Skip to main content

हैवानियत की हद ईंट पत्थर से कूंच कूंच कर पति ने पत्नी की कर दी हत्या, मानवता हुई शर्मसार।




एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: जिले के धनसोई थाना क्षेत्र के समहुता गांव में एक महिला की ईंट पत्थर से कूंच कूंच कर हत्या कर दी गई। हत्या करने वाला कोई और नहीं महिला का पति ही बताया जा रहा है। घटना की जानकारी मिलने के बाद डीएसपी धीरज कुमार सदलबल मौके पर पहुंचे जहां पहुंचने के बाद में हत्या के पीछे के कारणों के बारे में जानकारी प्राप्त करने व मामले की जांच पड़ताल और आगे की कार्रवाई में जुट गए। हत्या करने के बाद आरोपित पति एवं घर के सभी सदस्य मौके से फरार हो गए हैं। जिनकी तलाश पुलिस के द्वारा की जा रही है। पुलिस के द्वारा मृतका के शव को कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम हेतु बक्सर के पुराने सदर अस्पताल में भेजा गया।

इस घटना के संदर्भ में प्राप्त जानकारी के मुताबिक धनसोई थाना क्षेत्र के समहुता गांव के निवासी कृष्ण बिहारी चौधरी गांव में ही रहकर खेती-बाड़ी का कार्य करते हैं। सोमवार की सुबह 9:00 बजे के करीब अपनी पत्नी 48 वर्षीय रुना देवी के साथ किसी बात को लेकर उनका विवाद हो गया। इसके बाद पति ने अपना आपा खो दिया और ईंट पत्थर से ताबड़तोड़ वार कर मौत के घाट उतार दिया।

 बता दें की हत्या के आरोपी के द्वारा महिला के सर पर व शरीर पर कई जगह ईंट व बड़े-बड़े पत्थरों से वार किया गया। जिससे की मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद महिला के पति व उसके परिवार वाले घर छोड़कर भाग गए। मृतका के एक पुत्र व एक पुत्री है उन्हें भी लेकर घर वाले फरार हैं।


घटना की पुष्टि करते हुए बक्सर सदर डीएसपी धीरज कुमार ने कहा कि धनसोई थाना क्षेत्र के समहुता गांव में एक महिला की हत्या घरेलू विवाद में पति के द्वारा ईंट पत्थर से कूंच कूंच के कर दी गई है। पुलिस के द्वारा आरोपी को गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है। घटना के बाद घर के सभी लोग फरार हैं। पुलिस मामले की जांच व आरोपी के गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है।


Comments

Popular posts from this blog

साइबर सेल एवं बक्सर पुलिस को चुनौती देकर सोशल मीडिया पर हथियार प्रदर्शन करते वायरल हुआ युवकों का तस्वीर, जाँच में जुटी पुलिस..

- 6 जनवरी 2026 को औद्योगिक थाना में दी गई थी लिखित आवेदन। - पुलिस के गिरफ्त से आरोपित अब तक बहार पीड़ित पक्ष भयभीत। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: भारत में सार्वजनिक स्थानों पर सरकारी या गैर-सरकारी, बिना लाइसेंस वाले हथियारों का प्रदर्शन एक गंभीर दंडनीय अपराध है। यहां तक कि वैध लाइसेंस वाले हथियारों का सार्वजनिक रूप से प्रदर्शन (नुमाइश/ब्रांडिशिंग) करना भी सख्त वर्जित है। जो कि एक अपराध की श्रेणी में आता है। भारतीय शस्त्र अधिनियम, 1959 और शस्त्र नियम, 2016 इस पर सख्त प्रावधान लागू करते हैं। अवैध हथियार रखना या प्रदर्शन, बिना लाइसेंस के हथियार रखना, उपयोग करना या उनका सार्वजनिक प्रदर्शन करना एक दंडनीय अपराध है. जिसमें 3 साल से लेकर 7 साल तक की कैद और जुर्माना हो सकता है.  कुछ मामलों में आजीवन कारावास का भी प्रावधान है। यदि आपके पास वैध लाइसेंस है, तब भी आप सार्वजनिक रूप से हथियार की नुमाइश नहीं कर सकते। हथियार को एक निर्धारित होल्डर या कवर में, पूरी तरह से ढका हुआ रखना अनिवार्य है। जिस पर आपका प्रभावी नियंत्रण हो। सार्वजनिक स्थानों पर हवाई फायरिंग या हथियार चमकाना सख्त मना है।पुलिस ऐसे माम...

