डीएम के निर्देशानुसार स्वीप के तहत चलाया जा रहा है मतदाता जागरूकता अभियान, ब्रम्हपुर प्रखंड के महादलित टोला में मतदाताओं को किया गया जागरूक..
- उपविकास आयुक्त के नेतृत्व में मतदाताओं को शत प्रतिशत मतदान करने हेतु दिलाया गया शपथ.
- ब्रम्हपुर बाज़ार में कैंडल मार्च के दौरान अपना मत बेकार नहीं जाने देने को लेकर मतदाताओं से किया गया अपील.
एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी बक्सर अंशुल अग्रवाल के निर्देशानुसार जिले में स्वीप के तहत मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में आज ब्रह्मपुर प्रखंड के महादलित टोले में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उप विकास आयुक्त बक्सर के द्वारा महादलित टोले के पुरुष, महिला, बुजुर्ग व युवा मतदाताओं से 01 जून 2024 को शत प्रतिशत मतदान करने हेतु प्रेरित किया गया। साथ ही उन्हें शत प्रतिशत मतदान हेतु शपथ दिलाया गया।
ब्रह्मपुर बाजार में कैंडल मार्च के माध्यम से उपस्थित लोगों से यह अपील भी किया गया की अपना मत बेकार न होने दे। 01 जून 2024 को अपने निकटवर्ती मतदान केंद्र पर जाकर वोट अवश्य करें।
जागरूकता कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त बक्सर,प्रखंड विकास पदाधिकारी ब्रह्मपुर, अवर निर्वाचन पदाधिकारी बक्सर, जिला परियोजना अधिकारी गंगा समिति बक्सर, जिला स्वीप आइकन, कार्यपालक पदाधिकारी नगर पंचायत ब्रह्मपुर, राजस्व अधिकारी के साथ अन्य पदाधिकारीगण भी उपस्थित थे।
Comments
Post a Comment