताए जा रहे हैं. जिन्हें कुल 1446 मत प्राप्त हुए हैं. दोनों प्रत्याशियों के बीच 223 मतों का अंतर रहा. निवर्तमान मुखिया ओंकार नाथ राय को इस बार जनता का आशीर्वाद भरपूर नहीं मिला जिसके कारण उन्हें हार का मुंह देखना पड़ा.  वहीं, हकीमपुर बीडीसी पद पर 1505 मत प्राप्त कर मधुकर गुप्ता ने जीत दर्ज की है. इनके निकटतम प्रतिद्वंदी मैनुद्दीन दूसरे स्थान पर हैं. जिन्हें कुल 1484 मत प्राप्त हुए हैं. निवर्तमान बीडीसी सह निवर्तमान प्रमुख रहीम चौहान को जनता का भरपूर आशीर्वाद ना मिलने के कारण हार का मुंह देखना पड़ा. बता दें कि मतगणना हॉल में अभी अन्य पंचायतों का मतगणना का कार्य जारी है. प्रत्याशियों के समर्थकों के बीच काफी उत्साह देखा जा रहा है. मतगणना को लेकर सुरक्षा के लिए तमाम व्यापक इंतजाम किए गए. https://www.mygov.in/hi/covid-19

मतगणना हॉल में मतों की गिनती के पश्चात मुंगाव के नए मुखिया बने इंद्रजीत कुमार कंझरुआ के नए मुखिया असगर अली व मठिला के मुखिया बने देवेंद्र सिंह..

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: डुमराव प्रखंड के तृतीय चरण के मतगणना के दौरान कंझरुआ पंचायत के मतों की गिनती के पश्चात कंझरुआ पंचायत से मुखिया पद के लिए असगर अली जो कि नए प्रत्याशी हैं. उनके निकटतम प्रतिद्वंदी मोईन अली है. दोनों प्रत्याशियों के बीच कुल मतों का अंतर 664 है.  जबकि मठिला पंचायत से मुखिया पद के लिए देवेंद्र सिंह पुराने प्रत्याशी को जनता ने जीत का सेहरा पहनाया है. इन्हें कुल 1664 मत प्राप्त हुए हैं. इनके निकटतम प्रतिद्वंदी प्रमोद सिंह बताए जा रहे हैं. जिन्हें कुल 1449 मत प्राप्त हुए हैं. दोनों प्रत्याशियों के बीच कुल मतों का अंतर 215 है.  मतगणना हॉल में मतों की गिनती के दरमियान मुंगाव पंचयात से मुखिया पद के लिए इंद्रजीत कुमार राय उर्फ इंदल कुमार नए प्रत्याशी के तौर पर विजई घोषित हुए हैं. इन्हें कुल 1130 मत प्राप्त हुए हैं. इनके निकटतम प्रतिद्वंदी मनजी बताए जा रहे हैं. जिन्हें कुल 975 मत प्राप्त हुआ है. दोनों प्रत्याशियों के बीच मतों का अंतर 125 है. मतगणना हॉल में छतनवार पंचायत के लिए मतों का गिनती का कार्य जारी है. https://www.mygov.in/hi/covid-19

अटांव पंचायत के मतों की गिनती के पश्चात पुष्पा देवी मुखिया पद के लिए विजई घोषित..

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: डुमराव प्रखंड के तृतीय चरण के मतगणना का कार्य बाजार समिति के मतगणना हॉल में शुरू हो गया है. जहां प्रत्याशियों के जीत हार का फैसला आना शुरू हो गया है. बताया जा रहा है कि क्रमवार विभिन्न पंचायतों के प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला आएगा. मतगणना हॉल में मतों की गिनती का कार्य जारी है. बता दें कि अटांव पंचायत  से मुखिया पद पर पुष्पा देवी विजेता घोषित हुई हैं. जो पुरानी प्रत्याशी हैं. इनके निकटतम प्रतिद्वंदी प्रत्याशी और उनक बीच मतों का अंतर 20 है. वहीं, जिला परिषद चुनाव डुमराँव उत्तर पश्चिमी रीना देवी 5000 वोट से आगे चल रहे हैं राजेन्द्र राम दूसरे स्थान पर हैं. चिलहरी मुखिया पर विभा देवी विजेता घोषित हुई है जो कि बबीता देवी नजदीकी प्रतिद्वंदी को 300 मतों से पराजित की है. जबकि कुशालपुर पंचायत से प्रभावती देवी नई प्रत्याशी विजई घोषित की गई है. जिन्हें कुल 1466 मत प्राप्त हुआ है. सत्यनारायण राम इनके निकटतम प्रतिद्वन्दी हैं. जिन्हें 1043 कुल मत प्राप्त हुए हैं. दोनों प्रत्याशियों के बीच मतों का अंतर 423 है. https://www.mygov.in/hi/covid-19

बाजार समिति स्थित मतगणना हॉल में शुरू हुआ मतगणना, पहले रुझान में चिलहरी पंचायत से मुखिया पद पर विभा देवी ने दर्ज की जीत..

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: पँचायत चुनाव के तीसरे चरण की मतगणना बक्सर के बाजार समिति प्रांगण में कड़ी सुरक्षा के बीच प्रारंभ हो गयी है.  डुमराँव प्रखण्ड के 14  पँचायत के 200 बूथों पर 1,20,312 कुल मतदाताओं में 71,319 पुरुष  और 62,160 महिला और 1 थर्ड जेंडर मतदाताओं को मतदान करना था. जिनमें तकरीबन 62 फीसद मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया था.  चुनावी मैदान में 14 पंचायतों में छह पदों के लिए कुल प्रत्याशी करीब 1500 चुनाव मैदान में डटे हैं. जिनके भाग्य का फैसला का रुझान आना शुरू हो गया है.  बताया जा रहा है कि चिलहरी मुखिया विभा देवी  विजेता घोषित हुई हैं. जो कि नई प्रत्याशी हैं. बबिता देवी नजदीकी प्रतिद्वंदी हैं. दोनों प्रत्याशी के बीच मतों का अंतर 300 है.चिलहरी पंचायत से बीडीसी पद पर राधा देवी विजई घोषित की गई हैं. बताया जा रहा है कि कुशलपुर मुखिया प्रभावती देवी 1466 कुल मत  जीत दर्ज की है जो नई प्रत्याशी हैं. नजदीकी प्रतिद्वंद्वी सत्नारायण राम को कुल 1043  पीछे चल रहे हैं. मतों का अंतर दोनों प्रत्यशियों के बीच 423 है. जिला परिषद चुनाव : चिलहरी में रीना...