भाई के साथ कोचिंग जा रही किशोरी को अग़वा कर 3 लोगों ने किया गलत काम, पुलिस के तत्परता से तीनों आरोपी गिरफ्तार।

- मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दिखाई तत्परता तीनों आरोपी गिरफ्तार। - भाई ने पुलिस के समक्ष दी पूरी घटना की जानकारी, पुलिस कर रही है पूछताछ। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर:  घर से कोचिंग पढ़ने जा रही एक किशोरी को 3 लोगो ने रोक कर अग़वा कर लिया। उसके बाद उसे कुछ दुरी पर ले गए और एक झोपड़ी में उसके साथ गलत काम किए। जिस वक़्त यह घटना घटी किशोरी का भाई भी वहां मौजूद था। किशोरी का भाई उसे बाइक से कोचिंग ले जा रहा था। शनिवार सुबह 8 बजे कि यह घटना बताई जा रही है। बक्सर एसपी ने पूछने पर कहा कि मेडिकल जाँच के बाद आगे कि कार्रवाई होगी। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से मामले कि जाँच कर रही है। सूत्रों के हवाले से प्राप्त जानकारी के मुताबिक तीनो आरोपी पुलिस के गिरफ्त में हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। घटना की सीमा दो थाना क्षेत्र में पड़ती है। किशोरी सुबह बाइक से अपने भाई के साथ कोचिंग जा रही थी तभी राह में दंगौली पुल के पास 3 युवकों ने मिलकर उनकी बाइक रोकी और इस घटना को अंजाम दिया।नावानगर थाना की सीमा में यह जगह आता है। तीनो आरोपी दूसरी बाइक पर बैठाकर कड़सर गांव के समीप एक सुनसान झोपड़ी में किशोरी क...

राजद से महराजगंज के पूर्व बाहुबली सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजा सुधीर सिंह को बक्सर में पुलिस ने शराब के नशे में किया गिरफ्तार...

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: राजद के महराजगंज से पूर्व बाहुबली सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजा सुधीर सिंह को औद्योगिक थाना पुलिस ने वीर कुंवर सिंह सेतु के समीप काले रंग के इनोवा गाड़ी से शराब की नशे की हालत में गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उन्हें उत्पाद अधिनियम के तहत हिरासत में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है. मौक़े पर मौजूद लोगों के अनुसार सुधीर सिंह नशे की हालत में थे. इस दौरान उन्होंने पुलिस के सामने अपनी धौंस जमाने की प्रयास की. बताया जा रहा है कि उन्होंने पुलिसकर्मियों के साथ बदतमीजी भी की. जिसके बाद औद्योगिक थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार सुधीर सिंह एक राजनीतिक परिवार से संबंध रखते हैं. उनके पिता दीनानाथ सिंह पूर्व विधायक थे, जिनका पिछले वर्ष जुलाई में निधन हो गया था. वहीं उनके चाचा प्रभुनाथ सिंह महाराजगंज से सांसद रह चुके हैं, जबकि उनके चचेरे भाई रणधीर सिंह वर्तमान में सारण जिले के मांझी विधानसभा क्षेत्र से जदयू के विधायक हैं. इनके परिवार के तीन सदस्य सक्रिय रूप से राजनीति से जुड़े हैं. https://www.mygov.in/hi/covid-19